रेलवे का नया पैसेंजर बुकिंग सिस्टम बनेगा गेम चेंजर, 1 मिनट में 1.5 लाख टिकट और 40 लाख इंक्वायरी संभालेगा

 नई दिल्ली रेल टिकट बुकिंग को तेज, आसान और ज्यादा भरोसेमंद बनाने के लिए रेलवे अपने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) को अपग्रेड कर रहा है. नया सिस्टम मौजूदा व्यवस्था के मुकाबले कई गुना ज्यादा लोड संभाल सकेगा. रेलवे के मुताबिक, अपग्रेडेड पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम एक मिनट में 1.5 लाख से ज्यादा टिकट बुकिंग और 40 लाख से ज्यादा पैसेंजर इंक्वायरी संभालने में सक्षम होगा. फिलहाल मौजूदा सिस्टम करीब 32,000 बुकिंग और 4 लाख इंक्वायरी प्रति मिनट संभाल सकता है।  रेलवे के सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) ने करीब चार…

Read More

रेलवे बोर्ड की नई गाइडलाइंस, अब पति-पत्नी एक ही जगह कर सकेंगे नौकरी; नहीं रहेंगे एक-दूसरे के अधीन

 गोरखपुर  पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में दो महिला लोको पायलटों के पति दक्षिण रेलवे में तैनात हैं। पति और पत्नी भले ही रेलवे में कार्यरत हैं, लेकिन वे एक-दूसरे से बहुत दूर हैं। जल्द ही उनकी दूरियां समाप्त हो जाएंगी। रेलकर्मी, जीवनसाथी और बच्चों के साथ रह सकेंगे। रेलवे बोर्ड ने ऐसे महिला-पुरुष रेलकर्मियों की पारिवारिक समस्याओं का संज्ञान लेते हुए अहम निर्णय लिया है। अब रेलकर्मी पति-पत्नी एक जगह, एक स्टेशन पर तैनात हो सकते हैं। यद्यपि, उनकी तैनाती एक-दूसरे के अधीनस्थ के रूप में नहीं हो सकेगी।…

Read More

भोपाल मंडल में खत्म होंगे रेलवे के समपार फाटक, 2027 तक 11 क्रॉसिंग हटेंगी; 36 ROB चालू

भोपाल ट्रेन के गुजरने पर फाटक बंद होने से लगने वाला जाम और लोगों का इंतजार अब कम होने वाला है। भोपाल मंडल में रेलवे 83 समपार फाटकों को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने की तैयारी कर रहा है। इनकी जगह आरओबी और अंडरपास बनाए जा रहे हैं। 2026-27 में 11 फाटक हटाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को ट्रेन के गुजरने तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सड़क और रेल यातायात अलग होने से ट्रैक पार करने का जोखिम घटेगा, जाम से राहत मिलेगी…

Read More

Amrit Bharat Station Scheme: 20 करोड़ से चमका शिवपुरी रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जैसी हाईटेक सुविधाओं से हुआ लैस

शिवपुरी  आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मध्य प्रदेश के शिवपुरी रेलवे स्टेशन का पूरी तरह से कायाकल्प किया गया है. केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत योजना के तहत 20 करोड़ रु की लागत से स्टेशन को एक आधुनिक रूप दिया गया है. इसमें यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और स्टेशन के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिसके बाद शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर भी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी।  बुजुर्गों और बच्चों के लिए विशेष सुविधा डिप्टी स्टेशन मास्टर धर्मेंद्र शर्मा ने बताया, "स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही…

Read More

Cancelled Train List: अजमेर रेल मंडल में ट्रैक दोहरीकरण का काम जारी, 12 ट्रेनें निरस्त; कई का बदला रूट

रतलाम   अजमेर मंडल के अजमेर-चंदेरिया रेलखंड के झरवासा, बांदनवाड़ा और सिंघावल स्टेशनों पर दोहरीकरण कार्य के चलते सितंबर-अक्टूबर में कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। 04-08 अक्टूबर तक 14801 जोधपुर-इंदौर, 04-09 अक्टूबर तक 14802 इंदौर-जोधपुर, 04-08 अक्टूबर तक 19605 मदार-उदयपुर, 03-07 अक्टूबर तक 19606 उदयपुर-मदार निरस्त रहेंगी। 12991 उदयपुर-जयपुर और 12992 जयपुर-उदयपुर 11,15,18,22,25,29 सितंबर, 02 अक्टूबर तथा 04-08 अक्टूबर को निरस्त रहेंगी। 19609 उदयपुर-ऋषिकेश 05, 08 अक्टूबर तथा 19610 ऋषिकेश-उदयपुर 06, 09 अक्टूबर को रद रहेंगी। 22985/22986 उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला 04 अक्टूबर तथा 08611/08612 सांतरागाछी-अजमेर 14,21,28 सितंबर व 17,24 सितंबर, 01 अक्टूबर…

Read More

एक टिकट पर घूमिए पूरा भारत! जानें भारतीय रेलवे के सर्कुलर जर्नी टिकट के नियम, फायदे और बुकिंग प्रोसेस

मुंबई  छुट्टियों के मौसम में परिवार या दोस्तों के साथ अलग-अलग धार्मिक स्थलों और टूरिस्ट प्लेस वाले शहरों के सफर (Pilgrimage & City Tour) का प्लान बनाना काफी रोमांचक होता है. हालांकि, हर नए शहर के लिए अलग-अलग ट्रेन टिकट बुक करना, बार-बार लाइनों में लगना और भारी किराया चुकाना बजट को बिगाड़ देता है।  आपकी इसी परेशानी को दूर करने के लिए भारतीय रेलवे सर्कुलर जर्नी टिकट (Circular Journey Ticket) की खास सुविधा प्रदान करता है. यह एक ऐसा विशेष ट्रैवल पास है, जिसके जरिए आप बार-बार अलग टिकट…

Read More

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! भोपाल रेलवे स्टेशन का यार्ड होगा अपग्रेड, ट्रेनों की आवाजाही होगी तेज

भोपाल  भोपाल रेलवे स्टेशन के यार्ड को नए सिरे से व्यवस्थित करने की तैयारी शुरू हो गई है। यार्ड रीमाडलिंग के पहले चरण में प्लेटफार्म नंबर-1 में बड़ा बदलाव किया जाएगा। इसके तहत रानी कमलापति स्टेशन की ओर प्लेटफार्म-1 का विस्तार होगा, जबकि बीना की ओर प्लेटफार्म के एक हिस्से को हटाया जाएगा। रेलवे का उद्देश्य दोनों सिरों पर मेन लाइन को चालू करना है, ताकि ट्रेनों के संचालन में ज्यादा सुविधा मिल सके। इस काम पर करीब 71.80 लाख रुपए खर्च होंगे और इसे छह महीने में पूरा करने…

Read More

3 साल का लंबा इंतजार खत्म: 28 जुलाई को निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव

भोपाल  करोड़ों रुपये की लागत से बनकर तैयार होने के बावजूद लंबे समय से बंद पड़े निशातपुरा रेलवे स्टेशन का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब 28 जुलाई को स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। पहले यह कार्यक्रम 26 जुलाई को प्रस्तावित था, लेकिन मुख्यमंत्री की व्यस्तता के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया। निशातपुरा रेलवे स्टेशन को शुरू कराने की मांग को नईदुनिया ने लगातार प्रमुखता से उठाया। अखबार ने सवाल किया कि जब स्टेशन पूरी तरह तैयार है और सभी बुनियादी यात्री सुविधाएं उपलब्ध…

Read More

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! पुणे-हावड़ा स्पेशल ट्रेन चलेगी, दुर्ग-बिलासपुर-रायगढ़ समेत कई स्टेशनों पर ठहराव

 रायपुर  यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पुणे और हावड़ा के बीच एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन (Special Train) चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी। 24 जुलाई को पुणे से होगी रवाना रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 01489 पुणे-हावड़ा स्पेशल ट्रेन 24 जुलाई को रात 8:50 बजे पुणे स्टेशन से रवाना होगी। निर्धारित मार्ग से चलने वाली यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 1 बजे…

Read More

रेलवे का नया नियम! कैमरे के साथ टिकट चेक करेंगे TTE, यात्रियों से हर बातचीत होगी रिकॉर्ड

नई दिल्ली ट्रेनों में अब आपके टिकट की जांच कैमरे की निगरानी में होगी. TTE के यूनिफॉर्म में एक कैमरा लगा होगा, जिसमें टीटीई और यात्री के बीच की बातचीत की वीडियो रिकॉर्ड होगी. बहस या विवाद होने की स्थिति में इसकी जांच हो सकेगी कि गलती किसकी है और फिर उसी आधार पर फैसला लिया जाएगा. पायलट प्रोजेक्‍ट के तौर पर इसकी शुरुआत हो चुकी है और इसे चरणबद्ध तरीके से देशभर में लागू किया जा सकता है. उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO, NCR) डॉ शिवम…

Read More

रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! DA 50% पार होते ही बढ़ी हॉस्टल सब्सिडी, हर महीने मिलेंगे ₹8,437

नई दिल्ली रेलवे कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा को सुगम बनाने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए रेल मंत्रालय ने अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं में बड़ा बदलाव किया है। मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही 'चिल्ड्रंस एजुकेशन अलाउंस' (CEA) और 'हॉस्टल सब्सिडी' योजना के तहत मिलने वाले वित्तीय लाभ को बढ़ा दिया गया है। व्यवस्था में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए रेल प्रशासन ने नई दरों को प्रभावी कर दिया है, जिससे दूर-दराज के आवासीय विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावकों को बड़ी वित्तीय राहत मिलेगी। DA 50 फीसदी…

Read More

रेल यात्रियों को बड़ी राहत! अब खंडवा में भी रुकेगी यह एक्सप्रेस, नेपाल से महाराष्ट्र तक सफर होगा आसान

खंडवा  रेलवे बोर्ड ने ट्रेन संख्या 17631/17632 नांदेड़–टनकपुर–नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस के नियमित संचालन को मंजूरी दे दी है। 12 जुलाई से शुरू होने वाली इस नई रेल सेवा से खंडवा सहित निमाड़ क्षेत्र के यात्रियों को सुविधा होगी। ट्रेन के खंडवा जंक्शन पर ठहराव से यात्रियों को उत्तराखंड के टनकपुर और नेपाल सीमा तक सीधी रेल सुविधा मिलेगी। वहीं सिख समाज के श्रद्धालुओं के लिए पवित्र तख्त सचखंड श्री हुजूर साहिब, नांदेड़ तक यात्रा भी पहले से अधिक आसान हो जाएगी। मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि…

Read More

भोपाल जंक्शन का बदलेगा हुलिया! 350 करोड़ से बनेगा मंदिर जैसा भव्य स्टेशन, रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव

भोपाल राजधानी के मुख्य रेल द्वार भोपाल जंक्शन रेलवे स्टेशन को जल्द ही एक नया और भव्य स्वरूप मिलने जा रहा है। रेलवे ने इस स्टेशन के कायाकल्प के लिए करीब 350 करोड़ रुपये के पुनर्विकास प्रोजेक्ट का प्रस्ताव तैयार किया है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत भोपाल जंक्शन को एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान देते हुए भव्य मंदिर शैली के अग्रभाग के साथ अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस किया जाएगा। पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर आधारित इस परियोजना के लिए टेंडर और बिड से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज फाइनल…

Read More

भोपाल मंडल के 15 अमृत भारत स्टेशनों पर खुलेंगे सिनेमाघर और गेमिंग जोन, जानें कैसे करें अप्लाई

भोपाल  यदि आप एक व्यापारी हैं, स्टार्टअप चलाते हैं या निवेश के लिए किसी बड़े और गारंटीड फुटफॉल (ग्राहकों की भारी मौजूदगी) वाले स्थान की तलाश में हैं, तो भारतीय रेलवे आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत पुनर्विकसित हो रहे 15 रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध वाणिज्यिक स्थानों (कमर्शियल स्पेस) के उपयोग के लिए बिज़नेस प्रपोजल मांगे हैं। यानी अब रेलवे स्टेशन सिर्फ ट्रेनों के आने-जाने का जरिया नहीं, बल्कि शहर के बड़े आर्थिक और व्यापारिक…

Read More

मुंबई जाने वालों के लिए खुशखबरी! मध्य प्रदेश में नहीं लेट होंगी ट्रेनें, तीसरी-चौथी लाइन का काम तेज

बुरहानपुर   मध्य प्रदेश से मुंबई जाने वाली ट्रेनें अब इटारसी रूट पर नहीं पिटेंगी, साथ ही साथ अब इस रूट की ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ेगी. दरअसल, भुसावल-इटारसी मुबंई रूट की तीसरी और चौथी लाइन का काम शुरू हो गया है. इस लाइन के बनने से इटारसी जंक्शन पर भी दबाव कम होगा और ट्रेनें तेज रफ्तार से मुंबई रूट पर दौड़ेंगी. मुंबई जाने वाले मध्य प्रदेश के यात्रियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।  देश के सबसे व्यस्त रेल रूटों में से एक है भुसावल-इटारसी रूट मध्य प्रदेश से होकर…

Read More