जयपुर राजस्थान में नागौर जिले के सदर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक कंटेनर एवं ट्रेलर में भिड़ंत के बाद आग लगने से दोनों वाहनों के चालक जिंदा जल गये। उप पुलिस अधीक्षक राम प्रताप बिश्नोई ने बताया कि नागौर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर बाराणी गांव के पास आज सुबह करीब छह बजे एक कंटेनर और ट्रेलर की बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। घटना में दोनों वाहनों के चालक फंस गए और जिंदा जल गए। दुर्घटना की सूचना…
Read MoreDay: December 17, 2024
पांच साल पहले 5 गुना हो गयी थी किसानों की आय: शिवराज
नई दिल्ली कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज संसद में कहा कि केन्द्र सरकार के 2014 के बाद से किसानों की आय में वर्ष 2018-19 तक करीब पांच गुना वृद्धि हो चुकी थी और नये आंकड़े आने पर यह उससे भी दोगुना होने की संभावना है। श्री चौहान ने लोकसभा में आज प्रश्नकाल में किसानों की आय से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के आने के पहले वर्ष 2013-14 में किसानों की औसत आय 2115…
Read Moreसरकारी अस्पताल में लड़खड़ाते मिला डॉक्टर, आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सूरजपुर शराबी शिक्षक के बाद अब छत्तीसगढ़ में नशे में धुत सरकारी डॉक्टर का मामला सामने आया है। सूरजपुर के शासकीय मातृत्व और शिशु अस्पताल में तैनात डॉ. अनीष नशे की हालत में पाए गए। डॉक्टर की हालत इतनी खराब थी कि वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। इस कारण कई महिलाओं और बच्चों को बिना इलाज कराए ही लौटना पड़ा। वहीं अस्पताल में गर्भवती महिलाओं और करीब 85 बच्चे भर्ती हैं, जिनकी जिम्मेदारी डॉक्टर पर है। इस बीच, भिलाई से खबर है कि भिलाई इस्पात…
Read Moreसेना की मदद से कुपवाड़ा के छात्रों ने दक्षिण भारत के प्रमुख संस्थानों के बारे में ली जानकारी
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा के 15 छात्रों को भारतीय सेना की एक पहल के तहत दक्षिण भारत के शैक्षणिक दौरे पर ले जाया गया, जहां उन्हंक देश के शीर्ष शैक्षणिक, तकनीकी और सांस्कृतिक स्थलों से परिचित कराया गया। सेना ने बताया कि नौ से 15 दिसंबर तक चलने वाले दौरे का उद्देश्य इन युवा मस्तिष्कों के क्षितिज को व्यापक बनाना, अत्याधुनिक अनुसंधान में अंतर्दृष्टि प्रदान करना और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है। इस दौरे का आयोजन ऑपरेशन सद्भावना के हिस्से के रूप…
Read Moreअमृतसर के इस्लामाबाद थाने में धमाका, दहशत व्याप्त
अमृतसर पंजाब में अमृतसर के इस्लामाबाद थाना में मंगलवार तड़के लगभग तीन बजे हुए जोरदार धमाके से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि स्थानीय लोगों ने थाने में विस्फोट की आवाज सुनी, लेकिन वहां कोई नुकसान नहीं हुआ। इस बीच, जर्मनी स्थित गैंगस्टर जीवन फौजी ने विस्फोट की जिम्मेदारी ली। अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की जांच चल रही है। इससे पहले चार दिसंबर को रात करीब 10…
Read Moreमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी के साथ विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर नलखेड़ा पहुंचे, किया दर्शन पूजन
नलखेड़ा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी के साथ विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर नलखेड़ा पहुंचे। यहां दोनों ने मां बगलामुखी के दर्शन पूजन करने के साथ ही मंदिर परिसर में हवन भी किया। मुख्यमंत्री सोरेन इंदौर से हेलीकॉप्टर से जिला मुख्यालय आगर मालवा पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से दोपहर करीब एक बजे नलखेड़ा आए। यहां पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनके आगमन को लेकर व्यवस्थाएं की गईं। प्रोटोकॉल के अनुसार दर्शन और पूजन करवाया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करीब एक घंटे मंदिर परिसर में रहे। इसके…
Read Moreपंचायत चुनाव 2024-25 की आरक्षण प्रक्रिया निरस्त, निश्चित समय में होगा चुनाव: विधायक चंद्राकर
अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली महाराष्ट्र की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनीं अनिका
नई दिल्ली महज 14 साल की उम्र में, “गोल्डन गर्ल ऑफ पुणे” के नाम से मशहूर अनिका दुबे ने एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है: उन्होंने एशियाई स्क्वैश टीम चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई है, जो फरवरी 2025 में हांगकांग में होने वाली है। यह उपलब्धि उन्हें इस तरह के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली महाराष्ट्र की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनाती है। अनिका का इस मुकाम तक पहुंचना किसी प्रेरणा से कम नहीं है। अपने नाम तीन राष्ट्रीय खिताब के साथ,…
Read Moreनगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारियों को मिली पदोन्नति, नवीन पदस्थापना आदेश जारी
रायपुर राज्य शासन ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारियों को पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. शासन की ओर से जारी आदेश में चार अधिकारियों की पदोन्नति के साथ नवीन पदस्थापना की जानकारी दी गई है. जारी आदेश के अनुसार, विनिता वर्मा, जो वर्तमान में नगर पालिक निगम, भिलाई में कार्यरत थीं, उन्हें पदोन्नति के उपरांत संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास में पदस्थ किया गया है. दीपक कुमार खांडे, जो संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास में कार्यरत थे, अब पदोन्नति के बाद नगर पालिक निगम, भिलाई में…
Read More4 साल की मासूम के साथ बड़े पिता ने की हैवानियत की सारी हदे पार
सरगुजा रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां 4 साल की मासूम के साथ बड़े पिता ने हैवानियत की सारी हदे पार कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. यह घटना अंबिकापुर शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, काम की तलाश में शहर से बाहर गए पिता ने अपनी 4 साल की मासूम बच्ची को रिश्ते में लगने वाले बड़े भाई के घर छोड़ कर…
Read Moreबिग बॉस 18 में टाइम गॉड चुनने का हुआ टास्क
मुंबई 'बिग बॉस सीजन 18' में नॉमिनेशन टास्क के बाद अगले टाइम गॉड के चुनाव के लिए टास्क होने जा रहा है। 17 दिसंबर के एपिसोड में काफी कुछ इंट्रस्टिंग देखे को मिलेगा। दरअसल, घरवालों को बिग बॉस ने दो ग्रुप्स में बांटा और उन्हें एक पेंटिंग बनाने के लिए कहा। साथ ही अविनाश को संचालक बनाया, जिनको किसी एक ग्रुप की पेटिंग अच्छी लगने पर उसे टाइम गॉड का दावेदार घोषित करना था। मगर उसके पहले ही एक कांड हो गया। रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के प्रोमो में…
Read Moreयूईएफए महिला यूरो 2025 ड्रा: ग्रुप चरण में इटली, बेल्जियम, पुर्तगाल से खेलेगा विश्व चैंपियन स्पेन
नई दिल्ली विश्व कप विजेता स्पेन महिला यूरो 2025 टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में इटली, बेल्जियम और पुर्तगाल से खेलेगा, जिसका ड्रॉ सोमवार को लुसाने में निकाला गया। मौजूदा यूरोपीय चैंपियन और 2023 विश्व कप उपविजेता इंग्लैंड को फ्रांस, नीदरलैंड और वेल्स के साथ रखा गया है।। 2022 के संस्करण में, इंग्लैंड ने फाइनल में जर्मनी को 2-1 से हराया। एला टून और क्लो केली ने थ्री लॉयनेसेस के लिए गोल करके टीम को अपनी पहली बड़ी ट्रॉफी जीतने में मदद की थी। 2025 का संस्करण 2 से 27 जुलाई…
Read Moreभाजपा की नीति विवाद की नहीं संवाद की है: प्रधानमंत्री मोदी
जयपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि किसानों के नाम पर बड़ी बड़ी बातें करने वाले न तो खुद किसानों के लिए कुछ करते हैं न ही दूसरों को कुछ करने देते हैं। इसके साथ ही मोदी ने कहा कि भाजपा की नीति विवाद की नहीं संवाद की है और वह व्यवधान में नहीं समाधान में विश्वास रखती है। मोदी राजस्थान सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर यहां दादिया में आयोजित ‘एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष’ कार्यक्रम को संबोधित…
Read Moreकनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने डोमिनिक को बनाया नया वित्त मंत्री, जीवनयापन की लागत कम करना है प्राथमिकता
ओटावा। कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री डोमिनिक रहे लेब्लांक ने सोमवार को ओटावा के रिड्यू हॉल में वित्त मंत्री पद की शपथ ली। नए वित्त मंत्री ने समारोह के बाद कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता कनाडाई लोगों के लिए जीवनयापन की लागत कम करना और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ संबंधों को मजबूत करना होगा। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के खास सहयोगी लेब्लांक हाल ही में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ट्रूडो संग रात्रिभोज में शामिल हुए थे। 57 वर्षीय न्यू ब्रंसविक पहली बार 2000 में चुने सांसद गए, वह…
Read Moreदिल्ली-एनसीआर में बढ़ी ठंड, तमिलनाडु में बारिश की आशंका
नई दिल्ली राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। तापमान में लगातार दर्ज की जा रही गिरावट के कारण ठिठुरन भी बढ़ी है। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह हल्का कोहरा भी छाया रहा। भारत मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक जा सकती है। दिल्ली एनसीआर में तो एक्यूआई लेवल भी बढ़ गया है जिसके कारण ग्रैप 4 पाबंदी लगाई गई है। इसके अलावा, यूपी और बिहार में भी मौसम में बदलाव…
Read More
