27 दिसम्बर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- आज आपको प्रेम जीवन में खुश रहने की सलह दी जाती है। अपने काम में सर्वोत्तम परिणाम देने का प्रयास करें। सुनिश्चित करें कि आप पैसों से जुड़े मुद्दों को अच्छी तरह संभाल लें। वृषभ राशि- आज सेल्फ लव और केयर पर फोकस करें। आसपास के लोगों की हेल्प करें। दिन के पहले भाग में छोटे-मोटे वित्तीय मुद्दे आज स्मार्ट मौद्रिक मैनेजमेंट की मांग करते हैं। ज्यादा स्ट्रेस न लें। मिथुन राशि- आज किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है, जो दिन का मुख्य आकर्षण रहेगी। आपका दिन…

Read More

वीर बाल दिवस के अवसर पर CM साय ने की बड़ी घोषणा : गुरु गोविंद सिंह के वीर साहिबजादों के अमर बलिदान की कहानी को छत्तीसगढ़ के स्कूली पाठ्यक्रम में करेंगे शामिल

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर    रायपुर। गुरु गोविंद सिंह जी के वीर साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के अमर बलिदान की कहानी अब छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों को पढ़ाई जाएगी। वीर साहिबजादों के वीरता की यह कहानी देश के युवाओं को साहस के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज वीर बाल दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित बौद्धिक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए यह बड़ी घोषणा की। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह और…

Read More

कासिमेदु इलाके में साल 2004 की सुनामी की 20वीं बरसी पर एक शांति रैली और स्मारक सेवा का हुआ आयोजन

चेन्नई चेन्नई के रोयापुरम कासिमेदु इलाके में साल 2004 की सुनामी की 20वीं बरसी पर एक शांति रैली और स्मारक सेवा का आयोजन किया गया। शांति रैली में कई लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन अन्नाद्रमुक के उत्तरी चेन्नई पूर्वोत्तर जिले द्वारा किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत एक मौन जुलूस से हुई, जिसके बाद एक स्मारक सेवा आयोजित की गई। इसमें मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए फूल चढ़ाए गए और समुद्र में दूध भी डाला गया। इसके साथ ही, गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया। इस…

Read More

नगरीय निकाय की तैयारियां पूरी, जल्द ही चुनाव की घोषणा हो सकती है, नियुक्ति और तबादले पर लगेगी रोक

रायपुर राज्य सरकार ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। जल्द ही चुनाव की घोषणा हो सकती है। सामान्य प्रशासन विभाग ने चुनाव आचार संहिता को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके अनुसार, चुनाव की घोषणा होते ही सरकारी नियुक्तियों और तबादलों पर रोक लग जाएगी। 31 दिसंबर 2024 को चुनाव तारीखों की घोषणा होने की संभावना है। यदि इस दिन घोषणा नहीं होती है, तो चुनाव प्रक्रिया एक महीने तक टल सकती है, क्योंकि 1 जनवरी से नई मतदाता सूची पर काम शुरू…

Read More

BIG BREAKING : दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन, देश ने खोया एक महान नेता और अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाला दूरदर्शी अर्थशास्त्री

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 को निधन हो गया। 92 वर्षीय डॉ. सिंह ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उनकी गिनती भारत के सबसे विद्वान और दूरदर्शी नेताओं में की जाती है। प्रधानमंत्री बनने से पहले वह वित्त मंत्री और वित्त सचिव जैसे अहम पदों पर भी रहे। 1991 में नरसिम्हा राव…

Read More

पाँच दिनों तक छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, ये है पूरा कार्यक्रम

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 27 से 31 दिसंबर तक रायपुर प्रवास पर रहेंगे। पूजनीय सरसंघचालक जी का यह संगठनात्मक प्रवास है। इस दौरान वह अलग-अलग सत्र में कार्यकताओं व वरीय अधिकारियों के साथ संगठन के दृढीकरण पर चर्चा करेंगे। 1925 में स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 2025-26 में अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इसके निमित्त देश के अलग-अलग प्रांतों में पूजनीय सरसंघचालक जी का प्रवास हो रहा है। इस प्रवास में संबंधित प्रांत में संगठनात्मक कार्यों…

Read More

कांग्रेस नेता अजय माकन की बयानबाजी से बौखलाई आप पार्टी, कांग्रेस को 24 घंटे के भीतर उन पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता अजय माकन की बयानबाजी से बौखलाई आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को 24 घंटे के भीतर उन पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है। आप ने चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं करने पर वह 'इंडिया' ब्लॉक के सभी घटक दलों से बात कर कांग्रेस बाहर करवा देगी। आप नेता संजय सिंह और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कांग्रेस नेतृत्व से मांग की है कि वह माकन की ओर से की गई बयानबाजी पर सफाई पेश करे और 24 घंटे में उन…

Read More

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हो रही, सोनिया ने लिखा CWC को लेटर, कहा-मोदी सरकार में महात्मा गांधी की विरासत को खतरा

नई दिल्ली कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हो रही है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत पार्टी के तमाम नेता इसमें शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इसमें शामिल नहीं हो सकी हैं. उन्होंने कांग्रेस वर्किंग कमेटी को लेटर लिखा है. इसमें कहा, मौजूदा सरकार में महात्मा गांधी की विरासत को खतरा है. ये संगठन कभी आजादी के लिए नहीं लड़े, बल्कि महात्मा गांधी का पुरजोर विरोध किया. इन संगठनों ने ऐसा जहरीला माहौल तैयार किया, जिसने महात्मा गांधी की…

Read More

वीर बाल दिवस, देश-धर्म और समाज के लिए बलिदान होने की अद्वितीय घटना है – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीर बाल दिवस, देश-धर्म और समाज के लिए बलिदान होने की अद्वितीय घटना है – मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी ने करतारपुर साहिब के दर्शन और वीर बाल दिवस मनाने जैसी अनेक सौगातें दीं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया साहिबजादों के बलिदान का स्मरण, वीर बाल दिवस पर बच्चों ने संभाली गुरूद्वारे की व्यवस्था मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारा पहुंच कर टेका मत्था भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने "वीर बाल दिवस" पर दिन की शुरूआत हमीदिया रोड के गुरुद्वारे में मत्था टेककर, साहिबजादों के बलिदान के…

Read More

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- पीएम मोदी ने संपत्ति के मालिक को स्वामित्व दिलाया

भोपाल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामित्व योजना के जरिए ग्रामीण क्षेत्र के संपत्ति मालिकों को संपत्ति का स्वामित्व दिलाया है। गुरुवार को राजस्थान के जोधपुर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि गांव में लोगों के पास अपनी संपत्ति तो होती थी, मकान भी होता था, मकान के आसपास जमीन भी होती थी। लेकिन, इसका स्वामित्व उनके पास कागज पर या ऑन रिकॉर्ड नहीं होता था।…

Read More

उत्तरप्रदेश-पीलीभीत में एनकाउंटर टीम की बढ़ेगी सुरक्षा, आतंकियों को मारने पर खालिस्तानी पन्नू और नीटा दे रहा धमकी

पीलीभीत। पीलीभीत एनकाउंटर पर आतंकी पन्नू और नीटा के धमकी भरे वीडियो के बाद शासन स्तर से भी पूरे मामले को लेकर गंभीरता बरती जा रही है। उच्च अधिकारी खुद पूरे मामले पर नजर बनाए हैं। पीलीभीत जिले के अफसरों से पल-पल की अपडेट ली जा रही है। माना जा रहा है कि धमकी भरा वीडियो आने के बाद शासन स्तर से आतंकियों का एनकाउंटर करनी वाली टीम की सुरक्षा बढ़ाई सकती है। पूरनपुर में 23 दिसंबर की सुबह पंजाब और उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को…

Read More

सचिन पायलट ने कहा- कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक तय करेगी आगामी दिशा और एजेंडा

बेलगावी कांग्रेस कार्यसमिति की आगामी बैठक (सीडब्ल्यूसी) से पहले, पार्टी के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने गुरुवार को बेलगावी हवाई अड्डे पर संवाद करते हुए कहा कि इस बैठक का महत्व आगामी महीनों और वर्षों के लिए कांग्रेस की दिशा और एजेंडा तय करने में होगा। उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन अच्छा है, लेकिन इस बैठक में पार्टी के भविष्य की रणनीतियों पर विचार होगा। पायलट ने कहा, "यह शताब्दी विशेष है और हम इस बैठक में चर्चा करेंगे कि पार्टी कैसे आगे बढ़ेगी…

Read More

अब तक खरीदी गई 21 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान, समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 20 जनवरी तक

भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अभी तक 3 लाख 22 हजार 89 किसानों से 21 लाख 22 हजार 901 मीट्रिक टन धान की खरीदी उपार्जन केन्द्रों में हो चुकी है। धान की खरीदी के लिये 1393 उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं। धान का उपार्जन 20 जनवरी 2025 तक किया जायेगा। धान कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रूपये और धान ग्रेड-ए का 2320 रूपये है। धान की खरीदी जिला पन्ना में 58,454, दमोह 39,670, सागर…

Read More

उत्तरप्रदेश-अयोध्या में रामलला के दर्शन की एक जनवरी से बढ़ेगीअवधि, महाकुंभ से श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ेगी

अयोध्या। रामनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को शाम सात बजे तक 1.05 लाख भक्तों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई है। 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी होने के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। आलम यह रहा कि वीआईपी दर्शन के सभी स्लॉट सुबह 11:00 बजे तक ही फुल हो गए थे। नववर्ष यानी एक जनवरी को भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसको देखते हुए एक जनवरी को राम मंदिर ट्रस्ट रामलला की दर्शन अवधि में एक…

Read More

उत्तरप्रदेश-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व यामानाशी प्रीफेक्चर कम्पनी जापान में एमओयू, टूरिज्म एण्ड वोकेशनल एजुकेशन में होगा फायदा

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के समक्ष आज यहां उनकेआवास पर उत्तर प्रदेश सरकार और यामानाशी प्रीफेक्चर (जापान) के मध्यइण्डस्ट्रियल कॉपरेशन, टूरिज्म एण्ड वोकेशनल एजुकेशन के क्षेत्र में एम0ओ0यू0सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश व जापान केसाथ हुआ एम0ओ0यू0 साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर मानवता के लिएमहत्वपूर्ण क्वाड देशों के साथ मिलकर कार्य करने के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जीकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने जापान के यामानाशी प्रान्त के मा0 राज्यपाल श्रीकोटारो नागासाकी के नेतृत्व…

Read More