किसानों को दी गई मोदी की गारंटी के अनुरूप 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से ही हो रही है धान खरीदी : मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान हमारे द्वारा दी गई मोदी की गारंटी के अनुरूप इस वर्ष भी किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के मान से ही धान खरीदी की जा रही है। किसानों को इस मामले को लेकर किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भ्रम फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि धान खरीदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के…

Read More

रूस और यूक्रेन युद्ध दिन-ब-दिन और खतरनाक होता जा रहा, यूक्रेन ने 92 KM दूर से दागी मिसाइल, कइयों की पलभर में मौत

रूस रूस और यूक्रेन युद्ध दिन-ब-दिन और खतरनाक होता जा रहा है। यूक्रेन और रूसी सैनिक एक-दूसरे पर लगातार और खतरनाक मिसाइलों से हमले जारी रखे हुए हैं। इस बीच दर्जन भर रूसी सैनिकों को यूक्रेनी मिसाइल ने पलभर में उड़ा दिया। मामला यूं है कि रूसी सैनिक वैन से उतरकर इलाके में पैदल घूम रहे थे, तभी उनके ऊपर यूक्रेन ने मिसाइल दाग दी। यह हमला जहां हुआ है, वहां पिछले नौ महीनों से रूस का कब्जा है। बताया जा रहा है कि इलाके में रूसी सैनिक ट्रेनिंग कर…

Read More

सपा सांसद के पिता समेत 34 लोगों को शांति भंग की आशंका के मद्देनजर पाबंद किया

संभल उत्तर प्रदेश के संभल जिले की जामा मस्जिद को हिंदू पक्ष द्वारा अदालत में हरिहर मंदिर बताये जाने के बाद शांति-व्यवस्था को लेकर शुरू हुई पुलिस तथा प्रशासनिक कार्रवाई के तहत समाजवादी पार्टी के सांसद के पिता समेत 34 लोगों को शांति भंग की आशंका के मद्देनजर पाबंद किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। संभल की उप जिलाधिकारी (एसडीएम) वंदना मिश्रा ने बताया कि संभल के सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के पिता ममलुकुर रहमान वर्क सहित 34 लोगों को पाबंद किया गया है।…

Read More

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों ने सियासी पंडितों को चौंका दिया, महायुति की तिकड़ी ने किया कमाल

महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों ने सियासी पंडितों को चौंका दिया है। खबर लिखे जाने तक महायुति गठबंधन 220 सीटों पर आगे है। बीजेपी, शिंदे गुट और अजित पवार की एनसीपी की इस तिकड़ी ने ध्रुवीकरण, मराठा आंदोलन और विपक्ष के तमाम आरोपों को किनारे करते हुए अपनी पकड़ मजबूत रखी। आइए, जानते हैं कि आखिर वो कौन से फैक्टर थे, जिन्होंने महायुति को एक बार फिर सत्ता के करीब ला दिया। लड़की बहिन योजना ने किया कमाल एकनाथ शिंदे सरकार की लड़की बहिन योजना ने सीधे जनता के…

Read More

भाजपा नीत महायुति गठबंधन बड़ी जीत हासिल करता नजर आ रहा, 25 नवंबर को महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक बुलाएगी

महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना में भाजपा नीत महायुति गठबंधन बड़ी जीत हासिल करता नजर आ रहा है। भाजपा-शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का महायुति गठबंधन महाराष्ट्र की 288 सीट में से 218 पर आगे है। यह सत्तारूढ़ गठबंधन के पक्ष में एक बड़ी लहर का संकेत है। कांग्रेस, राकांपा-शरदचंद्र पवार और शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे का महा विकास आघाडी (MVA) गठबंधन को मात्र 50 सीटों पर बढ़त हासिल है। इस बीच, सूत्रों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी 25 नवंबर को महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक बुलाएगी। 26…

Read More

रायपुर दक्षिण उप चुनाव में सुनील सोनी स्पष्ट है कि जीतेंगे: उप मुख्यमंत्री शर्मा

रायपुर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा रायपुर दक्षिण उप चुनाव को लेकर कहा कि सुनील सोनी स्पष्ट है कि जीतेंगे, और अच्छे मतों से जीतेंगे. उनको भी बृजमोहन की तरह बड़ा जनमत मिलेगा. उन्होंने पहले भी बड़े पदों पर रहते हुए निर्विवादित रहे हैं. जनता का उन पर पूरा विश्वास है. कांग्रेस की स्थिति सबको स्पष्ट है. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से चर्चा में झारखंड की स्थिति को लेकर कहा कि झारखंड में मुझे जहां-जहां की जिम्मेदारी मिली थी, कोडरमा, गिरिडीह, बगोदर, कोडरमा, गिरिडीह, जमुआ और पांडे में से…

Read More

महाराष्ट्र में हार मिलते ही कांग्रेस में तेज हुई रार, पूर्व सीएम बोले- हमारी तो लीडरशिप ही खराब

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन बहुमत हासिल कर चुका है। अकेले भाजपा ही 127 सीटों पर आगे चल रही है, जो 148 सीटों पर ही उतरी थी। 85 फीसदी के स्ट्राइक रेट के साथ भाजपा ने अपनी सफलता के सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए हैं। इसके अलावा उसके सहयोगी दल एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी ने भी झंडे गाड़ दिए हैं। शिंदे की शिवसेना को 56 सीटों पर बढ़त है। इसके अलावा अजित पवार की एनसीपी को 37…

Read More

20 साल पहले बना पुल का निचला हिस्सा अब पूरी तरह से क्षतिग्रस्त, नहीं हो रही मरम्मत

 गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के पिपरिया गांव के तिपान नदी में लगभग 20 साल पहले बना पुल का निचला हिस्सा वेस्टवेयर अब पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, जो मरम्मत के अभाव में कभी भी गिर सकता है. इससे बड़ी अनहोनी घटना घट सकती है. स्थानीय ग्रामीणों ने पुल की मरम्मत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को सूचना दे दी है, लेकिन अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है. पुल में सुरक्षा की दृष्टि से रेलिंग भी नहीं है. अगर समय रहते इसका मरम्मत कार्य नहीं किया गया तो…

Read More

20 साल बाद ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर राहुल-यशस्वी की जोड़ी ओपनिंग शतकीय साझेदारी करने में कामयाब

पर्थ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन कुल 17 विकेट गिरे थे, जोकि रिकॉर्ड है। हालांकि दूसरे दिन भारतीय टीम ने शानदार वापसी की और ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी का अंत किया और दूसरी पारी में दमदार शुरुआत की है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। इसके साथ ही इस जोड़ी ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।…

Read More

राहुल गांधी और उनकी टीम का वह नैरेटिव काम नहीं आया, सारे दांव फेल, 6 महीने के अंदर फर्श पर ला पटका

नई दिल्ली महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के ताजा नतीजों और रुझानों के मुताबिक दोपहर 12.20 बजे तक भाजपा की अगुवाई वाली सत्ताधारी महायुति 288 सदस्यों वाली विधानसभा में 218 सीटें जीतती दिख रही है, जबकि विपक्षी महाविकास अघाड़ी सिर्फ 56 सीटों पर सिमटता दिख रहा है। इन चुनावी रुझानों ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में नेता विपक्ष राहुल गांधी और उनकी टीम का वह नैरेटिव काम नहीं आया, जिसके बूते छह महीने पहले लोकसभा चुनावों में इंडिया गठबंधन ने 48 में से 30 सीटें जीत ली थीं। यानी छह…

Read More

सबसे अच्छा अरेंजमेंट यूपी में मिला, मैं फैन हो गयाः दिलजीत सिंह दोसांझ

लखनऊ/मुंबई, पंजाबी और हिन्दी फ़िल्मों के स्टार एवं गायक दिलजीत सिंह दोसांझ ने लखनऊ पुलिस के सुरक्षा इंतजाम पर दिल से खुशी जाहिर की। दोसांझ ने एक्स पर लखनऊ पुलिस को धन्यवाद करते हुए कहा कि बहुत-बहुत शुक्रिया। सबसे अच्छा अरेंजमेंट यूपी में मिला, मैं फैन हो गया। वेरी रिस्पेक्टफुल होस्ट। इससे पहले लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित दिल लुमिनाटी कार्यक्रम में दिलजीत ने बीती रात अपने गीतों से श्रोताओं का दिल जीत लिया। दिलजीत के गीतों को सुनते हुए श्रोता अपने जगह पर ही झूम उठे। कार्यक्रम के…

Read More

जिसके घर में गाय का कुल, वह घर गोकुल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जिसके घर में गाय का कुल, वह घर गोकुल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव घर-घर बछिया उपलब्ध कराकर दुग्ध उत्पादन को बढ़ाया जाएगा गौ-शाला स्थापित करने की दिशा में सक्रियता से कार्य जारी प्रदेश में इस वर्ष 300 गौ-शालाओं का हुआ पंजीयन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 10 हजार गायों की क्षमता वाली हाईटेक गौ-शाला का किया भूमि-पूजन 25 एकड़ क्षेत्र में 15 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी गौ-शाला ग्राम सूखी सेवनिया में बनेगा सीएम राइज स्कूल और बरखेड़ी डोब को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा अटल बिहारी…

Read More

आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण ट्रैक एप के माध्यम से पोषण आहार वितरण

रायपुर छत्‍तीसगढ़ सरकार ने महतारियों और बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों से मिलने वाले पोषण आहार को पारदर्शी बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए दो तरह की व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। टेक होम राशन (टीएचआर) के लिए फेस वेरिफिकेशन और ओटीपी व्यवस्था एक जनवरी से लागू हो जाएगी। जो महिलाएं केंद्रों तक पोषण आहार लेने आएंगी, उनका फेस रीडर बायोमेट्रिक सिस्टम से सत्यापन किया जाएगा। यानी महिलाओं को चेहरा पढ़ने के बाद ही उन्हें आहार दिया जाएगा। ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वास्तविक लाभार्थी के पास ही…

Read More

कुंदरकी विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर ,11 मुस्लिमों के बीच अकेला हिंदू प्रत्याशी… कुंदरकी में कैसे रामवीर ठाकुर ने फहराया भगवा!

मुरादाबाद यूपी उपचुनाव में मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है. मुस्लिम बाहुल्य कुंदरकी में एकमात्र हिंदू प्रत्याशी ने बड़ी बढ़त बना ली है. यहां बीजेपी के रामवीर ठाकुर 50 हजार से अधिक वोटों से लीड कर रहे हैं. वहीं, सपा के कद्दावर नेता और प्रत्याशी हाजी मोहम्मद रिजवान 12 बजे तक सिर्फ 7 हजार वोट ही पा सके. जारी रुझानों के मुताबिक, कुंदरकी से बीजेपी के रामवीर ठाकुर की जीत लगभग तय मानी जा रही है. गौरतलब हो कि कुंदरकी उपचुनाव में 11 मुस्लिम…

Read More

भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत महाविद्यालय स्तरीय अकादमिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का हुआ समापन कार्यक्रम

सिवनी मालवा   शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा प्राचार्य डॉ.उमेश कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती काजल रतन, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.बाऊ पटेल के निर्देशन में महाविद्यालय स्तरीय 18 नवंबर से 23 तक आयोजित अकादमिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का हुआ समापन।श्री रजनीश जाटव द्वारा भारतीय लोक संस्कृति और आधुनिक शिक्षा में उसके महत्व के बारे में बताया।विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय,तृतीय एवं सहभागिता करने वाली समस्त छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।मंच संचालन श्रीमती काजल रतन…

Read More