आईबीडी कॉलोनी के रोड के अतिक्रमण हटाया जाएगा रहवासियों की मांग पर राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने दिए निर्देश

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंखयक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने आईबीडी कॉलोनी की सड़क से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क को चौड़ा भी किया जाएगा। कॉलोनी के रहवासियों ने राज्यमंत्री श्रीमती गौर को रायसेन रोड पटेलनगर से आईबीडी कॉलोनी को जोड़ने वाले रोड पर ओरिएंटल कॉलेज, एनआरआई कॉलेज के अतिक्रमण से कॉलोनी की ढाई हजार से अधिक आबादी को आवागमन में हो रही समस्या के समाधान का ज्ञापन दिया। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने एसडीएम श्री एल.के. खरे को सड़क का सीमांकन कर…

Read More

संभल की जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुए बवाल में दो और युवकों की मौत, मरने वालो की संख्या हुई तीन

संभल संभल की जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुए बवाल में दो और युवकों की मौत हो गई है। इससे मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए हैं। कई पुलिस के जवान भी घायल हुए हैं। मरने वाले तीनों युवकों को गोली लगी है। तीनों की पहचान नईम, रोमान और विलाल के रूप में हुई है। कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है। इनमें ज्यादातर वाहन पुलिस वालों के हैं। बवाल को संभालने के लिए आसपास के जिलों…

Read More

अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री मंडलोई ने इंदौर में की बिजली कंपनी के कार्यों की समीक्षा

भोपाल अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री नीरज मंडलोई ने रविवार को पोलोग्राउंड इंदौर में पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नए कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए। श्री मंडलोई ने आरडीएसएस पूर्ण हो चुके, वर्तमान में हो रहे एवं अगले चरण में होने वाले कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने सभी कार्यों को समय पर कराने के निर्देश दिए, जिससे आमजनों को उसका लाभ मिले। श्री मंडलोई ने कहा कि शासकीय एवं निजी बिजली उपभोक्ताओं से राजस्व संग्रहण समय…

Read More

जोकोविच ने अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी एंडी मरे को नया कोच नियुक्त किया

लंदन. लगभग एक दशक तक अपने साथ कई कठिन मुकाबले लड़ने के बाद, पूर्व विश्व नंबर 1 नोवाक जोकोविच ने अपने एक समय के प्रतिद्वंद्वी एंडी मरे को ऑस्ट्रेलिया में 2025 सीज़न के पहले ग्रैंड स्लैम के लिए अपना कोच नियुक्त किया है। सर्बिया के 37 वर्षीय जोकोविच ने शनिवार को सोशल मीडिया पर घोषणा की कि लंबे समय से दोस्त और प्रतिद्वंद्वी एंडी मरे मेलबर्न में अगले ऑस्ट्रेलियन ओपन से उनके नए कोच होंगे। मरे ने इस साल की शुरुआत में पेरिस ओलंपिक में पेशेवर टेनिस से संन्यास ले…

Read More

जॉर्डन कॉक्स अंगूठे में चोट के कारण न्यूजीलैंड में इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज से बाहर

नई दिल्ली. विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स अंगूठे में चोट के कारण न्यूजीलैंड में इंग्लैंड की आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं, साथ ही टीम ने कहा कि उनके प्रतिस्थापन की घोषणा उचित समय पर की जाएगी। कॉक्स, जिन्होंने पहले इंग्लैंड के लिए वनडे और टी20 मैच खेले हैं, अगले सप्ताह क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में सीरीज के पहले मैच में जेमी स्मिथ की जगह टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले थे, जो पितृत्व अवकाश पर हैं। लेकिन सर जॉन डेविस ओवल में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ दो…

Read More

बेटी और बहनों की सुरक्षा एवं सम्मान, समाज के हर व्यक्ति की है जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए संचालित किए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान "हम होंगे कामयाब" पखवाड़े को सफल बनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जारी अपने संदेश में कहा है कि हमारी बेटियों और बहनों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना आवश्यक है। बेटियों और बहनों की सुरक्षा और सम्मान केवल सरकार या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इस दृष्टि से 25 नवम्बर से 19 दिसम्बर तक "हम होंगे कामयाब" पखवाड़ा…

Read More

शिवसेना नेता संजय राउत ने पूर्व प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ पर जमकर निशाना साधा, लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली शिवसेना नेता संजय राउत ने पूर्व प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ पर रविवार को जमकर निशाना साधा। राउत ने आरोप लगाया कि उन्होंने महाराष्ट्र में दल-बदल करने वाले नेताओं के मन से कानून का डर खत्म कर दिया था। राउत ने दावा किया कि अयोग्यता याचिकाओं पर निर्णय नहीं करके चंद्रचूड़ ने दलबदल के लिए दरवाजे और खिड़कियां खुली रखीं। शिवसेना (यूपीटी) के नेता राउत का यह बयान राज्य विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की करारी हार के बाद आया है, जहां महा विकास आघाडी (MVA) के तहत उसने…

Read More

मध्य प्रदेश में जमकर बुलडजोर गरजा, श्री रामजानकी मंदिर ट्रस्ट की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया

ग्वालियर रविवार को मध्य प्रदेश में जमकर बुलडजोर गरजा है। ग्वालियर के मध्य तारागंज कोटा लश्कर स्थित श्री रामजानकी मंदिर ट्रस्ट की लगभग पौने नौ बीघा सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। 100 करोड़ रुपए कीमत की इस जमीन पर बनी बाउंड्री वॉल और अन्य अतिक्रमण बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। जमीन को कब्जा करने के बाद प्लॉटिंग कर बेचने की तैयारी चल रही थी, जिसे प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर नेस्तनाबूत कर दिया। बीते…

Read More

अंतिम सेकेंड के रोमांच में गुजरात जाएंट्स ने तेलुगू टाइटंस को 31-28 से हराया

नोएडा. प्रो कबड्डी लीग में गुजरात जाएंट्स ने अंतिम सेकेंड में तेलुगू टाइटंस को 31-28 से हरा दिया। गुजरात की जीत में परतीक दहिया (11), सोमवीर (3) और जीतेंद्र यादव हीरो बनकर उभरे। यह सोमवीर ही हैं, जिन्होंने अंतिम रेड पर आशीष नरवाल को सुपर टैकल गुजरात की जीत पक्की की। आशीष ने सात अंक जुटाए जबकि विजय मलिक (15) ने शानदार खेल दिखाया लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। जाएंट्स ने अच्छी शुरुआत करते तीन मिनट में हुए 4-1 की लीड ले ली। जाएंट्स ने जल्द ही स्कोर 3-4 कर…

Read More

प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- ‘महाराष्ट्र में विपक्ष का नेता तक नहीं होगा’

महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है। भाजपा के प्रदर्शन से उत्साहित पार्टी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने रविवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'आलम यह है कि राज्य विधानमंडल में कोई विपक्ष का नेता तक नहीं होगा।' बावनकुले ने कहा कि महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता का नहीं होना कांग्रेस और विपक्षी दलों के गलत कार्यों का नतीजा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में फर्जी बातें फैलाईं और मतदाताओं को धोखा दिया। विधानसभा चुनाव आते ही लोगों को…

Read More

जयपुर पिंक पैंथर्स को 13 अंक से हराकर मनप्रीत के जाबांजों ने शीर्ष पर खुद को मजबूत किया

नोएडा. हरियाणा स्टीलर्स ने शनिवार को नोएडा इंडोर स्टेडियम में प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 72वें मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स पर 43-30 से शानदार जीत हासिल करने के लिए एक बार फिर अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिवम पटारे और विनय ने सुपर 10 पूरे किए, जबकि नवीन और मोहम्मदरेज़ा शादलोई ने मजबूत डिफेंस का नेतृत्व किया। हरियाणा स्टीलर्स ने सीजन की सबसे मजबूत टीम के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखी, अर्जुन देशवाल का सुपर 10 जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए एक निराशाजनक शाम में एकमात्र उज्ज्वल…

Read More

कंगना रनौत ने महायुति गठबंधन पर निशाना साधा, दैत्यों का वही हुआ जो हमेशा होता है, उनकी हार हुई

नई दिल्ली भाजपा सांसद कंगना रनौत ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर महायुति गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'ये हमारी पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक जीत है। हम सब कार्यकर्ता बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं और हम महाराष्ट्र व पूरे भारत की जनता के धन्यवादी हैं।' कंगना से पूछा गया कि उद्धव ठाकरे की इतनी बुरी हार होगी, क्या आपको इसकी उम्मीद थी? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे इसकी उम्मीद थी। इतिहास गवाह है और मेरे कई रील्स भी वायरल हुए हैं। आखिर हम…

Read More

पंजाब किंग्स को पावरहाउस में से एक बनाना है लक्ष्य : मुख्य कोच रिकी पोंटिंग

जेद्दा (सऊदी अरब). इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 की मेगा नीलामी से पहले, पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि उनका लक्ष्य 10 टीमों के टूर्नामेंट में फ्रेंचाइजी को पावरहाउस में से एक बनाना है। पंजाब किंग्स ने विकेटकीपर-ओपनर प्रभसिमरन सिंह और मध्यक्रम के बल्लेबाज शशांक सिंह की अनकैप्ड जोड़ी को बरकरार रखा है। वे 110.5 करोड़ रुपये के पर्स के साथ नीलामी में उतरते हैं, जो सभी दस आईपीएल टीमों में सबसे बड़ा है। दो बार के वनडे विश्व कप विजेता कप्तान पोंटिंग ने ब्रॉडकास्टर स्टार…

Read More

मथुरा के प्रेम मंदिर वाले जगदगुरु कृपालु महाराज की तीनों बेटियों के साथ बड़ा हादसा, एक की मौत, दो घायल

प्रतापगढ़ प्रतापगढ़ में कुंडा के भक्ति धाम मनगढ़ के संस्थापक और मथुरा के प्रेम मंदिर वाले जगदगुरु कृपालु महाराज की तीनों बेटियों के साथ बड़ा हादसा हुआ है। दिल्ली जाते समय यमुना एक्सप्रेसवे पर उनकी कार पर कैंटर ओवरटेक करते समय पलट गया। इससे कार में सवार जगदगुरु की सबसे बड़ी बेटी विशाखा त्रिपाठी की मौत हो गई। दोनों अन्य बेटियां कृष्णा और श्यामा घायल हैं। इसके चार अन्य लोग भी घायल हैं। सभी को दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया है। हादसे की जानकारी कुंडा के मनगढ़ आश्रम…

Read More

फिक्की करेगा खो खो फेडरेशन को ‘इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड’ से सम्मानित

नई दिल्ली. भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया को खेलों में उनके सराहनीय योगदान के लिए ‘इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2024’ से सम्मानित करेगा। फिक्की ने खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया को ‘बेस्ट नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन 2024’ चुना है। यह पुरस्कार 14वें ‘ग्लोबल स्पोर्ट्स सम्मिट’ के दौरान 30 नवम्बर को खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल को फिक्की फेडरेशन हाउस में प्रदान किया जायेगा। फिक्की द्वारा खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया को भेजे गए पत्र में कहा, “खेलों में आपके उत्कृष्ट योगदान और…

Read More