महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को मिली करारी हार के बाद अब सहयोगी दल भी उठाने लगे सवाल

नई दिल्ली
महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को मिली करारी हार के बाद अब सहयोगी दल भी सवाल उठाने लगे हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कल्याण बनर्जी ने कांग्रेस के प्रदर्शन और नेतृ्त्व पर सवाल उठाया। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस हरियाणा और महाराष्ट्र में उम्मीदों के मुताबिक परिणाम लाने में विफल रही है। हमें कांग्रेस से बहुत उम्मीद थी कि वे बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें :  ग्वालियर उपभोक्ता आयोग ने छात्रों के हक में फैसला सुनाया, FIITJEE लौटाएगा पूरी फीस

बनर्जी ने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन तो है, मगर परिणाम अपेक्षित नहीं हैं। यह कांग्रेस की बड़ी विफलता है। आज अगर भाजपा से लड़ना है तो जरूरी है कि I.N.D.I.A मजबूत हो। और इसे मजबूत बनाने के लिए एक नेता की आवश्यकता है। अब नेता कौन हो सकता है? यही मूल प्रश्न है। कांग्रेस ने हर तरह के प्रयोग किए। मगर सफलता नहीं मिली।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में पंजीकृत श्रमिक जिनके पंजीयन की वैधता हो चुकी है समाप्त...31 दिसंबर 2024 तक कर सकते है आवेदन

महायुति को मिला प्रचंड बहुमत
महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान हुआ। 23 नवंबर को नतीजों की घोषणा हुई। महाराष्ट्र की जनता ने महायुति को भारी जनादेश दिया। वहीं विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी को करारी हार का सामना करना पड़ा। महायुति को 236 और महा विकास अघाड़ी को सिर्फ 48 सीटों पर जीत मिली। सबसे अधिक 132 सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया। 57 सीटों पर एकनाथ शिंदे की शिवसेना और 41 सीटों पर अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने जीत हासिल की है। अगर विपक्ष की बात करें तो सबसे अधिक 20 सीटों पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी), 16 सीटों पर कांग्रेस और महज 10 सीटों पर शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) ने जीत दर्ज की है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment