मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में प्रदेश के अधिकतर जिलों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की

भोपाल मध्य प्रदेश में बुधवार और गुरुवार को सर्दी का असर कम होने के बाद शुक्रवार को मंदसौर, रतलाम, बड़वानी सहित कई जिलों में वर्षा हुई। साथ ही, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने शनिवार सुबह 8.30 बजे तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। बादल बने रहने के कारण पूरे प्रदेश में रात का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। उधर अलग-अलग बनी मौसम प्रणालियों के असर से इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में शुक्रवार…

Read More

दुर्ग से बाइक पर सवार होकर भिलाई आ रहे थे दंपती, पत्नी के सिर के ऊपर से गुजरा ट्रक

भिलाई भिलाई में नेहरू नगर चौक के पास हुए एक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। गुरुवार की रात को वो अपने पति के साथ दुर्ग से वापस घर लौट रही थी। नेहरू नगर चौक के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हुई और दंपती सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रहे एक ट्रक का पहिया महिला के सिर के ऊपर से गुजर गया। जिसमें महिला की मौके पर मौत हो गई। सुपेला पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि आम्रपाली वनांचल…

Read More

26/11 हमले का गुनहगार और हाफिज सईद के रिश्तेदार अब्दुल रहमान मक्की की हार्ट अटैक से मौत

इस्लामाबाद मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के करीबी रिश्तेदार और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा के उप प्रमुख हाफिज अब्दुल रहमान मक्की की शुक्रवार को लाहौर में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। खबर के मुताबिक मक्की की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई। मक्की को आतंकवाद विरोधी अदालत ने 2020 में आतंकवाद की फंडिगं के मामले में छह महीने की कैद की सजा सुनाई थी। इस मामले में सजा सुनाए जाने के बाद से ही वह सुर्खियों से दूर रहा था। 2023 में, मक्की को संयुक्त राष्ट्र ने वैश्विक…

Read More

कांकेर जिले तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी 2 बाइक को टक्कर, हादसे में 5 छात्रों की मौत

भानुप्रतापपुर कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर के अंतागढ़ मार्ग में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है. तेज रफ्तार स्कॉर्पिओ ने दो बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन युवक और दो युवतियों की मौत हो गई है. सभी कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.  

Read More

अब कार्यवाहक राष्ट्रपति हान के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित, दक्षिण कोरिया में गहराया राजनीतिक संकट

सोल साउथ कोरिया की नेशनल असेंबली ने शुक्रवार को कार्यवाहक राष्ट्रपति हान डक-सू के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित कर दिया। उन्हें राष्ट्रपति यून सूक योल की जगह लिए अभी दो सप्ताह का समय भी पूरा नहीं हुआ था। यून के खिलाफ भी मार्शल लॉ लागू करने के लिए महाभियोग प्रस्ताव पारित हुआ था। हान पर महाभियोग लगाने का प्रस्ताव 192-0 मतों से सर्वसम्मति से पारित हुआ, यह पहली बार था जब संसद द्वारा किसी कार्यवाहक राष्ट्रपति पर महाभियोग लगाया गया। महाभियोग प्रस्ताव पारित होने के बाद हान को उनके कर्तव्यों…

Read More

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य पात्रता परीक्षा 2024 की आंसर-की जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य पात्रता परीक्षा 2024 की आंसर-की जारी कर दी है। यह परीक्षा 15 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षार्थी MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एमपी एसईटी 2024 की प्रोविजनल (अनंतिम उत्तर कुंजी) आंसर-की 12 वैकल्पिक सेट विषयों और सभी चार सेट (A, B, C, D) के लिए जारी की है। परीक्षार्थियों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। उम्मीदवार इन आंसर-की पर दावा आपत्ति दर्ज…

Read More

प्रदेश में स्मार्ट सिटी योजना में 7 शहरों में 1253.65 करोड़ रूपये के कार्य

भोपाल स्मार्ट सिटी योजना के माध्यम से शहरों का समुचित विकास, आर्थिक सुधार और नागरिकों की जीवनशैली में सुधार के कार्य प्रमुख रूप से किये जा रहे हैं। योजना में पिछले एक वर्ष में सातों स्मार्ट सिटी शहरों में 1253 करोड़ 65 लाख रूपये की 81 कार्य पूरे किये जा चुके हैं। वर्तमान में 828 करोड़ के 43 कार्य प्रगति में है। प्रदेश के 7 शहरों में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर और सतना शहर शामिल है। सीआईटीआईआईएस में 2 शहरों का चयन स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत केन्द्र…

Read More

मनमोहन सिंह का जीवन आने वाली पीढ़ियों को हमेशा सीख देगा : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन को राष्ट्र के लिए एक बड़ी क्षति बताया है। उन्होंने सिंह की प्रशंसा करते हुए शुक्रवार को कहा कि साधारण पृष्ठभूमि से आने के बावजूद वह देश के कुछ सबसे महत्वपूर्ण पदों पर पहुंचे। मोदी ने एक प्रतिष्ठित सांसद के रूप में उनकी सराहना करते हुए कहा कि सिंह का जीवन उनकी ईमानदारी और सादगी का प्रतिबिंब है। प्रधानमंत्री ने सुधारों के प्रति सिंह की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि देश के विकास में उनके योगदान…

Read More

खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में उपार्जित धान की मिलिंग के लिये अपग्रेडेशन राशि स्वीकृत

भोपाल राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में उपार्जित धान की मिलिंग के लिये अपग्रेडेशन राशि स्वीकृत की गई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में प्रदेश में किसानों से उपार्जित धान की मिलिंग में तेजी लाने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं अंतर्गत चावल की आपूर्ति सुनिश्चित करने, राज्य की आवश्यकता के अतिरिक्त अतिशेष चावल को केन्द्रीय पूल में त्वरित गति से परिदान करने एवं प्रदेश में उपार्जित धान की भारत…

Read More

प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

भिलाई एक प्रेमी जोड़े ने गुरुवार की देर रात सुपेला अंडरब्रिज के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह पुलिस को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद सुपेला पुलिस ने उनके शवों को चीरघर भिजवाया। दोपहर बाद उनकी पहचान हो सकी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। युवती की दो महीने बाद शादी होने वाली थी। वहीं युवक पहले से शादीशुदा था। सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय युवती श्रेया फर्नांडिज बीएमवाय…

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बनाये 9 नये वितरण केन्‍द्र, ग्रामीण क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

भोपाल  मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में बिजली वितरण व्यवस्था में सुधार और निर्माण कार्यों को गति देने तथा उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने के लिए 9 नए वितरण केन्‍द्र बनाये हैं। इन केन्‍द्रों के बनने से ग्रामीण क्षेत्र के हजारों उपभोक्‍ताओं को लाभ मिलेगा। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी से प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि विदिशा वृत्त के गंजबासौदा संभाग में पथरिया, आनंदपुर तथा पठारी में नया वितरण केन्‍द्र बनाया गया है। मौजूदा बगरौदा, लटेरी तथा कुरवाई वितरण केन्‍द्र यथावत कार्यरत रहेंगे। राजगढ वृत्त…

Read More

सचिन तेंदुलकर ने मेलबर्न क्रिकेट क्लब की मानद सदस्यता स्वीकार की

मेलबर्न  मेलबर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने घोषणा की है कि भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इसकी मानद क्रिकेट सदस्यता स्वीकार कर ली है। एमसीसी की स्थापना 1838 में हुई थी और यह ऑस्ट्रेलिया के सबसे पुराने खेल क्लबों में से एक है। वे प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) के प्रबंधन और विकास के लिए भी जिम्मेदार हैं, जो वर्तमान में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पारंपरिक बॉक्सिंग डे टेस्ट की मेजबानी कर रहा है। एमसीसी नेअपने एक्स अकाउंट पर कहा, “एक आइकन को सम्मानित किया गया। एमसीसी को…

Read More

पशुधन की गणना के लिए अपने पशुओं की सही जानकारी अवश्य दें : मंत्री श्री पटेल

भोपाल भारत सरकार के निर्देशानुसार में पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा 21वीं पशु संगणना-2024 का कार्य सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में 25 अक्टूबर 2024 से प्रारंभ हो चुका है। पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री, (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल ने प्रदेश के सभी पशुपालकों से अपील की है कि जब पशुपालन विभाग से कर्मचारी उनके पशुधन की गिनती के लिए आएं, तो उन्हें अपने पशुओं की सही जानकारी अवश्य् दें। कोई घर-कोई पशुधन गणना से न छूटे। इस भावना से कार्य करें कि मेरे पशु मेरी जिम्मेदारी है। यह राष्ट्रीय महत्व का…

Read More

मध्यप्रदेश की नई कौशल विकास नीति पर आम जनता के सुझाव आमंत्रित

भोपाल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में कौशल विकास को बढ़ावा देने और युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए नई "कौशल विकास नीति" का प्रारूप तैयार किया है। अब इस नीति को और प्रभावी बनाने के लिए आम नागरिकों, शिक्षाविदों, उद्योग प्रतिनिधियों और नीति विशेषज्ञों से सुझाव मांगे गए हैं। इस नीति का प्रारूप (वर्ज़न-1 और 2) विभाग की वेबसाइट www.mpskills.gov.in पर उपलब्ध है। महत्वपूर्ण सुझाव ई-मेल director.dsd@mp.gov.in पर आमंत्रित किये गये है। आम जनता के सुझावों से इस नीति को प्रदेश के युवाओं और उद्योगों के…

Read More

वन मण्डल उमरिया में बाघ के हमले में मृत महिला के परिजन को दी जायेगी आर्थिक सहायता

भोपाल वन मण्डल उमरिया के अंतर्गत वन परिक्षेत्र घुनघुटी की बीट अरहरियादादर कक्ष क्रमांक आर.-239 में वन्य-प्राणी बाघ द्वारा लकड़ी बीनने गयी महिला बचनी बाई पर हमला किया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। वन विभाग द्वारा शासन के नियमानुसार महिला के परिजन को आर्थिक सहायता दी जाने की कार्यवाही की जा रही है। वन मण्डलाधिकारी उमरिया ने बताया कि पीड़ित परिवार को वन विभाग द्वारा हर संभव तात्कालिक सहायता प्रदान की जा रही है। वन मण्डलाधिकारी वन मण्डल उमरिया ने बताया कि 25 दिसम्बर को दूरभाष पर सूचना प्राप्त…

Read More