जशपुर। जशपुर पुलिस ने अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. ये दोनों आरोपी ओडिशा के रहने वाले हैं और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जशपुर जिले में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके थे. जानकारी के अनुसार, 13-14 दिसंबर 2024 की रात कांसाबेल थाना की स.उ.नि. नीता कुर्रे और उनकी टीम द्वारा चेक गश्त के दौरान एक संदिग्ध वाहन स्वीफ्ट (क्र. ओ.आर. 14 आर 7305) को देखा गया. चालक ने पूछताछ के दौरान वाहन नहीं रोका और तेज गति…
Read MoreDay: December 19, 2024
जिला शिक्षा अधिकारी एमसीबी अजय मिश्रा का भरतपुर विकासखंड दौरा दिए गए अहम् निर्देश
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जिला शिक्षा अधिकारी एमसीबी अजय मिश्रा द्वारा विकासखंड भरतपुर का विकास खंड शिक्षा अधिकारी भरतपुर मो.इस्माइल खान एवं सहायक विकासखंड अधिकारी सुदर्शन पैकरा के साथ दौरा किया गया। इसमें सबसे पहले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माडीसरई पहुंचे वहां विद्यालय में कुछ शिक्षक विलंब से उपस्थित हुए तथा कुछ अनुपस्थित रहे उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया, इसके पश्चात प्राथमिक शाला देवगढ़ एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवगढ़ का अवलोकन किया गया तथा उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की बैठक ली गई तथा विद्यालय संचालन से संबंधित विस्तृत…
Read More‘सीएसके के लिए खेलने जा रहा हूं, मुझे नहीं लगता कि मैं क्रिकेटर के तौर पर खत्म हो गया हूं : अश्विन
चेन्नई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के एक दिन बाद, भारत के अनुभवी स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने जोर देकर कहा कि उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया है, लेकिन एक क्रिकेटर के तौर पर संन्यास नहीं लिया है, उन्होंने कहा, “अगर मैं जितना हो सके उतना लंबे समय तक खेलने की कोशिश करता हूं तो हैरान मत होइए”। बुधवार को ब्रिस्बेन में तीसरा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट ड्रॉ होने के तुरंत बाद, अश्विन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में तुरंत प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने…
Read Moreसैमसन और पांडे को नहीं मिली विजय हजारे ट्रॉफी में जगह
विशाखापत्तनम 21 दिसंबर से शुरू होने वाली विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी के लिए संजू सैमसन को केरला की टीम से बाहर कर दिया गया है। यह क़दम इस वजह से उठाया गया है क्यों कि केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने कैंप में शामिल खिलाड़ियों में से ही टीम चुनने को देखा, जिसकी वजह से सैमसन ने नाम वापस ले लिया। सैमसन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी 2024-25 में केरल का नेतृत्व किया था, जहां वह अपने छह मैचों में से चार जीतकर नॉकआउट के लिए क्वालिफ़ाई करने से चूक गए थे।…
Read Moreविश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कैसे पहुंच सकता है भारत
नई दिल्ली भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन में तीसरा टेस्टई ड्रॉ होने का मतलब है कि यहां से भारत को बॉर्डर-गावस्ककर ट्रॉफ़ी के बचे अपने दोनों मैच क्वाेलिफ़ाई करने के लिए जीतने होंगे, अगर वह दूसरे परिणामों पर निर्भर नहीं रहना चाहते हैं। भारत की दो जीत का मतलब है कि उनका जीत का प्रतिशत 60.53 हो जाएगा, जबकि ऑस्ट्रे लिया, श्रीलंका से 2-0 से सीरीज़ जीतने के बाद भी 57.02 प्रतिशत अंक ही ला पाएगा। दूसरी ओर अगर भारत एक टेस्टह जीतता है और एक ड्रॉ करता है…
Read Moreभोपाल रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक ने किया औचक निरीक्षण, लगाई फटकार
भोपाल भारत में ज्यादातर लोग यात्रा के लिए ट्रेन का सहारा लेते हैं. यातायात का ये साधन सस्ता होने के साथ ही साथ आरामदायक भी होता है. चाहे कम दूरी हो या ज्यादा, रेलवे हर तरह की ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए चलाता है. रेलवे यात्रियों को यात्रा के दौरान असुविधा ना हो, इसके लिए कैटरिंग का भी इंतजाम किया जाता है. रेलवे स्टेशनों पर वाजिब दाम में नाश्ता, खाना मुहैय्या करवाने के लिए स्टॉल मौजूद है. इन स्टॉल के लिए रेलवे टेंडर निकालता है, जिसे पाने के बाद…
Read Moreछत्तीसगढ़-कोरबा में घायल जंगली हाथी गांव में घुसा, सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे भगाने
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आए दिन जंगली हाथियों के आतंक की खबरें आती रहती हैं. आज सुबह करीब 6 बजे फिर से एक घायल हाथी जंगल से निकल कर गांव के अंदर आ गया, जिसे देखते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई. इसके बाद सैंकड़ों की सख्या में ग्रामीणों ने हाथी को गांव में घुसने से रोकने के लिए कई कोशिशें की जिसके बाद हाथी मौके से दूर चला गया. हालांकि ग्रामीणों में हाथियों के कभी भी घुस आने और उत्पात मचाने को लेकर ग्रामीणों में भय का…
Read Moreलेहमैन की आलोचना पर कमिंस ने मुख्य चयनकर्ता बेली का बचाव किया
नई दिल्ली ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली का बचाव किया है, जिसकी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कोच डैरेन लेहमैन ने तीखी आलोचना की थी। लेहमैन ने उन पर टेस्ट टीम के बहुत करीब होने का आरोप लगाया था, ताकि वे कठिन फैसले न ले सकें। ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम के निराशाजनक प्रदर्शन की तीखी आलोचना हुई है, जिसमें उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी और मार्नस लाबुशेन का संयुक्त औसत 14.40 रहा, जो 1887/88 के बाद से घरेलू टेस्ट समर में ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष तीन खिलाड़ियों का सबसे कम…
Read Moreछत्तीसगढ़-विधानसभा में उठा अस्पतालों की फायर सेफ्टी का उठा मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया- ऑडिट के साथ जांच कमेटी गठित
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदस्यों ने अस्पतालों में फायर सेफ्टी का मुद्दा उठाया. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि वर्तमान में फ़ायरसेफ्टी सिस्टम का ऑडिट चल रही है. सरकार ने हर जिले में जांच के लिए कमेटी का भी गठन किया है. छत्तीसगढ़ विधानसभा में तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल का आज एक साल पूरा होने पर सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है. इसके बाद भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने…
Read Moreकेशव महाराज पाकिस्तान के खिलाफ शेष वनडे मैचों से बाहर
केपटाउन दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज बाएं हाथ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पाकिस्तान के खिलाफ शेष वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। महाराज को मंगलवार को पार्ल में पहले वनडे से पहले अभ्यास के दौरान चोट लगी थी। उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका की एकादश में तेज गेंदबाज ऑलराउंडर एंडिले फेहलुकवायो को शामिल किया गया है। महाराज पुनर्वास के लिए डरबन लौटेंगे, जबकि ब्योर्न फोर्टुइन को पाकिस्तान के खिलाफ शेष दो वनडे मैचों के लिए उनके प्रतिस्थापन के रूप में नामित किया गया है, जो क्रमशः केपटाउन…
Read Moreछत्तीसगढ़-बिलासपुर के धान खरीदी केंद्र में अवैध वसूली, किसानों से पैसों के खुलेआम लेनदेन का वीडियो वायरल
बिलासपुर. जिले के रतनपुर स्थित धान खरीदी केंद्र में किसानों से अवैध रूप से पैसे वसूलने का मामला सामने आया है. धान के तौल के नाम पर किसानों से खुलेआम पैसे लिए जा रहे हैं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि धान खरीदी केंद्र पर कुछ कर्मचारी किसानों से अवैध वसूली कर रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद केंद्र की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. यह पहली बार नहीं है जब धान खरीदी…
Read Moreछत्तीसगढ़-कोरबा में बिजली कनेक्शन नहीं मिलने से किसान नाराज, दो साल पहले किया था आवेदन
कोरबा। कोरबा जिले के ग्राम पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत 14 ग्रामो के किसान अपने खेतो में बिजली कनेक्शन देने की मांग कों लेकर बिजली विभाग पहुचे। बताया जा रहा हैं दो वर्ष पहले ही कनेक्शन के लिए आवेदन दिया गया था, लेकिन विभाग के द्वारा कनेक्शन कों लेकर आगे की कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिससे नाराज सैकड़ो किसानो बिजली विभाग पहुंचकर जल्द ही कनेक्शन देने की मांग करी। जानकारी के अनुसार किसानो के हित के लिए उन्हें अच्छी सुविधा मिले उसके लिये अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के सहयोग से लिफ्ट एरिगेशन सेटप…
Read Moreमुख्यमंत्री यादव ने ABVP के प्रांतीय सम्मेलन का उद्घाटन किया
गुना अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 57वां प्रांतीय अधिवेशन गुना में गुरुवार से शुरू हुआ। तीन दिन चलने वाले इस अधिवेशन का शुभारंभ CM डॉ. मोहन यादव ने किया। इस मौके पर ABVP के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान भी मौजूद रहे। CM डॉ. यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि परिषद के अधिवेशन में आकर बोलना रोमांच पैदा करता है और आनंद देता है। इसका एहसास अलग प्रकार का होता है। हमारे अतीत के कालक्रम पर जो बात कही है, वह एक, एक बात एकदम सही है।…
Read Moreमैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले से संतुष्ट हूं: अश्विन
चेन्नई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने गुरुवार को स्वदेश लौटने पर कहा कि मैं अपने फैसले से संतुष्ट हूं और यह मेरे दिमाग में बहुत समय से चल रहा था। अश्विन आज सुबह चेन्नई वापस आ गए और परिवार और मित्रों ने बहुत धूमधाम से उनका स्वागत किया। अश्विन ने अपने आवास के पास एकत्रित भीड़ से कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि इतने सारे लोग यहां आएंगे। मैं बस एक शांत प्रवेश चाहता था और घर पर आराम करने के लिए उत्सुक…
Read Moreमध्य प्रदेश से भी निकाले जाएं बांग्लादेशी घुसपैठिए, UCC लागू करने पर क्या बोले कैलाश विजयवर्गीय?
भोपाल ऐसे में जब राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही है। मध्य प्रदेश में भी ऐसा ही अभियान चलाए जाने की संभावनाओं पर सूबे के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि ऐसे घुसपैठिए जो मध्यप्रदेश एवं अन्य क्षेत्रों में हैं, उनको बाहर निकाला जाना चाहिए। उन्होंने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की भी जोरदार वकालत की। मध्य प्रदेश के मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि…
Read More
