कटनी उमरिया में कोदो की फसल खाने से 10 हाथियों की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि कटनी के रीठीके पांडी गांव में कोदो की रोटी खाने से एक ही परिवार के 13 लोग बीमार हो गए हैं।।रीठी थाना क्षेत्र के पोंडी गांव की घटना। आनन फानन में पड़ोसियों ने बीमार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सक ने बताया कि उपचार किया जा रहा है। पीड़ितों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती कोदो की रोटी खाने से रीठी थाना क्षेत्र…
Read MoreDay: November 23, 2024
मध्यप्रदेश में खाद्य प्र-संस्करण इकाइयों की स्थापना के लिए बेहतर माहौल : मंत्री श्री कुशवाह
भोपाल उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह शनिवार को नागपुर में एग्रोविजन राष्ट्रीय कृषि मेले में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश उद्यानिकी फसलों के उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य है। मध्यप्रदेश में खाद्य प्र-संस्करण इकाइयों की स्थापना के लिए बेहतर माहौल है। उन्होंने कहा कि खाद्य प्र-संस्करण के क्षेत्र में काम करने वाली इकाइयों को केंद्र के साथ राज्य सरकार भी विशेष अनुदान मुहैया कराती है। मंत्री श्री कुशवाह ने कृषि मेले में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से भेंट…
Read Moreप्रदूषण : फिर खराब हुई दिल्ली की हवा, ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा एक्यूआई
नई दिल्ली दो दिनों तक राहत मिलने के बाद शनिवार को दिल्ली की हवा फिर से खराब होकर ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई और एक्यूआई 400 पार कर गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह सात बजे तक राष्ट्रीय राजधानी में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 422 रहा। दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न शहरों में भी एक्यूआई उच्च रहा। फरीदाबाद में 290, गुरुग्राम में 324, गाजियाबाद में 357, ग्रेटर नोएडा में 295 और नोएडा में 345 रहा। दिल्ली के नौ इलाकों में एक्यूआई का स्तर 300 से ऊपर और 400…
Read Moreआरडीएसएस के कार्य निर्धारित समय में गुणवत्ता से पूर्ण हों-नीरज मंडलोई
भोपाल अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं विद्युत कंपनियों के अध्यक्ष श्री नीरज मंडलोई ने जबलपुर प्रवास के दौरान एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी, पॉवर जनरेटिंग कंपनी, पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी व पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यों की समीक्षा की। एसीएस श्री मंडलोई ने विद्युत की मांग व आपूर्ति की स्थिति, पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा रिवेम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम में क्रियान्वित किए जा रहे कार्यों, ताप विद्युत उत्पादन और अति उच्च्ददाब सब-स्टेशन व पारेषण लाइनों के लोड की जानकारी ले कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में पूर्व क्षेत्र विद्युत…
Read Moreशहीद पुलिसकर्मियों ने देशभक्ति-जन सेवा के संदेश ध्येय वाक्य को सचमुच जिया – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कोरोना काल में जब इस बीमारी से अनजान बड़े-बड़े डॉक्टर्स ने अपने क्लीनिक बंद कर दिए थे, तब उन परिस्थितियों में भी पुलिस ने अपनी जान की परवाह न करते हुए मोर्चा संभाला। कोरोना काल में ड्यूटी करते हुए 155 पुलिसकर्मी शहीद हुए। उन्होंने सच्चे मायने में "देशभक्ति-जन सेवा" के संदेश को जिया और कर्त्तव्य की बलिवेदी पर प्राण न्यौछावर कर दिये। मैं सैल्यूट करता हूँ, ऐसे जांबाज योद्धाओं को। पुलिस जितनी सजगता और कर्तव्य परायणता के साथ काम करती है,…
Read Moreटीटी नगर पुलिस ने एक नकली महिला एडीशनल एसपी को पकड़ा
भोपाल भोपाल के एमपी नगर में नकली पुलिसकर्मी पकड़े जाने के बाद अब टीटी नगर पुलिस ने एक नकली महिला एडीशनल एसपी को पकड़ा। एएसपी की वर्दी पहनकर युवती न्यू मार्केट पहुंची थी। यहां पर उसका सामना टीटी नगर थाने की महिला एसआई से हो गया। बातचीत के दौरान महिला एसआई समझ गई कि युवती नकली वर्दी पहने हुए हैं। उसे तुरंत ही थाने ले जाया गया। युवती के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। टीटी नगर पुलिस ने बताया कि रोजाना की तरह थाने के स्टाफ की महिला…
Read Moreबिजनौर : तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, चार लोगों की मौत
बिजनौर यूपी के बिजनौर से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इस हादसे में शामिल मरने वालों में दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। वहीं इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा नहटौर -कोतवाली देहात मार्ग पर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के पास हुआ। इस हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके…
Read Moreमंत्री श्री सारंग ने वार्ड 69 पंजाबी बाग में विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन
भोपाल सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने शनिवार को नरेला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 69 पंजाबी बाग में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर मंत्री श्री सारंग ने कहा कि नरेला विधानसभा में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर विकास कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नरेला विधानसभा को हरित विधानसभा बनाने के लक्ष्य के साथ सभी 17 वार्डों में नागरिकों को थीम पार्कों की सौगात मिली है। स्वामी विवेकानंद थीम पार्क व मां नर्मदा परिक्रमा…
Read Moreभाजपा की महाराष्ट्र व उ प्र उपचुनाव में हुई शानदार जीत का मनाया गया जश्न : सारांश श्रीवास्तव
टीकमगढ़ आज नवीन भाजपा कार्यालय पर भाजपा की जीत पर जश्न मनाया गया। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी व प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव व उत्तर प्रदेश के उपचुनाव पर शानदार जीत पर नवीन भाजपा कार्यालय पर जश्न मनाया गया जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना , वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा लहराते हुए, भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आतिशबाजी की व सभी को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। भाजपा जिला अध्यक्ष अमित…
Read Moreउत्तरी तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
चेन्नई क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने 27 और 28 नवंबर को राज्य की राजधानी चेन्नई सहित उत्तरी तमिलनाडु के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, यह वर्षा बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में बने निम्न दबाव के कारण होगी। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस मौसम प्रणाली के शनिवार को विकसित होने की संभावना है और अगले दो दिनों में यह डिप्रेशन में बदल सकती है, जिससे भारी बारिश होने की संभावना बन रही है। आरएमसी ने स्पष्ट किया कि इस मौसम के…
Read Moreमहासमुंद में धान खरीदी केंद्र के इलेक्ट्रॉनिक तराजू में निकली गड़बड़ी, केंद्र प्रभारी के खिलाफ FIR की मांग
महासमुंद छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला मुख्यालय से सटे ग्राम पंचायत बेमचा के धान खरीदी केंद्र में आज किसानों ने धान तौल में गड़बड़ी को लेकर खरीदी कार्य रोक दिया. धान तौलने में गड़बड़ी का खुलासा तब हुआ जब एक किसान ने इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल में अंतर पाया. जिसके बाद जांच में तराजू में गड़बड़ी की पुष्टि हुई. इससे किसानों में भारी नाराजगी फैल गई उन्होंने भारी हंगामा खड़ा करते हुए धान खरीदी कार्य बंद करवा दिया. मामले की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की…
Read Moreजिसके घर में गाय का कुल, वह घर गोकुल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गौ-माता में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है। जो भी गोवंश का पालन करे वही गोपाल है, जिसके घर में गाय का कुल वह घर गोकुल है। अतः प्रत्येक व्यक्ति और परिवार को घर में गोपालन के लिए पहल करना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बिना धर्म, भाषा, जाति और क्षेत्र के भेदभाव के हमें गौ-पालन को प्रोत्साहित करना है। परंपरागत रूप से भी भारत में सभी धर्म और जाति के लोग गौ-पालन करते हैं और यही हमारी…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव का यूके-जर्मनी दौरा, प्रदेश को समन्वित विकास के केन्द्र में स्थापित करने का महत्वपूर्ण कदम
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यूके एवं जर्मनी दौरा मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश, तकनीकी साझेदारी और सांस्कृतिक संबंधों के केन्द्र में स्थापित करने का महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश की समृद्धि के लिये 24 से 30 नवम्बर तक 2 देशों यूके और जर्मनी की यात्रा पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव यूके और जर्मनी की यात्रा के दौरान प्रदेश में ऑटोमोबाइल सेक्टर, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल, नवकरणीय ऊर्जा, शिक्षा और खाद्य प्र-संस्करण के क्षेत्र में निवेश के लिये उद्योगपतियों एवं निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। मध्यप्रदेश से यूके और जर्मनी…
Read Moreपंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपने बयान में चुनावी प्रक्रिया को ‘महायज्ञ’ करार देते हुए हिंदू समाज को एकजुट होने की अपील
छतरपुर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार को अपने एक बयान में चुनावी प्रक्रिया को 'महायज्ञ' करार देते हुए हिंदू समाज को एकजुट होने की अपील की है। उनका कहना है कि लोकतंत्र में चुनाव एक महायज्ञ के समान होता है, जिसमें वोट आहुति के रूप में दिया जाता है और जो उम्मीदवार ज्यादा मत प्राप्त करता है, वह विजयी होता है। बाबा बागेश्वर ने हिंदू समाज के भीतर जातिवाद और अन्य विकृतियों को लेकर चिंता जताई और कहा, "हिंदू समाज में एकता की कमी का मुख्य…
Read Moreमहायुति ने जो काम किया, जनता ने उस पर वोट दिया : सीएम एकनाथ शिंदे
मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा शनिवार को हो रही है। इसी बीच रुझानों में भाजपा, शिवेसना (शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) वाला महायुति गठबंधन प्रचंड जीत की ओर बढ़ रहा है। महायुति 200 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। इस पर शिवसेना प्रमुख और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का पहला रिएक्शन सामने आया। उन्होंने महाराष्ट्र की जनता और महायुति के कार्यकर्ताओं को इस नतीजों के लिए बधाई दी। सीएम शिंदे ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने यहां ढाई साल में काम करके उन्हें…
Read More
