राजस्थान-गृह राज्य मंत्री ने अंत्योदय सेवा शिविर में सौंपी चाबी, मेधावी छात्राओं को 89 तथा दिव्यांगों को 24 स्कूटी का वितरण

जयपुर। राज्य सरकार के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में आयोजित राज्य स्तरीय अंत्योदय सेवा शिविर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण रविवार को खैरथल—तिजारा जिले में किया गया। कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म ने खैरथल-तिजारा जिले में प्रतीकात्मक रूप से मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के चार दिव्यांगों को स्कूटी, 20 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, पांच दिव्यांगों को व्हीलचेयर, कालीबाई भील स्कूटी योजना के तहत पांच मेधावी छात्राओं को स्कूटी देकर वितरण की शुरुआत की। इसके साथ ही पांच लाभार्थियों को सोलर इलेक्ट्रिक…

Read More

पूर्व केंद्रीय मंत्री असलम शेर खान ने कांग्रेस की दुर्दशा के लिए कमलनाथ, दिग्विजय सिंह को जिम्मेदार ठहराया

बैतूल पूर्व केंद्रीय मंत्री और बैतूल में कांग्रेस के सांसद रहे असलम शेर खान ने प्रदेश में कांग्रेस की दुर्दशा के लिए कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और सुरेश पचौरी जैसे नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है। बैतूल में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे पूर्व मंत्री ने चर्चा में कहा कि मध्यप्रदेश में सामंती और पूंजीपतियों वाला दौर खत्म हो गया है। 2023 और 2024 में साफ हो गया कि मध्यप्रदेश में सामंती, पूंजीपतियों का नहीं अब गरीबों का दौर आयेगा। कमलनाथ लगभग भाजपा में चले ही गए थे- असलम शेर…

Read More

नए गैजेट्स से रिमोट एक्सेस हुई आसान

नई दिल्ली अपने कंप्यूटर को दूर से एक्सेस करने की जरूरत कई बार महसूस होती है- जब आप बहुत ज़रूरी काम से किसी दूसरे शहर में गए हों, कोई इंटरव्यू या इम्तिहान देने के लिए घर से कुछ किलोमीटर दूर चल कर गए हों या फिर कहीं कोई महत्वपू्र्ण प्रेजेन्टेशन दे रहे हों। ऐसी परिस्थितियां दर्जनों बार आ सकती हैं, जब आप सोचते हैं कि काश इस समय मेरा कंप्यूटर मेरे पास होता। अब लैपटॉप तो आपके साथ कहीं भी यात्रा कर सकता है, लेकिन डेस्कटॉप के मामले में ऐसा…

Read More

डॉ. जाकिर हुसैन का अवसान संगीत जगत की अपूरणीय क्षति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

डॉ. जाकिर हुसैन का अवसान संगीत जगत की अपूरणीय क्षति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व विख्यात तबला वादक पद्म विभूषण से सम्मानित उस्ताद डॉ. जाकिर हुसैन के अवसान पर गहन दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री हुसैन का अवसान संगीत जगत के लिए एक बड़ी और अपूरणीय क्षति है। उन्होंने संपूर्ण जीवन संगीत साधना को समर्पित कर गुरु-शिष्य परंपरा को प्रवाहमान बनाए रखा। उन्होंने तबला वादन के माध्यम से विश्व पटल पर भारत को…

Read More

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि,  विजिटर बुक में केंद्रीय मंत्री ने लिखा-  “सुरक्षा बलों की शहादत के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा”

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर    रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन आज जगदलपुर स्थित अमर शहीद वाटिका पहुंचकर अमर जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अमर जवान स्तम्भ में पुष्प चक्र अर्पित कर नक्सल अभियान के दौरान शहीद जवानों की शहादत को नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा उपस्थित थे।   इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने एक पेड़ शहीदों के नाम अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण किया। उन्होंने परिसर में पीपल का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री विष्णु…

Read More

आईआईटी में पीएचडी छात्रा संग यौन शोषण के मामले में मोहसिन के परिवार वालों के भी बयान किए जाएंगे दर्ज

कानपुर कानपुर के एसीपी मोहसिन खान पर लगे यौन शोषण के आरोपों की जांच में जुटी एसआईटी की टीम ने रविवार को भी आईआईटी कैंपस पहुंचकर पीड़िता समेत करीब 12 लोगों के बयान दर्ज किए। सूत्रों के अनुसार, एसआईटी जल्द ही एसीपी के परिवार वालों के भी बयान दर्ज कर उसकी पत्नी से पीड़िता का आमना-सामना कराएगी। मामले की जांच में जुटी एडीसीपी ट्रैफिक अर्चना सिंह व एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय रविवार को आईआईटी कैंपस पहुंचे। एडीसीपी ने पीड़िता के बयान दर्ज करने के साथ ही सिक्योरिटी गार्ड, साथ पढ़ने…

Read More

विधानसभा में जल जीवन मिशन में अनियमितता पर घिरे पीएचई मंत्री, 994 टंकियों को बनाने के बाद अब हो रही है जल

रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन ध्यानाकर्षण पर चर्चा के दौरान जल जीवन मिशन में अनियमितता का मुद्दा उठा. पीएचई मंत्री अरुण साव ने बताया कि पहले जल स्त्रोत की व्यवस्था करने के बाद ढांचा बनाए जाने के नियम है. लेकिन प्रदेश में 994 टंकियां बनाने के बाद अब जल स्त्रोत की व्यवस्था की जा रही है. भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने ध्यानाकर्षण पर चर्चा के दौरान जल जीवन मिशन में अनियमितता का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि धमतरी जिले के कई गांवों में गड़बड़ी की गई.…

Read More

रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में मिस्त्री और चौकीदार की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रामपुर रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हाईवे पर स्थित पंक्चर दुकान के मिस्त्री और पास ही कार वर्कशॉप के चौकीदार की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस दुस्साहसिक वारदात से इलाके में दहशत फैली हुई है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू की। पंक्चर मिस्त्री फरजद अली (50) अहमदनगर जागीर गांव का निवासी था। वह रात में अपनी दुकान पर सो रहे थे। वहीं, कुछ दूरी पर स्थित कार वर्कशॉप के बाहर चौकीदार ताहिर (45) ड्यूटी पर…

Read More

मांडा में किशोर और किशोरी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

मांडा (प्रयागराज) मांडा थाना क्षेत्र के उमापुर कला ग्राम पंचायत के जलैया गांव निवासी मो. मुस्तफा के बेटे मो.तस्लीम (16) और माताराज निषाद की पुत्री आंचल (17) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सोमवार को भोर में करीब साढ़े चार बजे दोनों ने दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक के डाउन लाइन पर दानापुर स्पेशल ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। दोनों के शवों के चीथड़े उड़ गए। घटना से परिवार में जहां कोहराम मच गया वहीं गांव में भी अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची मांडा पुलिस ने दोनों…

Read More

संभल के खग्गू सराय में प्राचीन कुएं की खोदाई में मिलीं भगवान शिव, गणेश और माता पार्वती की मूर्तियां

संभल संभल के खग्गू सराय मोहल्ले में शिव मंदिर परिसर में स्थित प्राचीन कुएं की खोदाई के दौरान भगवान शिव, गणेश और माता पार्वती की खंडित मूर्तियां मिली हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मूर्तियों को अपने संरक्षण में ले लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्रीशचंद ने बताया कि कुएं की खोदाई के दौरान भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय की टूटी हुई मूर्तियां मिली हैं। मूर्तियां कुएं में मलबा और मिट्टी के बीच पाई गईं। कुएं की खोदाई अभी जारी है। मूर्तियां खंडित कैसे हुईं इसकी भी जांच और…

Read More

आदित्य यादव ने सूरजकुंड को लेकर सीएम योगी को लिखा पत्र, बोले- बौद्ध भिक्षुओं के साथ किया अभद्र व्यवहार

बदायूं यूपी के बदायूं जिले के सूरजकुंड को लेकर सपा सांसद आदित्य यादव ने सीएम योगी को पत्र लिखा है। सपा सांसद ने पत्र के जरिए सीएम को मामला संज्ञान में लेने की बात कही है। इस दौरान उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही जवाहरपुरी चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाए। सपा सांसद आदित्य यादव ने कहा कि 7 दिसंबर को कुछ असामाजिक तत्वों ने बुद्ध विहार पहुंचकर वहां पर रह रहे भन्तें लोगों के साथ अभ्रद व्यवहार किया। इस दौरान…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मध्यप्रदेश बीड़ी उद्योग संघ के प्रतिनिधि मंडल ने की भेंट

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मध्यप्रदेश बीड़ी उद्योग संघ के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट कर बीड़ी उद्योग में रोजगार के अवसरों और अनुपालक बीड़ी निर्माताओं को प्रोत्साहित करने संबंधी विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में बीड़ी उद्योग संघ के सचिव अर्जुन खन्ना के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि बीड़ी निर्माण एक ऐसा पूर्णत: श्रम आधारित कुटीर ग्रामोद्योग है, जिसमें न्यूनतम पूंजी या बुनियादी ढांचे की आवश्यकता होती है। संघ ने प्रदेश के उच्च गुणवत्ता और श्रेणी के तेंदूपत्ते से…

Read More

डीआरएम ट्रॉफी-2024: डीजल शेड इटारसी ने फाइनल जीतकर रचा इतिहास

भोपाल भोपाल मंडल के डिवीजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित डीआरएम ट्रॉफी-2024 इंटर डिपार्टमेंटल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन 15 दिसंबर 2024 को हबीबगंज क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ। इस टूर्नामेंट में 16 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला पर्सनल XI और डीजल शेड इटारसी के बीच खेला गया, जिसमें डीजल शेड इटारसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज कर डीआरएम ट्रॉफी-2024 का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच का स्कोर:   – पर्सनल XI: 109 रन   – डीजल शेड इटारसी: 110 रन (1 विकेट के नुकसान पर)…

Read More

छत्तीसगढ़-बिलासपुर में फांसी के फंदे पर लटकी छात्रा, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली छात्रा घर पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली, परिजन उसे फंदे से उतारकर अपोलो हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. जहां डाक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर सरकंडा पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि छात्रा ज्यादा समय तक मोबाइल चलाती थी. आशंका है कि परिजनों ने मोबाइल ले लिया तो उसने आत्मघाती कदम उठाया होगा, फिलहाल मामले की जांच जारी है. बता दें कि सरकंडा थाना क्षेत्र के…

Read More

छत्तीसगढ़-कोरबा में पड़ोसियों पर चोरों ने किया पथराव, पकड़ते समय हमले में दो युवकों को आई गंभीर चोट

कोरबा। अमूमन चोरी करते समय पकड़े जाने के डर से चोर भागने का प्रयास करता है, लेकिन कोरबा में अलग ही मामला सामने आया है, जहां पकड़ने पहुंचे लोगों पर चोरों ने पथराव कर दिया और मौके का फायदा उठाकर भाग निकले. घटना की सूचना पर पहुंची दीपका पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना दीपका थाना अंतर्गत एमडी कॉलोनी की है, जहां चोरों ने एसईसीएल के रिटायर कर्मचारी वीएन शर्मा की गैरमौजूदगी में चोरों ने घर में चोरी का प्रयास किया गया. पड़ोसियों ने रात में घर के…

Read More