छत्तीसगढ़-बलरामपुर में बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरा घायल

बलरामपुर. जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जावर गांव के पास आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. चांदो मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल पर सवार 2 लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल को तत्काल एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां घायल का इलाज जारी है. मौके पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को…

Read More

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में 6 राइस मिलों पर जिला प्रशासन और खाद्य विभाग की संयुक्त दबिश, दो मिलों को किया सील

रायगढ़। अनुबंध के बाद भी धान उठाव करने में रुचि नहीं दिखा रहे राइस मिलर्स पर अब सरकार ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. इस कड़ी में प्रदेश के अन्य जिलों की तरह रायगढ़ जिले में भी खाद्य विभाग के साथ जिला प्रशासन के संयुक्त दल ने छह राइस मिलों का औचक निरीक्षण किया. अनियमितता और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर खरसिया के दो राइस मिल्स, आनंदी और नारायण राइस मिल को सील करने का निर्देश दिया. जिला प्रशासन व खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने डोंगीतराई स्थित…

Read More

छत्तीसगढ़-विधानसभा शीतकालीन सत्र शुरू, दिवंगत गोपाल व्यास और नंदराम सोरी को दी गई श्रद्धांजलि

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही दिवंगत राज्यसभा सदस्य गोपाल व्यास और अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व सदस्य नंदराम सोरी को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुई. विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने सदन में दोनों दिवंगतों के निधन का उल्लेख किया. इसके साथ ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने सदन में श्रद्धांजलि दी. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिवंगत गोपाल व्यास को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका जाना हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है. उनका जीवन सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक रहेगा. सदन के…

Read More

शहर में रफ्तार का कहर: सड़क पर पलटी तेज रफ्तार कार, हादसे में 5 से अधिक लोग घायल

कवर्धा शहर में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे में 5 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. वहीं वाहन के परखच्चे उड़ गए है. घटना कवर्धा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, ग्राम महाराजपुर के सोनपुर चौक में बीती रात हादसा हुआ है. जहां कार सवार 5 से ज्यादा लोग हादसे में घायल हो गए हैं. मौके पर 108 एम्बुलेंस की मदद…

Read More

उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं से मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड, 17 जिलों में शीतलहर का प्रभाव, दो दिनों तक ठंड बने रहने की संभावना

भोपाल  मध्य प्रदेश में शीतलहर का कहर कायम है। इसी बीच मौसम विभाग ने इंदौर, जबलपुर समेत 37 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। बर्फीली हवाओं के चलते मध्यप्रदेश का तापमान लगातार लुढ़कता जा रहा है। सीजन में पहली बार हिल स्टेशन पचमढ़ी और शहडोल के कल्याणपुर में पारा 1 डिग्री पर पहुंचा। इधर बैतूल में ठंड से अब लोग परेशान हो रहे हैं। सोमवार सुबह फसलों पर ओस की बूंदें जम गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत की ओर से…

Read More

बीजेपी के 19 में 16 मंडल अध्यक्ष घोषित, 3 मंडल अध्यक्षों के नाम पर माथापच्ची जारी; 5 रिपीट

शहडोल शहडोल में भाजपा ने संगठन महापर्व के दौरान 19 में से 16 मंडल अध्यक्षों की घोषणा रविवार की देर रात कर दी है। इनमें से 5 मंडल अध्यक्षों पर भाजपा संगठन ने दोबारा भरोसा जताया है। वहीं 3 मंडल चुनाव में गुटबाजी के कारण उनके परिणाम घोषित नहीं हो सके हैं। उम्मीद जताई जा रही है एक दो दिन के भीतर लंबित तीनों मंडलों के अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। इन तीनों मंडलों के अध्यक्षों के नाम पर सहमति नहीं बन पाने के कारण शहडोल की…

Read More

ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार कर रहे पटवारी, बीते छह महीने से कर रहे हैं तकनीकी संसाधन की मांग

रायपुर राजस्व विभाग के मैदानी कामकाज में आज में संकट गहरा सकता है. आश्वासनों के बावजूद बीत छह माह से पटवारी कार्यालयों में तकनीकी संसाधन मुहैया नहीं कराए जाने के खिलाफ ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार शुरू हो गया है. राजस्व पटवारी संघ ने इसके लिए पहले ही अल्टीमेटम सौंप चुका है. तकनीकी संसाधनों के अभाव में प्रदेश भर के पटवारी आज से ऑनलाइन कार्यों का बायकॉट करेंगे. इससे विभागीय कामकाज पर सीध असर पड़ना तय है. दूसरी तरफ मौजूदा धान खरीदी के सीजन में किसानों के खाते में किसी तरह…

Read More

जन-प्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर लोगों को बांध निर्माण के लिए जागरूक करें : राज्यमंत्री श्रीमती बागरी

भोपाल राज्यमंत्री नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने रविवार को डिण्डोरी जिले में विभागीय निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। मंत्री श्रीमती बागरी ने पीएम जनमन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में सभी टोलाओं तक विद्युत् आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं सभी लक्ष्यों को समय सीमा में पूरा करने के लिए निर्देशित किया। श्रीमती बागरी ने जिले जलआपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए मुड़की जलाशय, अपर नर्मदा, राघोपुर,बसनिया, बिलगांव आदि प्रोजेक्ट पर समीक्षा की, जिसमें बताया गया कि राघोपुर परियोजना के तहत 3 गाँव का सर्वे शेष…

Read More

इंदौर में 19 दिसंबर के बाद बढ़ेगी ठंड, चार दिन सामान्य रहेगा तापमान

इंदौर  इंदौर में पिछले दो दिन से ठंड के तेवर थोड़े कम हुए हैं। अलसुबह और रात को ही उत्तरी हवा ठंडक का अहसास करवा रही है। दोपहर में धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक कम था। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के अनुसार राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। पाकिस्तान पर एक पश्चिमी…

Read More

आज से इंदौर में तीसरी NRI समिट, 150 इंदौरी एनआरआई होंगे शामिल

 इंदौर इंदौर में तीसरी दो-दिनी एनआरआई समिट 16 दिसंबर से ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में शुरू होगी। इसकी सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। समिट का उद्देश्य विभिन्न देशों से आए डेढ़ सौ से ज्यादा इंदौरी एनआरआई को एकजुट करना है। इसमें व्यापार, संस्कृति और वैश्विक सहयोग के अवसर शामिल होंगे। यह दो-दिनी आयोजन फोरम की सालभर की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित करेगा। इसमें निवेश के अवसरों को बढ़ावा देने से लेकर एनआरआई को इंदौर की परंपराओं और मूल्यों से जोड़ने वाले आयोजनों का समावेश होगा। इस साल की समिट…

Read More

मेरठ में गंजे सिर पर बाल उगाने की दवा लेने के लिए भीड़ इकट्ठी हुई , 300 रुपये की तेल की शीशी

मेरठ  यूपी में मेरठ के लिसाड़ी गेट के समर गार्डन (Summer Garden) में 20 रुपए में बाल उगाने की दवा सिर पर लगवाने के लिए लोगों की भीड़ टूट पड़ी। सिर से गायब होते बालों को रोकने के लिए हर जतन कर चुके लोग यहां लाइन लगाकर खड़े हो गए। भीड़ इतनी हो गई कि लोगों को टोकन देकर लाइन में खड़ा कराया गया। लोगों के सिर पर दवा लगाने से पहले पूरे बाल उस्तरे से कटवाने होते हैं, इसलिए इसी जगह पर दो नाई बुलाकर बैठा लिए गए। पूरे…

Read More

संभल : 48 साल बाद खुले मंदिर के कुएं से निकली खंडित मूर्तियां, 20 फीट की खुदाई पूर

संभल यूपी के संभल में 48 साल बाद खुले मंदिर के पास स्थित कुएं की खुदाई के दौरान एक के बाद एक तीन मूर्तियां निकली हैं.  करीब 15 से 20 फीट तक मंदिर की खुदाई हो चुकी है. इस दौरान कुएं में से खंडित हो चुकी ये मूर्तियां निकली हैं. जो कि 7 से 8 इंच लंबी है. देखने से ये मूर्ति माता-पार्वती जी, गणेश जी और लक्ष्मी जी की प्रतीत हो रही हैं. फिलहाल, जांच-पड़ताल जारी है और मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है. दरअसल, संभल के दीपसराय…

Read More

छत्तीसगढ़-बिलासपुर में ‘फ्लावर नहीं फायर हूँ’ डायलॉग बोलकर जमीन पर किया फायर, दादी और युवक घायल

बिलासपुर। बिलासपुर में चर्चित "पुष्पा" फिल्म का साइड इफेक्ट देखने को मिला है। यहां दो पक्षों के बीच हो रहे एक विवाद के मामले में नाबालिक ने लाइसेंसी बंदूक को जमीन में फायर कर दिया। बताया जा रहा है कि इस बीच नाबालिक ने गुस्से में आकर पुष्पा फिल्म का डायलॉग डिलेवर भी किया और कहा कि "पुष्पा को फ्लावर समझा है क्या,फ्लावर नहीं फायर हूँ "। नाबालिक ने जैसे ही जमीन पर फायर किया तब छर्रा जमीन से उछलकर बगल में खड़ी उसकी दादी और एक युवक के हाथ…

Read More

छत्तीसगढ़-राजनांदगांव में फेक प्रोफाइल बनाकर युवती से ठगी, एक विदेशी आरोपी को गिरफ्तार

राजनांदगांव। राजनांदगांव में फेक प्रोफाइल बनाकर युवती से 15 लाख 72 हजार की ऑनलाइन ठगी के मामले में डोंगरगांव थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है,पुलिस ने एक विदेशी नाइजेरियन आरोपी को गिरफ्तार किया है,आरोपी का वीजा और पासपोर्ट की वैधता समाप्त होने के बाद भी दिल्ली में अवैधानिक रूप से आरोपी रह रहा था और अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर इस तरीके की फेक प्रोफाइल बनाकर ठगी की घटना को अंजाम दिया गया था,पुलिस ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया है।…

Read More

पद्मश्री जोधइया बाई के निधन पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने जताया शोक

भोपाल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने उमरिया जिले के ग्राम लोधा की सुप्रसिद्ध बैगा चित्रकार पद्मश्री जोधइया बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जोधइया बाई ने अपनी विशिष्ट कला और अद्भुत कौशल से न केवल बैगा जनजातीय संस्कृति को संरक्षित किया, बल्कि उसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाकर भारत की सांस्कृतिक धरोहर को गौरवान्वित किया। मंत्री श्रीमती उइके ने कहा, "पद्मश्री जोधइया बाई की कलाकृतियां जनजातीय जीवन की गहराइयों और हमारी सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय चित्रण करती हैं। उनके कार्यों ने…

Read More