राशिफल रविवार 01 दिसम्बर नवंबर 2024

मेष राशि-आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव आएंगे। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। कानूनी विवादों से बचें। यात्रा के योग बनेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म के कार्यों से मन को शांति मिलेगी। वृषभ राशि-कार्यस्थल पर तरक्की के कई मौके मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपनों का साथ मिलेगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। रिलेशनशिप में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। मिथुन राशि-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप घर मरम्मत कराने के लिए पैसे खर्च कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई पर फोकस…

Read More

मुरैना में घर वाले शादी समारोह में गए थे, महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, भागे आरोपी, मामला दर्ज

मुरैना पोरसा में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 27 नवंबर को महिला के स्वजन शादी समारोह में गए हुए थे, महिला को घर में अकेला पाकर तीन लोगों ने घर में घुसकर घिनौना काम किया। देर रात महिला का ससुर घर आया तो आरोपित भाग निकले। पुलिस ने पीड़िता की फरियाद पर आरोपिताें के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक महिला के स्वजन शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। 23 वर्षीय महिला घर में अकेली थी, इसी…

Read More

लिधौरा तहसील के गोटेट गांव में एक शासकीय प्राइमरी स्कूल में बने हैंडवाश यूनिट की दीवार गिरने से चार बच्चे घायल

टीकमगढ़ लिधौरा तहसील के गोटेट गांव में एक शासकीय प्राइमरी स्कूल में बने हैंडवाश यूनिट की दीवार गिरने से चार बच्चे घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए लिधौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इसके बाद तीन बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हैंडवाश यूनिट की दीवाल ढही घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है। बता दें, गोटेट के प्राथमिक स्कूल में डेढ़ वर्ष पूर्व दीवार के सहारे 60 हजार रुपये के…

Read More

पश्चिम बंगाल और ओडिशा एक बार फिर आलू को लेकर आमने-सामने, ममता ने रोके ट्रक, माझी सरकार की बढ़ी दिक्कत

भुवनेश्वर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने राज्य में बढ़ रही आलू की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए ट्रकों के बाहर जाने पर रोक लगा दी है। इसके बाद आलू से भरे ट्रक ओडिशा और अन्य सीमावर्ती राज्यों में नहीं जा रहे हैं। इस फैसले से ओडिशा की माझी सरकार संकट में है। राज्य में आलू की बढ़ती मांग के बीच पश्चिम बंगाल की रोक ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा एक बार फिर आलू को लेकर आमने-सामने आ गए हैं। बंगाल की सीएम…

Read More

पीसीबी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हाइब्रिड मॉडल अपनाने को तैयार, आईसीसी के सामने रखी ये शर्त

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी को होने में अब ज्यादा समय शेष नहीं है, लेकिन अब तक इसका कार्यक्रम जारी नहीं हो सका है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान के पास है, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस सुरक्षा का हवाला देते हुए इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इन्कार कर दिया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हाइब्रिड मॉडल अपनाने के लिए तैयार है, लेकिन उसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के समक्ष के अहम शर्त रख दी…

Read More

एकनाथ शिंदे की अपने गांव में अचानक तबीयत बिगड़ गई, डॉक्टरों की टीम पहुंची सतारा: मीडिया रिपोर्ट्स

मुंबई पिछले दिनों एकनाथ शिंदे ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद महायुति नेताओं के साथ भी अमित शाह ने बैठक की थी। दिल्ली के बाद महायुति के नेताओं की एक बैठक महाराष्ट्र में होनी थी लेकिन कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दिल्ली से लौटने के बाद अचानक सतारा में अपने गांव के दौरे पर निकल गए थे।महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे की अपने गांव में अचानक तबीयत बिगड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई से डॉक्टरों की टीम उनके गृह जिले…

Read More

बांग्लादेश में एक और हिंदू पुजारी की गिरफ्तारी, बिना वारंट ही हुई कार्रवाई

ढाका बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर जारी हमलों और दमन के बीच एक और हिंदू पुजारी की गिरफ्तारी हुई है। इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन) ने इस बारे में पुष्टि की है। गिरफ्तार पुजारी की पहचान श्याम दास प्रभु के रूप में हुई है, जो कथित रूप से जेल में बंद आध्यात्मिक नेता चिन्मय कृष्ण दास से मिलने गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, श्याम दास प्रभु को चटगांव पुलिस ने बिना किसी आधिकारिक वारंट के गिरफ्तार किया। इस घटना के बाद हिंदू समुदाय और धार्मिक संगठनों में गहरी नाराजगी…

Read More

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, कई लोग घायल

शिवपुरी मध्य प्रदेश के शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने इससे बचा लिया, लेकिन कई समर्थक और पुलिसकर्मी इसमें घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री सिंधिया शनिवार को शिवपुरी के दौरे पर थे। यहां पर वह दोपहर में ड्रेजिंग मशीन का उद्घाटन करने के लिए शिवपुरी सेलिंग पहुंचे थे। वहां जैसे ही सिंधिया झील पर पहुंचे तो मधुमक्खियों का एक झुंड अचानक से भड़क गया। उन्होंने तुरंत वहां मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया। समर्थक और…

Read More

अरविंद केजरीवाल पर फिर हमला, फेंका गया ‘लिक्विड’, आरोपी को हिरासत में लिया गया

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के मुखिया एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ग्रेटर कैलाश में पदयात्रा निकाल रहे थे, इस दौरान उन पर एक व्यक्ति ने लिक्विड फेंकने की कोशिश की है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने लिक्विड फेंकने वाले को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने केजरीवाल कर हमला किया है। AAP संयोजक एवं पूर्व…

Read More

हर घर जल: ग्राम ज्ञानपुर ने लिखी जल संकट से मुक्ति की गजब कहानी

कवर्धा,   "छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के छोटे से गांव ज्ञानपुर की यह कहानी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह न केवल जल संकट से मुक्ति की मिसाल है, बल्कि यह बताती है कि सही योजना और दृढ़ इच्छाशक्ति से समाज की बड़ी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।" कबीरधाम जिले के विकासखंड कवर्धा स्थित ग्राम ज्ञानपुर ने "हर घर जल" के सपने को साकार कर जल संकट से हमेशा के लिए मुक्ति पा ली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

Read More

श्रावस्ती में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, तेज रफ्तार XUV ने टैम्पो को मारी टक्कर

श्रावस्ती श्रावस्ती में शनिवार सुबह सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। बौद्ध परिपथ पर मोहनीपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार महेंद्रा एक्सीयूवी वाहन ने आगे जा रहे टैम्पो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क के बगल बने नाले को पार करते हुए करीब 10 फीट गहरे खड्डे में गिर गए। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। बहराइच की ओर से महेंद्रा एक्सीयूवी वाहन में…

Read More

हैदराबाद से मृणाल ठाकुर को है प्यार, खुल्लम खुल्ला किया इकरार

मुंबई,  अपनी एक्टिंग के दम पर फैंस का दिल जीतने वाली अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इन दिनों हैदराबाद में हैं। उन्होंने माना है कि उन्हें यहां बिताए पलों से प्यार है। अभिनेत्री मृणाल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक मोनोक्रोमैटिक तस्वीर शेयर की है। शेयर की गई यह तस्वीीर किसी फिल्म  के सेट की लग रही है। तस्वीकर पर अभिनेत्री ने “लाइफ इन हैदराबाद” जिओटैग के साथ कैप्शन दिया प्यार। अभिनेत्री ने इस पोस्टि में यह नहीं बताया कि वह हैदराबाद में क्यों  हैं। क्या् वह यहां किसी फिल्मत की शूटिंग करने…

Read More

चक्रवात फेंगल के चलते तमिलनाडु के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी, चेन्नई में सड़कें जलमग्न

चेन्नई चक्रवात फेंगल आज यानी 30 नवंबर की शाम 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुडुचेरी के पास कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तर तमिलनाडु व पुडुचेरी के तटों को पार करेगा। इस बीच तमिलनाडु के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। खराब मौसम की वजह से चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को शनिवार शाम सात बजे तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। उधर, इंडिगो एयरलाइंस ने चेन्नई आने वाली सभी उड़ानों को डायवर्ट कर दिया है। भारी बारिश की वजह से तमिलनाडु के…

Read More

अमेरिका से भारतीयों को बड़ा झटका, ट्रंप 20 जनवरी को लेंगे शपथ, किसी दिक्कत से बचने के लिए छात्रों को दी गई यह सलाह

वाशिंगटन अमेरिका के उच्च शिक्षण संस्थानों ने विदेशी छात्रों और कर्मचारियों को 20 जनवरी से पहले शीतकालीन अवकाश से लौटने की सलाह दी है। इस दिन डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। ट्रंप ने पहले ही किया है एलान मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी (एमआइटी) सहित अन्य विश्वविद्यालयों की ओर से यह सलाह ट्रंप प्रशासन की ओर से अवैध अप्रवासियों के बड़े पैमाने पर निर्वासन की चर्चा के कारण सामने आई है। अनुमान है कि देश में एक करोड़ से अधिक अवैध आप्रवासी हैं। भारतीयों को…

Read More

शिमला की संजौली मस्जिद को लेकर जिला कोर्ट से मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी को बड़ा झटका लगा, गिराई जाएंगी

चंडीगढ़ शिमला की संजौली मस्जिद को लेकर जिला कोर्ट से मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी को बड़ा झटका लगा है. जिला कोर्ट ने मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी ऑफ हिमाचल की अपील खारिज दी, जिसमें मस्जिद गिराने के फैसले को चुनौती दी गई थी. याचिका में नगर निगम आयुक्त के उस आदेश को चुनौती दी गई थी जिसमें मस्जिद की तीन मंजिलों को अवैध अतिक्रमण बताते हुए गिराने को कहा गया था. कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद अब मस्जिद की मंजिलों को गिराने का काम शुरू किया जा सकेगा. हाईकोर्ट ने 20…

Read More