एनएमडीएफसी ने 24.84 लाख लाभार्थियों को 9,228 करोड़ रुपये किए वितरित, 85 प्रतिशत महिलाएं शामिल

नई दिल्ली राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम (एनएमडीएफसी) ने अपनी स्थापना के बाद से 24.84 लाख से अधिक लाभार्थियों को 9,228.19 करोड़ रुपये से अधिक वितरित किए हैं, जिनमें से 85 प्रतिशत से अधिक लाभार्थी महिलाएं हैं। यह जानकारी सरकार ने शनिवार को दी। एनएमडीएफसी अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में है। इसकी स्थापना अल्पसंख्यक समुदायों के बीच पिछड़े वर्गों के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए की गई है। वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान एनएमडीएफसी ने 1.84 लाख से अधिक लाभार्थियों को 765.45 करोड़ रुपये…

Read More

खंडवा में जल कर राख हुआ 500 साल पुराना श्री राम मंदिर, मूर्तियों समेत सारा सामान जलकर खाक

खंडवा मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के भामगढ़ स्थित श्री राम मंदिर में शुक्रवार की देर रात आग लग गई। मंदिर में आग लगने के बाद पहले ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन, जब आग नियंत्रित नहीं हुई तो फायर ब्रिगेड की मदद ली गई। पुलिस के मुताबिक मंदिर में आग कैसे लगी यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस अग्निकांड में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, मंदिर में रखा सामान जरूर बड़ी तादाद में जल गया है। अग्निकांड के समय मंदिर में कोई था…

Read More

ब्लैकफोनः इस फोन का दुरुपयोग संभव नहीं

अधिकांश लोगों को मोबाइल फोन खो जाने का उतना अफसोस नहीं होता जितना कि उसमें मौजूद डेटा के खो जाने या फिर गलत हाथों में पहुँच जाने को होता है। बड़ी कंपनियों के अधिकारियों और सरकारी नौकरशाहों के लिए तो यह बेहद चिंता का मुद्दा बन जाता है, जिनके फोन में कई संवेदनशील जानकारियाँ, सूचनाएँ, फोन नंबर आदि हो सकते हैं। इन्हीं चिंताओं के मद्देनजर एक अदद ऐसे स्मार्टफोन की तलाश लंबे समय से की जाती रही है जो या तो गुम ही न हो पाए और अगर गुम हो…

Read More

भारत में जल्द दस्तक देगा iQoo नए Z9 Turbo Endurance एडिशन

नई दिल्ली iQoo ने नए स्मार्टफोन को लाने की तैयारी कर दी है। नए एडिशन का नाम Z9 Turbo Endurance दिया गया है। नए वैरिएंट में बेहतरीन बैटरी लाइफ मिलने वाली है। क्योंकि इसमें 6400 mAh बैटरी दी गई है जो यूजर एक्सपीरियंस काफी अच्छा देने वाली है। यानी यूजर्स को कोई परेशानी नहीं होगी। बैटरी कैपेसिटी में यूजर्स को कई शानदार अपडेट्स मिले हैं। Z9 Turbo के मुकाबले इस फोन में 400 mAh ज्यादा दी गई है। पावर के लिहाज से भी ये काफी पॉजिटिव साउंड करता है। फोन…

Read More

इसरो के अनूठे रिकॉर्ड कायम करने वाले ‘स्पैडेक्स’ अंतरिक्ष मिशन के लिए उलटी गिनती काम कल से शुरू करेगा

चेन्नई भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) वर्ष 2024 शानदाई विदाई देने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुये अपने दोहरे रिकॉर्ड कायम करने वाले ‘स्पैडेक्स’ अंतरिक्ष मिशन के लिए उलटी गिनती काम कल से शुरू करेगा। इसके तहत पहली अंतरिक्ष डॉकिंग तकनीक पर – स्पैडेक्स उपग्रह से जुड़ी डॉकिंग और अनडॉकिंग श्रृंखला है और दूसरा पीएसएलवी-सी60 प्रक्षेपण यान पर पीओईएम-4 के हिस्से के रूप में 24 वैज्ञानिक प्रयोगों का पीएसएलवी का चौथा चरण शामिल है। पीएसएलवी-सी60 स्पैडेक्स मिशन का प्रक्षेपण 30 दिसंबर को श्रीहरिकोटा के पहले अंतरिक्ष बंदरगाह पर पैड…

Read More

महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ को हटाकर अनुकूल जैन को नया प्रशासक नियुक्त किया

उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने पुष्टि की है कि महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक गणेश धाकड़ को उनके पद से हटा दिया गया है. हालांकि, उनके स्थान पर नया प्रशासक कौन होगा, इस पर अभी निर्णय नहीं लिया गया है. वही महाकालेश्वर मंदिर की आय से हेरफेर के मामले में आरोपी बनाए गए दो कर्मचारियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. 2 बार मंदिर समिति के प्रशासक रहे हैं धाकड़ महाकाल मंदिर का अगला समिति प्रशासक कौन होगा इसे लेकर संशय है.…

Read More

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में 5 वर्षीय भतीजी से चाचा ने किया दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती मासूम, मौके से आरोपी फरार

लखनऊ उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक चाचा ने अपनी पांच साल की मासूम भतीजी को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से फरार हो गया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। यहां पर मासूम का इलाज चल रहा है। जानिए पूरी घटना जानकारी के मुताबिक, यह घटना हरदत नगर गिरण्ट क्षेत्र के एक गांव की…

Read More

निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू, अंतिम संस्कार से भड़के राहुल गांधी

नई दिल्ली पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका यहां निगमबोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसे मनमोहन सिंह का अपमान करार दिया। इसके अलावा, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इसे परंपरा का उल्लंघन बताया। राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय…

Read More

ED ने पूर्व मंत्री केटी रामा राव (KTR) को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया, 7 जनवरी को होंगे पेश

नई दिल्ली केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री केटी रामा राव (KTR) को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। उनके अलावा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार और हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (HMDA) के पूर्व मुख्य अभियंता BLN रेड्डी को भी 2023 में हैदराबाद में आयोजित फॉर्मूला-ई रेस के आयोजन में कथित वित्तीय गड़बड़ियों के मामले में समन जारी किया है। केटी रामा राव को 7 जनवरी को पेश होने के लिए समन भेजा गया है। वहीं, अरविंद…

Read More

अंबिकापुर- बिलासपुर नेशनल हाईवे सड़क पर ट्रक और कार की आपस में भिड़ंत

कोरबा छत्तीसगढ़ के कोरबा में अभी-अभी एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. अंबिकापुर- बिलासपुर नेशनल हाईवे सड़क पर ट्रक और कार की आपस में भिड़ंत हो गई जिससे दोनो वाहनों में आग लग गई. ट्रक कार के ऊपर पलट गई. वहीं नीचे फंसी कार में दो लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. राहगिरों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस में सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची बांगो पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. वहीं इस हादसे की…

Read More

भारतीय डॉक्टर ब्रिटेन छोड़कर अपने वतन भारत वापस लौट रहे, कहा- मत जाना UK, अपना भारत सबसे अच्छा

लंदन हाल के समय में बड़ी संख्या में भारतीय डॉक्टर ब्रिटेन छोड़कर अपने वतन भारत वापस लौट रहे हैं। इन डॉक्टरों ने ब्रिटेन में अपने अनुभव को "ओवरवर्क (अत्यधिक काम का बोझ) और अंडरपेड (कम वेतन)" बताया है। काम के अत्यधिक दबाव और अपेक्षाकृत कम वेतन ने डॉक्टरों को यह कठोर फैसला लेने पर मजबूर कर दिया है।  पहले भारतीय डॉक्टर ब्रिटेन को बेहतर वेतन और अवसरों के लिए एक आदर्श जगह मानते थे। लेकिन अब इस ट्रेंड में बदलाव देखा जा रहा है। भारत में चिकित्सा क्षेत्र में बढ़ते…

Read More

गूगल मैप से निर्माणाधीन हाईवे पर चढ़ी कार, मिट्टी के टीले से टकरा कर क्षतिग्रस्त हुई कार, चालक घायल

हाथरस उत्तर प्रदेश में पिछले एक महीने में गूगल मैप की वजह से कई दर्दनाक हादसे हो चुके हैं। गूगल मैप लोगों गलत रास्ता दिखा कर भटका देता है। जिसके चसते बीते दिनों कई लोगों की जान भी जा चुकी है। अब हाथरस में गूगल मैप की वजह से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक बार फिर से गूगल मैप ने गलत रास्ता दिखाया और कार सवार लोगों को निर्माणाधीन हाइवे पर भेज दिया। जिस वजह से कार मिट्टी के टीले से टकरा गई और कार चालक बुरी तरह…

Read More

सरगुजा में खेत में मिला जिंदा नवजात, दफन करने की कोशिश

सरगुजा छत्तीसगढ़ में लगातार मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आ रहा है. धमतरी के बाद अब सरगुजा जिले में जिंदा नवजात खेत में मिला है. नवजात को दफन करने की कोशिश की गई थी. बच्चे के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने नवजात की जान बचाई है. बताया जा रहा कि यह बच्चा कुछ ही घंटे पहले पैदा हुआ है. पूरा मामला सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पेटला कोयलापानी का है. ग्रामीणों ने नवजात को सीतापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत खतरे…

Read More

राजस्थान-मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय कृषि मंत्री को लिखा पत्र, मूंग का खरीद लक्ष्य और अवधि बढ़ाएं

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के किसानों के हित में मूंग के खरीद लक्ष्य को बढ़ाने सहित खरीद अवधि को भी 5 फरवरी तक बढ़ाने के संबंध में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर अनुरोध किया है। शर्मा ने राज्य में असमय हुई वर्षा एवं भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मूंग खरीद के लिए गुणवत्ता मापदण्डों में शिथिलता प्रदान करने के लिए भी केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री को पत्र लिखा है। इससे अधिकाधिक किसानों से मूंग की खरीद…

Read More

राजस्थान-सिरोही के एसी वेटिंग रूम में मिले दो मोबाइल और नकदी व सामान, रेलवे सुरक्षाकर्मियों ने यात्री को लौटाया

सिरोही। सिरोही में आबूरोड रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों द्वारा शुक्रवार को गत 25 दिसंबर 2024 को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्थित एसी वेटिंग रूम में लावारिस हालत में मिले दो मोबाइल, नकदी और अन्य सामान को संबंधित यात्री को लौटा दिया। खोया सामान पाकर यात्री ने रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों की प्रशंसा की। इस मामले में गत 25 दिसंबर 2024 को रेलवे सुरक्षाबल को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्थित एसी वेटिंग रूम में लावारिस हालत में लेडीज पर्स पड़े होने की सूचना मिली। इस पर प्लेटफॉर्म पर तैनात हेड कांस्टेबल…

Read More