CG में कौन होगा नया DGP, साय सरकार ने केंद्र को भेजे तीन अफसरों के नाम

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के नए डीजीपी के लिए तीन पुलिस अधिकारियों के नाम केंद्र सरकार को भेजे हैं. राज्य सरकार ने दूसरी बार नाम भेजे हैं. माना जा रहा है कि आने वाले एक दो दिनों में केंद्रीय गृहमंत्रालय की तरफ से छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी की नियुक्ति पर मुहर लग सकती है. बता दें कि जो प्रस्ताव पहले भेजा गया था, उसमें कुछ जानकारियों का आभाव होने की वजह से प्रस्ताव को लौटा दिया गया था, ऐसे में अब फिर से केंद्र सरकार को नया प्रस्ताव भेजा…

Read More

साल 2024 में महंगाई ने बिगाड़ दिया रसोई का बजट, खाद्य तेल 150 रु/ली पहुँचा

भोपाल वर्ष 2024 में जैसे-जैसे दिन बीते रसोई पर खर्च बढ़ता रहा। यह खर्च उन्हीं वस्तुओं को खरीदने में हुआ, जिससे कुछ दिनों पहले तक कम दरों में खरीदा जाता रहा था। आटा, दाल, तेल, मसालों सहित ड्रायफ्रूट में लगी महंगाई की आग सब्जियों तक में पहुंच गई। इन 12 महीनों में खाद्य पदार्थों की कीमतों में नौ से लेकर 100 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। दिसंबर 2023 में सोयाबीन, सरसों सहित अन्य खाद्य तेलों के भाव 120 से 130 रुपये प्रतिलीटर थे। दिसंबर 2024 में इनकी…

Read More

राजस्थान-अजमेर में इमरजेंसी वार्ड से डॉक्टर गायब और सोनोग्राफी कक्ष पर मिला ताला, विधानसभा अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

अजमेर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार शाम जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की कई अव्यवस्थाएं उजागर हुईं। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में तैनात दोनों चिकित्सा अधिकारी ड्यूटी पर अनुपस्थित मिले, जिनमें से एक डॉक्टर की गैरमौजूदगी की कोई जानकारी नहीं थी, जिस पर उनकी गैरहाजिरी दर्ज की गई। वहीं सोनोग्राफी कक्ष पर भी ताला लटका मिला, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। निरीक्षण के दौरान डॉ. सुभाष सैनी और डॉ. मोनिका बिना सूचना के ड्यूटी से गायब मिले। स्टाफ…

Read More

मेलबर्न में हार ने बिगाड़ा WTC फाइनल का गणित, अब श्रीलंका के सहारे टीम इंडिया

मुंबई भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26-30 दिसंबर के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में बॉक्सिंग-डे टेस्ट खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम को 184 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी. मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 340 रनों का टारगेट मिला था, मगर वह इस गेम को ड्रॉ भी नहीं करा सकी. अब बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का आखिरी मुकाबला 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. मेलबर्न टेस्ट में हार के बाद भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 के फाइनल में पहुंचने की…

Read More

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने हनुमान मंदिर को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों का खंडन करते हुए प्रेस नोट जारी किया

 जबलपुर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट प्रशासन ने हाल ही में मुख्य न्यायाधीश एस.के. कैत के आधिकारिक बंगले से मंदिर हटाए जाने के दावे वाली खबरों का खंडन किया है। प्रशासन ने यह साफ किया है कि ऐसी खबरें पूरी तरह से आधारहीन, झूठी और गुमराह करने वाली हैं। कोर्ट ने इसे न्याय के काम में दखल मानते हुए गलत कहा है, मीडिया और लोगों से ऐसी बातें न फैलाने की अपील भी की है। यह भी कहा है कि ऐसी बातें न्यायपालिका की इज्जत को ठेस पहुंचाने की कोशिश है।…

Read More

राजस्थान-सिरोही में 45 हजार की अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आश्रम एक्सप्रेस से ले जा रहा था गुजरात

सिरोही। रेलवे राजस्थान के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र साहू, पुलिस अधीक्षक जीआरपी (उत्तर) जोधपुर अभिजीत सिंह तथा पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें ट्रेनों में अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, शराब, मादक पदार्थ, हथियार, बहुमूल्य सामग्री एवं नकदी परिवहन को रोकने उद्देश्य से वृत्ताधिकारी जीआरपी वृत्त जोधपुर संदीपसिंह  के सुपरविजन में चलती ट्रेन दिल्ली-साबरमती आश्रम एक्सप्रेस में चेकिंंग की गई। साधारण कोच से गश्त चेकिंग के दौरान रेलवे सुरक्षा बल टीम द्वारा रेलवे स्टेशन फालना से निकलने…

Read More

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

उज्जैन भारत के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे जहां उन्होंने गर्भ ग्रह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अभिषेक किया और उनका आशीर्वाद लेने के साथ ही मनोकामना भी की। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित घनश्याम शर्मा ने बताया कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने थल सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी के साथ मिलकर विश्वशांति हेतु श्री महाकालेश्वर भगवान का गर्भगृह में पहुंचकर पूजन अर्चन किया। इस दौरान…

Read More

राजस्थान-बीकानेर में महिला हेड कांस्टेबल की रसोइया महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास, गंभीर हालत में रेफर

बीकानेर। सदर थाना के अग्रसेन नगर में महिला हेड कांस्टेबल के घर खाना बनाने वाली 34 वर्षीय महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में महिला को उसके परिचितों ने निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया, मगर हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बीकानेर रेफर कर दिया। सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि अग्रसेन नगर निवासी नीतू सैनी घरों में खाना बनाकर अपने परिवार का पालन पोषण करती है। नीतू सैनी एक महिला हेड कांस्टेबल सहित अन्य घरों में…

Read More

छत्तीसगढ़-रायपुर में दो पक्षों में पैसे के 3 दिन चले झगड़े में हत्या की कोशिश, पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो पक्षों के बीच पैसे की मांग को लेकर हुआ विवाद हत्या के प्रयास में बदल गया. 26 दिसंबर से शुरू हुआ यह सिलसिला 28 दिसंबर तक चला, जब आरोपियों ने हत्या की नियत से हमला किया. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, 26 दिसंबर को मोहम्मद अली के फाल सिलिंग दुकान पर पैसे की मांग को लेकर मोहम्मद…

Read More

राजस्थान-जैसलमेर में रेगिस्तान फाड़कर निकला पानी, नीचे जहरीली गैस की पाइप लाइन से हो सकता है रिसाव

जैसलमेर। जैसलमेर में मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र में शनिवार को ट्यूबवेल खुदाई के दौरान पानी का फव्वारा फूट गया। पानी करीब 50 घंटों तक लगातार उसी रफ्तार से बाहर निकलता रहा। किसी के समझ नहीं आया है कि आखिर ये कैसे हो रहा है? शनिवार सुबह पांच बजे धरती फाड़कर निकलना शुरू हुआ पानी सोमवार की सुबह सात बजे अपने आप बंद हो गया। इधर, उप तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट ललित चारण ने बताया कि जैसलमेर के मोहनगढ़ उप तहसील के 27 बीडी के जोरा माइनर पर ट्यूबवेल खोदते समय जमीन…

Read More

छत्तीसगढ़-बिलासपुर में रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.40 लाख ऐंठे, दंपति गिरफ्तार

बिलासपुर. न्यायधानी बिलासपुर में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है.  दरअसल, आरोपी पति और पत्नी ने खुदको रेलवे का कर्मचारी बताकर युवक डोमन राजपूत को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए ऐंठ लिए. मामले में पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले के बिल्हा में उमरिया निवासी डोमन राजपूत को आरोपी रूपेश रजक और उसकी पत्नी रोमा रजक ने खुद को रेलकर्मी बताया. दोनों आरोपियों ने युवक को रेलवे…

Read More

आठ वर्षीय अंतर्राष्ट्रीय बाल साध्वी श्वेतिमा माधव प्रिया पहुंची मुंजेश्वरनाथ धाम, लिया बाबा मुंजेश्वरनाथ का आशीष

आठ वर्षीय अंतर्राष्ट्रीय बाल साध्वी श्वेतिमा माधव प्रिया पहुंची मुंजेश्वरनाथ धाम, लिया बाबा मुंजेश्वरनाथ का आशीष साध्वी श्वेतिमा ख्यातिलब्ध समाजसेवी सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ एवं देहदानी डा रागिनी पाण्डेय की सुपुत्री है  गोरखपुर कहते हैं बाल मन सपनों में तरह तरह के खिलौने देखा करते हैं लेकिन साध्वी श्वेतिमा को सपने में ठाकुर जी दिखा करते थे, इनकी लीलाएं दिखा करती थी। सुबह होते ही सपनों का वर्णन अपने माता पिता से करती थी। वे बताती थी कि कैसे वृन्दावन बिहारी लाल उनसे सपनों में बातें करते हैं। भगवान के…

Read More

राजस्थान-मुख्यमंत्री ने जोधपुर एवं उदयपुर के विधायकों के साथ की बैठक, विकास कार्यों से क्षेत्र में बदलाव और जनता का बढ़ा विश्वास

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन से सर्वांगीण विकास करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिए आधारभूत विकास के साथ ही प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लक्ष्य समाज के अन्तिम व्यक्ति को राहत पहुंचाते हुए उत्थान और कल्याण सुनिश्चित करना है। शर्मा रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर जोधपुर एवं उदयपुर संभाग के विधायकों के साथ बजट वर्ष…

Read More

छत्तीसगढ़-रायपुर में अवैध रेत परिवहन करते 12 वाहन जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

रायपुर। रायपुर खनिज विभाग ने रेत के अवैध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. अभनपुर क्षेत्र में बिना रॉयल्टी पर्ची के रेत का अवैध परिवहन करते 12 वाहनों को पकड़कर कार्रवाई की गई है. खनिज अधिकारी ने बताया कि उक्त वाहनों से लगभग 3 लाख 28 हजार रुपए की अर्थदंड जमा कराई जाएगी. खनिज विभाग की टीम ने 28 और 29 दिसंबर की दरमियानी रात ये कार्रवाई की है. बता दें कि गोबरा नवापारा क्षेत्र के ग्राम पारागांव में कोलियरी एवं पारागांव के मध्य स्थित अटल चौक वाली रास्ते…

Read More

छत्तीसगढ़-पेंड्रा में ट्रेन रोकने के लिए रेलवे ट्रैक पर रखा नाली का स्लैब, आरोपी को गिरफ्तार कर RPF ने किया खुलासा

बिलासपुर/गौरेला पेंड्रा मरवाही. ट्रैक पर स्लैब रखकर ट्रेन को डीरेल करने की साजिश की गई थी. पेंड्रा रोड आरपीएफ ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. इससे पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. बिलासपुर आरपीएफ के उच्च सूत्रों ने बताया है कि इस मामले में एक आरोपी पवन सिंह को गिरफ्तार किया गया है. उक्त आरोपी भनवारटंक से गौरेला जाते हुए ट्रैक में गिरफ्तार किया है. सूत्रों ने बताया कि उक्त आरोपी से विस्तृत पूछताछ की गई है. सूत्रों का दावा है कि उक्त आरोपी ने…

Read More