मंत्री श्री पटेल ने बरमान में नर्मदा नदी तट पर स्वच्छता के लिए किया श्रमदान

भोपाल विश्व शौचालय दिवस पर नरसिंहपुर जिले की ग्राम पंचायत बरमानकलां में पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने स्वच्छता के लिए श्रमदान किया। साथ ही स्वच्छता मित्र/ स्वच्छता कर्मियों का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि माँ नर्मदा हमारे प्रदेश की जीवनरेखा है। हम सब उसे माँ का दर्जा देते हैं। हमारा भी फ़र्ज़ है कि हम उनके पुत्र/ पुत्री बनकर उनके साथ अच्छा बर्ताव करें। श्रद्धालु नर्मदा नदी में दूषित सामग्री या पूजन सामग्री को प्रवाहित न करें,ना…

Read More

कठोर परिश्रम के बिना जीवन में सफलता नहीं मिलती- मंत्री श्री पटेल

भोपाल   साईकिल वितरण योजना के अंतर्गत नरसिंहपुर जिले के करेली विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरिया में नि:शुल्क साईकिल वितरण कार्यक्रम पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल की मौजूदगी में हुआ। उन्होंने 29 छात्र एवं 31 छात्राओं को नि:शुल्क साईकिल प्रदान की। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जब वे विद्यार्थी थे, तो उस समय दो पहिया वाहन तो दूर की बात है, साईकिल तक की सुविधा शिक्षा पाने के लिए नहीं हुआ करती थी लेकिन अब समय बदल चुका है। सरकार अब…

Read More

गढ़चिरौली में कल 170 आत्मसमर्पित नक्सली पहली बार करेंगे मताधिकार का प्रयोग

राजनांदगांव महाराष्ट्र में कल 20 नवंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच समूचे राज्य में मतदान होगा। राजनांदगांव रेंज से सटे गढ़चिरौली और गोंदिया में पुख्ता बंदोबस्त के साथ चुनाव संपन्न कराने छत्तीसगढ़ पुलिस पूरा सहयोग कर रही है। गढ़चिरौली में पहला अवसर होगा, जब लोकतंत्र के प्रति गहरी आस्था व्यक्त करते 170 आत्मसमर्पित नक्सली अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। गढ़चिरौली जिले के अहेरी, आमोर्री और गढ़चिरौली में कड़ी सुरक्षा के बीच वायुसेना के हेलीकाप्टर से मतदान कर्मियों को संवेदनशील बूथों में पहुंचाया गया है। गढ़चिरौली जिले में कुल 16 हजार…

Read More

भगवान श्रीराम और पांडवों की जीत का आधार उनके जीवन मूल्य ही थे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत का अतीत गौरवशाली रहा है और भारत प्राचीनकाल से ही वैश्विक स्तर पर उच्च शिक्षा का मुख्य केन्द्र रहा। कई देशों के विद्यार्थियों, राजकुमारों ने तक्षशिला, नालंदा जैसे भारत के विश्वविद्यालयों में शिक्षा ग्रहण की। लेकिन ऐतिहासकि रूप से हमें ऐसा कोई उल्लेख प्राप्त नहीं होता, जिसमें भारत में शिक्षा ग्रहण किए किसी व्यक्ति अथवा सत्ताधीश ने अन्य राज्य पर आक्रमण किया हो। यह तथ्य प्राचीन काल से चली आ रही हमारी शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ जीवन मूल्यों और नैतिक…

Read More

प्रधानमंत्री को हठ छोड़कर मणिपुर का दौरा करना चाहिए: चिदंबरम

मदुरै कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना हठ छोड़कर मणिपुर का दौरा करना चाहिए और राज्य के लोगों से विनम्रता से बात करने के साथ ही उनकी शिकायतों और आकांक्षाओं को सीधे जानना चाहिए। श्री चिदंबरम ने 'एक्स' पर अपने पोस्ट में कहा, “मणिपुर संकट का समाधान 5,000 और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस जवानों को भेजना नहीं है। यह स्वीकार करना अधिक समझदारी है कि मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह इस संकट के कारण हैं और उन्हें…

Read More

जी-20: पीएम मोदी और पीएम मेलोनी की मुलाकात, भारत-इटली ने रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई

रियो डी जेनेरियो/नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी इतालवी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी ने ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी महत्व को स्वीकार किया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा द्विपक्षीय बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने अपने सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई। बयान के मुताबिक दोनों नेताओं ने रोम-नई दिल्ली साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए एक ज्वाइंट स्ट्रेटेजिक एक्शन प्लान के साथ-साथ टाइम सेंसिटिव इनिशिएटिव की सीरीज की रूपरेखा तैयार की। प्रधानमंत्री मोदी की इतालवी समकक्ष जियोर्जिया…

Read More

छत्तीसगढ़ के मामलों में न करें हस्तक्षेप! ओवैसी को पंकज झा का करारा जवाब

रायपुर छत्तीसगढ़ में वक्फ बोर्ड के नए दिशा-निर्देश पर विवाद बढ़ता जा रहा है। मस्जिदों में जुमे की नमाज से पहले खुतबा देने वाले इमामों को अब वक्फ बोर्ड से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा, यदि वे धार्मिक तकरीर के अलावा कोई और विषय उठाते हैं। इस फैसले के खिलाफ आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ओवैसी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार के भाजपाई अब उन्हें दीन सिखाएंगे, और वक्फ बोर्ड के पास ऐसी कोई कानूनी ताकत नहीं है। उन्होंने…

Read More

इंडियन आइडल की मयूरी साहा ने ए.आर.रहमान को प्रभावित किया

मुंबई,  इंडियन आइडल 16 के मंच पर प्रतिभागी मयूरी साहा ने दिग्गज संतीकार ए.आर. रहमान को प्रभावित कर दिया। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर ‘इंडियन आइडल 16’ के टॉप 15 प्रतियोगियों ने अपने शानदार ‘प्लेफ्रंट’ परफ़ॉर्मेंस से जजों – बादशाह, श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी का दिल जीत लिया है। इनमें कोलकाता के टॉलीगंज की ‘आइडल की क्लासिकल क्वीन’ मयूरी साहा भी शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में प्रसिद्ध संगीतकार ए. आर. रहमान का ध्यान अपनी ओर खींचा, और उनके एक कम्पोज़िशन की प्रस्तुति को पोस्ट करने के बाद उन्हें इंस्टाग्राम…

Read More

युवाओं को रोज़गार देने के लिए संकल्पबद्ध सरकार, भर्ती की प्रक्रिया शीघ्र – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल राज्य शासन अगले 5 वर्षों में 2 लाख 50 हजार सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के सीधी भर्ती के रिक्त पदों की पूर्ति करने के आदेश जारी कर दिए हैं। रिक्त पदों पर भर्ती के लिए हर साल सरकारी परीक्षा कैलेंडर जारी किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार ने संकल्प पत्र-2024 के बिन्दु “रोजगार के अवसर” में युवाओं को सरकारी नौकरियों में सेवा का अवसर देने संकल्प दोहराया है। इस संकल्प को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ते…

Read More

नाबार्ड ग्रामीण विकास उत्सव भोपाल हाट

भोपाल हिमाचल प्रदेश से गृहिणी स्वयं स्वरोजगार संघ  स्टाल नम्बर 11 में हिमाचल में SHG /JLG नाबार्ड व राष्ट्रीय  ग्रामीण आजीविका मिशन से गृहिणियां ब स्वरोजोगारी युवा जुड़कर चप्पल निर्माण के गृह उद्योग शुभारम्भ जिला कांगड़ा के इंटेसिव विकास खण्ड इंदौरा के भिब्बन गाम्बो में किए गए है नाबार्ड  व गृहिणी स्वयं स्वरोजगार  संघ संस्था द्वारा स्वयं सहायता समूहों की मातृ शक्ति को MEDP प्रशिक्षण देकर क्वाल्टी मेन्टेन कर इंटरनेशनल ट्रेड मार्क हिमस्टेप फुटवेअर  मार्केट मे चप्पल निर्माण कर कई घरों में इन्कम जनरेटिक प्रोजेक्ट साबित हुआ है नाबार्ड द्वारा…

Read More

पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज

श्रीनगर जम्मू- कश्मीर के पर्यटक स्थल पहलगाम का मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने मंगलवार को बताया कि श्रीनगर में देर रात 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम है। पहलगाम सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां एक दिन पहले दर्ज किए गए शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले मंगलवार को रात का तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। गुलमर्ग…

Read More

मध्यप्रदेश को आर्थिक रूप से देश का सबसे सशक्त राज्य बनाया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश को आर्थिक रूप से देश का सबसे सशक्त राज्य बनाने के लिये प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए लगातार कार्य जारी है। प्रदेश में संभाग स्तर पर उद्योग समूहों को आमंत्रित कर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित किए जा रहे है, साथ ही तमिलनाडु, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में रोड-शो कर निवेशकों और उद्योग समूहों को प्रदेश में अपनी गतिविधियां संचालित करने और उनका विस्तार करने के लिए आमंत्रित किया गया। इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं। अब…

Read More

रोजगार के लिए शासकीय भर्ती के साथ ही निजी क्षेत्र में भी अवसर होंगे उपलब्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में एक लाख से अधिक शासकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही थी। इस क्रम में भर्ती प्रक्रिया के विज्ञापन जारी कर लोक सेवा आयोग तथा कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से खाली पदों को भरने की प्रक्रिया आरंभ की जा रही है। निवेशकों से आए प्रस्तावों के अनुरूप निजी क्षेत्र में लगभग ढाई लाख से अधिक पदों पर रोजगार के अवसर सृजित…

Read More

आरजीपीवी में दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव “प्रवाह 2024 का आयोजन 29 एवं 30 नवंबर को संपन्न होगा

भोपाल राजीव गांधी प्रौ‌द्योगिकी विश्ववि‌द्यालय, भोपाल, के परिसर में छात्रों को सांस्कृतिक प्रस्तुति, क्रिएटिव प्रतियोगिताएं तथा खेल और रचनात्मक प्रतिभा से अपनी प्रतिभा और कौशल प्रदर्शित करने का अवसर दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव 'प्रवाह २०२४ के माध्यम से प्रदान किया जा रहा है। विश्ववि‌द्यालय परिसर में आगामी 29 और 30 नवंबर 2024 को संपन्न होने वाले सांस्कृतिक महोत्सव में खेल और रचनात्मक प्रतियोगिताएं ट्रेजर हंट, रंगोली, पेंटिंग, और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, सांस्कृतिक प्रस्तुतिया सोलो डांस, ग्रुप डांस, सोलो सॉन्ग, ग्रुप सॉन्ग, क्रिएटिव प्रतियोगिताएं फैशन शो, रील मेकिंग, और ओपन…

Read More

पर्वतारोही मुस्कान को मिलेगी 4 लाख की प्रोत्साहन राशि, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की साहसी बिटिया को दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अशोक नगर जिले की निवासी पर्वतारोही सुश्री मुस्कान रघुवंशी को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए 4 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने के निर्देश दिए हैं। सुश्री मुस्कान अशोक नगर जिले के ग्राम महाना के निवासी श्री रामकृष्ण रघुवंशी की बेटी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोंजिअस्को को कम उम्र में फतह कर विश्व रिकार्ड बनाने वाली मुस्कान के साहसिक कार्य के लिए बधाई देते हुए आगामी पर्वतारोहण कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी…

Read More