नई दिल्ली. लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मौजूदा शर्तों पर कैबिनेट सचिव के पद के स्तर पर उनके कार्यकाल के विस्तार को मंजूरी दी है और उनका कार्यकाल 30 नवंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा। सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा के उत्तराखंड कैडर के 1986 बैच के अधिकारी हैं और उत्तराखंड सरकार में मुख्य सचिव रहने की बाद उन्होंने एक दिसंबर, 2020 को लोकसभा महासचिव का पदभार संभाला। उन्होंने केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में अतिरिक्त…
Read MoreDay: December 2, 2024
प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की युद्ध स्तर पर तैयारियां, 43 करोड़ तीर्थयात्रियों के आने का अनुमान
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज की पावन धरती पर 12 वर्षों बाद 2025 में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक होगा। महाकुंभ की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। आधिकारिक अनुमान के अनुसार, महाकुंभ मेले में लगभग 43 करोड़ तीर्थयात्रियों के आने का अनुमान है। व्यापक तैयारियां चल रही हैं और संगम से लेकर महाकुंभ तक सभी विकास गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम…
Read Moreभारत में वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही में एआईएफ निवेश 4.49 लाख करोड़ रुपये रहा : रिपोर्ट
मुंबई. भारत में वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही (अप्रैल से सितंबर) में अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड (एआईएफ) निवेश करीब 4.5 लाख करोड़ रुपये रहा है। इसकी वजह देश की अर्थव्यवस्था का तेजी से बढ़ना है। यह जानकारी सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई। एनारॉक रिसर्च द्वारा संकलित ताजा सेबी डेटा से पता चलता है कि वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही तक विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कुल 4,49,384 करोड़ रुपये के एआईएफ निवेश में रियल एस्टेट की हिस्सेदारी सबसे अधिक 75,468 करोड़ रुपये या 17 प्रतिशत थी।…
Read Moreबांग्लादेश में दो हिंदू भिक्षु गिरफ्तार, चटगांव के 70 ‘अल्पसंख्यक’ वकीलों-पत्रकारों पर केस दर्ज
ढाका। बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद ने चटगांव के 70 अल्पसंख्यक वकीलों और दो पत्रकारों के खिलाफ 'झूठा और परेशान करने वाला केस' दर्ज होने पर हैरानी और चिंता जाहिर की है। इस बीच इस्कॉन कोलकाता ने दो हिंदू भिक्षुओं और एक अन्य की गिरफ्तारी व इस्कॉन सेंटर पर हमले का भी दावा किया। 'अल्पसंख्यक' पत्रकारों और वकीलों के खिलाफ 30 नवंबर को कोतवाली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। जिसमें इन पर देशी बम विस्फोट और वाहनों में तोड़फोड़ करने में शामिल होने का आरोप लगाया…
Read MoreApple का नया OS Update आने के बाद यूजर्स को आ रही बैटरी की शिकायत
नई दिल्ली Apple का नया OS Update आने के बाद कई फैसले लिए जा रहे हैं। iOS 18 अपडेट के बाद बैटरी-ड्रेनिंग की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। iPhone 16 और iPhone 16 Pro यूजर्स को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें बैटरी लाइफ कम मिल रही है। इसको लेकर ऑनलाइन शिकायत आ रही है। iPhone 16 यूजर्स के साथ बैटरी ड्रेन की समस्या आ रही है। iOS 18 अपडेट करने के बाद ये समस्या देखी जा रही है। Beta फेज़ में ये समस्या देखी…
Read Moreनई लेदरी एलपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट की फायनल ट्राफी एक नम्बर चर्च वार्ड ने जीती
मनेन्द्रगढ़ नई लेदरी सदभावना स्टेडियम में एलपीएल क्रिकेट वार्ड टूर्नामेंट रविवार को फाइनल मैच संघर्ष पूर्ण मुकाबले के साथ संपन्न हुआ। 01नंबर चर्च वार्ड ने 13 नम्बर राजेन्द्र वार्ड को 39 रनों से पराजित कर दिया। ज्ञात हो कि पिछले 11 नवंबर से सदभावना स्टेडियम के प्ले ग्राउंड में एलपीएल क्रिकेट का वार्ड लीग टूर्नामेंट खेला जा रहा था। इस टुर्नामेंट में नई लेदरी के वार्डों की कई टीमों ने इसमें भाग लिया। रविवार को फाइनल के दिन टास जीतकर के 01 नम्बर चर्च वार्ड ने स्वयं को पहले बल्लेबाजी…
Read MoreDGP कैलाश मकवाना बोले- पुलिस को अधिक Professional, Responsive, Accountable बनाना प्राथमिकता
भोपाल. मध्य प्रदेश के पुलिस महा निदेशक (DGP) कैलाश मकवाना ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया है उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपनी प्राथमिकतायें गिनाई और पुलिस को और बेहतर बनाने की अपनी योजनाओं को बताया, उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता पुलिस को अधिक Professional, अधिक Responsive एवं अधिक Accountable बनाना रहेगी। पुलिस महानिदेशक मकवाना ने कहा कि पुलिस को इस बात के लिए ताकीद किया जायेगा कि वो अनुशासन में रहे और रूल ऑफ़ लॉ का पालन करे, उन्होंने कहा कि राज्य शासन की प्राथमिकताएं भी अहम…
Read Moreप्रदेश में सुशासन स्थापित करने के हमारे लक्ष्य को हासिल करने में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लोक सेवा आयोग की सिविल परीक्षा 2023 की प्रावीण्य सूची में आए सफल अभ्यर्थियों से कहा कि आप लोगों ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा की कठिन परीक्षा में शीर्ष स्थान अर्जित किया है, निश्चित रूप से आप लोग युवा पीढ़ी के लिए आदर्श बन चुके हैं। आपने अपनी मेहनत, संकल्प और समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है। आपकी यह सफलता आपके परिवार, आपके शिक्षकों की भी सफलता है। जो युवा साथी भविष्य में ऐसी ही सफलता हासिल करना…
Read Moreवुडबॉल चैंपियनशिप में प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से खेल जगत में स्थापित किया नया कीर्तिमान
गरियाबंद 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक गरियाबंद जिले के पंडुका में आयोजित 5वीं सीनियर स्टेट ओपन वुडबॉल चैंपियनशिप में प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से खेल जगत में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया. इस चैंपियनशिप में मिक्स डबल्स के मुकाबले में श्रृंगी शर्मा और चंचल खुंटे की जोड़ी ने अपनी रणनीति, धैर्य और कौशल का उत्कृष्ट परिचय देते हुए कांस्य पदक हासिल किया. इस जोड़ी ने शुरुआती दौर से ही अपना वर्चस्व दिखाया और कठिन मुकाबलों में अपनी जगह बनाते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया. टीम इवेंट…
Read Moreसोना-चांदी के भावों में आई गिरावट, सोना 76,382 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी लगभग 90,147 रुपए
नई दिल्ली. दिसंबर महीने के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने-चांदी खरीदने वालों को राहत मिली है। सोमवार को सोने-चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स पर सोना 0.97 फीसदी गिरकर 76,382 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास और चांदी 1.16 फीसदी गिरावट के साथ 90,147 रुपए के आसपास कारोबार कर रही है। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 700 रुपए की तेजी के साथ 79,400 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। गुरुवार…
Read Moreरूसी राष्ट्रपति पुतिन अगले साल की शुरुआत में आएंगे भारत, प्रधानमंत्री मोदी ने भेजा है न्योता
मास्को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले साल की शुरुआत में भारत का दौरा करेंगे। हालांकि अभी तक पुतिन के दौरे की तारीख तय नहीं है। रूसी राष्ट्रपति, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योते पर भारत आ रहे हैं। रूसी दूतावास ने यह जानकारी दी है। क्रेमलिन के प्रवक्ता यूरी उशाकोव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'हमारे नेता की साल में एक बार बैठक करने का समझौता है। इस बार हमारी बारी है। हमें प्रधानमंत्री मोदी का न्योता मिला है और हम इस पर गंभीरता से विचार…
Read Moreरुपया दो पैसे बढ़कर 84.58 डॉलर पर
मुंबई. घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में स्थिर खुला और अपने सर्वकालिक निम्न स्तर से केवल दो पैसे चढ़कर 84.58 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने निवेशकों की भावनाओं को और प्रभावित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.59 प्रति डॉलर पर खुला और सीमित दायरे में कारोबार करता हुआ 84.58 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले केवल…
Read Moreविधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस 16 दिसंबर को , बीजेपी के संकल्प पत्र के धोखे के खिलाफ विपक्ष का भोपाल में बड़ा आंदोलन
भोपाल. बीजेपी को संकल्प पत्र के वादे याद दिलाने के लिए कांग्रेस 16 दिसंबर को भोपाल में एक बड़ा आंदोलन करने जा रही है। इसके तहत मार्च निकाला जाएगा और किसानों के साथ विपक्ष विधानसभा का घेराव करेगा। जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में जो वादे किए थे, वो आज तक पूरे नहीं हुए हैं। प्रदेश में किसानों, बहनों, छात्रों, एससी-एसटी वर्ग और पत्रकारों सहित सभी के साथ धोखा हुआ है और इसके खिलाफ वो आवाज़ उठाने जा रहे हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि…
Read Moreओगिवारा, ब्रूक्स ने एफआईएस स्नोबोर्ड बिग एयर विश्व कप खिताब जीता
बीजिंग. जापान के किशोर स्कीयर हिरोतो ओगिवारा और ब्रिटेन की मिया ब्रूक्स ने रविवार को बीजिंग में एफआईएस विश्व कप में क्रमशः पुरुष और महिला स्नोबोर्ड बिग एयर खिताब जीते। 19 वर्षीय ओगिवारा ने 169.50 अंकों के साथ जीत हासिल की, जो इटली के उपविजेता इयान मैटेओली से चार अंक आगे थे, जबकि चीन के यांग वेनलोंग तीसरे स्थान पर रहे और विश्व कप में पहली बार पोडियम पर पहुंचे। मैटेओली ने पहली दौड़ में पूरे 2160 चक्कर पूरे करके दर्शकों को चकित कर दिया और प्रभावशाली 97.75 अंक हासिल…
Read Moreन्यूयॉर्क काउबॉयज ने जीता यूएसपीएल सीजन 3 का खिताब
फ्लोरिडा. न्यूयॉर्क काउबॉयज ने मैरीलैंड मेवरिक्स को सात विकेट से हराकर यूनाइटेड स्टेट्स प्रीमियर लीग (यूएसपीएल) सीजन 3 का खिताब जीत लिया है। फ्लोरिडा के ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम में रविवार रात (स्थानीय समयानुसार) खेले गए खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मैरीलैंड मेवरिक्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और उन्होंने दूसरे ओवर में ही ताबड़तोड़ बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ का विकेट गंवा दिया। हालांकि रयान स्कॉट (25 गेंदों पर 39 रन) और कप्तान शुभम रंजने (36 गेंदों पर 52 रन) ने पारी को संभालने की पूरी कोशिश…
Read More
