एडिलेड भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पर्थ के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में भी गदर काटा। पर्थ टेस्ट में 8 विकेट निकालने वाले बुमराह ने एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे मैच की पहली पारी में चार विकेट चटकाए। उन्होंने डे-नाइट टेस्ट में ओपनर उस्मान ख्वाजा (13), मैकस्वीनी (39), स्टीव स्मिथ (2) और कप्तान पैट कमिंस (12) का शिकार किया। बुमराह ने विकेटों का 'घातक चौका' लगाकर मोहम्मद शमी और जहीर खान का रिकॉर्ड तोड़ा है। बुमराह SENA देशों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले एशियाई…
Read MoreDay: December 7, 2024
राजस्थान-रास्ता खोलो अभियान’ ने राह की आसान, ग्रामीणों को समझाइश देकर जिला प्रशासन ने खुलवाए 41 रास्ते
जयपुर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर शुरू हुआ रास्ता खोलो अभियान के तहत शुक्रवार को जिला प्रशासन ने सहमति एवं सहयोग से 41 रास्ते खुलवाए। 15 नवंबर को शुरू हुए रास्ता खोलो अभियान के अंतर्गत विगत 4 सप्ताह में जिला प्रशासन को जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण में 173 रास्तों को खुलवाने में सफलता मिली है। अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अभियान की नोडल अधिकारी श्रीमती सुमन पंवार ने बताया कि शुक्रवार को जिला प्रशासन की टीमों ने आमेर, आंधी, शाहपुरा, जोबनेर, किशनगढ़-रेनवाल, फुलेरा, रामपुरा-डाबड़ी, चौमूं, सांगानेर, माधोराजपुरा…
Read Moreबस्तर के तोकापाल की रहने वाली बबीता नाग ने मुख्यमंत्री को बांधा निरामय सूत्र
खुद के टीबी जैसी बीमारी से मुक्त होने के लिए मुख्यमंत्री का प्रकट किया आभार रायपुर, एम्स रायपुर के आडिटोरियम में आज निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 100 दिन तक टीबी, मलेरिया एवं कुष्ठ रोगियों की पहचान की जाएगी तथा उनका उपचार किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत ऐसे लोगों का भी सम्मान किया गया जिन्होंने टीबी और कुष्ठ जैसी बीमारियों से लड़ाई लड़ी और आज स्वस्थ जीवन का आनंद उठा रहे हैं। इन्हीं मे से एक हैं बस्तर के तोकापाल की रहन वाली बबीता…
Read Moreछत्तीसगढ़-रायगढ़ में 12 दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली, बिलासपुर और बालोद के युवाओं ने दिखाया कौशल
रायगढ़. रायगढ़ जिले में 4 से 12 दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के सभी जिलों से लिखित परीक्षा पास करने वाले युवा बारी-बारी से रायगढ़ स्टेडियम पहुंचकर शारीरिक दक्षता परीक्षा में अपना दमखम दिखा रहे हैं। रोस्टर के अनुसार फिजिकल टेस्ट सेना के अधिकारियों की निगरानी में हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ स्टेडियम में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के पहले दिन जांजगीर-चांपा और सारंगढ़ के कुल 770 अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें 285 लोगों ने दौड़ पास की है। वहीं, दूसरे…
Read Moreधाकड़ बल्लेबाज ट्रैविस हेड के स्टंप को उखाड़ मोहम्मद सिराज ने मनाया जश्न, भड़का AUS बल्लेबाज
एडिलेड धाकड़ बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया को एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। ट्रैविस हेड ने 141 गेंद में ताबड़तोड़ 140 रन बनाए। वह जब तक क्रीज पर रहे तेजी से रन बटोरते हुए नजर आए। मोहम्मद सिराज ने उन्हें क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेजा। आउट होने के बाद ट्रैविस हेड अपने शॉट को लेकर नाखुश दिखे और फिर सिराज से उनकी कहासुनी भी हुई, दोनों खिलाड़ियों के रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। मोहम्मद…
Read Moreछत्तीसगढ़ में आज से फिर बदली-बारिश का दौर शुरू
रायपुर छत्तीसगढ़ में आज से फिर बदली-बारिश का दौर शुरू हो गया है. सुबह से ही राजधानी समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जिसकी वजह से बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक अगापित एक्का ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का असर प्रदेश में दिखेगा. 9 दिसंबर तक प्रदेश में बारिश बदली-बारिश का दौर जारी रहेगा, जिसके बाद मौसम साफ होगा और रात…
Read Moreमरवाही के जंगल में बीते दो दिनों से गूंज रही मादा बाघ की दहाड़, आराम फरमाते ड्रोन कैमरे में कैद हुई तस्वीर
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में भालू लैंड के नाम से मशहूर मरवाही के जंगल बीते दो दिनों से मादा बाघ की दहाड़ से गूंज रहा है. मरवाही वनमंडल के परासी गांव में बीते दिन इस बाघ को किसान के बैंगन की फसलों के बीच देखा गया था, जिसकी सूचना के बाद वन मंडल लगातार बाघ पर नजर रख रहा है. आज बाघ की ड्रोन से तस्वीर ली गयी है. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि मादा बाघ जंगलो में आराम कर रही है. वहीं आवासीय क्षेत्र में बाघ की धमक से…
Read Moreमिचेल मार्श को एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में नॉट आउट करार दिए जाने पर विवाद, कोहली ने अंपायर को याद दिलाया ‘दोहरा चरित्र’
एडिलेड ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श को एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में नॉट आउट करार दिए जाने पर विवाद खड़ हो गया है। भारत के अनुभवी स्पिनर आर अश्विन ने शनिवार को दूसरे दिन 58वें ओवर में मार्श को अपने जाल में फंसाया लेकिन अंपायर के फैसले ने हैरान कर दिया। अश्विन की अपील को अंपायर ने नकार दिया, जिसके बाद भारतीय टीम ने एलबीडब्ल्यू के लिए रिव्यू लिया। रिप्ले में दिखा कि गेंद पहले पैड पर लगी और फिर पर बल्ले पर लगी। स्निकोमीटर पर स्पाइक भी दिखा।…
Read Moreदीपिका पादुकोण ने दिलजीत दोसांझ संग मिलकर बेंगलुरु कॉन्सर्ट में मचाया धमाल
मुंबई, बेंगलुरु ने अपने शहर में इंडस्ट्री के दो बड़े सितारों को झूमते गाते और धमाल मचाते देखा। बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ के म्यूजिकल शो में पहुंचीं और रंग जमा दिया। एक फैन ने इन पलों को कैद करता वीडियो शेयर किया है। इसमें न्यू मॉम दीपिका दोसांझ के साथ मंच पर ‘हस हस’ गाने पर परफॉर्म करती दिख रही हैं। दोनों ने दिलजीत के सिंथ-पॉप ट्रैक ‘लवर’ पर भी डांस किया। दीपिका इस दौरान जिंस पैंट और टी शर्ट में झूमती नजर आईं। वह भांगड़ा…
Read Moreएमवीए गठबंधन में ‘बाबरी विध्वंस’ की दरार, सपा महागबंधन तोड़ने को तैयार
मुंबई समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आजमी ने शनिवार को घोषणा करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी ने महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (MVA) से अलग होने का निर्णय लिया है। उन्होंने शिवसेना (UBT) पर "हिंदुत्व एजेंडा" अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि इसी के चलते सपा ने इस गठबंधन से अपनी साझेदारी पर पुनर्विचार करने का फैसला किया। बता दें कि अबू आजमी सपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख हैं। आजमी ने आरोप लगाया कि महाविकास आघाड़ी में सीट बंटवारे और चुनाव प्रचार के दौरान…
Read Moreप्रदेश में फिर बादल- बारिश के आसार, जानें मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान, नए वेदर सिस्टम का दिखेगा असर
भोपाल मध्य प्रदेश में आज शनिवार को मौसम के दो रुप देखने को मिलेगें। एक तरफ ठंडी हवाओं के असर से तापमान में उतार चढ़ाव के साथ ठंड का असर तेज होगा और दूसरी तरफ पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी बारिश होगी, जिसकेअसर से मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान है। एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 48 घंटे में जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों…
Read Moreराज्यपाल पटेल को ध्वज लगाया, राजभवन में सशस्त्र झंडा दिवस मना
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल को राजभवन में सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर ध्वज लगाया गया। राज्यपाल पटेल को सैनिक कल्याण संचालनालय मध्यप्रदेश के अतिरिक्त संचालक, सेवानिवृत्त कर्नल संजय प्रधान ने ध्वज लगाया। राज्यपाल पटेल ने इस अवसर पर सशस्त्र सेना कल्याण निधि के लिए सहयोग राशि प्रदान की। राज्यपाल पटेल ने नागरिकों से अपील की है कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर अपनी क्षमता से बढ़कर अशंदान के भाव और भावनाओं के साथ अधिक से अधिक राशि का अशंदान करें। सशस्त्र सेना के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता के…
Read Moreराजस्थान-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिया दसवां संकल्प, ‘राइजिंग राजस्थान‘ से प्रदेश में सृजित होंगे रोजगार
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट को सफल बनाने के लिए 10 दिनों तक प्रत्येक दिन एक नया संकल्प लेने की पहल की है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने शनिवार को दसवां संकल्प लेते हुए कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट में प्रदेश के आर्थिक विकास को गति प्रदान करने के साथ ही रोजगार के अवसर भी सृजित किए जाएंगे। शर्मा ने कहा कि इस समिट में भी राजस्थान की महत्वपूर्ण वर्कफॉर्स के हजारों लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुशल युवाओं को सरकारी…
Read Moreछत्तीसगढ़-धमतरी में ट्रक ने पिकअप वाहन को मारी टक्कर, कई घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
धमतरी. धमतरी जिले में लगातार बढ़ते दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है। वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं। जिस पर धमतरी यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रयास किया जा रहा है। लेकिन दुर्घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। ऐसा ही मामला धमतरी जिले के भखारा से सामने आया है, जहां एक ट्रक ने पिकअप वाहन को ठोकर मार दी। जिसके चलते पिकअप वाहन में सवार दर्जन भर लोग घायल हो गए। जिसमें बच्चों से लेकर महिलाएं-पुरुष शामिल हैं। जिन्हें इलाज…
Read Moreवीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय में “गणित, विज्ञान और भाषाविज्ञान के अंतर्विषयी परिप्रेक्ष्य” पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
भोपाल आज दिनांक 5 दिसम्बर 2024 को वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय में "गणित, विज्ञान और भाषाविज्ञान के अंतर्विषयी परिप्रेक्ष्य" पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राकेश आर्य, मुख्य वैज्ञानिक एवं पूर्व महानिदेशक, मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् उपस्थित रहे। सत्र की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद सम्मेलन की आयोजन सचिव डॉ. अक्षरा मकड़ारिया ने स्वागत भाषण दिया। डॉ. देबाशीष अधिकारी, डीन, फैकल्टी अफेयर्स ने अभिनंदन भाषण दिया। रजिस्ट्रार के.के. नायर ने सभा को…
Read More
