कलेक्टर ने किया कनिष्ठ सहायक डब्ल्यूएलसी व एससीएससी को निलंबित

शहडोल कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने भंडारित खराब खाद्यान्न में अत्यंत गंभीर अनियमितता पर म.प्र.सिवल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत श्रीमती सुधा रघु, शाखा प्रबंधक एमपीडब्ल्यूएलसी बुढार मूल पद कनिष्ठ सहायक एवं सुश्री आगरवती बैगा कनिष्ठ सहायक  एमपीएससीएससी बुढार को तत्काल प्रभाव से निलंबित  कर दिया है।

Read More

नगर निगम अधिकारी के खिलाफ कोतवाली में शिकायत, दुकान को लेकर विवाद

रायपुर जिले के नगर निगम में एक अधिकारी के खिलाफ कोतवाली थाने में एक शिकायत की गई है। इसमें दावा किया गया है कि उक्त अधिकारी ने प्रार्थी अपनी दुकान बेचने का दबाव बना रहे है। दुकान न बेचने पर उसे तोड़ने की धमकी दिए जाने की बात कही गई है। प्रार्थी ने मिडियाकर्मियों को दस्तावेज उपलब्ध करते हुए दावा किया है कि उक्त दुकान के निर्माण के बाद राजीनामा कराकर वे जुर्माना पटाने (नियमों के तहत) तैयार है और इसका आवेदन भी दिया है। वहीं इसका जवाब भी निगम…

Read More

जिले में 3 सरपंच व 01 पंच पद हेतु उप निर्वाचन के तहत मतदान शांतिपूर्वक संपन्न

अनूपपुर मध्‍यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतों के रिक्त पदों के लिए उप निर्वाचन के घोषित कार्यक्रम के अनुसार सरपंच एवं पंच पद हेतु मतदान संपन्न हुआ। जिसके अंतर्गत जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत परासी में सरपंच पद हेतु 80.96 प्रतिशत एवं ग्राम पंचायत बदरा में पंच पद हेतु 63.20 प्रतिशत, जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत चोरभठी में सरपंच पद हेतु 63.94 प्रतिशत तथा जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत गिरारी खुर्द में सरपंच पद हेतु 67.79 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान कार्य सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की…

Read More

कानपुर के पीयूष ने प्रेमिका के लिए की पत्नी ज्योति की हत्या, हाईकोर्ट ने बरकरार रखा पांच दोषियों को उम्रकैद

कानपुर. जबलपुर के व्यापारी की बेटी पूजा कानपुर में व्यापारी के घर ज्योति बनकर तो आई लेकिन ज्यादा दिन तक ससुराल का सुख नहीं भोग पाई। पत्नी ने तो ज्योति बनकर ससुराल को रोशन करने की कोशिश की लेकिन पीयूष पति बनकर ज्योति से अपने जीवन को रोशन नहीं कर पाया। शादी के सिर्फ 20 माह में ही पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारने का षड़यंत्र रच डाला। ज्योति की मौत के साथ पीयूष ने अपनी आजादी की लौ को भी बुझा दिया है अब उसे जीवन भर…

Read More

शराब के नशे में वाहन चलाने वाले तीन वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक  महोदय अनूपपुर द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई हेतु अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत अनूपपुर पुलिस द्वारा माह सितंबर 2024 से माह नवंबर 2024 तक शराब के नशे में वाहन चलाने वाले  103 वाहन चालकों  पर कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 44 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबन हेतु संबंधित आर टी ओ कार्यालय भेजे गए है दिनांक 09/12/24  को थाना यातायात द्वारा एक डंपर चालक, एक बाइक चालक…

Read More

CG में ‘अटल विहार योजना’ का शुभारंभ, जानिए कैसे मिलेगा सस्ता घर?

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 'सभी के लिए आवास' की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में "अटल विहार योजना" के अंतर्गत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 7 आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सरकार के एक वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा अटल विहार योजना प्रारंभ की जा रही है ताकि जरूरतमंदों को विशेष रूप से शहरी क्षेत्र के लोगों को किफायती दर पर मकान उपलब्ध…

Read More

हैती में जादू टोना के शक में 110 लोगों को उतारा मौत के घाट

सोलेइल हैती देश से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जादू टोना के शक पर 110 लोगों की हत्या कर दी गई है। इसमें ज्यादातर बुजुर्गों को निशाना बनाया गया है। बता दें कि इस घटना को मोनेल “मिकानो” फेलिक्स गिरोह के नेता ने विव अंसनम ग्रुप के साथ मिलकर अंजाम दिया है। इससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। दरअसल, मामला केरिबियन द्वीप समूह के देश हैती के सिटे सोलेइल स्लम का है। यहां मोनेल “मिकानो” फेलिक्स गिरोह का एक बच्चा बीमार हो गया…

Read More

राहुल गांधी से उठ रहा भरोसा! INDIA गठबंधन के साथी दलों में इतनी बेचैनी क्यों?

नई दिल्ली इंडिया गठबंधन में क्या सबकुछ ठीक नहीं चल रहा? यह सवाल इसलिए भी क्योंकि I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल कई दल एक के बाद एक राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल खड़े कर रहे हैं। राहुल गांधी पर कोई सीधे सवाल खड़े कर रहा है तो कोई ममता बनर्जी को बेहतर बता कर नेता विपक्ष पर सवाल उठा रहा। संसद के शीतकालीन सत्र के बीच ही राहुल गांधी के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। टीएमसी की ओर से कही गई बात और ममता बनर्जी की हां के…

Read More

टीम इंडिया की एडिलेड में हार के बाद इन खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज… गाबा टेस्ट से होगी छुट्टी!

ब्रिस्बेन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला गया था. इस मुकाबले में भारतीय टीम को 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए सिर्फ 19 रनों का टारगेट सेट किया था, जिसे उसने बेहद आराम से हासिल कर लिया. अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर (शनिवार) से ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेला जाएगा. तीसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में होंगे बदलाव! देखा जाए तो एडिलेड टेस्ट…

Read More

उर्फी जावेद साड़ी में आईं नजर, जान्हवी कपूर की हो रही उनसे तुलना

मुंबई  उर्फी जावेद इस वक्त अपने बदले हुए अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। उर्फी एक लेटेस्ट इवेंट में साड़ी में नजर आईं, जो उनके आम लुक के काफी अलग दिखा। उर्फी जावेद का ये लुक 'भूल भुलैया 3' की मंजुलिका वाले लुक की याद दिला रही थी। हालांकि, इसी इवेंट में जान्हवी कपूर भी पहुंची थीं और उनका अंदाज देखकर लोग उर्फी को याद करने लगे। उर्फी जावेद अपने लुक और अलग अंदाज को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। उर्फी जावेद अक्सर अलग-अलग स्टाइल वाले और क्रिएटिव कपड़ों…

Read More

रायपुर के बूढ़ातालाब में तड़के सुबह छाया कोहरा, दिनभर आसमान में छाए रहे बादल

रायपुर बादल छाए रहने और बारिश का दौर समाप्त होने के बाद अब दोबारा पारा गिरने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आज से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। वहीं, 24 घंटे के बाद प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट के आसार हैं। साथ ही आज को प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। रायपुर में मौसम आंशिक मेघमय रहने और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूतनम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस…

Read More

48 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, प्रदेश में बर्फीली हवाएं चलेंगी और तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी

भोपाल पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 48 घंटों के अंदर मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश में बर्फीली हवाएं चलेंगी और तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी।हालांकि कहीं कहीं बादल छा सकते है और  कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। एमपी मौसम विभाग की मानें तो 15-20 दिसंबर के बाद कोल्ड डे, कोहरे और शीतलहर की स्थिति देखने को मिल सकती है।आज सोमवार को सिंगरौली, सीधी, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट जिलों के अलग…

Read More

हरियाणा के CM नायब सैनी कल होंगे गृह मंत्रालय की बैठक में शामिल, तीन आपराधिक कानून सुधारों पर होगी चर्चा

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सैनी मंगलवार को दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री कल गृह मंत्रालय द्वारा आयोजित तीन प्रमुख आपराधिक कानून सुधारों से संबंधित बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। गृह मंत्रालय में आयोजित इस बैठक में तीन महत्वपूर्ण आपराधिक कानून सुधारों पर चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि ये सुधार भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) और साक्ष्य अधिनियम से संबंधित हैं। इन कानूनों में सुधार का उद्देश्य कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना और न्याय…

Read More

प्रगतिशील किसानों का सम्मान, विशेषज्ञ बोले-‘उर्वरा शक्ति बढ़ाने पर जोर दें किसान’

लखनऊ. कृषिका का आयोजन सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 10 बजे से हो रहा है। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर सीएम ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान भारत की रीढ़ है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने में लगातार प्रयासरत है। विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने किसानों को सम्मानित किया। इनमें से किसी ने आलू उत्पादन में तो…

Read More

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस पहुंचे, नौसेना के नए युद्धपोत ‘आईएनएस तुशील’ की कमिशनिंग में हो रहे शामिल

मॉस्को। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को रूस में नौसेना के नवीनतम, बहुउद्देश्यीय, स्टील्थ-गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट ( युद्धपोत) 'आईएनएस तुशील' का जलावतरण करेंगे। रक्षा मंत्री कलिनिनग्राद के यंत्र शिपयार्ड में 'युद्धपोत, परियोजना 1135.6' के तहत एक उन्नत 'क्रिवाक III श्रेणी फ्रिगेट' का जलावतरण करेंगे। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी, भारत और रूस वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान उपस्थित रहेंगे। रक्षा मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, रक्षा मंत्री 8-10 दिसंबर तक रूस की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। राजनाथ सिंह और रूसी रक्षा मंत्री आंद्रे बेलौसोव 10 दिसंबर को…

Read More