नारायणपुर, उप जेल नारायणपुर का नालसा के आदेशानुसार न्यायाधीशगण के द्वारा निरीक्षण किया गया। विधिक साक्षरता शिविर आयोजन कर प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश उत्तरा कुमार कश्यप अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव के द्वारा कैदियों का स्वास्थ्य, खान-पान, प्रकरण में पैरवी हेतु निःशुल्क अधिवक्ता के संबंध में पूछताछ किया गया। कमलेश जुर्री अपर सत्र न्यायाधीश के द्वारा कैदियों से जिसका विधिक सेवा प्राधिकरण से अधिवक्ता नियुक्त किया गया, उसे किसी प्रकार से फीस या रकम नहीं दिया जाना के संबंध में सलाह दिया गया। विक्रम प्रताप चंद्र अपर सत्र…
Read MoreDay: December 16, 2024
प्यार, धैर्य और मार्गदर्शन से कोई भी दिल जीत सकता है: करूणा पांडे
मुंबई, सोनी सब के शो पुष्पा इम्पॉसिबल में पुष्पा का किरदार निभा रही अभिनेती करुणा पांडे का कहना है कि प्यार, धैर्य और मार्गदर्शन से कोई भी दिल जीत सकता है और लोगों को खुद को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित कर सकता है। सोनी सब का शो पुष्पा इम्पॉसिबल, पुष्पा (करुणा पांडे) की प्रेरक यात्रा के साथ दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। वह एक मजबूत और दृढ़ महिला है जो जीवन की चुनौतियों का दृढ़ता से सामना करती है। आगामी एपिसोड में पुष्पा को अराजकता का सामना करना…
Read Moreजब जशपुरीया मांदर गीत पर थिरकीं छात्रायें, ‘जनजातीय प्रकृति प्रेमी होते हैं’- कौशिल्या देवी साय
सुमिरन दास, रायपुर जनजातीय गौरव दिवस सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और राष्ट्रीय गौरव, वीरता तथा आतिथ्य के भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने में आदिवासियों के प्रयासों को मान्यता देने के लिए 16 दिसंबर को भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, धार्मिक नेता और लोक नायक बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष एवं छात्राओं द्वारा राजकीय गीत के साथ किया गया।महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा जशपुरीया मांदर गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री…
Read Moreटी.बी. को हराने और देश को जिताने में लगाए पूरी शक्ति और जोश : राज्यपाल पटेल
टी.बी. को हराने और देश को जिताने में लगाए पूरी शक्ति और जोश : राज्यपाल पटेल जनता के प्राणों की रक्षा के उद्देश्य के भाव के साथ टी.बी. सील अभियान में सहयोग करें : राज्यपाल पटेल राज्यपाल पटेल ने कहा टी.बी. को हराने और देश को जिताने के लिए भरपूर जोश और शक्ति के साथ कार्य करना होगा राज्यपाल द्वारा 75वें टी.बी. सील का विमोचन भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि टी.बी. को हराने और देश को जिताने के लिए भरपूर जोश और शक्ति के साथ कार्य करना…
Read Moreशराब फैक्ट्री के वेस्ट मटेरियल को नदी में छोड़ने और शिवनाथ नदी को प्रदूषित करने को लेकर याचिका पर सुनवाई, पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड ने पेश की रिपोर्ट, निगरानी करने दिए निर्देश
उर्वशी मिश्रा, बिलासपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में शराब फैक्ट्री के वेस्ट मटेरियल को शिवनाथ नदी में छोड़ने और जल प्रदूषण के मामले में लगातार सुनवाई चल रही है। सोमवार को मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायाधीश अमितेंद्र किशोर प्रसाद की बेंच में हुई सुनवाई में कोर्ट के सामने पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट पेश करते हुए कहा प्रदूषण कम हुआ है। जिसपर कोर्ट ने टीम बनाकर निगरानी करने निर्देशित किया है। वहीं अगली सुनवाई 3 फरवरी 2025 को निर्धारित की है। मामला मुंगेली जिले धूमा स्थित…
Read Moreराजस्थान-राजसमंद में राज्यपाल ने पीपलांत्री में देखे पर्यावरण संरक्षण के कार्य, अटल भूजल योजना के विकास कार्यों का किया शिलान्यास
जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने राजसमंद जिले के पीपलांत्री में पद्मश्री श्यामसुंदर पालीवाल एवं सरपंच अनिता पालीवाल के नेतृत्व में किए गए पर्यावरण संरक्षण के कार्यों का अवलोकन किया। पद्मश्री पालीवाल ने उनकी बेटी की स्मृति में लगे प्रथम पेड़ से दौरे की शुरुआत कर पीपलांत्री में हुए विभिन्न कार्यों से अवगत कराया। पालीवाल ने बताया कि कभी यह बंजर जमीन हुआ करती थी जहां जल स्तर भी काफी नीचे था, लेकिन सामूहिक प्रयासों से आज यहाँ चारों ओर सुंदर वन दिखाई देता है। महामाहिम राज्यपाल ने इस अवसर…
Read Moreप्रदेश की सड़कों को आवारा मवेशी मुक्त करने को लेकर याचिका पर सुनवाई, सरकार के कई विभागों ने SOP के लिए नहीं दी जानकारी, कोर्ट से 2 सप्ताह का मांगा समय, अगली सुनवाई 17 जनवरी 2025 को तय
उर्वशी मिश्रा, बिलासपुर बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे सहित सड़कों को मवेशी मुक्त करने और सटीक रोड मैप बनाने को लेकर चल रही जनहित याचिका पर सोमवार को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायाधीश रविन्द्र कुमार अग्रवाल की स्पेशल बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई। जिसमें कोर्ट ने अपने पूर्व आदेश के परिपालन की जानकारी मांगी। जिसपर शासन ने अतिरिक्त महाधिवक्ता यशवंत सिंह ठाकुर के माध्यम से अपना पक्ष रखा। जिसमें कहा गया कि छत्तीसगढ़ में आवारा मवेशी…
Read Moreमुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एवं विजय दिवस के अवसर कार्यक्रम हुआ आयोजित
मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एवं विजय दिवस के अवसर कार्यक्रम हुआ आयोजित देश भक्ति के गीतों पर आधारित बैंड ध्वनियों का हुआ प्रदर्शन बैंड दल में शामिल पुलिस कर्मचारियों द्वारा किया गया बैंड का प्रदर्शन जिला कलेक्टर महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय भी हुए कार्यक्रम में शामिल साइबर क्राइम के संबंध में भी दी गई जानकारी अनूपपुर पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एवं विजय दिवस के उपलक्ष पर आज दिनांक 16/12/24 को दोपहर 3 बजे सामतपुर तालाब के पास पुलिस बैंड दल द्वारा देश भक्ति गीतों…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजय दिवस पर सैनिकों और नागरिकों को दीं शुभकामनाएँ
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय सैनिकों के शौर्य एवं पराक्रम को समर्पित विजय दिवस पर देश के सैनिकों और नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि वर्ष 1971 में आज ही के दिन हमारे देश के पराक्रमी और साहसी सैनिक जवानों ने पाकिस्तान को घुटनों के बल बैठने को मजबूर कर दिया था और उनके 93 हजार सैनिकों को समर्पण करना पड़ा था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शौर्य का परिचय देते हुए मां भारती के स्वाभिमान और सम्मान को…
Read Moreराजस्थान-ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी ने बढ़ाया आकर्षण, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ने लगाई ‘एक वर्ष परिणाम उत्कर्ष’ प्रदर्शनी
जयपुर। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल समिट का आयोजन हाल ही में किस उद्देश्य से किया गया ? पीकेसी (संशोधित ईआरसीपी) योजना के लिए राजस्थान सरकार ने किस प्रदेश के साथ एमओयू किया है ? अवनी लेखरा किस खेल से संबंधित हैं ? ऐसे ही प्रश्नों का सही जवाब देकर रविवार को बड़ी संख्या में लोगों विशेषकर युवाओं ने आकर्षक प्राइज जीते। मौका था राज्य सरकार की एक साल की उपलब्धियों पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा जवाहर कला केन्द्र में आयोजित की जा रही तीन दिवसीय 'एक वर्ष परिणाम उत्कर्ष 'राज्य…
Read Moreमहासमुंद में आदिवासी विकास के नए आयाम, समृद्धि की ओर सशक्त कदम
महासमुंद महासमुंद जिले में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग ने आदिवासी और अनुसूचित जाति समुदायों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विकसित छत्तीसगढ़ की ओर बढता विष्णु सुशासन के एक वर्ष कार्यकाल के दौरान विभाग ने शिक्षा, आर्थिक सहायता, आवासीय सुविधाओं और अधिकारों के संरक्षण जैसे क्षेत्रों में विभाग ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जो जिले की समृद्धि और प्रगति की दिशा में मजबूत कदम हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान जिले में 115 छात्रावास और आश्रम संचालित किए जा रहे…
Read Moreराजस्थान-सरकार की प्रथम वर्षगांठ पर अंत्योदय सेवा शिविर आयोजित, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी योजनाओं की सौगात
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार के कार्यकाल का पहला वर्ष उपलब्धियों भरा रहा है। हमारी सरकार ने पहले साल में ही प्रदेशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सफलता पाई है और आने वाले चार वर्षों में हम प्रदेशवासियों से आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र में किए गए हर वादे को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार हर साल अपने काम का हिसाब भी आमजन के बीच रखेगी। शर्मा रविवार को जयपुर की पिंजरापोल गौशाला में आयोजित अंत्योदय सेवा शिविर समारोह को संबोधित कर…
Read MoreLiquor Shops Will Remain Closed On This Day In Balodabazar District : कलेक्टर ने इस दिन को किया शुष्क दिवस घोषित, शराब दुकानों पर लटकेगा ताला
संगीता शर्मा, बलौदाबाजार राज्य के निर्देश पर 18 दिसम्बर 2024 बुधवार को गुरु घासीदास जयंती पर एक दिवस के लिए “शुष्क दिवस” घोषित किया गया है। इस हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी दीपक सोनी ने आदेश जारी किया है जिसके तहत जिले में संचालित समस्त देशी, विदेशी,कम्पोजिट मदिरा की फुटकर दुकानों, आदि जैसे एफ.एल.-1 (घघ), सी.एस.-2 (घघ), सी.एस.-2 (घघ-कम्पोजिट), सी.एस.2 (ग-अहाता), सी. एस.2 (ग-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल.1 (ख-अहाता) एवं मद्यभण्डारण-भाण्डागार को 18 दिसम्बर 2024 (कुल 01 दिवस) को संपूर्ण दिवस के लिये सीलबंद किया जाये तथा मदिरा के विक्रय,…
Read Moreराजस्थान-भरतपुर एवं बीकानेर विकास प्राधिकरण के गठन की अधिसूचना जारी, नगरीय क्षेत्रों का होगा नियोजित विकास: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
जयपुर। राज्य सरकार प्रदेश के बड़ी आबादी वाले नगरीय क्षेत्रों में सुव्यवस्थित एवं नियोजित विकास के लिए निरंतर महत्वपूर्ण फैसले ले रही है। इसी कड़ी में शहरी विकास एवं आवासन विभाग ने रविवार को भरतपुर एवं बीकानेर में विकास प्राधिकरण के गठन की अधिसूचना जारी की है। ये अधिसूचनाएं भरतपुर विकास प्राधिकरण अध्यादेश-2024 (वर्ष 2024 का अध्यादेश संख्या-2) एवं बीकानेर विकास प्राधिकरण अध्यादेश-2024 (वर्ष 2024 का अध्यादेश संख्या-3) द्वारा प्रदत्त शक्तियों के क्रम में राज्य सरकार द्वारा जारी की गई हैं। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने अधिसूचना जारी होने पर…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को किया स्मृति चिन्ह भेंट
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सर्किट हाउस जगदलपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को स्मृति चिन्ह के रूप में धनुष बाण भेंट किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा उपस्थित थे। आपको बताते चलें कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अभी छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। अमित शाह अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन आज जगदलपुर स्थित अमर शहीद वाटिका पहुंचकर अमर जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अमर जवान स्तम्भ में पुष्प चक्र अर्पित कर नक्सल अभियान के दौरान…
Read More
