राजस्थान-सीकर में राज्यपाल बागडे हुए द्वि जन्म शताब्दी समारोह में शामिल, ‘महर्षि दयानंद व्यक्ति न होकर बड़े समाज सुधारक थे’

जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती युग प्रवर्तक मनीषी थे। वह व्यक्ति नहीं संस्था थे। देश को रूढ़ियों से मुक्त कराने वाले समाज सुधारक थे। बागडे मंगलवार को महर्षि दयानंद सरस्वती के द्वि जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर श्री श्याम गौशाला पिपराली सीकर में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल बागडे ने  कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती महज एक व्यक्ति नहीं होकर बहुत बड़े समाज सुधारक थे। उन्होंने सत्य का रास्ता अपनाने की बात कही। उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण एवं भारतीय संस्कृति…

Read More

इंदौर में नगर निगम की गाड़ियों में तोड़फोड़ करने का बजरंग दल कार्यकर्तायों पर आरोप

इंदौर इंदौर नगर निगम कर्मचारियों पर हमला और गाड़ियों में तोड़फोड़ की एक गंभीर घटना सामने आई है. नगर निगम कर्मचारियों पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया. नगर निगम की टीम ने अवैध बाड़ों को तोड़कर कई जानवरों को पकड़ा था और उन्हें दो गाड़ियों में भरकर ले जा रही थी. इस दौरान जब निगम की टीम रास्ते में थी, तभी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों को रोक लिया और उन पर जमकर पत्थरों और लाठियों से हमला किया. हमलावरों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की और…

Read More

पंजाबी सिंगर बी प्राक पहुंचे महाकालेश्वर मंदिर

उज्जैन मध्य प्रदेश की धर्म नगरी उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में हर दिन भक्तों का तांता लगा रहता है। फेमस सेलिब्रिटी से लेकर विदेशी पर्यटक भी बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए आते हैं। इसी कड़ी में अपनी आवाज से समा बांधने वाले पंजाबी सिंगर बी प्राक (B Praak) महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां सुबह भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। टीम के साथ भस्म आरती में शामिल हुए सिंगर बी प्राक सिंगर बी प्राक अपनी टीम के साथ बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महामना पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक, 'भारत रत्न' पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिक्षा जगत की समृद्धि से राष्ट्र उत्थान के लिए समर्पित महामना का व्यक्तित्व और कृतित्व अविस्मरणीय है। माँ भारती की सेवा में अमूल्य योगदान देने वाले पं. मदन मोहन मालवीय का देश सदैव ऋणी रहेगा।  

Read More

भारत का यह शहर OYO रूम बुकिंग में है सबसे टॉप पर…

नईदिल्ली  साल 2024 में पुरी, वाराणसी, हरिद्वार अग्रणी धार्मिक गंतव्य रहे. ओयो रूम्स की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2024 में पुरी, वाराणसी और हरिद्वार सबसे अधिक यात्रा किए जाने वाले आध्यात्मिक गंतव्य रहे हैं जबकि हैदराबाद के लिए सबसे अधिक बुकिंग दर्ज की गई है.   यात्रा प्रौद्योगिकी मंच ओयो की ‘ट्रैवलपीडिया-2024’ रिपोर्ट जारी की गई, जिसे पूरे साल में ओयो के प्लेटफॉर्म पर बुकिंग से संबंधित आंकड़ों के आधार पर तैयार किया गया. रिपोर्ट के मुताबिक भारत में इस साल धार्मिक पर्यटन पर विशेष जोर रहा जिसमें पुरी, वाराणसी…

Read More

जाने कब बनता है वासुकी कालसर्प दोष?

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल 2025 कई राशि के जातकों के लिए मंगलकारी साबित हो सकता है। अगले साल कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। मायावी ग्रह राहु और केतु भी अपनी स्थिति बदलेंगे। राहु और केतु के राशि परिवर्तन से मीन और कन्या राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। वहीं, सिंह और कुंभ राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता पड़ेगी। लेकिन क्या आपको पता है कि वासुकी कालसर्प दोष कब लगता है और यह कितना खतरनाक होता है? आइए, वासुकी कालसर्प दोष के बारे में सबकुछ जानते हैं।…

Read More

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी का जीवन राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी का जीवन राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 100वीं जयंती पर किया नमन भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयीका जीवन सदैव राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा। पूर्ण निष्ठा और पवित्रता के साथ देश सेवा और जनसेवा के जो आयाम उन्होंने स्थापित किए, वे अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प को साकार…

Read More

पूर्व सैनिक ने गुजरात हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करके अपनी बेटी की कस्टडी की मांग की, जान क्या है मामला

अहमदाबाद  एक पूर्व सैनिक ने गुजरात हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करके अपनी बेटी की कस्टडी की मांग की है। सेवानिवृत्त सैनिक पिता ने कोर्ट में कहा है कि मेरी बेटी सरखेज-गांधीनगर हाईवे पर स्थित इस्कॉन मंदिर के पुजारियों के कब्जे में है। पुजारियों ने उसे कथित तौर पर ब्रेनवॉश किय है। उसे राेज ड्रग्स दिया जाता है। पूर्व सैनिक की अपील पर गुजरात हाईकोर्ट ने अहमदाबाद पुलिस को नोटिस जारी करके लड़की को हाजिर करने को कहा है। पिता का आरोप है कि बेटी पिछले छह महीने लापता हो गई…

Read More

रोहित शर्मा कर सकते हैं ओपनिंग, टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर उलट-पलट, इस नंबर पर खेल सकते हैं केएल राहुल

नई दिल्ली मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड यानी एमसीजी में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार 26 दिसंबर से खेला जाना है। ये बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच है और इस मैच में भारत का बैटिंग ऑर्डर आपको उलट-पलट नजर आ सकता है। अभी तक तीन मैचों में जिन दो खिलाड़ियों ने ओपनिंग की थी, वह जोड़ी अब चौथे टेस्ट मैच में शायद टूट जाएगी। हालांकि, किसी खिलाड़ी को ड्रॉप नहीं किया जा रहा, बल्कि केएल राहुल को डिमोट किए जाने की रिपोर्ट सामने आई…

Read More

दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट आयोजकों पर कार्रवाई, इंदौर नगर निगम दर्ज करेगा एफआईआर

इंदौर भारत के प्रसिद्ध पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के शो ने इंदौर के दर्शकों को जहां भरपूर मनोरंजन दिया, वहीं इस आयोजन के बाद शो के आयोजकों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। इंदौर नगर निगम ने शो के आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। निगम का आरोप है कि आयोजकों ने मनोरंजन टैक्स चुकाने में लापरवाही बरती है, जिसके चलते 2 करोड़ रुपये की टैक्स राशि अब भी बकाया है। नगर निगम के राजस्व समिति प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने इसे…

Read More

5 रुपये में पौष्टिक भोजन की योजना शुरू, श्रमिकों के लिए राहत

बैकुण्ठपुर/कोरिया  राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप और कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी की पहल पर जिले में श्रम विभाग ने मात्र 5 रुपये में गर्म और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की योजना शुरू की है। यह योजना श्रमिकों के पोषण और आर्थिक सहायता के उद्देश्य से लागू की गई है। यह योजना छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तहत संचालित की जा रही है। योजना का शुभारंभ बैकुंठपुर के सब्जी मंडी स्थित पौनी पसारी हाट बाजार में क्षेत्रीय विधायक श्री भईया लाल राजवाडे ने किया। पहले ही…

Read More

बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं, बैटिंग ऑर्डर में बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं

नई दिल्ली भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच कल से यानी कि 26 दिसंबर से शुरू हो रहा है। पांच मैचों की सीरीज का यह टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग डे पर शुरू हो रहा है। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और ऐसे में यह टेस्ट मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी ज्यादा अहम हो जाता है। ऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है, लेकिन टीम इंडिया प्लेइंग XI का ऐलान टॉस…

Read More

देश में 15 साल में सबसे महंगा गेहूं का आटा!महंगाई बढ़ने का खतरा

नई दिल्ली भारत में जहां गेहूं का आटा रोजमर्रा के भोजन का जरुरी हिस्सा है, वहां आटे की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने घरों का बजट बिगाड़ दिया है. ये समस्या इसलिए बढ़ गई है, क्योंकि आटे की कीमतें 15 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं. कान्टार रिपोर्ट के मुताबिक इस बढ़ोतरी के असर से सबसे ज्यादा प्रभावित ग्रामीण इलाके हो रहे हैं. यहां परिवारों के खर्चे बढ़ गए हैं और FMCG सेक्टर की ग्रोथ भी इससे धीमी पड़ गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रामीण इलाकों में FMCG…

Read More

मेलबर्न टेस्ट: मिचेल स्टार्क स्पेशल रिकॉर्ड से 5 विकेट दूर, महान खिलाड़ियों के क्लब में मिल जाएगी एंट्री

नई दिल्ली टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न में गुरुवार 26 दिसंबर से खेला जाना है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर निगाहें होंगी, जो एक बड़ी उपलब्धि एमएसजी में खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में अपने नाम कर सकते हैं। लेफ्ट आर्म पेसर इस समय दमदार फॉर्म में है और अगर स्टार्क इस टेस्ट मैच में 5 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वे ऑस्ट्रेलिया के लिए चौथे ऐसे गेंदबाज बन जाएंगे, जिन्होंने इंटरनेशनल…

Read More

छत्तीसगढ़-नवा रायपुर में बनेगी मेडिसिटी, मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान

रायपुर। नवा रायपुर में तेजी से विकास कार्य किये जा रहे हैं। लोगों को सारी सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि वहां पर पूरी तरह से बसाहट हो सके। अब इसी तारतम्य में रायपुरवासियों को एक और सौगात मिलने जा रही है। नवा रायपुर में  200  एकड़ में आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त मेडिसिटी बनायी जायेगी। इस प्रोजेक्ट से टूरिज्म के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को पहचान मिलेगी। इतना ही नहीं इसके लिये भूमि का भी चिंहाकन कर लिया गया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में नवा…

Read More