नई दिल्ली संसद का उच्च सदन कहे जाने वाली राज्यसभा में मंगलवार को हंगामे के कारण कोई कामकाज नहीं हो सका और सभापति ने सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले सुबह भी इसी कारण से कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनटों में स्थगित कर दी गई थी। दोपहर 12 बजे कार्यवाही शुरू होने पर भी सत्ता और विपक्ष दोनों के सदस्य हंगामा करने लगे। शोर शराबे में कुछ भी सुना नहीं जा रहा था। इस बीच सदन के नेता जे पी नड्डा ने…
Read MoreDay: December 10, 2024
सदन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव विपक्ष पेश, TMC भी साथ
नई दिल्ली उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव विपक्ष ने पेश किया है। कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सांसदों के हस्ताक्षर वाले इस प्रस्ताव को राज्यसभा के जनरल सेक्रेटरी को सौंप दिया गया है। इस प्रस्ताव को ममता बनर्जी की टीएमसी का भी समर्थन मिल गया है। जयराम रमेश ने कहा कि यह कठिन फैसला है, लेकिन मजबूरी में हमें ऐसा करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सांसदों को तो सदन में बोलने का भी मौका…
Read Moreसामंजस्य और आपसी सहयोग से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करना संभव: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि सामंजस्य और आपसी सहयोग से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करना संभव है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अपोलो सेज हॉस्पिटल परिसर में "ओरल कैंसर डिटेक्शन और डेंटल ट्रीटमेंट वैन" सेवा का शुभारंभ किया। यह मोबाइल वैन अत्याधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस है, जो मुंह के कैंसर की शीघ्र पहचान और संपूर्ण दंत चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में सक्षम है। इस पहल को डेनेशिया ग्रुप और रोटरी क्लब के सहयोग से संचालित किया जा रहा है, यह वैन विशेष रूप से उन…
Read Moreराजस्थान-बीकानेर में घर के बाहर सूख रहे महिलाओं के कपड़े चुराकर बाइक सवार फरार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
बीकानेर. जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के खतूरिया कॉलोनी में एक बाइक सवार ने घर के बाहर सूख रहे महिलाओं के कपड़े चोरी करके फरार हो गया। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दिनदहाड़े हुई इस घटना की पूरी वारदात कैद हो गई है। मकान मालिक के अनुसार घटना के वक्त घर में मौजूद महिला ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया. वह उसकी बाइक के पीछे भी दौड़ी, लेकिन वह तेजी से फरार हो गया। इस घटना की शिकायत जय नारायण व्यास कॉलोनी थाने में दर्ज कराई…
Read Moreसंजय राउत ने संकेत दिया, क्या कांग्रेस के बाहर किसी को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का नेतृत्व करना चाहिए, चर्चा के लिए पार्टी तैयार
नई दिल्ली शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने मंगलवार को संकेत दिया कि उनकी पार्टी इस बात पर चर्चा करने के लिए तैयार है कि क्या कांग्रेस के बाहर किसी को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का नेतृत्व करना चाहिए। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि गठबंधन के सभी घटक दल इस मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार हैं। राउत राष्ट्रीय जनता दल (राजग) प्रमुख लालू प्रसाद की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को ‘इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व करने का…
Read Moreसुबह से कोहरा छाए रहने के साथ ही दिनभर चली ठंडी हवाएं
रायपुर मौसम में एक बार फिर परिवर्तन का दौर शुरू हो रहा है। उत्तर की ओर से ठंडी हवाओं का आना शुरू होने के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर भी मंगलवार से शुरू हो गया है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार, नम हवाओं का आगमन अब कम हो गया है। उत्तर की ओर से ठंडी हवाएं लगातार आ रही हैं। इसकी वजह से अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार हैं। वहीं, गिरावट का दौर उत्तर…
Read Moreराजस्थान-केकड़ी में दो मासूमों के पिता ने लगाई फांसी, कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
केकड़ी. शहर के काजीपुरा निवासी भागचन्द खींची (32) पुत्र रामेश्वर खींची ने रविवार देर रात फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना का पता सोमवार सुबह चला। परिजनों के अनुसार भागचन्द जब वह काफी देर तक नीचे नहीं आया, तो उन्होंने ऊपर कमरे में जाकर देखा जहां युवक का शव फंदे पर लटका दिखाई दिया। परिजनों की सूचना पर सिटी थाना पुलिस के एएसआई राकेश कुमार मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और युवक को फंदे से नीचे उतरवाकर राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद…
Read Moreशराब पीकर हंगामा करने वाले अपराधियों को रोकने की कीमत मनोज चौरे ने अपनी जान देकर चुकाना पड़ी, उतारा मोत के घाट
भोपाल अयोध्या नगर एक्सटेंशन के 84 एकड़ बस्ती में रहने वाले 28 वर्षीय मनोज चौरे को शराब पीकर हंगामा करने वाले अपराधियों को रोकने की कीमत अपनी जान देकर चुकाना पड़ी। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि बदमाश शराब पीकर अश्लील गाने स्पीकर लगाकर बजा रहे थे और गंदी-गंदी गालियां देकर शोर मचा रहे थे। इन आवाजों को सुनकर उसकी गर्भवती बहन और बच्चों की नींद टूट गई तो वह बच्चे और बहन को साथ लेकर उन्हें रोकने पहुंचा था। वहां पर बदमाशों ने उसे पकड़कर चाकू से उसका गला…
Read Moreसरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी, 4 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर जिले के बेरोजगारों को जेल प्रहरी और अन्य सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपित को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 13 लाख रुपये, एक कार और बैंक पासबुक जब्त किया गया है। आरोपियों के कुछ साथी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कि जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा में रहने वाला कपिल गोस्वामी उर्फ कपिलेश्वर बेरोजगारों को सरकारी नौकरी…
Read Moreभारतीय शेयर बाजार के कारोबारी दिन सपाट बंद हुआ, निफ्टी 24,600 के ऊपर
मुंबई भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी दिन सपाट बंद हुआ। कारोबार के अंत में निफ्टी के ऑटो, फार्मा, मीडिया, एनर्जी और इंफ्रा सेक्टर बिकवाली में रहे। वहीं, रियल्टी सेक्टर में जोरदार खरीदारी दर्ज हुई। सेंसेक्स 1.59 अंक की मार्जिनल तेजी के साथ 81,510.05 पर बंद हुआ और निफ्टी 8.95 अंक या 0.04 प्रतिशत की मार्जिनल गिरावट के साथ 24,610.05 पर बंद हुआ। बाजार के जानकारों ने कहा कि घरेलू बाजार में सपाट रुख रहा, निचले स्तरों से वापसी ने गिरावट पर खरीदारी की रणनीति का संकेत दिया। वहीं, चीन…
Read Moreप्रधानमंत्री श्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सौजन्य भेंट
भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को संसद भवन नई दिल्ली में सौजन्य भेंट की। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी को भोपाल में फरवरी 2025 में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के भूमि-पूजन एवं शिलान्यास के लिये आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को राज्य सरकार द्वारा एक वर्ष में किये गये कार्यों से अवगत कराकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्य सरकार अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर 11 दिसम्बर…
Read Moreअरविंद केजरीवाली और शरद पवार के बीच होगी बैठक, ममता को दी जाए इंडिया गठबंधन की कमान?
नई दिल्ली दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाली और शरद पवार के बीच बैठक होगी। मंगलवार शाम को होने वाली इस बैठक में ममता बनर्जी को इंडिया ब्लॉक की कमान सौंपे जाने को चर्चा हो सकती है। इसके अलावा दिल्ली विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का क्या रोल रहेगा, इसे लेकर भी चर्चा हो सकती है। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से दी गई है। आज शाम को अरविंद केजरीवाल और शरद पवार के बीच बैठक होने वाली है। इंडिया गठबंधन की कमान ममता बनर्जी को कमान सौंपी जाए इसे…
Read Moreराजस्थान-भीलवाड़ा में संत मायाराम ने किया नोट बुक का विमोचन, ‘सिन्धी भाषा हमारी पहचान, इसे संरक्षित रखना जिम्मेदारी है’
भीलवाड़ा. हरि सेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद द्वारा प्रकाशित विशेष नोट बुक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रतिष्ठित संत और गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सिन्धी भाषा के प्रचार-प्रसार और संरक्षण के लिए इस पहल की सराहना की गई। कार्यक्रम में संत मायाराम जी, भारतीय सिन्धु सभा के कोटा संभाग प्रभारी जय चंचलानी और भीलवाड़ा संभाग प्रभारी वीरुमल पुरसानी ने संयुक्त रूप से नोट बुक का विमोचन किया। इस दौरान समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने सिन्धी भाषा और संस्कृति के…
Read Moreउच्चायोग के बाहर दिल्ली में बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के लोग जुटे, हिंदुओं पर हिंसा के खिलाफ फूटा दिल्ली में गुस्सा
नई दिल्ली बांग्लादेश के उच्चायोग के बाहर दिल्ली में बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के लोग जुटे हैं। इन लोगों ने डिमांड की है कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा को तुरंत रोका जाए और ऐसा करने वालों के खिलाफ ऐक्शन हो। यह प्रदर्शन दिल्ली स्थित बांग्लादेशी उच्चायोग के बाहर हो रहा है। इसमें सैकड़ों लोग जुटे हैं, जो विभिन्न हिंदू संगठनों के आह्वान पर पहुंचे हैं। इस दौरान लोगों ने हिंदुओं की हत्या बंद करो-बंद करो और इस्कॉन के संतों को रिहा करो जैसे नारे लगाए। इसके अलावा…
Read Moreमानव अधिकारों की रक्षा के प्रति जागरूक करता है विश्व मानव अधिकार दिवस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व मानव अधिकार दिवस के असवर पर जारी अपने संदेश में कहा है कि मानव अधिकार दिवस, सम्मान, स्वाभिमान और समानता के साथ मानव अधिकारों की रक्षा के प्रति जन सामान्य को जागरूक करता है। संविधान ने जन-जन को प्रगति के अवसर प्रदान करने और उनकी गरिमा बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों को मौलिक अधिकार प्रदान किए हैं। यह हम सब की जिम्मेदारी है कि इनका संरक्षण करते हुए देश के विकास में योगदान दें। उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष 10 दिसम्बर को…
Read More
