मेष राशि-प्रोफेशनल लाइफ में सफलता मिलेगी। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। विद्यार्थियों को करियर में नई उपलब्धि हासिल होगी। नए कार्यों की शुरुआत के लिए अनुकूल समय है। रिश्तों में गलतफहमी हो सकती है। साथी से बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें। वृषभ राशि-अपने काम पर फोकस करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। आर्थिक मामलों में अच्छा दिन है। निवेश के नए विकल्पों पर नजर रखें। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को बातचीत करके सुलझाएं। इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों…
Read MoreDay: November 29, 2024
सलकनपुर में हादसे नहीं थम पा रहे, टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई, 5 श्रद्धालु घायल
सीहोर सीहोर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ मां बिजासन धाम सलकनपुर में हादसे नहीं थम पा रहे हैं। प्राइवेट अनफिट टैक्सियों की मनमानी के कारण आए दिन यहां पर हादसे हो रहे हैं। ऐसे में यहां आने वाले श्रद्धालुओं की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ऐसा ही हादसा एक बार फिर गुरुवार रात करीब 8.30 बजे हो गया। सागर निवासी कुछ लोग नर्मदा परिक्रमा के लिए निकले हुए हैं, इसी दौरान जब वे सलकनपुर पहुंचे तो उन्होंने निजी टैक्सी की गाड़ी की और उसमें 10 लोग सवार होकर…
Read Moreउज्जैन में पूर्व BJP विधायक मंच से उतरते ही कार्यकर्ताओं ने की धुनाई, प्रभारी मंत्री ने बचाया
उज्जैन उज्जैन जिले के महिदपुर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करने के लिए शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल महिदपुर पहुंचे थे. यहां कार्यक्रम में बीजेपी के तीन बार के पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान के साथ बीजेपी के ही कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ बदसलूकी की, बल्कि मारपीट भी की. बीजेपी के पूर्व विधायक की धुनाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. महिदपुर विधानसभा क्षेत्र के नारायणा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण के बाद प्रभारी मंत्री गौतम…
Read Moreअमेरिकी सरकार ने अडानी मामले में भारत को पहले से कोई जानकारी नहीं दी थी
नई दिल्ली अडानी समूह और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा लगाए गए हालिया आरोपों पर भारत सरकार ने शुक्रवार को प्रतिक्रिया दी। विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसे "निजी व्यक्तियों और संस्थाओं से जुड़ा कानूनी मामला" करार दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार ने इस मामले में भारत को पहले से कोई जानकारी नहीं दी थी, और न ही किसी समन या गिरफ्तारी वारंट को लेकर अनुरोध किया गया है। इसके अलावा, मंत्रालय ने साफ किया कि भारत सरकार इस मामले में किसी…
Read Moreपेंच टाइगर रिजर्व के जंगल में बाघ ने युवक पर हमला किया, जिससे उसकी हुई मौत
सिवनी पेंच टाइगर रिजर्व के जंगल में बाघ ने युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बावनथड़ी वनग्राम में बाघ ने युवक पर हमले के बाद शव का कुछ हिस्सा खा लिया है। घटनास्थल से 20 वर्षीय कृष्ण कुमार भलावी का शव बरामद कर पोस्ट मार्टम के बाद वन अधिकारियों ने स्वजनों को सौंप दिया है। मवेशियों को लेकर गया था जंगल पेंच टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह ने बताया कि मृतक कृष्ण कुमार भलावी शुक्रवार सुबह जंगल में मवेशियों को चराने लेकर गया था।…
Read Moreपीवी सिंधू और लक्ष्य सेन का दमदार प्रदर्शन, सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल के सेमीफाइनल में बनाई जगह
नई दिल्ली भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला और पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। शीर्ष वरीयता प्राप्त दो बार की चैम्पियन सिंधू ने चीन की दाइ वांग को 48 मिनट तक चले महिला एकल क्वार्टर फाइनल में 21-15, 21-17 से हराया। वहीं 2021 विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता लक्ष्य ने पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में मेराबा लुवांग मेस्नाम को 21-8, 21-19 से शिकस्त दी। सिंधू ने जीत के बाद कहा, ''आज का मैच…
Read Moreअब दिल्ली में चुनावी मैदान सजने लगा, ‘सभी 70 सीटों पर अकेले उतरेंगे, चुनाव के बाद तय होगा सीएम: कांग्रेस
नई दिल्ली हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब दिल्ली में चुनावी मैदान सजने लगा है. यहां सियासी बिसात बिछने लगी है और इसी के साथ दिल्ली की सत्ता किसके हाथ होगी इस पर भी चर्चाओं के बाजार गर्म होने लगे हैं. इसी बीच दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे और गठबंधन को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा चुनाव के बाद ही अपने सीएम चेहरे का ऐलान करती है और इस बार भी यही प्रक्रिया…
Read Moreकांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में खरगे ने कहा ‘कड़े फैसले लेने होंगे’, कांग्रेस नेताओं ने पार्टी की कलह पर किया मंथन
नई दिल्ली अखिल भारतीय कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली हार पर मंथन किया। बैठक में खरगे ने कहा कि चुनाव परिणामों से सबक लेकर कठोर निर्णय लेने होंगे। जवाबदेही तय करनी होगी और खामियों को दूर करना होगा। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों के परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे हैं। अंदरूनी कलह से होता है नुकसान कांग्रेस नेताओं ने पार्टी की कलह पर मंथन किया। उनका…
Read More‘लॉरेंस बिश्नोई को सरकार का मिल रहा संरक्षण!’ केंद्र सरकार पर भड़के अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला किया है. उन्होंने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को सरकार का संरक्षण मिल रहा है. केजरीवाल ने कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह दिल्ली में कहर बरपा रहा है. उन्होंने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई खुद साबरमती जेल में बंद है, जो भाजपा शासित राज्य है. वो वहां की जेल से दिल्ली में जबरन वसूली रैकेट कैसे चला रहा है? लॉरेंस बिश्नोई को…
Read Moreदेश में वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही में 5.4 प्रतिशत रही भारत की जीडीपी विकास दर, राजकोषीय घाटे में आई कमी
नई दिल्ली राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही का जीडीपी डेटा जारी किया। जुलाई से सितंबर तिमाही में जीडीपी विकास दर 5.4 प्रतिशत रही है। हालांकि, जीडीपी वृद्धि में दूसरी तिमाही में धीमापन देखने को मिला है। लेकिन, भारत अभी भी दुनिया की सबसे तेज बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना हुआ है। भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी विकास दर अनुमान 7.2 प्रतिशत निर्धारित किया है। वित वर्ष 25 की दूसरी तिमाही में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की विकास दर 2.2 प्रतिशत,…
Read Moreपीएम मोदी ने महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में सड़क हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद का किया ऐलान
नई दिल्ली महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। साथ ही उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों और घायलों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की है। पीएम मोदी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता कर रहा है। गोंदिया में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में एक बस पलट जाने के कारण 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा गोंदिया-कोहमारा राज्य…
Read Moreमंत्री शोभा करंदलाजे ने राज्यसभा में बताया-भारत में महिला कर्मचारियों की संख्या 6 वर्षों में 22% से बढ़कर 40.3% हुई
नई दिल्ली श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने शुक्रवार को राज्यसभा में जानकारी दी कि 2017-18 से लेकर अब तक महिलाओं की श्रम बल में भागीदारी में काफी बढ़ोतरी हुई है। नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, 2017-18 में महिलाओं का श्रमिक जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर) 22 प्रतिशत था, जो अब 2023-24 में बढ़कर 40.3 प्रतिशत हो गया है। इसी तरह, 15 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए श्रम बल भागीदारी दर (एलएफपीआर) 23.3 प्रतिशत से बढ़कर 41.7 प्रतिशत हो गई है। मंत्री ने बताया कि सरकार ने…
Read Moreघर में घुसकर अज्ञात लोगों ने परिवार को उतारा मौत के घाट, जाँच के लिए पुलिस की कई टीम गठित
तिरुपुर तिरुपुर के एक गांव में शुक्रवार को एक बुजुर्ग, उनकी पत्नी और बेटे की उनके घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। हत्यारों का पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीम गठित की गई हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 78 वर्षीय देवसिगामनी ने अस्पताल में दम तोड़ा, जबकि उनकी पत्नी अलामेलु (75) और बेटे सेंथिलकुमार (46) सेवलाई गौंदेनपुदुर गांव में घर के अंदर मृत मिले। उसने बताया कि घर से सोने के आठ आभूषण चोरी हुए हैं।…
Read MoreEVM का मंदिर बने और एक तरफ पीएम मोदी और दूसरी तरफ अमित शाह की मूर्तियां होनी चाहिए: संजय राउत
मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद सियासी दल बौखलाए हुए हैं। विपक्ष एमवीए की हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ रहा है। इसी बीच उद्धव ठाकरे की शिवसेना के नेता संजय राउत ने महायुति और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उनका कहना है कि ईवीएम का एक मंदिर बनना चाहिए और एक तरफ पीएम मोदी और दूसरी तरफ अमित शाह की मूर्तियां होनी चाहिए। यह ईवीएम का कमाल संजय राउत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,…
Read Moreहिन्दुओं के आंदोलन को कुचलने को बांग्लादेश में यूनुस सरकार का नया हथकंडा, बैंक खाते किए फ्रीज
ढाका बांग्लादेश के वित्तीय अधिकारियों ने इस्कॉन के पूर्व सदस्य और देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किए गए चिन्मय कृष्ण दास समेत हिन्दू समुदाय के 17 लोगों के बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं। सरकार ने इन बैंक खातों से लेन-देन पर 30 दिनों के लिए रोक लगाने का आदेश दिया है। मीडिया में शुक्रवार को आई खबर में यह जानकारी दी गई। ‘प्रथम आलो’ अखबार की खबर के मुताबिक, बांग्लादेश बैंक की वित्तीय खुफिया इकाई (BFIU) ने विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थानों को बृहस्पतिवार को ये निर्देश जारी करते…
Read More