सिलहट कप्तान गैबी लुईस (60), ली पॉल (नाबाद 79) की शानदार पारियों के बाद ऑर्ला प्रेंडरगस्ट और आर्लीन केली (तीन-तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी से आयरलैंड की महिला टीम ने गुरुवार को पहले टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को 12 रनों से हरा दिया। शतकीय साझेदारी : आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट पर 169 रन बनाए। पर उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीसरे ही ओवर में जहांआरा आलम ने एमी हंटर (10) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। कप्तान गैबी लुईस और ली पॉल के…
Read MoreDay: December 6, 2024
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा पार्टी दिल्ली में बड़े स्तर पर वोट कटवाने के लिए चुनाव आयोग में आवेदन दे रही है
नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में बड़े स्तर पर वोट कटवाने के लिए चुनाव आयोग में आवेदन दे रही है। उन्होंने शाहदरा सीट पर एक महीने में 11 हजार 18 वोट कटवाने के आवेदन का दावा करते हुए चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग चोरी-छिपे ऐसे वोटर्स का नाम हटा रहा है, जोकि जीवित हैं और अपने पते पर ही रह रहे हैं। केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसे कुछ…
Read Moreलोकसभा चुनाव के बाद से ही सीएम साय के मंत्रिमंडल विस्तार की लगाई जा रही हैं अटकलें
रायपुर विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरू हो रहा है। इससे पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा होने की संभावना है। उनके साथ दोनों उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव भी हैं। सीएम के दिल्ली से लौटने के बाद नए मंत्री बनाए जा सकते है। विगत सोमवार को मुख्यमंत्री साय कैबिनेट की बैठक से पहले राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात करने पहुंचे थे। दो नेता…
Read More78 वाँ होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर होमगार्ड कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम
78 वाँ होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर होमगार्ड कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम संदेश का किया गया वाचन अनूपपुर डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड कार्यालय अनूपपुर में 06 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे जिला स्तर पर 78 वें होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस 2024 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संदेश का वाचन किया गया। उल्लेखनीय है कि होमगार्ड विभाग के जवान पुलिस के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर सहयोगपूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से ड्यूटी का निर्वहन करते हैं। जैसे कानून व्यवस्था ड्यूटी, यातायात व्यवस्था ड्यूटी, व्ही.आई.पी. ड्यूटी,…
Read Moreविश्व एक्वेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे ओलंपिक चैंपियन किन हैयांग
बीजिंग ओलंपिक चैंपियन किन हैयांग और रजत पदक विजेता तांग क्विंटिंग 10 से 15 दिसम्बर तक होने वाली विश्व एक्वेटिक्स तैराकी चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा करने वाली चीन की 33 सदस्यीय टीम का नेतृत्व करेंगे। पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की 4×100 मीटर मेडले रिले के स्वर्ण पदक विजेता किन अपनी पसंदीदा ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धाओं में भाग लेंगे, जबकि महिलाओं की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और मिश्रित 4×100 मीटर मेडले रिले में दो रजत पदक जीतने वाली तांग कियान्टिंग 50 मीटर और 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में भाग लेंगी। 13 वर्षीय झोउ यानजुन और लू…
Read Moreबांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार बनने के बाद ही भारत के साथ रिश्ते बिगड़ते ही जा रहे
ढाका बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार हटने और मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार बनने के बाद ही भारत के साथ रिश्ते बिगड़ते ही जा रहे हैं। इसकी मुख्य वजह है बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार। साफ दिखाई देता है कि ना केवल बांग्लादेश की सरकार बल्कि कोर्ट भी हिंदुओं के खिलाफ साठगांठ कर रहा है। वहीं भारत की सख्ती पर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का दिखावा करता है। अब बांग्लादेश ने एक और ऐसा कदम उठाया है जिससे उसका चीन और पाकिस्तान प्रेम छिपा नहीं रहा। बांग्लादेश ने भारत से…
Read Moreसीपीएसएफआई के एथलीटों ने वर्ल्ड एबिलिटीस्पोर्ट यूथ गेम्स 2024 में अब तक जीते 6 पदक
नई दिल्ली सेरेब्रल पाल्सी स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीपीएसएफआई) के एथलीटों ने थाईलैंड के नाखोन रत्चासिमा में आयोजित 2024 वर्ल्ड एबिलिटीस्पोर्ट यूथ गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया। सीपीएसएफआई के एथलीटों ने दो स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक सहित छह पदक जीते हैं। इसमें 18 वर्षीय भविष्य कुमार का शानदार प्रदर्शन भी शामिल है, जिन्होंने 38.3 मीटर की दूरी तक चक्का फेंककर स्वर्ण पदक जीता। सीपीएसएफआई प्रतिनिधिमंडल के टीम मैनेजर पंकज गुप्ता ने कहा कि यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है और कम से कम 15 पदक की उम्मीद है। सीपीएसएफआई…
Read Moreविश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे तीन भारतीय भारोत्तोलक
मनामा तीन सदस्यीय भारतीय टीम (सभी महिलाएं) बहरीन के मनामा में शुरू होने वाली विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा करेंगी। आज से 16 दिसंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में टोक्यो ओलंपिक 2020 की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू एक्शन में नहीं दिखेंगी क्योंकि वह अपनी चोटों से लंबे समय तक पुनर्वास पर नजर रख रही हैं। उन्होंने आखिरी बार 2024 के पेरिस ओलंपिक में खेला था, जहां वह चौथे स्थान पर रहकर पदक से चूक गई थीं। मीराबाई कीअनुपस्थिति में, उभरती हुई ज्ञानेश्वरी यादव महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग…
Read Moreएडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट में मिचेल स्टार्क-नीतीश रेड्डी ने किया इम्प्रेस, नाम दर्ज हुए कई बड़े रिकॉर्ड
एडिलेड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम सिर्फ 180 रन पर ही सिमट गई है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने दमदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए। मिचेल स्टार्क का टेस्ट में एक पारी में ये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने 14.1 ओवर में 48 रन देकर 6 विकेट लिए। स्टार्क ने टेस्ट में पहली बार भारत के खिलाफ पांच या उससे अधिक विकेट चटकाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने डे-नाइट टेस्ट में चौथी बार पांच विकेट हॉल…
Read Moreराज्यसभा में नोटों की गड्डियां मिलने का दावा किया गया, कांग्रेस सांसद सिंघवी की सीट से मिला बंडल, मचा हंगामा
नई दिल्ली राज्यसभा में नोटों की गड्डियां मिलने का दावा किया गया है। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को सदन को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि एक नियमित एंटी-सैबोटेज जांच के दौरान सदन के अंदर से नकदी के बंडल बरामद किए गए। सभापति ने बताया कि यह नकदी सीट नंबर 222 के नीचे से मिली जो कि वर्तमान में तेलंगाना से निर्वाचित कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित है। धनखड़ ने सदन में कहा, “सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने चेंबर की…
Read Moreबॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी: भारत ने पहली पारी में बनाए 180 रन, ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू
नई दिल्ली इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला आज यानी, शुक्रवार 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया 180 रनों पर सिमट गई है। स्टार्क ने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ पंजा खोला। टीम इंडिया के लिए नीतिश रेड्डी ने 42 रनों की सर्वाधिक पारी खेली, वहीं केएल राहुल ने 37 और शुभमन गिल ने 31 रन बनाए। मिचेल स्टार्क ने मैच की पहली गेंद पर यशस्वी जायसवाल को LBW आउट…
Read Moreकर्ज माफ करने और एमएसपी की लीगल गारंटी की मांग के लिए किसानों ने फिर से मोर्चा थामा
अंबाला/नई दिल्ली कर्ज माफ करने और एमएसपी की लीगल गारंटी की मांग के लिए किसानों ने फिर से मोर्चा थाम लिया है। किसान संगठनों ने आज से दिल्ली कूच का ऐलान किया था, जिसे देखते हुए अंबाला के शंभू बॉर्डर पर बड़ी संख्या में हरियाणा सरकार ने सुरक्षा बलों की तैनाती की है। यही नहीं हालात ऐसे हैं कि दिल्ली पुलिस भी अलर्ट पर है और शंभू बॉर्डर के हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि हम बॉर्डर पर अलर्ट हैं। यदि आंदोलनकारी…
Read Moreमतपत्रों से माँक मतदान- मार्करबाड़ी गांव के नागरिकों की पहल के संदेश
डा. गिरीश महाराष्ट्र के जनपद शोलापुर का छोटा सा गांव मार्करबाड़ी अचानक सुर्खियों में आगया है। मीडिया से लेकर राजनैतिक हल्कों में उसकी चर्चा सुनायी पड़ रही है। वह इसलिए नहीं कि गांव में कोई संगीन वारदात अथवा घटना घट गयी थी। अपितु इसलिये कि गांव के लोगों ने बड़ी ही खामोशी से, अपने एक गांधीवादी कदम से लोकतन्त्र के आधारों को नयी मजबूती प्रदान की है। वह भी उस दौर में जब सत्ता प्रतिष्ठान और उस पर काबिज भाजपा और आरएसएस द्वारा लोकतन्त्र पर चहुंतरफा हमले बोले जा रहे हैं।…
Read Moreराज्यसभा में कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की बेंच पर नोटों की गड्डी मिलने पर जबरदस्त हंगामा
नई दिल्ली राज्यसभा (Rajya Sabha) में कांग्रेस (Congress) के बेंच (bench) पर नोटों की गड्डी ( bundle of notes) मिलने पर सदन में जबरदस्त हंगामा हो रहा है. सभापति (Chairman) ने खुद ये बात सदन में कही है. उन्होंने कहा है कि ये गंभीर मामला (serious matter) है और इसकी जांच हो रही है. दरअसल, शुक्रवार को सभापति जगदीप धनखड़ ने जानकारी दी,’कल (गुरुवार) सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने हमें जानकारी दी कि सीट नंबर 222 से कैश मिला है. यह सीट तेलंगाना से सांसद…
Read Moreनए साल में मारुति कारों को खरीदना हो जाएगा महंगा, कंपनी 4% तक बढ़ा रही कीमतें
मुंबई देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने जनवरी 2025 से अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने का एलान कर दिया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग को दी जानकारी के मुताबिक, जनवरी 2025 से कंपनी की कारों को खरीदने 4% तक महंगा हो जाएगा। कंपनी का कहना है कि कारों को तैयार करने एक्स्ट्रा कॉस्ट और अधिक ऑपरेशन कॉस्ट के कारण कीमतें बढ़ाने का फैसला करना पड़ रहा है। इस खबर के आने के बाद से कंपनी के शेयर्स में भी उछाल देखने को मिल रहा…
Read More
