विजयपुर विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा जीते

श्योपुर श्योपुर की विजयपुर विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा जीते हैं। मुकेश मल्होत्रा इसलिए अधिक चर्चा में है क्योंकि उन्होंने प्रदेश सरकार में वन मंत्री रामनिवास रावत को 7 हजार से अधिक मतों से हराया है। खासबात यह है कि मुकेश मल्होत्रा भाजपा के ही कार्यकर्ता थे। लेकिन लोकसभा चुनाव में जब रामनिवास रावत कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे तो मुकेश मल्होत्रा ने कांग्रेस को ज्वाइनकर लिया था। कांग्रेस ने उनकी जमीनी पकड़ को देखते हुए उप चुनाव में टिकट दिया। मुकेश मल्होत्रा ने भी कांग्रेस…

Read More

6,600 करोड़ के क्रिप्टो करेंसी में रायपुर के गौरव मेहता की गिरफ्तारी की तैयारी

रायपुर महाराष्ट्र में 6,600 करोड़ के क्रिप्टो करेंसी घोटाले के मामले में रायपुर के गौरव मेहता के पचपेढ़ी नाका आम्रपाली सोसाइटी स्थित घर पर मुंबई ईडी की टीम के बाद अब सीबीआइ की जांच शुरू हो गई है। गुरुवार रात से ही सीबीआइ के अधिकारी घोटाले के मास्टर माइंड बताए जा रहे गौरव उसके भाई अक्षत से पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ का अंतिम दौर चल रहा है और जल्द ही गौरव की गिरफ्तारी के साथ ही उसे विशेष कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लेने की तैयारी भी है। ईडी…

Read More

संदिग्ध परिस्थितियों में बाहर से आयी युवती को अस्पताल में कराया गया भर्ती

भिंड मध्यप्रदेश के भिंड जिले के अटेर थाना क्षेत्र के काशीपुरा गांव में लगभग 22 साल की एक युवती को ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार लड़की कथित तौर पर दिल्ली की रहने वाली है और विक्षिप्त बताई जा रही है। एक युवक उसे अपने साथ लेकर आया था। विवाद होने पर ग्रामीणों ने हस्तक्षेप किया, तो वह डिडी गांव के एक स्थान पर छोड़कर भाग गया। सूत्रों ने कहा कि काशीपुरा गांव निवासी युवक के दिल्ली से एक विक्षिप्त युवती…

Read More

तेलंगाना ने सर्वश्रेष्ठ अंतर्देशीय मत्स्य पालन 2024 का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता

हैदराबाद तेलंगाना को वर्ष 2024 के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतर्देशीय मत्स्य पालन के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार मत्स्य पालन क्षेत्र में राज्य की अभिनव पहल और विकासात्मक प्रगति का प्रतीक है। केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य पालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने विश्व मत्स्य पालन दिवस पर दिल्ली में एक भव्य समारोह में दौरान यह पुरस्कार प्रदान किया। तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करते हुए, मत्स्य पालन के विशेष मुख्य सचिव सब्यसाची घोष और मत्स्य पालन निदेशक प्रियंका आला ने पुरस्कार प्राप्त किया। शुक्रवार को इसे…

Read More

हरिद्वार और उधमसिंह नगर में छायेगा घना कोहरा, संभल कर चलाएं वाहन

देहरादून. उत्तराखंड का मौसम 23 नवंबर 2024: उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में आज घना कोहरा छा सकता है। उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा परेशानी बढ़ने वाला है। पहाड़ी क्षेत्रों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने से दुश्वारियां बढ़ रही है। मौसम शुष्क होने के बावजूद पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने की वजह से तापमान में गिरावट आ रही है। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में दिन भर चटक धूप खिलने से दिन के समय गर्मी हो रही है और तापमान भी सामान्य…

Read More

बुधनी विधानसभा उपचुनाव की भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने कांग्रेस के प्रत्याशी राजकुमार पटेल को हराया

सीहोर बुधनी विधानसभा उपचुनाव की भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने कांग्रेस के प्रत्याशी राजकुमार पटेल को 11 हजार से अधिक मतों से हराया। 12वें राउंड मतगणना में भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव 13901 वोटों से आगे चल रहे थे। भाजपा प्रत्याशी को कुल 107478 वोट मिले, तो वहीं कांग्रेस के राजकुमार पटेल को 93577 वोट मिले। बहुत धीमी चल रही वोटों की गिनती पहले राउंड के बाद कांग्रेस के राजकुमार पटेल 6479 मतों से आगे चल रहे थे। भाजपा उम्मीदवार रमाकांत भार्गव को पहले राउंड में 4728 वोट, वहीं कांग्रेस के…

Read More

भारत आसियान वस्तु व्यापार समझौते की छठी समीक्षा संपन्न

नई दिल्ली आसियान-भारत के बीच वस्तुओं के मुक्त व्यापार (एफटीए) की समीक्षा कर रही संयुक्त समिति की छठी बैठक संपन्न हो गई है। अगली समीक्षा बैठक फरवरी में इंडोनेशिया में होगी । यह जानकारी वाणिज्य विभाग के एक बयान में दी गई है। भारत और आसियान के बीच वस्तुओं के मुक्त व्यापार समझौते की समीक्षा के लिए संयुक्त समिति की बैठकें यहां दो दिन चलीं और शुक्रवार को संपन्न हुईं। इस दौरान संयुक्त समिति की सभी आठ उप-समितियों ने अपनी बातचीत की प्रगति के बारे में वस्तु व्यापार समीक्षा कर…

Read More

दानसरा की महिलाएं महतारी वंदन की राशि से बनवा रहीं श्रीराम मंदिर

रायगढ़  छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय से चार किमी दूर स्थित ग्राम दानसरा की 70 से अधिक महिलाओं ने गांव में श्रीराम मंदिर के निर्माण का बीड़ा उठाया है। इसके लिए वे छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग कर रही हैं। 20 लाख रुपये का खर्च मंदिर निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा में 20 लाख रुपये का खर्च होने का अनुमान है। निर्माण कार्य में ओडिशा के कारीगर जुटे हुए हैं। वर्तमान में डोर लेंटर तक का कार्य पूरा हो चुका है। महिलाओं ने…

Read More

सोशल मीडिया पर सिमी ग्रेवाल ने शेयर किया मजेदार पोस्ट

मुंबई, राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर बॉलीवुड की एवरग्रीन अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है। यह पोस्ट हंसी के साथ-साथ पॉल्यूशन के गंभीर मुद्दे पर ध्यान आकर्षित करता है। सिमी ग्रेवाल, जो अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं, ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर एक मजेदार जोक साझा किया। इस पोस्ट में तीन तोते दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से एक काले रंग का तोता दूसरे दो हरे रंग के तोतों से कहता है, मेरा यकीन करो, मैं…

Read More

रायपुर उपचुनाव और महाराष्ट्र विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद केदार कश्यप ने कांग्रेस पर कसा तंज

रायपुर महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव और छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी की जीत के बाद छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. मंत्री कश्यप ने कहा, “कांग्रेस को एक बार फिर से मिठाई का ऑर्डर कैंसिल करना पड़ा है.” लगभग 44 हजार मतों से भाजपा को मिली इस जीत ने कांग्रेस को आत्ममंथन का मौका दिया है. मंत्री केदार कश्यप ने पीसीसी चीप दीपक बैज पर भी जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि “जो कल तक बड़ी-बड़ी बातें…

Read More

आचार्य प्रमोद कृष्णम का राहुल गांधी पर तंज, महाराष्ट्र ने विपक्ष का नेता बनने लायक नहीं छोड़ा

महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों को देखकर कांग्रेस से बाहर किए गए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा कि विपक्ष को नेता बनने के लायक भी नहीं छोड़ा। राज्य के नतीजों की घोषणा जारी है। ताजा आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का महायुति गठबंधन बंपर जीत की ओर जा रहा है। उन्होंने वायनाड सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को टैग कर लिखा, 'महाराष्ट्र ने तो विपक्ष का नेता बनने…

Read More

ईयरबड्स की समय समय करें सफाई

नई दिल्ली आजकल ईयरबड्स हमारे रोज़मर्रा के जीवन का एक अहम हिस्सा बन गए हैं। चाहे म्यूजिक सुनना हो, कॉल अटेंड करना हो, या ऑनलाइन मीटिंग में शामिल होना हो, ईयरबड्स हर जगह काम आते हैं। लेकिन इन्हें साफ रखना बेहद ज़रूरी है, क्योंकि गंदे ईयरबड्स से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ईयरबड्स को साफ करने के लिए ये आसान कदम अपनाएं: साफ करने के लिए सामान तैयार करें     माइक्रोफाइबर कपड़ा     नरम ब्रश (पुराने टूथब्रश का भी उपयोग कर सकते हैं)     थोड़ा गीला कपड़ा या आइसोप्रोपाइल…

Read More

मुख्यमंत्री यादव ने किया 10 हजार गायों की क्षमता वाली हाईटेक गौशाला का भूमि-पूजन, बोले- गौमाता को कोई कष्ट नहीं होना चाहिए

 भोपाल गौमाता की सेवा को फलदायी और पुण्यदायी मानने वाले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर सरकार प्रदेश में गौमाता की अच्छे से सेवा के लिए गौशाला की स्थापना कर रही है, मुख्यमंत्री ने आज राजधानी भोपाल के बरखेड़ी डोब में प्रदेश की पहली हाईटेक गौशाला का भूमिपूजन किया, इस गौशाला की क्षमता  10 हजार गायों की देखभाल करने की है। इस अवसर पर पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस मौके पर संबोधित करते हुए…

Read More

मसूरी: 49 होटलों पर 8.30 करोड़ का जुर्माना, टूरिस्ट की भीड़ पहुंचने से पहले छूटे मालिकों के पसीने

देहरादून. उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मसूरी के 49 होटलों पर 8.30 करोड़ का जुर्माना लगाया है। आदेश के बाद होटल मालिकों के पसीने छूट गए हैं। एक महीने के अंदर राशि जमा करने के आदेश हैं। बोर्ड के सदस्य सचिव डॉक्टर पराग मधुकर धकाते ने बताया कि एयर और वॉटर एक्ट के तहत होटल संचालकों को पीसीबी से एनओसी लेनी होती है। बता दें कि ठंड और पयर्टन के इस मौसम में इतने बड़े जुर्माने से पहाड़ों की रानी मसूरी में हड़कंप मच गया है। मसूरी में 34 होटल…

Read More

MP हाई कोर्ट ने एमडी एमएस कोर्स में दाखिले के लिए नीट पीजी काउंसलिंग के पहले राउंड के परिणाम पर रोक लगाई

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एमडी एमएस कोर्स में दाखिले के लिए नीट पीजी काउंसलिंग के पहले राउंड के परिणाम घोषित करने पर आगामी सुनवाई तक रोक लगा दी है। हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान यह भी कहा कि 24 नवंबर की रात 12 तक पहले राउंड की काउंसलिंग जारी रखें लेकिन उसका रिजल्ट घोषित नहीं करें। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस एसए धर्माधिकारी एवं जस्टिस अनुराधा शुक्ला की डिवीजन बेंच ने  डीएमई, मप्र सरकार व अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की अगली…

Read More