जयपुर। बेगस में फतेहपुरा स्थित गृह रक्षा के केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान में नवनियुक्त आरक्षी, आरक्षी ड्रममैन, आरक्षी बिगुलर एवं आरक्षी वाहन चालकों का भव्य दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। समारोह जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं गृह रक्षा विभाग मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री खराड़ी ने कहा कि सरकार वर्तमान चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए गृह रक्षा संगठन के सुदृढ़ीकरण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। विभाग के 7 कार्यालयों के निर्माण के लिए शीघ्र ही…
Read MoreDay: December 19, 2024
छत्तीसगढ़-बीजापुर में NIA की दबिश, नक्सल मामलों को लेकर चार जगहों पर छापेमारी
बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल मामलों को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पर दबिश दी है. NIA की टीम आज सुबह 5 बजे से जिले के चार अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है. इस ऑपरेशन में बीजापुर के भैरमगढ़, आवापल्ली, तररेम और अन्य इलाकों में NIA की रेड कार्रवाई जारी है. इससे पहले, NIA ने पालनार इलाके में दबिश देकर नक्सल सामग्री की बरामदगी की थी और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था. NIA के इस अभियान से नक्सल गतिविधियों में शामिल लोगों पर कड़ी नजर रखी…
Read Moreबेहतर स्वास्थ्य और शुद्ध मानसिकता का आधार है आहार – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेहतर स्वास्थ्य और शुद्ध मानसिकता का आधार है आहार – मुख्यमंत्री डॉ. यादव अक्षय पात्र फाउंडेशन स्कूली बच्चों को पौष्टिक भोजन से परोस रही है नवजीवन – मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने एक करोड़ से अधिक मध्यान्ह भोजन प्रदाय के अवसर पर भोजन वितरण वाहन को झंडी दिखाकर किया रवाना मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को किया संबोधित भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों का स्त्रोत आहार ही है। आहार की शुद्धता इसकी महत्ता को कई गुना बढ़ा देती है। आहार की शुद्धता…
Read Moreराजस्थान-मेडिकल एजुकेशन और स्वास्थ्य सेवाओं में बनायेंगे मॉडल स्टेट, चिकित्सा मंत्री ने की विभागीय समीक्षा
जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि राजस्थान को मेडिकल एजुकेशन व स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं गुणवत्ता की दृष्टि से मॉडल स्टेट के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस दिशा में चिकित्सा शिक्षा विभाग विभिन्न मेडिकल कॉलेज, मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी सहित अन्य परियोजनाओं के कार्यों को टाइमलाइन में पूरा करे। चिकित्सा मंत्री बुधवार को स्वास्थ्य भवन में चिकित्सा शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों पर समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेश के हर जिले…
Read Moreछत्तीसगढ़-बिलासपुर पुलिस ने सट्टा किंग पर कसा शिकंजा, एजेंटों को मिलती है 20 हजार रूपए सैलरी
बिलासपुर. बिलासपुर पुलिस ने शहर के सट्टा कारोबारी पर शिकंजा कसा है. पुलिस ने सट्टा किंग दिनेश टेकवानी और एक एजेंट को गिरफ्तार किया है. टेकवानी अपने अवैध कारोबार को चलने के लिए बाकायदा सैलरी पर एजेंट रखकर काम कर रहा था. मुखबिर से मिली सूचना के बाद एजेंट को धरदबोचा है. वहीं उसके पास से लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन, लाखों रुपए की सट्टा पट्टी जब्त की है. एसपी रजनेश सिंह के निर्देश के बाद लगातार सट्टेबाजी के सरगना को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही थी. तोरवा थाना…
Read Moreराजस्थान-ऊर्जा मंत्री ने डिस्कॉम के अभियंताओं से की चर्चा, निचले स्तर तक के कार्मिकों से हाइब्रिड एन्युटी मॉडल पर करें संवाद
जयपुर। ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री हीरालाल नागर ने कहा कि सर्किल अधीक्षण अभियंता जिलों में डिस्कॉम्स के प्रतिनिधि हैं। उन्होंने अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे विकेन्द्रित सौर ऊर्जा तथा फीडर सेग्रीगेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में बिजली वितरण कंपनियों द्वारा नवाचार के रूप में अपनाए जा रहे हाइब्रिड एन्युटी मॉडल को लेकर निचले स्तर तक डिस्कॉम कर्मचारियों के साथ संवाद करें और उनमें अनावश्यक भ्रम की स्थिति दूर करने में सहयोग करें। नागर बुधवार को विद्युत भवन में डिस्कॉम्स चेयरमैन आरती डोगरा की उपस्थिति में…
Read Moreछत्तीसगढ़-सूरजपुर में गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रही बोलेरो पलटी, एक 1 की मौत और 4 घायल
सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के दौरान बोलेरो वाहन पलट गई. इस घटना में 1 अधेड़ महिला की मौत हो गई और गर्भवती महिला समेत 4 लोग घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है. जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन गर्भवती महिला को भैयाथान से अस्पताल ले जा रहा था. इसी दौरान बसदेई चौकी क्षेत्र के सिरसी गांव के पास वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे पलट…
Read Moreछत्तीसगढ़-बलरामपुर रामानुजगंज में जर्जर राजमार्ग को लेकर जारी है अनशन, लोगों का मिला समर्थन
बलरामपुर रामानुजगंज। बलरामपुर रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग 343 के स्थिति को सुधारने की मांग को लेकर नगर की युवा राहुल जीत सिंह का अनशन आज दूसरे दिन भी जारी रहा आज भी बड़ी संख्या में समाज के बुद्धिजीवी वर्ग, शासकीय कर्मचारी सहित ग्रामीण क्षेत्र एवं बलरामपुर से भी लोग समर्थन करने पहुंचे। धरना के पहले दिन प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार पहुंचे थे, जिन्होंने राष्ट्रीय राज्य मार्ग के एसडीओ से बात करा कर एक सप्ताह में कार्य प्रारंभ होने की बात कही। राहुल जीत सिंह के द्वारा लिखित में आश्वासन…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने सौजन्य मुलाकात की
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कक्ष में पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ आगमन पर शॉल और बेल मेटल की नन्दी भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री साय और पद्मश्री अनुराधा पौडवाल के मध्य छत्तीसगढ़ की लोककला, गीत-संगीत और संस्कृति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर विधायक और पद्म अनुज शर्मा उपस्थित थे।
Read Moreराजस्थान-जयपुर में चिकित्सा मंत्री ने किया ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण, अस्पतालों में रिक्त पदों की समस्या होगी दूर
जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि राज्य सरकार गांव-ढाणी तक चिकित्सा सेवाओं को प्रतिबद्धता के साथ सुदृढ़ कर रही है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विभाग में मिशन मोड पर भर्तियां की जा रही है। चिकित्सा संस्थानों में रिक्त पदों की समस्या जल्द ही दूर होगी और आमजन को सुगमता के साथ गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध होगा। चिकित्सा मंत्री बुधवार को जयपुर जिले के रामपुरा डाबड़ी ग्राम में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश…
Read Moreग्वालियर में आठ मरीजों का फ्री में मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाया, इसके बाद इन्हें दिखना बंद हो गया
ग्वालियर/भिंड मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि गोरमी के कृपे का पुरा में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में 9 दिसंबर को निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया था जिसमें कई बुजुर्गों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया था। वहीं, अब इस मामले में ताजा जानकारी के अनुसार, शिविर में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने वाले 8 मरीजों को दिखना बंद हो गया है। बता दें कि ग्वालियर के कालरा हॉस्पिटल में ऑपरेशन किया गया था। अस्पताल प्रबंधन ने दिया ये…
Read Moreराजस्थान-पुलिस की बदलेगी भाषा, मुल्जिम-इल्जाम और इत्तिला जैसे शब्दों का नहीं होगा इस्तेमाल
जयपुर। राजस्थान की भाजपा सरकार प्रदेश में प्रयोग में लिए जा रहे उर्दू शब्दों को हिंदी से बदलने जा रही है। प्रदेश सरकार के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय ने काम करना शुरू कर दिया है। दरअसल, राजस्थान में पुलिस की शब्दावली में ज्यादा उर्दू शब्दों का उपयोग होता है। पुलिस की रपट और एफआईआर में उर्दू का सबसे ज्यादा उपयोग होता है। इनमें मामला, फर्द, मुल्जिम, इल्जाम, इत्तिला के हिंदी विकल्पों की जानकारी जुटाई जा रही है। डीजीपी ने एडीजी ट्रेनिंग को भेजा…
Read Moreसुपर स्पेशियेलिटी सुविधाओं का विस्तार करने के लिये सरकार प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सुपर स्पेशियेलिटी हॉस्पिटल रीवा में सफल दोहरे किडनी प्रत्यारोपण के लिए संपूर्ण चिकित्सा टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदूर क्षेत्रों तक सशक्त और सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह सफलता राज्य के हर हिस्से में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं को विस्तार देने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। रीवा में यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने का कार्य करेगी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि राज्य सरकार अंग प्रत्यारोपण जैसे जटिल…
Read Moreराजस्थान-REET में नेगेटिव मार्किंग का नया नियम, आरबीएसई अब चार की बजाए देगा प्रश्न पत्र में पांच विकल्प
जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने अन्य बदलावों के साथ-साथ राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट 2025) के लिए नया ओएमआर नियम पेश किया है। बोर्ड ने परीक्षा के लिए अंकन योजना की घोषणा करते हुए कहा कि रीट 2025 के प्रश्न पत्र में अब चार के बजाय पांच विकल्प होंगे। रीट के नए ओएमआर नियम के अनुसार, राजस्थान बोर्ड ने कहा है कि एक प्रश्न के लिए चार के बजाय 5 विकल्प होंगे। साथ ही गलत उत्तरों के लिए निगेटिव मार्किंग की योजना भी शुरू की है। अगर कोई…
Read Moreउज्जैन के महाकाल मंदिर में 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुचेंगे
उज्जैन ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में नए साल की दर्शन व्यवस्था तय करने के लिए एक दो दिन में प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में अन्य विषयों पर भी चर्चा होने के संकेत है। मंदिर प्रशासन ने बैठक में रखने के लिए विभागों से जानकारी मांगी है। नए साल में 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक देशभर से करीब 10 लाख भक्तों के महाकाल दर्शन करने आने का अनुमान है। मंदिर समिति भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए…
Read More
