गढ़चिरौली में कल 170 आत्मसमर्पित नक्सली पहली बार करेंगे मताधिकार का प्रयोग

राजनांदगांव

महाराष्ट्र में कल 20 नवंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच समूचे राज्य में मतदान होगा। राजनांदगांव रेंज से सटे गढ़चिरौली और गोंदिया में पुख्ता बंदोबस्त के साथ चुनाव संपन्न कराने छत्तीसगढ़ पुलिस पूरा सहयोग कर रही है। गढ़चिरौली में पहला अवसर होगा, जब लोकतंत्र के प्रति गहरी आस्था व्यक्त करते 170 आत्मसमर्पित नक्सली अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

ये भी पढ़ें :  मोबाइल से दूरी, सफलता से दोस्ती: आदित्य नारायण का संदेश

गढ़चिरौली जिले के अहेरी, आमोर्री और गढ़चिरौली में कड़ी सुरक्षा के बीच वायुसेना के हेलीकाप्टर से मतदान कर्मियों को संवेदनशील बूथों में पहुंचाया गया है। गढ़चिरौली जिले में कुल 16 हजार जवानों को तैनात किया गया है। इसी तरह गोंदिया जिला भी राजनांदगांव जिला की सरहद से सटा हुआ है। ऐसे में गोंदिया जिले के तोयागोंदी, दर्रेकसा, चांद-सूरज, देवरी, चीचगढ़ समेत अन्य संवेदनशील बूथों में भी जवान तैनात किए गए हैं।

ये भी पढ़ें :  मनरेगा के तहत छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात : भारत सरकार से 1333 करोड़ रुपए स्वीकृत, 212 करोड़ की मजदूरी राशि का भुगतान

गढ़चिरौली और गोंदिया महाराष्ट्र का नक्सल प्रभावित जिला है। माओवादियों के उत्पात से निपटने के लिए गढ़चिरौली पुलिस ने केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ मोर्चा सम्हाला हुआ है। गढ़चिरौली में उच्च प्रशिक्षित पुलिस अफसरों की 500 सदस्यीय टीम अलग-अलग इलाकों में तैनात की गई है। 700 से ज्यादा स्थानीय होमगार्ड जवान भी चुनाव संपन्न कराने मुस्तैद हैं। इस तरह समूचे गढ़चिरौली जिले में 16 हजार से अधिक जवानों को जिम्मेदारी दी गई है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment