भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या के मामले में फिर एक बार NIA ने की छापामारी, जल्द बड़े खुलासे की उम्मीद

नारायणपुर

भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या के मामले में फिर एक बार NIA ने छापामारी की है. अबकी बार कौशलनार इलाके में छापा मारा गया है. विधानसभा चुनाव के दौरान रतन दुबे की भरे बाजार में हत्या कर दी गई थी. मामले में जल्द बड़े खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें :  CG के 4 IPS ट्रेनिंग के लिए जाएंगे, DGP ने चार जिलों में नियुक्त किए प्रभारी एसपी, मनीषा ठाकुर संभालेंगी रायपुर की कमान

बता दें कि चार नवंबर 2023 को ग्राम कौशलनार साप्ताहिक बाजार में भाजपा नेता रतन दुबे को चुनाव प्रचार कर रहा था. इस दौरान उसकी सरेआम हत्या कर दी थी. नक्सल विरोधी अभियान के तहत 11 दिसंबर 2023 को नारायणपुर पुलिस ने चार संदेहियों को पकड़ा था. इनमें से एक बड़ेनहोड़ पारा कोंगेरा निवासी 40 वर्षीय धनसिंग कोर्राम ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि वह रतन दुबे की हत्या में शामिल था.

ये भी पढ़ें :  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले – भारत को 2026 तक नक्सल समस्या से करेंगे मुक्त, NIA की तर्ज पर बनेगा SIA, नई सरेंडर पॉलिसी लाएगी सरकार

घटना की जांच पहले स्थानीय पुलिस कर रही थी. इस साल फरवरी महीने में एनआईए ने रतन दुबे मर्डर केस को अपने हाथ में लिया और जांच शुरू की. मामले में एजेंसी ने पहले ही एक आरोपी धनसिंग कोर्राम के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल कर दिया है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment