राशिफल बुधवार 27 नवंबर 2024

मेष राशि मेष राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। कारोबार में भागदौड़ भी अधिक रहेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। वृषभ राशि वृषभ राशि वालों का मन परेशान रहेगा। संयत रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। किसी दूसरे स्थान पर जाने के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मिथुन राशि मिथुन राशि वालों का मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। खर्चों…

Read More

इजरायल और लेबनान के संगठन हिजबुल्लाह के बीच 14 महीने से चल रहे संघर्ष पर आखिरकार विराम लगने की उम्मीद बढ़ी

इजरायल इजरायल और लेबनान के संगठन हिजबुल्लाह के बीच 14 महीने से चल रहे संघर्ष पर आखिरकार विराम लगने की उम्मीद बढ़ गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि इजरायल की सुरक्षा कैबिनेट ने अमेरिका द्वारा प्रस्तावित युद्धविराम योजना पर चर्चा की, जिसमें ईरान के प्रॉक्सी संगठन हिज्बुल्लाह के साथ संघर्ष को समाप्त करने की रूपरेखा तय की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की और इसे मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फ्रांसीसी राष्ट्रपति…

Read More

जासूसी के आरोप में लिया ऐक्शन, यूक्रेन से जंग के बीच रूस ने ब्रिटेन के राजदूत को देश से निकाला

मॉस्को यूक्रेन से जंग के बीच रूस ने एक बड़ा कदम उठाया गया है। रूस ने ब्रिटेन के राजदूत को देश से निकाल दिया गया है। बताया जाता है कि यह कदम जासूसी के आरोप में उठाया गया है। यह जानकारी रूस की एफबीबी सुरक्षा सेवा के हवाले से दी गई है। तास समाचार एजेंसी के मुताबिक रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखरोवा ने बताया कि ब्रिटिश राजदूत को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सरकारी समाचार एजेंसियों के अनुसार एफएसबी सुरक्षा सेवा ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता…

Read More

मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनाव से पहले सनसनीखेज दावा किया, हर सीट पर AAP के 20 हजार वोट काटने का आदेश

नई दिल्ली दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनाव से पहले सनसनीखेज दावा किया है। आतिशी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि दिल्ली में अफसरों को आम आदमी पार्टी (आप) के वोटर्स का नाम वोटर लिस्ट से काटने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए बकायदा लिस्ट सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि एक डीएम ने अपने तहत आने वाले हर विधानसभा में 20 हजार वोटर्स का नाम काटने को कहा है। आतिशी ने कहा कि उन्हें कई बीएलओ ने यह जानकारी दी है। आतिशी ने मंगलवार…

Read More

बांग्लादेश में प्रदर्शनकारी हिंदुओं पर ‘ग्रेनेड’ दागे, सड़कों पर मचा हाहाकार, पुलिस का कड़ा कहर

चटगांव बांग्लादेश में इस्कॉन के महंत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बाद माहौल काफी गर्माया है। दरअसल चटगांव की एक अदालत ने मंगलवार को चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की जमानत याचिका खारिज कर उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया। जमानत खारिज किए जाने के बाद दास के समर्थनों ने इसका विरोध किया है और बांग्लादेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध के प्रदर्शनकारियों ने अदालत परिसर में प्रिजन वैन को घेर लिया और करीब ढाई घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हिंदू प्रदर्शनकारियों पर कड़ी…

Read More

उत्तर प्रदेश में धान खरीद का पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा, योगी के निर्देश और 48 घंटे में भुगतान का असर

लखनऊ उत्तर प्रदेश में धान खरीद का पिछले साल का रिकॉर्ड टूट गया है। एजेंसियों द्वारा अब तक 7.28 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीद हो चुकी है। इसे मुख्यमंत्री के निर्देशों और 48 घंटे में किसानों को भुगतान का असर माना जा रहा है। वर्ष 2023-24 में 25 नवंबर तक एजेंसियों द्वारा 5.79 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी। पिछले साल से तुलना करें तो अब तक 1.49 लाख मीट्रिक टन अधिक धान की खरीद हो चुकी है। किसानों को 1464 करोड़ रुपये का भुगतान भी…

Read More

पन्हेटी गांव में जमीन पर कब्ज़ा को लेकर भील समुदाय के लोगों ने बंजारा समाज के घरों में लगाई आग

गुना जिले के फतेहगढ़ थानाक्षेत्र के पन्हेटी गांव में भील समुदाय के लोगों ने बंजारा समाज के घरों में आग लगा दी। इस आगजनी में 12 घरों के साथ टपरे, ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, राशन, सर्दी के कपड़े भी खाक हो गए। घटना के समय ग्रामीण खेतों में मजदूरी के लिए गए थे अन्यथा माल के साथ जनहानि भी हो सकती थी। इधर, सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। फिलहाल हालात नाजुक बने हुए हैं। जानकारी के अनुसार बमोरी तहसील के पन्हेटी गांव में…

Read More

मुंबई में एक 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला से 3.8 करोड़ रुपये की ठगी, अब तक का डिजिटल अरेस्ट का सबसे लंबा मामला!

मुंबई मायानगर मुंबई में एक 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला से 3.8 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। महिला अपने पति के साथ दक्षिण मुंबई इलाके में रहती है। आरोपियों ने महिला को लगभग एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट कर रखा। माना जा रहा है कि यह सबसे लंबी अवधि तक डिजिटल अरेस्ट रखने का पहला मामला है। ठगों ने महिला को अपनी पहचान आईपीएस अधिकारियों के तौर पर बताई। करोड़ों रुपये की ठगी के बाद जब महिला को रकम वापस नहीं मिली तो उसने मामले की जानकारी…

Read More

‘बैलेट पेपर से चुनाव कराने के लिए देशभर में चलाएंगे अभियान’, खरगे का बड़ा एलान

नई दिल्ली मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाति जनगणना से डरते हैं क्योंकि उन्हें डर है कि फिर हर कोई अपना हिस्सा मांगना शुरू कर देगा। मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर आप वाकई देश में एकता चाहते हैं, तो आपको नफरत फैलाना बंद कर देना चाहिए। दरअसल, तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस पार्टी द्वारा आज संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जहां…

Read More

पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा को लेकर चिंता व्यक्त की

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा, "आज जब हम संविधान दिवस मना रहे हैं, ऐसे में यह देखना निराशाजनक है कि हमारे देश में सबसे बड़े अल्पसंख्यक समुदाय को अभूतपूर्व खतरों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी गरिमा, जीवन, आजीविका और पूजा स्थलों पर हमला किया जा रहा है, जो संविधान द्वारा हर नागरिक के लिए समान…

Read More

महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को मिली करारी हार के बाद अब सहयोगी दल भी उठाने लगे सवाल

नई दिल्ली महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को मिली करारी हार के बाद अब सहयोगी दल भी सवाल उठाने लगे हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कल्याण बनर्जी ने कांग्रेस के प्रदर्शन और नेतृ्त्व पर सवाल उठाया। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस हरियाणा और महाराष्ट्र में उम्मीदों के मुताबिक परिणाम लाने में विफल रही है। हमें कांग्रेस से बहुत उम्मीद थी कि वे बेहतर प्रदर्शन करेंगे। बनर्जी ने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन तो है, मगर परिणाम अपेक्षित नहीं हैं। यह कांग्रेस की बड़ी विफलता है। आज…

Read More

उज्जैन के आश्रम में काम करने वाली एक सेविका ने दो चोरों से हाथ मिलाया,22 लाख का माल किया गायब

उज्जैन उज्जैन के आश्रम में काम करने वाली एक सेविका ने दो चोरों से हाथ मिला लिया और आश्रम की सारी गुप्त बातें चोरों को बता दी. इसके बाद चोरों ने बड़ी ही चालाकी से 22 लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया. हालांकि उज्जैन की महाकाल थाना पुलिस ने इंदौर के दोनों चोरों को सेविका के साथ गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया है. उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि महाकाल थाना क्षेत्र में उजाड़ खेड़ा इलाके में चोरी की वारदात को अंजाम देने…

Read More

सुप्रीम कोर्ट के कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी- ‘जम्मू-कश्मीर में पहली बार मनाया गया संविधान दिवस’

नई दिल्ली 75वें संविधान दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुप्रीम कोर्ट के एक कार्यक्रम में पहुंचे. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीयों को त्वरित न्याय मिले, इसके लिए नई न्याय संहिता लागू की गई है. दंड आधारित व्यवस्था अब न्याय आधारित व्यवस्था में बदल चुकी है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में पहली बार संविधान दिवस मनाया गया. पीएम मोदी ने कहा, "हमारा संविधान देश की हर अपेक्षा और जरूरत पर खरा उतरा है. संविधान की ताकत के कारण…

Read More

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों द्वारा आयोजित प्रदर्शन हिंसक हो गया, मारे गए 6 सुरक्षाकर्मी

इस्लामाबाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों द्वारा आयोजित प्रदर्शन हिंसक हो गया है जिसके परिणामस्वरूप 6 सुरक्षाकर्मी मारे गए और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह प्रदर्शन इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर किया जा रहा था और यह इस्लामाबाद के डी-चौक इलाके में बढ़ता जा रहा है।   अर्धसैनिक बल और पुलिस पर हमला ‘रेडियो पाकिस्तान’ के मुताबिक सोमवार रात इस्लामाबाद के श्रीनगर राजमार्ग पर एक वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने से पाकिस्तान रेंजर्स के चार अधिकारी मारे गए। इसके अलावा पांच…

Read More

अपने लिए तो सब जीते हैं, जो दूसरों के लिए जिए वही महापुरुष है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि डॉ. हरीसिंह गौर ने भारत के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज, जब पूरा देश संविधान दिवस मना रहा है, ऐसे समय में डॉ. गौर की भव्य प्रतिमा का अनावरण करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा, "अपने लिए तो सब जीते हैं, लेकिन जो दूसरों के लिए जिए, वही सच्चे अर्थों में महापुरुष होता है।" डॉ. गौर का जीवन अत्यंत प्रेरणादायक है। वे ज्ञान, कर्म और भक्ति के प्रतीक…

Read More