20 दिसम्बर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- आज मेष राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता की सेहत में सुधार होगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। भूमि, भवन सुख में वृद्धि होगी। आर्थिक रूप से आप बेहतर स्थिति में आएंगे। वृषभ राशि- आज वृषभ राशि वालों का दिन अच्छा रहने वाला है। अपनों का साथ होगा। शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए आज…

Read More

मध्यप्रदेश को प्रकृति से मिला है सभी राज्यों से अधिक वन सम्पदा का वरदान

भोपाल मध्यप्रदेश का वन क्षेत्र देश में सबसे अधिक विस्तृत है। यहां वनों को प्रकृति ने अकूत सम्पदा का वरदान से समृद्ध किया है। प्रदेश में 30.72 प्रतिशत वन क्षेत्र है जो देश के कुल वन क्षेत्र का 12.30 प्रतिशत है। यहां कुल वन क्षेत्र 94 हजार 689 वर्ग किलोमीटर (94 लाख 68 हजार 900 हेक्टेयर) है। वन क्षेत्रों का वैज्ञानिक प्रबंधन और वन संसाधनों का संरक्षण एवं संवर्धन क्षेत्रीय स्तर पर 16 वृत्त, 64 वन मण्डल, 135 उप वन मण्डल, 473 परिक्षेत्र, 871 उप वन परिक्षेत्र और 8 हजार…

Read More

सोनकच्छ क्षेत्र में पत्नी को एक कमरे में बंद कर सौतेले पिता ने 10 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

देवास सोनकच्छ क्षेत्र में पत्नी को एक कमरे में बंद कर सौतेले पिता ने 10 साल की बेटी से दुष्कर्म किया। बेटी को बचाने के लिए खिड़की तोड़कर मां गांव में ही पूर्व सरपंच के यहां पहुंची और फिर चौकीदार व ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा कर बेटी को निकाला गया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। आरोपित पर दुष्कर्म व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। आरोपित पर करीब तीन साल पहले कोरोना काल के दौरान उसकी बहन द्वारा भी…

Read More

तेल भंडारों और प्राकृतिक गैस से मालामाल सऊदी अरब को एक और जैकपॉट हाथ लगा, जमीन के भीतर से निकला ‘सफेद सोना’

नई दिल्ली तेल भंडारों और प्राकृतिक गैस से मालामाल सऊदी अरब को एक और जैकपॉट हाथ लग गई है। सऊदी के समुद्री इलाके में लिथियम का भंडार पाया गया है। सऊदी अरब की सरकारी स्वामित्व वाली पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस कंपनी अरामको ने एक तेल क्षेत्र के पायलट प्रोजेक्ट के तहत लिथियम निकालना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, एक्सॉन मोबिल और ऑक्सिडेंटल पेट्रोलियम (OXY.N) सहित अन्य तेल कंपनियां भी लिथियम पर काम करने में इच्छुक है। दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ रही कई दशकों से सऊदी…

Read More

शहर के पीजी कॉलेज में एलएलबी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा देने एक मुन्ना भाई पहुंच गया, दोस्त के नाम पर परीक्षा दे रहा था

दमोह शहर के पीजी कॉलेज में गुरुवार को एलएलबी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा देने एक मुन्ना भाई पहुंच गया, जो अपने दोस्त के नाम पर परीक्षा दे रहा था। सर्चिंग कर रही कॉलेज प्रबंधन की टीम को जब युवक पर संदेह हुआ तो उससे पूछताछ शुरू की। उसने अपना और पिता का नाम तो प्रवेश पत्र में देख कर बता दिया, लेकिन जैसे ही उससे मां का नाम पूछा, तो वह नहीं बता सका। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने उसे पुलिस में देने की धमकी दी तो उसने पूरा राज…

Read More

संसद में घमासान के दौरान राहुल गाँधी ने महिला सांसद से अशोभनीय बर्ताव किया गया: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से बाबा आंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर संसद में घमासान जारी है। गुरुवार को संसद परिसर में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद आपस में ही भिड़ पड़े। इस धक्कामुक्की में भाजपा के दो सांसद घायल हो गए। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा सासंदों के साथ धक्कामुक्की की। इस घटना के बाद दोनों दलों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किए। राहुल गांधी ने कुकृत्य के लिए क्षमा नहीं मांगी: भाजपा कांग्रेस की ओर से…

Read More

पाकिस्तान ने अमेरिका पर दोहरे मापदंड अपनाने और भेदभावपूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया

इस्लामाबाद पाकिस्तान ने अमेरिका पर दोहरे मापदंड अपनाने और भेदभावपूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया। इस्लामाबाद ने गुरुवार को कहा कि बाइडेन प्रशासन की तरफ से देश के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम से जुड़ी चार संस्थाओं पर लगाए गए नवीनतम प्रतिबंध 'पक्षपातपूर्ण' और 'दुर्भाग्यपूर्ण' हैं। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने जोर देकर कहा कि सामरिक क्षमताएं उसकी संप्रभुता की रक्षा के लिए हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "पाकिस्तान, नेशनल डेवलपमेंट कॉम्प्लेक्स (एनडीसी) और तीन वाणिज्यिक संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाने के अमेरिकी फैसले…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश, दिल्ली के बाद अब हरियाणा और यूपी में पटाखों की बिक्री पर बैन

नई दिल्ली दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एनसीआर में आने वाले यूपी और हरियाणा में भी पटाखों की बिक्री पर बैन लगाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने अगले आदेश तक दोनों राज्यों में पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी है। दरअसल गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली के साथ-साथ अन्य शहरों में भी बढ़ते प्रदूषण को लेकर सुनवाई हुई। इस दौरान दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि राजधानी में पूरे साल पटाखों के स्टॉक और बिक्री पर रोक लगा…

Read More

जेपी नड्डा ने कहा- नेहरू ने अंबेडकर से सिर्फ नफरत की, कांग्रेस को अब झूठ बोलना बंद करना चाहिए

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर पर जारी राजनीति के बीच कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, "कल से, सत्य, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय में विश्वास करने वाले सभी लोगों द्वारा कांग्रेस और उसके सड़े हुए इकोसिस्टम को बेनकाब किया गया है। इसलिए, मैंने डॉ. अम्बेडकर के प्रति कांग्रेस की गहरी नफरत को दर्शाने के लिए कुछ तथ्य साझा करने के बारे में सोचा।" उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर आगे…

Read More

धक्का-मुक्की कांड को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर निशाना साधा, कहा- अमित शाह को बचाने के लिए हुई साजिश

नई दिल्ली संसद परिसर में हुए धक्का-मुक्की कांड को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को बचाने के लिए साजिश हुई है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के सांसदों को चुनौती देते हुए कहा कि वह यहां खड़े होकर 'जय भीम' के नारे लगाकर दिखाएं। दरअसल, संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा के दो सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को चोट लग गई। भाजपा ने दावा किया कि लोकसभा…

Read More

किरेन रिजिजू ने कहा- राहुल गांधी ने सांसदों पर हमला किया, देश से माफी मांगे कांग्रेस

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत गुरुवार को संसद भवन की सीढ़ियों से गिर कर चोटिल हो गए। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया। दोनों को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने इस मामले को लेकर संसद में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी माफी मांगनी चाहिए। राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "इस तरह से कोई हाथ नहीं उठा सकता। माननीय अध्यक्ष जी, जिस तरह से राहुल गांधी…

Read More

मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल ने 12 से 18 दिसंबर तक शहर भर में कई बड़े ऑपरेशनों को अंजाम दिया

मुंबई मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल ने 12 से 18 दिसंबर तक शहर भर में कई बड़े ऑपरेशनों को अंजाम दिया, जिसके दौरान 11 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 4.01 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई। यह कार्रवाई मुंबई पुलिस द्वारा ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने के लिए की जा रही लगातार मुहिम का हिस्सा है। एंटी नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर यूनिट ने गोवंडी में गश्त के दौरान एक ड्रग्स सप्लायर को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 4 किलो से ज्यादा चरस बरामद…

Read More

छात्र शक्ति में ही राष्‍ट्र भक्ति समाहित: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि छात्र शक्ति में ही राष्‍ट्र भक्ति समाहित होती है। विद्यार्थी अपने जीवन में शिक्षा और व्‍यावहारिक ज्ञान के साथ निरंतर आगे बढे़ और चिंतन-मनन के साथ अपने कर्तव्‍य पथ पर अग्रसर हों। यह बात प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को तात्‍या टोपे नगर गुना में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्‍य भारत के 57वां प्रांतीय अधिवेशन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुना में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर अद्भुत आनंद…

Read More

विदिशा में मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ कार्रवाई, पहली बार हुई ऐसी कार्यवाही

विदिशा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइक चालकों के खिलाफ विदिशा पुलिस कार्रवाई कर रही है। जिले के विदिशा, गंजबासौदा और सिरोंज क्षेत्रों में पिछले एक महीने के दौरान पुलिस ने 41 मोटरसाइकिल साइलेंसर जब्त किए जिन पर गुरुवार को पुलिस ने रोड रोलर चलवाकर नष्ट करा दिया। बंदूक की गोली चलने जैसी तेज आवाज यातायात प्रभारी निरपत सिंह लोधी ने बताया कि यह सभी साइलेंसर भारी मोटरसाइकिलों में लगाए गए थे, जिन्हें मॉडिफाई करके अधिक शोर पैदा करने के लिए उपयोग में लाया जा रहा था। इन साइलेंसरों…

Read More

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के लिये शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के लिये शासन प्रतिबद्ध है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य चिकित्सकों, विशेषज्ञों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये डिस्ट्रिक्ट रेसिडेंसी प्रोग्राम में संशोधन किया गया है। 1 जनवरी 2025 से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक सत्र 2022 के 319 स्नातकोत्तर छात्र चिकित्सकों को प्रदेश के विभिन्न जिला अस्पतालों में तैनात किया जाएगा। इस पहल से ग्रामीण इलाकों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित होगी, साथ ही चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता…

Read More