दौसा. 5 साल का छोटा सा आर्यन इस वक्त जिंदगी और मौत के बीच की लड़ाई लड़ रहा है, 150 फीट गहराई में आर्यन जिस तरह डरा सहमा बैठा है, उसका अंदाजा आप लगा सकते होंगे की कैसे घुटन भरी छोटी सी जगह में वह हिम्मत दिखा रहा है और सांसे ले रहा है। परिजनों को पल पल भारी हो रहा है वो पूछ रहे हैं हमारा बच्चा कब बाहर आएगा। बच्चे पर लगातार रखी जा रही है नजर जिला परिषद के सीओ नरेंद्र कुमार मीणा का कहना है कि…
Read MoreDay: December 10, 2024
प्रयागराज महाकुंभ के लिए छत्तीसगढ़ से प्रयागराज तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
रायपुर प्रयागराज महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान करने के लिए प्रयागराज आने वाले यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान की जाए, इस उद्देश्य से स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. महाकुंभ के दौरान रेलवे के दौरान 3000 स्पेशल गाडियाँ सहित 13000 से अधिक रेल गाडियाँ चलाई जाएंगी. इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से तीन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. महाकुंभ मेले के दौरान ट्रेन में होने वाली अतिरिक्त भीड़-भाड़ के दौरान रेल यात्रियों को अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ/सीट की…
Read Moreतिरुनेलवेली से चेन्नई एगमोर जाने वाली वंदे भारत की डिमांड इस कदर है कि रेलवे अब बोगियों को दोगने करने की तैयारी कर रहा
नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेनों को अपग्रेड करने का काम जारी है। खबरें हैं कि जल्द ही स्लीपर ट्रेन पटरियों पर उतरने वाली है। इसी बीच खबरें हैं कि तिरुनेलवेली से चेन्नई एगमोर जाने वाली वंदे भारत की डिमांड इस कदर है कि रेलवे अब बोगियों को दोगने करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, अब तक इसे लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2019 में पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मदुरई रेलवे मंडल ने 8 बोगियों…
Read Moreरक्षित केंद्र अनूपपुर में जनरल परेड का हुआ आयोजन
रक्षित केंद्र अनूपपुर में जनरल परेड का हुआ आयोजन पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर द्वारा किया गया परेड का निरीक्षण पुलिस फोर्स में अनुशासन एवं टीम भावना विकसित करने के लिए करवाई जाती है परेड पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर ने परेड में सम्मिलित पुलिस अधिकारी कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना पुलिस फोर्स के वेलफेयर के लिए विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी अनूपपुर आज दिनांक 10/12/24 को पुलिस लाइन अनूपपुर में जनरल परेड का आयोजन करवाया गया , जिसमें समस्त थानों का पुलिस…
Read Moreराजस्थान-जयपुर में कार्यक्रम के बीच से जाने वाले राजनेताओं से नाराज हुए सोनू, ‘कलाकारों का अपमान ठीक नहीं’
जयपुर. होटल रामबाग में आयोजित 'राइजिंग राजस्थान' इवेंट में मशहूर गायक सोनू निगम राजनेताओं के व्यवहार से खासे नाराज नजर आए। कार्यक्रम के दौरान कुछ राजनेताओं के बीच में उठकर चले जाने पर सोनू निगम ने नाराजगी जताई और इसे कलाकार और सरस्वती का अपमान बताया। सोनू निगम ने कहा कि यदि राजनेताओं को बीच कार्यक्रम में उठकर जाना होता है तो उन्हें कार्यक्रम में आना ही नहीं चाहिए। आप महान हो सकते हैं, आपके पास समय नहीं हो सकता लेकिन इस तरह कलाकार और सरस्वती का अपमान ठीक नहीं…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट ने कहा कोविड महामारी के बाद से मुफ्त राशन प्राप्त कर रहे प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार के अवसर बनाने की जरूरत
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने सरकारों की ओर से फ्री में दी जा रही सुविधाओं को लेकर सवाल उठाया है. कोर्ट ने पूछा कि आखिर फ्री की रेवड़ी कब तक बांटी जाएगी? कोर्ट ने कहा कि कोविड महामारी के बाद से मुफ्त राशन प्राप्त कर रहे प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार के अवसर बनाने की जरूरत है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस मनमोहन की बेंच ने उस वक्त हैरानी जताई जब केंद्र ने अदालत को बताया कि 81 करोड़ लोगों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत मुफ्त या सब्सिडी…
Read Moreछत्तीसगढ़-बलौदाबाजार में मेटाडोर में लटका मिला शव, हत्या की आशंका
बलौदाबाजार. भाटापारा मंडी गेट के सामने मेटाडोर में एक व्यक्ति का लटका हुआ शव मिला है. इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. इस शव को सुबह-सुबह वहां से गुजरने वाले लोगों ने देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. ये शव मेटाडोर के चालक दरवाजे के ऊपर केबिन में लटका हुआ मिला है. राहगीरों की सूचना पर भाटापारा शहर पुलिस मौके पर पहुंची है और शव का पंचनामा किया जा रहा है. पुलिस प्रथम दृष्ट्या हत्या के एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है.
Read Moreओवैसी ने दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को दिया टिकट, इस सीट से चुनाव में उतारा
नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) भी उतरेगी. मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से AIMIM ने दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को उम्मीदवार बनाया है. ताहिर हुसैन की पत्नी शमा और बेटा शादाब आज (10 दिसंबर) असदुद्दीन ओवैसी से मिलने उनके आवास पहुंचे. इस मुलाकात के दौरान AIMIM नेता इम्तियाज जलील भी मौजूद थे. इस मुलाकात के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "ताहिर हुसैन AIMIM में शामिल हो गए हैं और आगामी दिल्ली…
Read Moreलखनऊ में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायल
लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला के काफिले के वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। यह हादसा शहीद पथ पर लुलु मॉल के पास हुआ, जब काफिले की एक गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहे वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में काफिले के कई स्टाफ सदस्य घायल हो गए हैं, जबकि राज्यपाल की गाड़ी सुरक्षित रही। राज्यपाल सुबह 8 बजे फ्लाइट संख्या 6ई146 से लखनऊ पहुंचे थे। आधे घंटे बाद उनका काफिला एयरपोर्ट से राजभवन…
Read Moreभारत में वक्फ संपत्तियों पर 994 अवैध कब्जा, तमिलनाडु में मिली 734 संपत्तियां
नई दिल्ली केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि देशभर में वक्फ संपत्तियों पर 994 अवैध कब्जों की जानकारी मिली है। इनमें सबसे ज्यादा 734 संपत्तियां तमिलनाडु में हैं। यह जानकारी अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने दी। वक्फ अधिनियम के तहत देश में 872,352 स्थायी और 16,713 अस्थायी वक्फ संपत्तियां पंजीकृत हैं। तमिलनाडु में सबसे ज्यादा अवैध कब्जे संसद में दी गई जानकारी के अनुसार, 994 अवैध कब्जों में तमिलनाडु में 734, आंध्र प्रदेश में 152, पंजाब में 63, उत्तराखंड में 11 और जम्मू-कश्मीर में 10 संपत्तियां शामिल…
Read Moreभारत एशियाई कप 2027 क्वालीफायर फाइनल राउंड के ग्रुप सी में
नई दिल्ली भारत एएफसी एशियन कप सऊदी अरब 2027 क्वालीफायर फाइनल राउंड के ग्रुप सी में हांगकांग, सिंगापुर और बांग्लादेश के साथ है। कुआलालंपुर के एएफसी हाउस में आयोजित ड्रॉ में 24 टीमों को चार-चार के छह समूहों में विभाजित किया गया। केवल छह ग्रुप विजेता ही क्वालीफ़ाई करेंगे और उन 18 टीमों में शामिल होंगे जिन्होंने क्वालीफ़ाइंग के दूसरे दौर के बाद पहले ही एएफसी एशियाई कप सऊदी अरब 2027 के लिए अपना टिकट बुक कर लिया है। क्वालीफ़ायर फ़ाइनल राउंड 25 मार्च, 2025 और 31 मार्च, 2026 के…
Read Moreबदला मौसम का मिजाज, प्रदेश में 3 दिन तक शीतलहर का अलर्ट, 3 डिग्री तक गिरेगा पारा, पड़ेगी कड़ाके की ठंड़
भोपाल पड़ाहों पर हो रही बर्फबारी से बर्फीली हवाएं चलने लगी है जिससे मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों में 16 शहरों में तापमान 12 डिग्री से कम तो राजगढ़ गुना सबसे ठंडे रहे। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिन 11 से 13 दिसंबर तक अशोक नगर, गुना और धार जिले में शीतलहर (कोल्ड वेव) की स्थिति बनी रहेगी और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी।वर्तमान…
Read Moreसीबीए ने की चीनी बास्केटबॉल हॉल ऑफ फेम 2024 में शामिल किए गए खिलाड़ियों की घोषणा
बीजिंग चीनी बास्केटबॉल एसोसिएशन (सीबीए) ने सोमवार को यहां 2024 चीनी बास्केटबॉल हॉल ऑफ फेम में शामिल किए गए खिलाड़ियों की घोषणा की। इस वर्ष हॉल ऑफ फेम में शामिल किये गए खिलाड़ियों में पुरुष एथलीट ली हंटिंग और गोंग शियाओबिन हैं। उत्कृष्ट महिला एथलीटों में यांग जी और मियाओ लिजी शामिल हैं। वहीं, उत्कृष्ट कोच और रिफेरी के रूप में क्रमशः मा किंगशेंग और गुओ युपेई को शामिल किया गया है। इनके अलावा चीनी बास्केटबॉल के एम्बेसडर के रूप में पहचाने जाने वाले ली झेनझोंग, वू चेंगझांग और हुआंग…
Read Moreछत्तीसगढ़-दुर्ग की पंडवानी गायिका पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई ने बंद की बातचीत, इलाज कराना भी हुआ मुश्किल
दुर्ग। छत्तीसगढ़ की पंडवानी गायन विधा को विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्मश्री पदम् विभूषण और पद्मभूषण से सम्मानित डॉ. तीजन बाई की आवाज पर हजारों तालियां बजती थीं. लेकिन अब यह पांडवों की कथा कापालिक शैली में सुनाने वाली आवाज फीकी पड़ती जा रही है. अब शायद हमें उनकी आवाज फिर से सुनने को न मिले. क्योंकि अब तीजन बाई ने बात करना भी बंद कर दिया है. उनकी सेहत में सुधार होने की बजाए धीरे-धीरे बिगड़ रही है. ये देश की एक मात्र ऐसी महिला हैं, जिन्हें पद्मश्री, पद्म…
Read Moreछत्तीसगढ़-बीजापुर के बालिका आश्रम के खाने में मिली थी छिपकली, 1 छात्रा की मौत और 35 बीमार
बीजापुर. बीजापुर के माता रुक्मिणी धनोरा बालिका आश्रम में बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां बच्चों को परोसे जाने वाले खाने में छिपकली मिली थी, जिसके बाद 35 से अधिक बच्चे बीमार हो गए थे. इन्हीं में से एक छात्रा की अब मौत हो गई. वहीं अब भी 35 बच्चे बीमार है, जिसमें से 9 बच्चे आईसीयू में भर्ती बताएं जा रहे है. मृतक छात्रा शिवानी तेलम को देर रात मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया गया था. बच्ची ने भैरमगढ़ में दम तोड़ा. वे मूलतः बीजापुर ब्लॉक के तूमनार की…
Read More
