मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का किया लोकार्पण

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का लोकार्पण किया। 14 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संजय तरण पुष्कर परिसर में इसका निर्माण किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के साथ टेबल टेनिस, स्क्वैश और बैडमिंटन में हाथ आजमाए। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एक ही छत के नीचे एक से ज्यादा खेलों की सुविधा मिलने पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं…

Read More

छत्तीसगढ़-महासमुंद में 879 कट्टा धान जब्त, अवैध धान जमाखोरी पर आरोपी को भेजा जेल

महासमुंद/पिथौरा. महासमुंद जिले में अवैध धान भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. राजस्व विभाग की टीम ने अंकोरी गांव में छापेमारी कर 879 कट्टा धान जब्त किया है. टीम ने धान से जुड़े दस्तावेज न दिखाने पर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है. कार्रवाई के बाद अधिकारियों के साथ बदसलूकी और धमकी देने के आरोप में आरोपी विशाल गजेंद्र को जेल भेजा गया. राज्य में धान खरीदी जारी है. ऐसे में अवैध धान परिवहन और भंडारण पर पैनी नजर रखी जा रही है. जानकारी के अनुसार, बसना…

Read More

आशा पर केदारघाटी ने दिखाया विश्वास, महिला प्रत्याशी की जीत का मिथक बरकरार

केदारनाथ. केदारनाथ विधानसभा सीट के नतीजे आ गए हैं। केदारघाटी की जनता से भाजपा के पक्ष में जनादेश दिया। इसी के साथ हॉट सीट केदारनाथ विधानसभा में महिला प्रत्याशी की जीत का मिथक भाजपा ने दोहराया है। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक आशा नौटियाल को प्रत्याशी बनाया। वर्ष 2017 के बाद वह एक बार फिर चुनाव मैदान में उतरीं। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद वर्ष 2002 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में वह केदारनाथ विस की पहली विधायक चुनी गईं, तब…

Read More

जिला प्रशासन द्वारा रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन: निजी क्षेत्र में 1262 पदों पर भर्ती

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला प्रशासन, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा 24 नवंबर 2024 रविवार को प्रातः 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, मनेन्द्रगढ़ में रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में निजी क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 1262 रिक्तियां प्राप्त हुई हैं। इस रोजगार मेले में अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सिक्योरिटी गार्ड, ओटी तकनीशियन, बीएससी नर्सिंग और जीएनएम, लैब तकनीशियन, एजेंट, डीएम, ऑटोमोबाइल सेल्स, सर्विस सुपरवाइजर,टू व्हीलर/इवी सेल्स सर्विस/सेल्स, हेल्पर, इलेट्रिशन, फिटर, ऑफिस असिस्टेंट, वेल्डर, पेंटर, लेबर, जनरल असिस्टेंट,…

Read More

जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SP ने 7 पुलिसकर्मियों का किया तबादला

बिलासपुर पुलिस महकमें में बड़े फेरबदल की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बिलासपुर जिले की पुलिसिंग में कसावट लाने के लिए पुलिस विभाग में तबादला किया गया। एसपी रजनेश सिंह ने सात निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया। इस तबादले में सिविल लाइन, सिरगिट्टी और सरकंडा थानों के प्रभारी प्रभावित हुए हैं।

Read More

एक बार फिर से पर्दे पर धमाल मचाएंगे दया तोड़ेंगे दरवाजा

'कुछ तो गड़बड़ है' और 'दया दरवाजा तोड़' जैसी पंच लाइन्स के लिए फेमस CID एक बार फिर से टीवी पर दस्तक देने जा रहा है। इसकी शूटिंग पहले से ही शुरू हो चुकी है। पहले ही अपडेट्स आए थे और अब इसका प्रोमो भी जारी किया गया है। जहां दया घायल अवतार में दिखाई दे रहे हैं। साथ ही ये कब और कितने बजे से कहां आएगा। इसकी भी जानकारी दी गई है, जिसे जानने के बाद लोग बेहद एक्साइटेड हो गए हैं और इसका इंतजार कर रहे हैं।…

Read More

आईपीएल नीलामी : पंत रच सकते हैं इतिहास, अर्शदीप भी पीछे नहीं

जेद्दा (सउदी अरब) इंडियन प्रीमियर लीग की रविवार से होने वाली दो दिवसीय मेगा नीलामी में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हो सकते हैं जबकि 577 खिलाड़ियों पर बोली लगने जा रही है। आईपीएल की दस टीमों के पास 641.5 करोड़ रूपये का पर्स है और 204 संभावित चयन होने बाकी है। ऐसे में सभी की नजरें पंत के नाम पर लगी होंगी। पंजाब किंग्स के पास सर्वाधिक 110.50 करोड़ रूपये का पर्स है जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पास 83 करोड़ रूपये है। दिल्ली कैपिटल्स के…

Read More

भारत में विरासत, संस्कृति और लैंडस्केप बेहतरीन: सारा अली

मुंबई, एक्ट्रेस सारा अली खान का कहना है कि भारत देश की विरासत, संस्कृति और लैंडस्केप से बेहतर दुनिया में कुछ भी नहीं है। एक इंटरव्यू में सारा अली खान ने अपनी पसंद और भारत को लेकर विचार रखे। यह पूछे जाने पर कि उन्हें देश में या विदेश में से क्यां ज्याोदा पसंद है? सारा ने कहा, ‘दोनों, मैं किसी एक को नहीं चुन सकती। मुझे विदेश में घूमना पसंद है, लेकिन भारत में विरासत, संस्कृति और लैंडस्केप बेहतरीन है और मैं इसकी और खोज करना चाहूंगी।’ सारा अली…

Read More

अचानक लगी चलती कार में आग, पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने बुझाई, चालक को सुरक्षित निकाला

हरिद्वार. हरिद्वार धनौरी कलियर के बीच दो सड़कों पर एक चलती कार में अचानक से आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुची कलियर पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। गाड़ी चला रहे चालक को सुरक्षित बचा लिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात को पिरान कलियर निवासी आसिफ कार में सवार होकर धनौरी से कलियर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह धनौरी कलियर के बीच दो सड़कों पर पहुंचा तो अचानक से उसकी कार में आग लग गई। आग लगने…

Read More

जयसवाल ने पारी के दौरान दो छक्के भी लगाए, इन छक्कों की मदद से तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड, आए टॉप पर

पर्थ पर्थ टेस्ट के दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने पहली पारी की असफलता को पीछे छोड़ते हुए दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक नाबाद 90 रन बना लिए हैं। जयसवाल ने इस पारी के दौरान दो छक्के भी लगाए। इन छक्कों की मदद से वह इस साल टेस्ट क्रिकेट में 34 छक्के लगाने में सफल हो गए है। उन्होंने लियोन की गेंद पर छक्का लगाकर यह महान उपलब्धि अपने नाम की। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम के नाम पर था।   टेस्ट में एक…

Read More

सीएम विष्णुदेव साय बोले – राहुल गांधी और भूपेश बघेल जहां-जहां जाएंगे वहां कांग्रेस का बंटाधार ही होगा

रायपुर रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, इस जीत के लिए दक्षिण विधानसभा की जनता, क्षेत्र के कार्यकर्ता और पार्टी के सभी पदाधिकारियों को बधाई देता हूं, इनकी वजह से ही जीत मिली है. जनता ने बीजेपी, मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है. महाराष्ट्र की जीत को लेकर सीएम ने कहा, यह जीत मोदी की गारंटी की जीत है. पिछले सरकार में महाराष्ट्र में विकास कार्य हुआ, इस पर जनता ने मुहर लगाई है. मतदाताओं को बहुत-बहुत बधाई. कांग्रेस…

Read More

रात्रि गश्त के दौरान दिल्ली में कांस्टेबल की चाकू घोंपकर हत्या, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल की शनिवार को अज्ञात लोगों ने चाकू घोंपकर उस समय हत्या कर दी जब वह दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में रात्रि गश्त पर था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 28 वर्षीय कांस्टेबल किरण पाल गोविंदपुरी थाने में तैनात थे। उन्होंने कहा कि शनिवार तड़के एक गली से उनका शव बरामद किया गया जिस पर चाकू से वार के निशान थे। उन्होंने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अपराधियों की पहचान के लिए…

Read More

तिलक वर्मा की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 151 रन की तूफानी पारी

नई दिल्ली भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा टी-20 क्रिकेट में लगातार तीन पारियों में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने राजकोट में मेघालय के खिलाफ हैदराबाद के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 के पहले मैच में 67 गेंदों में 151 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की। 22 वर्षीय तिलक ने दक्षिण अफ्रीका में लगातार दो मैच में सेंचुरी ठोककर इस घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में एंट्री मारी थी। नाबाद 107, नाबाद 120 और अब 151 रन हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खत्म हुई टी-20 सीरीज में तिलक…

Read More

मध्यप्रदेश में नवंबर की ठंड रिकॉर्ड तोड़ रही, भोपाल में 10 साल में सबसे ज्यादा सर्दी है

भोपाल  मध्य प्रदेश में नवंबर की ठंड ने इस बार पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राजधानी भोपाल में 10 साल की सबसे ज्यादा सर्दी पड़ रही है। यहां रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों में दिन का तापमान भी 26 डिग्री के करीब सिमट गया है। वहीं, पचमढ़ी, अमरकंटक, कल्याणपुर और शाजापुर-राजगढ़ जैसे छोटे शहर सबसे ज्यादा ठंडे हैं। शहडोल के कल्याणपुर में प्रदेश का सबसे कम तापमान 7.1 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि पचमढ़ी में 7.2 डिग्री…

Read More

लोकायुक्त ने सवा लाख रिश्वत लेते कांग्रेस पार्षद पति को किया गिरफ्तार

नीमच मध्यप्रदेश के उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने शनिवार सुबह नीमच नगर पालिका में कांग्रेस पार्षद रानी मसूदी और के पति साबिर मसूदी को सवा लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने आज सुबह इस पूरी कार्रवाई को उस वक्त अंजाम दिया, जब दोनों रिश्वत लेने शिकायतकर्ता के निर्माणाधीन शोरूम भारत माता चौराहा के समीप पहुंचे थे। जिन्हें रंगे हाथों पकड़ा है। दरअसल शिकायतकर्ता नकुल जैन पिता नन्द कुमार निवासी 106 राजस्व कालोनी नीमच ने 14 नवंबर को उज्जैन लोकायुक्त पुलिस को…

Read More