एनएसएस के 7 दिवसीय विशेष शिविर, छात्रों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

बिलासपुर ग्राम बेलगहना में आयोजित एनएसएस के 7 दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस पर विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य और स्वच्छता को केंद्र में रखते हुए कई महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित कीं भोजन के पश्चात आयोजित कार्यक्रम में डाक विभाग की ब्रीफिंग ब्रांच पोस्ट मास्टर सूरज केलकर ने सुकन्या समृद्धि योजना, किसान विकास पत्र, बचत खाता, आवर्ती जमा खाता, स्वास्थ्य बीमा और पोस्ट ऑफिस ऐप के उपयोग की जानकारी दी। ब्लड ग्रुप और हीमोग्लोबिन जांचा गया साथ ही स्वास्थ्य शिविर में ग्रामवासियों और विद्यार्थियों का ब्लड ग्रुप और हीमोग्लोबिन जांचा गया।जिनका हीमोग्लोबिन…

Read More

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सुगमता से हो रही धान की खरीदी

  रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ में धान 14 नवम्बर सें शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। राज्य में 14 नवम्बर से अब तक 18.09 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 3.85 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 3706 करोड़ 69 लाख रूपए का भुगतान किया…

Read More

पानी को बनाया नहीं जा सकता, केवल बचाया जा सकता है: पद्मश्री उमा शंकर पांडे

 रायपुर,   छत्तीसगढ़ राज्य जलवायु परिवर्तन केंद्र (CGSCCC) द्वारा नवा रायपुर अटल नगर स्थित अरण्य भवन में ”सतत आवास और कृषि क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ राज्य जलवायु परिवर्तन कार्य योजना (APCC) के क्रियान्वयन” पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एयर कंडीशनर तापमान विनियमन पर पोस्टर और जलवायु परिवर्तन से संबंधित 100 सफलता कहानियों पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन किया गया।     कार्यशाला में पद्मश्री उमा शंकर पांडे ने नवा रायपुर अटल नगर स्थित अरण्य भवन में आयोजित कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में जल संरक्षण के…

Read More

बीएमडब्ल्यू कारों के मालिक और एसी कमरों में रहने वाले लोग पेंशन का लाभ उठा रहे, ऑडिट रिपोर्ट से हड़कंप

केरल केरल में वित्त विभाग ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों के संबंध में एक समीक्षा की है, जिसमें पता चला कि बीएमडब्ल्यू कारों के मालिक और एसी कमरों में रहने वाले लोग पेंशन का लाभ उठा रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। केरल में राजपत्रित अधिकारियों और कॉलेज के प्रोफेसरों समेत लगभग 1,500 सरकारी कर्मचारियों के फर्जी तरीके से सामाजिक सुरक्षा पेंशन हासिल करने खबर सामने आई है। इसे लेकर बड़े पैमाने पर आक्रोश फैला हुआ है। आर्थिक रूप से मजबूत पृष्ठभूमि के लोगों के सामाजिक…

Read More

बैगा, बिरहोर आदिवासियों के लिए बाइक एंबुलेंस किसी वरदान से कम नहीं

बिलासपुर कोटा के सुदूर वनांचलों में बसे गांवों में वो दिन लद गए जब अस्पताल तक नहीं पहुंच पाने की वजह से स्वास्थ्य सुविधा मुहैया न हो पाता था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चलायी जा रही योजनाओं से ग्रामीणों को त्वरित स्वास्थ्य सेवा मिलने लगी है। बाइक एम्बुलेंस की सुविधा चौबीसों घंटे आदिवासियों को मिल रही गर्मी, बरसात या सर्दी सभी मौसम में बाइक एम्बुलेंस की सुविधा चौबीसों घंटे आदिवासियों को मिल रही है। कोटा ब्लाक के एक बड़े हिस्से में विषम भौगोलिक परिस्थिति के चलते सड़क मार्ग…

Read More

राज्यपाल गुरमीत सिंह पहुंचे हरिद्वार , हरकी पैड़ी पर की पूजा-अर्चना, गंगा आरती में हुए शामिल

हरिद्वार. उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने हरकी पौड़ी पहुंचकर विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर दुग्धाभिषेक किया। इसके साथ ही गंगा आरती में शामिल होकर देश-प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। राज्यपाल ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें गंगा पूजन का अवसर मिला है। राज्यपाल के हरकी पौड़ी पहुंचने पर श्री गंगा सभा के सभापति कृष्ण कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज झा, स्वागत मंत्री सिद्धार्थ चक्रपाणि, प्रचार सचिव शैलेश मोहन ने अंगवस्त्र और गंगाजलि आदि भेंट कर स्वागत किया।  इस…

Read More

‘आदुजीविथम’ जीवन, उम्मीद की प्रेरक गाथा है : ब्लेसी

पणजी, निर्देशक ब्लेसी का कहना है कि उनकी फिल्म ‘आदुजीविथम’ जीवन और उम्मीद की प्रेरक गाथा है। मलयालम फ़िल्में, आदुजीविथम और थानुप, ने गोवा में 55वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव (इफ्फी) में दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। आज यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में, दोनों फिल्मों के कलाकारों और फिल्म-निर्माण कर्मियों ने मीडिया को संबोधित किया और रचनात्मक प्रक्रिया एवं फिल्मों के गहन विषयों के बारे में जानकारी साझा की। प्रशंसित फिल्म निर्माता ब्लेसी द्वारा निर्देशित, आदुजीविथम सबसे से ज्यादा बिकने वाले बेन्यामिन के उपन्यास पर आधारित है, जो जीवन…

Read More

महानदी पर मेघा पुल टूटने के बाद वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों और व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

धमतरी जिले के मेघा गांव में महानदी पर पुल टूटने के बाद वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों और व्यापारियों ने प्रदर्शन किया. इसके चलते स्टेट हाइवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है. बता दें कि मेघा महानदी पुल दो महीने पहले टूटा है. इसके बाद इस मार्ग पर आवाजाही बंद कर दी गई है. इसके कारण राजिम, मगरलोड क्षेत्र के लोगों को कुरूद जाने के लिए कई किलोमीटर का लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा. बता दें कि नब्बे के दशक में तत्कालीन विधायक स्व.…

Read More

विदेश मंत्रालय ने कहा- शरण के लिए अपील करने वाले दूसरे देशों में भारत को बदनाम करने का काम करते हैं

नई दिल्ली विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेशों में शरण के लिए आवेदन करने और शरण पाने वाले लोगों की वास्तविक संख्या के बारे में सरकार के पास सटीक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। साथ ही सरकार का कहना है कि शरण के लिए अपील करने वाले दूसरे देशों में भारत को बदनाम करने का काम करते हैं। राज्यसभा में एक लिखित सवाल के जवाब में विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने सटीक संख्या नहीं होने को लेकर बताया कि ऐसा इसलिए है क्योंकि संबंधित विदेशी सरकारें…

Read More

बलरामपुर में बांध में गिरी बेटी को बचाने कूदी मां, दोनों गहरे पानी में समाई

अंबिकापुर बलरामपुर जिले के पस्ता थाना अंतर्गत ग्राम पुटसु में बांध में गिरी बेटी को बचाने के चक्कर में मां की भी डूबने से मौत हो गई। नगर सेना के गोताखोरों ने बांध से मां – बेटी की लाश को बाहर निकाल लिया है। सेमरसोत अभयारण्य क्षेत्र के ग्राम पुटसू में बस्ती से दूर वन विभाग द्वारा बांध का निर्माण कराया गया है। गांव वाले इस बांध के पानी का उपयोग निस्तारी के लिए करते हैं। इसी गांव के मोहन यादव की बेटी सरिता यादव (18) गुरुवार को कपड़ा धोने…

Read More

7 दिसंबर को गृह मंत्री अमित शाह आएंगे छत्तीसगढ़ के दौरा पर

रायपुर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 दिसंबर को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे. उनके साथ केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया भी रायपुर आएंगे. जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह बस्तर ओलंपिक के कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके अलावा रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस के कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसमें वे प्रेसिडेंट पुलिस कलर प्रदान करेंगे. कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन और पुलिस महकमे की तैयारी शुरू हो गई है. 1. बस्तर ओलंपिक में भागीदारी: अमित शाह बस्तर ओलंपिक के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। बस्तर ओलंपिक एक प्रमुख खेल आयोजन है,…

Read More

इंदौर में पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ 1 रुपये का इनाम घोषित किया

इंदौर शहर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। अपराधियों पर शिकंजा कसने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने अनोखा कदम उठाया है। इंदौर के डीसीपी (डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस) ने फरार अपराधियों की सूचना देने वालों के लिए प्रतीकात्मक रूप से 1 रुपए का इनाम घोषित किया है। यह कदम अपराधियों के बढ़ते हौसले को पस्त करने के लिए है और जनता में अपराध के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से उठाया गया है। शहर में लगे पोस्टर पुलिस ने…

Read More

महाराष्ट्र चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर ऐलान का इंतजार, नए चेहरों को मिल सकता है मौका, बढ़ी टेंशन

महाराष्ट्र महाराष्ट्र चुनाव में महायुति गठबंधन की जीत के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर ऐलान का इंतजार है। राज्य मंत्रिमंडल के गठन के लिए भी कोशिशें तेज हैं। इस बीच, भाजपा की नई रणनीति को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ गई है। सूत्रों की मानें तो महायुति के नए मंत्रिमंडल से सीनियर नेताओं को बाहर किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि युवा विधायकों को मौका देने की तैयारी है। बीजेपी के नेतृत्व वाली की सरकार में नई ऊर्जा भरने और भविष्य के चुनावों को ध्यान…

Read More

36 वर्षों बाद सरगुजा में नवंबर माह सबसे सर्द, आज का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री पहुंचा

अंबिकापुर 36 वर्ष पूर्व नवंबर माह के दौरान अम्बिकापुर में रिकार्डतोड़ ठंड पड़ी थी, तब न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री तक गिर गया था। यह दिन 29 नवंबर 1988 था। ठीक 36 वर्ष के बाद अम्बिकापुर में नवंबर माह का सबसे कम 7.2 डिग्री तापमान 29 नवंबर को ही दर्ज किया गया। हालांकि माह को समाप्त होने में अभी एक दिन शेष है। लंबे समय बाद क्षेत्र में सरगुजिहा ठंड की दस्तक हुई है। मौसम विभाग की माने तो दो-तीन दिसंबर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बना…

Read More

धान खरीदी के मुद्दे पर लगातार झूठ बोलकर कांग्रेस किसानों को गुमराह करने और अराजकता फैलाने में लगी है : किरण सिंह देव

रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने धान खरीदी के मुद्दे पर लगातार झूठ फैलाने और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पर जमकर निशाना साधा है। श्री देव ने कहा कि बैज समेत सभी कांग्रेस नेता धान खरीदी के मुद्दे पर लगातार झूठ बोलकर प्रदेश के किसानों को गुमराह करने और प्रदेश में येन-केन-प्रकारेण अराजकता फैलाने के टूलकिट एजेंडा पर चल रहे हैं। भाजपा प्रदेशअध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि सत्ता के लिए बौखलाती कांग्रेस ने पहले महतारी…

Read More