दौसा. उपचुनाव में राजस्थान में 7 में से 5 सीट जीतने वाली बीजेपी दौसा में क्यूं हार गई इसे लेकर सियासत में बहुत से सवाल तैर रहे हैं। बीजेपी सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा व दौसा से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े उनके भाई जगमोहन हार के लिए भितरघात को जिम्मेदार बता चुके हैं। किरोड़ी लाल मीणा ने बयान दिया था कि जल्द ही इस बारे में बड़ा खुलासा करेंगे। लेकिन, इसी बीच नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की बर्थ-डे पार्टी में 3 नेताओं के बीच हुई सियासी…
Read MoreDay: December 1, 2024
‘फिक्की इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2024’ में शीतल देवी, अनमोल खर्ब, आयुष म्हात्रे चमके
नई दिल्ली. पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता शीतल देवी को ‘फिक्की इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2024’ को साल का सर्वश्रेष्ठ पैरा खिलाड़ी जबकि घरेलू क्रिकेट में तेजी से उभरते आयुष म्हात्रे और युवा बैडमिंटन खिलाड़ी अनमोल खरब को साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। फिक्की मुख्यालय में शनिवार को यहां आयोजित समारोह में कई श्रेणियों में भारतीय खेलों में उत्कृष्टता का जश्न मनाया गया। भारतीय खो-खो महासंघ (केकेएफआई) को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएफएस) नामित किया गया जबकि रग्बी इंडिया को सर्वश्रेष्ठ विकासात्मक कार्य का…
Read Moreरायगढ़ में राइस मिल में भीषण आग से मचा हड़कंप, लाखों का हुआ नुकसान
रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में राईस मिल में आग लगने की घटना घटित हुई। आग किन कारणों से लगी है वह स्पष्ट नहीं है, पर शाॅट सर्किट की संभावना जतायी जा रही है। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। शहर के छातामुड़ा क्षेत्र में कृष्णा साॅल्वेंट नामक राईस मिल का संचालन किया जाता है। आज दोपहर एकाएक यहां आग लग गई। आग की लपटे व धुंआ दूर से देखा जा रहा था। इस दौरान यहां काम…
Read Moreसऊदी सरकार ने वीजा नियमों में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए, सरकार ने वीजा नियमों में किया बड़ा बदलाव
दुबई सऊदी सरकार ने वीजा नियमों में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जिनका असर खासकर उन लोगों पर पड़ेगा जो दुबई में अपने परिवार या दोस्तों के साथ रुकने की योजना बनाते हैं। नए नियम 8 दिसंबर से लागू होंगे और क्रिसमस व नए साल के मौके पर दुबई की यात्रा करने वाले हजारों भारतीयों को प्रभावित करेंगे। इन नियमों के चलतेअब भारतीयों के लिए दुबई की यात्रा करना आसान नहीं रहेगा। यह नियम 8 दिसंबर से 14 जनवरी तक लागू रहेगा, जब दुबई में शॉपिंग फेस्टिवल और छुट्टियों का…
Read Moreन्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे बेन स्टोक्स
क्राइस्टचर्च. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि वह रविवार को हेगले ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। स्टोक्स पहले टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। टिम साउदी को गेंदबाजी करते हुए बेन स्टोक्स को अपना ओवर थोड़ी परेशानी के कारण बीच में ही छोड़ना पड़ा। उनकी जगह गस एटकिंसन को ओवर खत्म करने के लिए गेंद दी गई। इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी नहीं की, हालांकि उन्होंने मैदान पर बने रहने का फैसला किया। इंग्लैंड ने चौथे दिन 104…
Read Moreविद्यार्थियों के लिए राज्य स्तरीय स्नेह समावेशी भारत क्विज, 396 विजेताओं को मिलेंगे 2,43,500 रुपए के पुरस्कार
भोपाल विश्व दिव्यांगजन दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के बीच दिव्यांगजनों के प्रति जागरूकता और समावेशन बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय स्नेह समावेशी भारत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। लायंस की स्थायी परियोजना संस्था स्नेह के संस्थापक डॉ. पंकज मारू ने बताया कि प्रतियोगिता 25 नवंबर से शुरू होकर 2 दिसंबर तक ऑनलाइन चलेगी। मध्यप्रदेश के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र इसमें निःशुल्क पंजीयन करवा कर शामिल हो सकते हैं। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाण-पत्र प्रदान…
Read Moreत्रिपुरा के परिवहन मंत्री सुशांत चौधरी ने आरोप लगाया, अगरतला से कोलकाता जा रही एक बस पर बांग्लादेश में किया हमला
त्रिपुरा त्रिपुरा के परिवहन मंत्री सुशांत चौधरी ने आरोप लगाया कि अगरतला से कोलकाता जा रही एक बस पर बांग्लादेश में हमला किया गया। उन्होंने बताया कि यह घटना बांग्लादेश के ब्राह्मणबारिया जिले के विश्व रोड पर हुई। परिवहन मंत्री सुशांत चौधरी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर घटना के बारे में जानकारी दी है। चौधरी ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक' पर बस की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘त्रिपुरा से कोलकाता जा रही ‘श्यामोली परिवहन' बस पर बांग्लादेश के ब्राह्मणबारिया में विश्व रोड पर हमला किया गया। इस…
Read Moreसरगुजा में भालू चढ़ा पेड़ पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी वन विभाग और पुलिस की टीम
सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र में एक अनोखी घटना सामने आई है. ग्राम पंचायत भवन सोनतराई के सामने स्थित महुआ के पेड़ पर आज सुबह करीब 5 बजे एक भालू चढ़ गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. वन विभाग की 12 सदस्यीय टीम और थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर के नेतृत्व में आधा दर्जन पुलिसकर्मी रेस्क्यू कार्य में जुटे हुए हैं. पेड़ की ऊंचाई करीब 30 फीट होने के कारण भालू को सुरक्षित उतारने में मुश्किलें आ रही हैं. रेस्क्यू टीम में 12 वन कर्मचारी और थाना प्रभारी कुमारी…
Read Moreआईसीसी बैठक में भी चैंपियंस ट्रॉफ़ी के आयोजन को लेकर नहीं बनी बात
दुबई. शुक्रवार को हुई ऑनलाइन आईसीसी बैठक के बावजूद चैंपियंस ट्रॉफ़ी के आयोजन पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका। इस बीच, पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नक़वी दुबई में मौजूद थे और पाकिस्तान की अंडर-19 टीम की भारत पर जीत पर चर्चा कर रहे थे। सभी की निगाहें इस पर टिकी थीं कि पीसीबी, बीसीसीआई और आईसीसी अगले साल के टूर्नामेंट पर कोई सहमति बना पाएंगे या नहीं। जैसा कि उन्होंने गुरुवार सुबह कहा था, नक़वी ने टूर्नामेंट की मेज़बानी के लिए हाइब्रिड मॉडल को स्पष्ट रूप से खारिज नहीं किया। उन्होंने…
Read Moreमध्यप्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव संकल्पित : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की और उनके सफल ब्रिटेन एवं जर्मनी दौरे के लिए बधाई दी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यह दौरा प्रदेश में निवेश आकर्षित करने और मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने निवेशकों को आकर्षित करने के लिए भूमि, बिजली और कर संबंधी सुविधाएं दी हैं। मेडिकल डिवाइस…
Read Moreडेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने बताया- इस सहकारी वर्ष के अंत तक दूध का भाव कम नहीं किया जाएगा
अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने बताया कि इस आमसभा में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय यह था कि इस सहकारी वर्ष के अंत तक दूध का भाव कम नहीं किया जाएगा और भाव 54.47 रुपए प्रति लीटर ही रहेगा। अजमेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की 33वीं आमसभा आयोजित की गई, जिसमें डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने सभी को संबोधित किया और दुग्ध पालकों व उनके मवेशियों के हित में वार्ता की। यह कार्यक्रम पुष्कर की जात विश्रामस्थली में हुआ। आमसभा में सरस डेरी को सर्वश्रेष्ठ बनाने पर भी विस्तृत…
Read Moreमेलबर्न रेनेगेड्स ने पहली बार जीता महिला बिग बैश लीग खिताब
मेलबर्न. मेलबर्न रेनेगेड्स ने रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बारिश से प्रभावित फाइनल में डीएलएस पद्धति के जरिए ब्रिसबेन हीट को सात रनों से हराकर अपना पहला महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) खिताब जीता है। इस जीत के साथ रेनेगेड्स का सबसे निचले पायदान से चैंपियन बनने का परीकथा जैसा सफर पूरा हुआ। प्लेयर ऑफ द मैच हेले मैथ्यूज ने 61 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली, जिससे रेनेगेड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 141/9 का स्कोर बनाया, जिसके बाद जॉर्जिया वेयरहैम (21) और नाओमी स्टेलेनबर्ग (16) ने…
Read Moreएड्स से बचाव के प्रति जागरूकता जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व एड्स दिवस पर कहा है कि एड्स से बचाव के प्रति जागरूकता ही समाज को उत्तम स्वास्थ्य का वरदान प्रदान कर सकती है। विश्व एड्स दिवस संदेश देता है कि संयम, अनुशासन और रोग के प्रति सतर्कता से अमूल्य जीवन को सुरक्षित रखा जा सकता है।
Read Moreमध्य प्रदेश के नौगांव शहर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज, शुरू हुई कड़ाके की ठंड
भोपाल मध्य प्रदेश के नौगांव शहर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। यह मैदानी इलाके के किसी शहर में दर्ज सबसे कम तापमान है। वहीं हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। प्रदेश के 11 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। शनिवार को दिन का सबसे कम 23.2 डिग्री सेल्सियस रायसेन में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जेट स्ट्रीम (12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिम…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिखा है कि जीवन पर्यंत कर्तव्य के वाक्य को चरितार्थ करते हुए सीमा सुरक्षा बल के जवान, विषम परिस्थितियों में देश की सीमाओं की सुरक्षा को समर्पित हैं। "साहस, शौर्य, सजगता एवं समर्पण के साथ मातृभूमि की रक्षा के लिए जिन जवानों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।"
Read More
