धक्का-मुक्की कांड के बाद बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली के थाने में शिकायत दर्ज करवाई, हत्या की कोशिश का आरोप

नई दिल्ली संसद में हुए धक्का-मुक्की कांड के बाद बीजेपी ने नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली के संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। बीजेपी ने हत्या की कोशिश का भी आरोप लगाया है। इसके साथ ही, भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 115 और 117 के तहत केस दर्ज करवाया गया है। दरअसल, गुरुवार सुबह संसद में अमित शाह द्वारा आंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही थी। बीजेपी सांसद भी प्रदर्शन कर रहे थे, तभी कांग्रेस और…

Read More

अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग कार्य के चलते भोपाल रेल मंडल से होकर गुजरने वाली 12 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया

भोपाल  उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के बाराबंकी-अयोध्या कैंट-जफराबाद खंड पर कार्य किया जा रहा है। ऐसे में अयोध्या कैंट स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग कार्य के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित किया गया है। ट्रेन 15023 गोरखपुर – यशवंतपुर एक्सप्रेस 24, 31 दिसंबर एवं सात जनवरी को एवं ट्रेन 15024 यशवंतपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस 19, 26 दिसंबर एवं दो जनवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग से होकर जाएगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में पूर्व मार्ग के बजाय गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी होकर…

Read More

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाए, भाजपा सांसदों ने मुझे मारा धक्का, घुटने में लगी चोट

नई दिल्ली कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाए हैं कि भारतीय जनता पार्टी के सांसदों की धक्का मुक्की में उनके घुटने में चोट लगी है। इस संबंध में उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भी लिखा है। यह ऐसे समय पर हुआ, जब भाजपा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर एमपी प्रताप सारंगी को धक्का देकर गिराने के आरोप लगाए। सामने आए वीडियो में नजर आ रहा है कि सारंगी के सिर से खून बह रहा है। खरगे का आरोप है कि मकर द्वार पर भाजपा सांसदों ने…

Read More

छत्तीसगढ़-बिलासपुर में सहपाठी से परेशान होकर मूकबधिर छात्रा ने की थी आत्महत्या, आश्रम की छत से कूदी थी

बिलासपुर. मूक-बधिर छात्रा के आत्महत्या मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दिव्यांग छात्रा ने सहपाठी छात्र की मारपीट से परेशान होकर आश्रम की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. जांच में यह खुलासा होने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है. पूरा मामला सिरगिट्टी थाना का है. मिली जानकारी के अनुसार, बीते 12 दिसंबर को आश्रयदत्त कर्मशाला में कंप्यूटर की पढ़ाई करने वाली छात्रा कुमारी पल्लवी ने आत्महत्या कर ली थी. छत से छलांग लगाकर छात्रा ने सुसाइड किया था. घटनास्थल पर पहुंचे लोगों…

Read More

अरविंद केजरीवाल ने आंबेडकर विवाद पर नया दांव चल दिया, गिराना चाहते हैं मोदी सरकार, नीतीश-नायडू को लेटर

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंंत्री अरविंद केजरीवाल ने आंबेडकर विवाद पर नया दांव चल दिया है। वह इसके सहारे मोदी सरकार को गिराना चाहते हैं। केजरीवाल ने इसके लिए नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को चिट्ठी लिखी है। एनडीए सरकार के दोनों अहम साझेदारों से केजरीवाल ने समर्थन वापस लेने के लिए विचार करने को कहा है। लोकसभा में भाजपा की 240 सीटें हैं। सरकार चलती रहे इसके लिए नीतीश कुमार की जेडीयू और नायडू की टीडीपी की भूमिका अहम है। केजरीवाल…

Read More

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के खिलाफ विरोध बढ़ता नजर आ रहा, अब खुद उनकी पुलिस को ही भरोसा नहीं

कनाडा कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के खिलाफ विरोध बढ़ता नजर आ रहा है। अब खबर है कि TPA यानी टोरंटो पुलिस एसोसिएशन ने ट्रूडो के इस्तीफे की मांग कर दी है। संगठन ने यह कदम हाल ही में सरकार की तरफ से प्रस्तावित क्रिमिनल कोड में बदलाव के बाद उठाया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हो रहा है, जब कनाडा की उप प्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने इस्तीफा दिया है। TPA के आधिकारिक हैंडल से पोस्ट किया गया, 'हमारे सदस्यों का जस्टिन ट्रूडो सरकार से भरोसा उठ गया है…

Read More

भोपाल मंडल ने बिना टिकट यात्रा करते 1549 यात्री पकड़े , 866985/- का जुर्माना वसूला

 भोपाल भोपाल,रानी कमलापति,संत हिरदाराम नगर, गुना,बीना,इटारसी,हरदा,विदिशा,नर्मदापुरम स्टेशनों पर चला अभियान अनियमित एवं बिना टिकट यात्रा करते 1549 यात्री पकड़ कर, रूपये 866985/- का जुर्माना वसूला गया| मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के निर्देशन में भोपाल मंडल द्वारा अधिकृत यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने तथा रेल राजस्व में वृद्धि करने हेतु सतत प्रयास किये जा रहे है | इसी क्रम में आज दिनांक 19.12.2024  को  भोपाल मंडल के नौ स्टेशनों जैसे भोपाल,रानी कमलापति,संत हिरदाराम नगर, गुना, बीना, इटारसी, हरदा,विदिशा, नर्मदापुरम…

Read More

राजस्थान-राजस्व लक्ष्यों की करें शत-प्रतिशत वसूली, प्रमुख सचिव ने माइनिंग विभाग के फील्ड अधिकारियों को दिए निर्देश

जयपुर। खान, भूविज्ञान एवं पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री टी. रविकान्त ने माइनिंग विभाग के फील्ड अधिकारियों को राजस्व लक्ष्यों के अनुसार शत प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होेने निर्देश दिए कि  आगामी तीन माह में अभियान चलाकर चालू बकाया के साथ ही पुरानी बकाया राशि, अवैध गतिविधियों के कारण जुर्माने की बकाया राशि और एमनेस्टी योजना के अनुसार बकाया राशि वसूली के ठोस प्रयास किये जाएं। उन्होंने बताया कि जयपुर जोन के जयपुर और अजमेर एसएमई कार्यक्षेत्र में नवंबर, 24 तक 1042 करोड़ 26…

Read More

लंबा होता जा रहा इंतजार, सुनीता विलियम्स अब अगले वर्ष मार्च के बाद पृथ्वी पर लौटेंगी: NASA

नई दिल्ली भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से पृथ्वी वापसी का कार्यक्रम एक बार फिर स्थगित हो गया है। अब अगले वर्ष मार्च के बाद पृथ्वी पर लौटेंगी। नासा ने कहा है कि ISS में मौजूदा चालक दल स्वस्थ और सुरक्षित है। नासा ने घोषणा की कि स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान, जिसे सुनीता विलियम्स को वापस लाने का कार्य सौंपा गया था, अब मार्च के अंत तक पृथ्वी से लॉन्च नहीं होगा। आपको बता दें कि सुनीता ने जून में ISS…

Read More

राजस्थान-शाहपुरा पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, ‘हर वर्ग और हर जन की सेवा ही राज्य सरकार का संकल्प’

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने पूर्ण लगन एवं समर्पण से कार्य करते हुए एक वर्ष उत्कृष्टता के साथ पूरा किया है। इस एक साल में राज्य सरकार ने कई उपलब्धियां हासिल की है और प्रदेश के हर वर्ग और हर जन की सेवा को ही संकल्प मानकर निरंतर काम कर रही है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को शाहपुरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। शर्मा ने शाहपुरा में त्रिमूर्ति सर्किल पर शहीदों को माल्यार्पण, केन्द्रीय बस स्टैण्ड पर शूरवीर…

Read More

अमित शाह के बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर पर दिए बयान को लेकर हंगामा, आंबेडकर के पोते का भी आया जवाब

मुंबई होम मिनिस्टर अमित शाह के बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर पर दिए बयान को लेकर हंगामा मचा हुआ है। कांग्रेस ने पूरे देश में ऐलान किया है तो वहीं संसद में हंगामा बरपा है। इस बीच भीमराव आंबेडकर के पोते और बहुजन वंचित अघाड़ी के नेता प्रकाश आंबेडकर का भी बयान सामने आया है। उन्होंने अमित शाह के बयान को लेकर कहा कि यह तो इन लोगों की पुरानी मानसिकता है। उन्होंने कहा, 'भाजपा के अस्तित्व में आने से पहले भी जनसंघ और आरएसएस ने बाबासाहेब का विरोध किया था। ऐसा…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खां और रोशन सिंह जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजिल अर्पित की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल जी, अशफाकउल्ला खां और रोशन सिंह जी के बलिदान दिवस पर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्र को स्वतंत्रता के लिए जागृत करने के अपने अटल संकल्प के लिए प्राणों की आहूति देने वाले अमर शहीदों के ऋण से राष्ट्र कभी उऋण नहीं हो सकेगा।  

Read More

राजस्थान-जयपुर समारोह-2024 में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान, राज्यों से आये महापौरों ने किया पौधारोपण

जयपुर। जयपुर समारोह-2024 के अन्तर्गत 18 नवम्बर से हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत बुधवार को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट अपग्रेडेशन, एवं एसटीपी निर्माण का लोकार्पण नगरीय विकास स्वायत्त शासन राज्य मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा एवं विधायक बगरू डॉ. कैलाश वर्मा के कर कमलों द्वारा किया गया। साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मोलश्री, अशोक, कचनार के पेड़ लगाए गये। इस अवसर पर देशभर से आये 30 से अधिक महापौर एवं नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर, आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़, सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोवा मुक्ति दिवस की दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोवा के नागरिकों को गोवा मुक्ति दिवस की बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुर्तगाल की पराधीनता से मुक्ति के लिए आंदोलन में सहभागिता करने वाले सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि वैभवशाली विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर गोवा प्रगति के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है।  

Read More

साइबर क्राइम के बदलते स्वरूप से समाज को जागरूक करना जरूरी:राज्यपाल पटेल

साइबर क्राइम के बदलते स्वरूप से समाज को जागरूक करना जरूरी:राज्यपाल पटेल राज्यपाल ने 7वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आर.टी.आई.पी. 2 आर- 2024 का किया शुभारम्भ विज्ञान और तकनीक की उन्नति ने साइबर अपराधों के स्वरूप को बदला :राज्यपाल पटेल मेनिट में तीन दिवसीय आयोजन गुरूवार से भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि विज्ञान और तकनीक की उन्नति ने साइबर अपराधों के स्वरूप को बदला है। साइबर अपराध के बदलते पैटर्न जैसे- डिजिटल अरेस्ट, हैकिंग, फिशिंग आदि से समाज को जागरूक करना बहुत जरूरी है। राज्यपाल पटेल मेनिट भोपाल में “रिसेंट…

Read More