न्यूयॉर्क सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज और उनके मंगेतर बेनी ब्लैंको हर दिन कपल गोल्स देकर सिंगल्स की नींदे हराम कर रहे हैं। सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको कोजी फोटोज शेयर करके सर्दी में बाकी लोगों का दिल जला रहे हैं। उन्होंने फिर से कुछ ऐसा ही किया है। हाल ही में 36 वर्षीय बेनी ब्लैंको ने ठंड में एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वे एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं। ब्लैंको और सेलेना को देखकर लोग खूब सारे फनी कमेंट्स भी कर रहे हैं। इस बीच सेलेना भी…
Read MoreDay: December 28, 2024
छत्तीसगढ़-दुर्ग में गाय की खाल से भरा ट्रक पकड़ाया, ड्राइवर सहित दो हिरासत में
दुर्ग। कुम्हारी टोल प्लाजा के पास गाय और अन्य जानवरों के खाल भरे ट्रक को पकड़ा गया है. कुम्हारी पुलिस और यातायात पुलिस की कार्रवाई के दौरान पॉयलेटिंग कर रहे दो आरोपी फरार हो गए, वहीं महाराष्ट्र पासिंग (MH 49) ट्रक के चालक के साथ दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि ट्रक महाराष्ट्र की ओर से आ रही थी, जिसकी जानकारी मिलने पर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता राजनांदगांव से ट्रक का पीछा करते आ रहे थे. आखिरकार कुम्हारी टोल प्लाजा…
Read Moreमौनी रॉय भी निकल पड़ी हैं न्यू ईयर मनाने
मुंबई न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए फिल्मी और टीवी सितारे लगातार मुंबई से अपने-अपने डेस्टिनेशंस के लिए रवाना होते दिख रहे हैं। जहां बीती रात एयरपोर्ट पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा के साथ दिखे, वहीं शनिवार सुबह मौनी रॉय भी हसबैंड और अपने पेट डॉग के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं। आलिया-रणबीर और राहा के बाद अब एयरपोर्य से मौनी रॉय और उनके हसबैंड सूरज नांबियार की कई सारी तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें दोनों की गोद में उनका Pet डॉग दिख रहा है। …
Read Moreमनमोहन सिंह ‘मौन’ हुए पंचतत्व में विलीन…
नई दिल्ली पूरे राजकीय सम्मान के साथ शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और रक्षा मंत्री सहित तमाम गणमान्य लोगों की उपस्थिति में निगम बोध घाट पर मुखग्नि दी गई। इससे पहले निवास से उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय लाया गया। यहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंतिम दर्शन किए। इसके बाद निगम बोधी घाट के लिए अंतिम यात्रा रवाना हुई। कांग्रेस मुख्यालय में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा सहित पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद…
Read Moreछत्तीसगढ़-दुर्ग में दो गुंडा बदमाश जिला बदर, कलेक्टर ने एक वर्ष के लिए लगाया प्रतिबंध
दुर्ग। दुर्ग जिला कलेक्टर ने दो गुंडा बदमाश को जिलाबदर का आदेश जारी की है। जिसमे एक दुर्ग और एक भिलाई का रहने वाला है। जिसके खिलाफ कई थाना क्षेत्र में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों बदमाश दुर्ग – रायपुर के अलावा 5 अन्य जिलों सीमावर्ती में एक वर्ष के लिए प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। दो बदमाशों को जिलाबदर किया है। मोहम्मद इमरान और तेजिंदर उर्फ टोनी सरदार अदातन अपराधी हैं। जिनके कई अपराधिक रिकॉर्ड हैं। मो. इमरान इमामबाड़ा कैम्प दो शीतला मंदिर के पास थाना छावनी का…
Read Moreछत्तीसगढ़-कांकेर में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर
कांकेर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाने के तहत एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। कार ने बाइक सवार पांच लोगों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार को भानुप्रतापपुर से अंतागढ़ मार्ग पर खंडी नदी के पास ये हादसा हुआ है। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मरने वालों की शिनाख्त करने में जुटी है। छत्तीसगढ़ में दुर्घटनाओं का ग्राफ साल दर…
Read MoreMCG टेस्ट हुआ रोमांचक, भारत का स्कोर 358/9, नीतीश रेड्डी ने जड़ा पहला टेस्ट शतक
मेलबर्न इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल बारिश के चलते समाप्त हो गया है। नीतीश रेड्डी के शतक के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 474 रनों के आगे 9 विकेट के नुकसान पर 358 रन बना लिए हैं। रेड्डी 10 चौकों और 1 छक्के की मदद से 105 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। उनका साथ मोहम्मद सिराज दे रहे हैं। भारत अभी भी मेजबानों से 116 रन पीछे है।…
Read Moreछत्तीसगढ़-रायगढ़ में अज्ञात बाइक चालक ने अधेड़ ग्रामीण को मारी टक्कर, मौत की जांच में जुटी पुलिस
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में छठी कार्यक्रम से पैदल घर लौट रहे अधेड़ ग्रामीण को अज्ञात बाइक चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। इस दुर्घटना में घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के बेटे की शिकायत पर लैलूंगा ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खार गांव निवासी हिमांशु भगत ने थाने में रिपोर्ट…
Read Moreमुख्यमंत्री साय के निर्देश पर अम्बेडकर अस्पताल के हार्ट, चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग में ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा प्रारंभ
रायपुर. छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के हार्ट सर्जरी विभाग के कुशल डॉक्टरों की टीम ने 50 वर्षीय महिला की सफल ओपन हार्ट सर्जरी कर मरीज को नया जीवन दिया है। हार्ट सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू के नेतृत्व में यह सफल ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के बाद महिला की हालत ठीक है तथा वह अभी डॉक्टरों की देखरेख में है। मरीज का वाल्व रिप्लेसमेंट हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राज्य के निवासियों को नए वर्ष के आगमन पर ओपन…
Read Moreछत्तीसगढ़-रायपुर में पूर्व मंत्री कवासी लखमा के घर पर ईडी की दबिश, बेटे के निवास पर भी पड़ा छापा
रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पूर्ववर्ती भूपेश सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा के धरमपुरा, रायपुर स्थित निवास पर छापा मारा है. ईडी की कार्रवाई के दौरान सीआरपीएफ के जवान घर को घेरे हुए हैं. ईडी की टीम सुबह से ही कांग्रेस नेताओं के घरों पर छापेमारी में जुटी है. इसके पहले सुकमा में कवासी लखमा के बेटे और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी के साथ नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घरों पर ईडी की टीम ने दबिश दी थी.…
Read Moreएमसीजी में पुष्पा बनें नीतीश रेड्डी, हाफ सेंचुरी के बाद दिखाया स्वैग
मेलबर्न भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से बीजीटी का चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। 21 साल के युवा भारतीय ऑलराउंंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने इस सीरीज में अपना टेस्ट डेब्यू किया। उन्होंने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में ही अपना डेब्यू कर लिया था। उसके बाद से नीतीश ने अपनी बल्लेबाजी से पूरी सीरीज में सबको काफी प्रभावित किया। नीतीश ने मेलबर्न टेस्ट से पहले तीन 40 प्लस स्कोर बनाए थे। लेकिन वह अपना पहला अर्धशतक नहीं जड़ पा रहे थे। हालांकि उन्होंने अब मेलबर्न…
Read Moreबर्फबारी में फंसे पर्यटकों के लिए देवदूत बनी सेना, चिनार कोर ने 68 लोगों को बचाया
जम्मू भारतीय सेना ने गुलमर्ग जाते वक्त रास्ते में फंसे कई पर्यटकों को बचाया है। भारतीय सेना की चिनार कोर ने इस मिशन को अंजाम दिया है। चिनार वॉरियर्स को सिविल प्रशासन से पर्यटकों के फंसे होने की जानकारी मिली थी। इसके मुताबिक पर्यटक गुलमर्ग और तानमार्ग जा रहे थे। इसी दौरान भारी बर्फबारी के चलते पर्यटक यहां पर फंस गए थे। चिनार कोर के मुताबिक इस दौरान कुल 68 लोगों को बचाया गया। इनमें 30 महिलाएं, 30 पुरुष और 8 बच्चे शामिल हैं। इसके बाद सभी 137 पर्यटकों को…
Read More28 एवं 29 दिसंबर को होने वाली आरक्षण की कार्यवाही स्थगित
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी सर्वसाधारण को सूचनार्थ किया जाता है कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के आरक्षण के संबंध में इस कार्यालय द्वारा 28 दिसंबर एवं 29 दिसंबर 2024 को होने वाले आरक्षण की कार्यवाही को छत्तीसगढ़ शासन एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर द्वारा 27 दिसंबर 2024 को जारी नवीन समय सारणी के कारण स्थगित किया जाता है। त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के पदों के आरक्षण की कार्यवाही हेतु जारी समय सारणी को संशोधित कर नवीन समय सारणी जारी की जाती है। जो इस प्रकार है- जिला…
Read Moreइंदौर में युग पुरुष आश्रम की मान्यता रद्द, 86 बच्चे उज्जैन शिफ्ट, 10 बच्चों की मौत के बाद मिली थीं खामियां
इंदौर इंदौर में स्थित युगपुरुष धाम आश्रम की मान्यता जिला प्रशासन ने रद्द कर दी है। आश्रम में पिछले 6 महीनों में 10 मासूम बच्चों ने अपनी जान गंवाई थी। जांच में यह खुलासा हुआ कि इन मौतों का मुख्य कारण खून की कमी और गंभीर संक्रमण था, जो आश्रम की घोर लापरवाही के कारण हुआ। कलेक्टर ने कहा कि इस मामले में आश्रम को नोटिस जारी किया गया था। साथ ही आश्रम के प्रबंधन में भी परिवर्तन किया गया था। इसके बाद सहमति मिलने पर गुरुवार को इस आश्रम…
Read Moreछत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 (2024) संशोधन नियम के तहत् होगी अजजा व अजा के पदों का आरक्षण
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जिले में पहली बार जिला पंचायत के 10 सदस्यों का निर्वाचन प्रस्तावित है। छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 (2024) संशोधन नियम के अनुसार, नियम 04 के बिंदु क्र. 03 के तहत सबसे पहले अनुसूचित जनजाति का आरक्षण किया जाएगा, इसके बाद अनुसूचित जाति का आरक्षण किया जाएगा। आरक्षण प्रवर्गवार अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति का अवरोही क्रम के प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा। इस प्रक्रिया में कुल 10 जिला पंचायत सदस्यों में से अनुसूचित जनजाति के 07, अनुसूचित जाति के 01 और अनारक्षित के 02 पद आरक्षित होंगे।…
Read More
