अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर 10 दिसम्बर को होगा कार्यक्रम

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस का आयोजन 10 दिसम्बर, 2024 को प्रात: 11 बजे से आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में होगा। इसमें “भारत में वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल और सुरक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी, कानूनी सुरक्षा और मानव अधिकार’ विषय पर चर्चा होगी। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल विशिष्ट अतिथि होंगे। प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय सशक्तिकरण सुसोनाली पोंक्षे वायंगणकर विशेष आमंत्रित सदस्य होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोहर ममतानी करेंगे। इस अवसर…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशों पर शासकीय मेडिकल कालेजों का किया जा रहा है सशक्तिकरण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशों पर शासकीय मेडिकल कालेजों का किया जा रहा है सशक्तिकरण स्वशासीय सोसायटीज को वित्तीय स्वतंत्रता देने से मेडिकल कालेजों में आ रहे हैं बेहतर परिणाम शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में विशेष जनजाति पहाड़ी कोरवा मरीज के जटिल फ्रैक्चर का हुआ सफल ऑपरेशन रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य मे स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर खासा ध्यान दिया जा रहा है। तरक्की और राज्य में सुशासन का सफर स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के रूप में लगातार नजर आ रहा है।  स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…

Read More

सिंगारपुर विद्यालय में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में स्काउट गाइड रेडक्रास एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राओं का मिला विशेष सहयोग

मंडला  भारत सरकार समग्र शिक्षा हायर सेकेण्डरी एजुकेशन एवं लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा चयनित पी एम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगारपुर में जिला मुख्य एवं स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सरोते जिला चिकित्सालय मंडला के आदेशानुसार विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री जे के बैरागी के मार्गदर्शन एवं मोहगांव ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ के एम एस झिकराम के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ ग्राम पंचायत सिंगारपुर सरपंच अंजनी मरावी, विद्यालय के प्राचार्य जे के बैरागी तथा चिकित्सक दलों के द्वारा माँ…

Read More

मुंबई में BEST की 332 नंबर की बस ने बेकाबू होकर कई गाड़ियों को टक्कर, अबतक 6 की मौत

मुंबई  मुंबई के कुर्ला में भयानक हादसा हुआ है। सार्वजनिक परिवहन सेवा ‘बेस्ट’ की एक बस ने सोमवार रात पैदल यात्रियों और कुछ वाहनों को टक्कर मार दी। इससे 6  लोगों की मौत हो गई और 30  लोग घायल हो गए। पुलिस और बीएमसी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि ऐसा संदेह है कि कुर्ला में बीएमसी एलवार्ड के पास यह दुर्घटना बस के ब्रेक में गड़बड़ी होने के कारण हुई। उन्होंने बताया कि बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है। कैसे…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय से मध्यप्रदेश के खाद्य मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में मध्यप्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने सौजन्य मुलाकात की।

Read More

अटल सामुदायिक भवन बिलौजी 16 जोड़े विवाह बंधन में बधे

अटल सामुदायिक भवन बिलौजी 16 जोड़े विवाह बंधन में बधे   विधायक, महापौर, निगम अध्यक्ष सहित जन प्रतिनिधियों ने नव विवाहित जोड़ो को दिया आशिर्वाद  सिंगरौली अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अन्तर्गत नगर निगम क्षेत्र  12  जोड़े एवं नगर परिषद बरगवां एवं सरई के 4  चार जोडो  का विवाह सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह का आयोजन सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, नगर पालिक निगम सिंगरौली की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल के विशिष्ट अतिथि एवं नगर पालिक निगम सिंगरौली के अध्यक्ष श्री…

Read More

आश्रय स्थल मे रूकने वाले प्रत्येक नागरिक की सुविधाओं का रखा जा रहा ख्याल

सिंगरौली नगर पालिक निगम सिंगरौली के सिटी मिशन मैनेजर कृष्णा पटेल ने बताया कि बैढ़न बस स्टैड स्थित आश्रय स्थल  मे ठण्ड को दृष्टिगत रखते हुये  आने वाले नागरिको के लिए सभी उचित प्रबंध किये गये है। उन्होंने बताया कि  बैंढन आश्रय स्थल  में ठहरने वालो  के लिए 2 कक्ष है  जिसमें 1 कक्ष महिला एवं 1 कक्ष पुरुष के लिए  प्रत्येक कक्ष में 15-15 लोगो के ठहरने की व्यवस्था है। रैन बसेरा में प्रतिदिन महिला एवं पुरुष रुकते है।  उन्होंने बताया कि धूल एवं प्रदूषण के कारण जब आश्रय…

Read More

स्वेज के विकल्प के तौर पर एक नई परियोजना तैयार, प्रोजेक्ट की लागत 17 बिलियन डॉलर

बगदाद इराक एक बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। यह प्रोजेक्ट यूरोप और पश्चिम एशिया के बीच नया परिवहन लिंक बनाएगा। इस प्रोजेक्ट की लागत 17 बिलियन डॉलर है, जिसके तीन साल में पूरा होने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट को 'विकास का मार्ग' (Route of Development) नाम दिया गया है। इस प्रोजेक्ट के मिस्र की स्वेज नहर के रस्ते को टक्कर देने की उम्मीद है। स्वेज नहर का रूट एशिया और यूरोप के बीच बेहद महत्वपूर्ण व्यापार मार्ग है। द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया…

Read More

महाविद्यालय शैक्षणिक एवं अकादमिक परिवेश बेहतर बनाए : आयुष मंत्री परमार

महाविद्यालय शैक्षणिक एवं अकादमिक परिवेश बेहतर बनाए : आयुष मंत्री परमार शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय बुरहानपुर की साधारण सभा की बैठक हुई महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 50 सीटर नवीन कन्या छात्रावास भवन निर्माण की स्वीकृति भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में मंत्रालय में पंडित शिवनाथ शास्त्री शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय बुरहानपुर की साधारण सभा की बैठक हुई। मंत्री परमार ने विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर, महाविद्यालयीन गतिविधियों की समीक्षा की। महाविद्यालय परिसर में कन्या छात्रावास निर्माण, परिसर तक पहुंच…

Read More

सतपुड़ा वर्कर सोसायटी एवं पेंच टाइगर रिजर्व टीओएफटी अवॉर्ड से सम्मानित

भोपाल सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की संस्था सतपुड़ा वर्कर सोसायटी को वाइल्ड लाइफ टूरिज्म कम्युनिटी इनिशिएटिव-2024 के लिये टाइगर्स ट्रेवल अवॉर्ड और सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व को कैलाश संखाला विजिटर फ्रेण्डली वाइल्ड लाइफ नेशनल पार्क ऑफ द इयर-2024 अवॉर्ड से संस्था (टीओएफटी) नई दिल्ली द्वारा सम्मानित किया गया है। टीओएफटी एक स्वयंसेवी संस्था है, जिसका गठन वर्ष 2004 में वन्य-जीव संरक्षण, पर्यटन, प्लास्टिक मुक्त जंगल और बाघों के संरक्षण में योगदान जैसे उद्देश्यों को लेकर किया गया है। यह संस्था अखिल भारतीय स्तर पर कार्यरत है। टाइगर रिजर्व में…

Read More

39वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप: कृष्णा चंद्रा ने जीता रजत पदक

भोपाल : भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 7 से 11 दिसंबर 2024 तक आयोजित 39वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के एथलीट कृष्णा चंद्रा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बालक अंडर-18 भाला फेंक स्पर्धा में 64.82 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक जीता। खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कृष्णा चंद्रा को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि, "यह पदक मध्यप्रदेश के खेल क्षेत्र में उभरती प्रतिभाओं की मेहनत और लगन का प्रमाण है। कृष्णा ने पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया…

Read More

खो खो विश्वकप के लिए मंगलवार से शुरु होगा प्रशिक्षण शिविर

नई दिल्ली. भारत की मेजबानी में अगले महीने होने वाले खो खो विश्वकप के लिए भारतीय टीम का प्रशिक्षण शिविर 10 दिसंबर मंगलवार से प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में शुरु होगा। शिविर में देश भर से चुने गए 60 लड़कियों और 60 लड़कों को टीम भावना विकसित करने, कौशल बढ़ाने, मानसिक मजबूती,अनुशासन और टीम बॉन्डिंग बढ़ाने के लिए गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। इस शिविर में अनुभवी और नए युवा प्रतिभाशाली खिलाडियों को खेल विषेशज्ञों द्वारा पोल डाइविंग ,टैपिंग ,ज़िग ज़ैग रनिंग,डाजिंग टैपिंग आदि खो खो खेल…

Read More

बहनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय कदम : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

बहनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय कदम : उप मुख्यमंत्री देवड़ा ग्राम उजागरिया में हितग्राहियों को  उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने सिलाई मशीन वितरण की उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र का गांव उजागरिया में महिला हितग्राहियों को सिलाई मशीन वितरण की भोपाल उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र का गांव उजागरिया में महिला हितग्राहियों को सिलाई मशीन वितरण की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों को सिलाई मशीन प्रदान करके बहनों को आत्म-निर्भर बनाने के लिये सराहनीय कार्य किया गया है।…

Read More

जनजातीय विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य की ओर बढ़ते कदम

जनजातीय विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य की ओर बढ़ते कदम आकांक्षा योजना का होगा विस्तार, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग दिलाई जायेगी उज्जैन एवं खण्डवा में भी जनजातीय विद्यार्थियों को दी जायेगी फ्री-कोचिंग भोपाल जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने बताया कि जनजातीय वर्ग के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होकर अपना भविष्य संवारें, इस उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार ने 'आकांक्षा योजना' प्रारंभ की है। इस योजना में JEE, NEET एवं CLAT जैसी…

Read More

वाटर स्पोर्ट्स को प्रोमोट करने प्रोग्राम बनाएं- मंत्री सारंग

वाटर स्पोर्ट्स को प्रोमोट करने प्रोग्राम बनाएं- मंत्री सारंग लेक व्यू पर सप्ताह में एक दिन वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियां हो – मंत्री सारंग खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सारंग ने की वाटर स्पोर्ट्स अकादमी की समीक्षा भोपाल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियों के प्रति युवाओं और नागरिकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से सप्ताह में एक दिन लेक व्यू पर वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियों का प्रदर्शन करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिये एक इवेंट प्रोग्राम भी बनाएं,…

Read More