राजस्थान-केंद्रीय कृषि मंत्री पहुंचे सिरसा-हरियाणा, पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को दी श्रद्धांजलि

जयपुर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने सोमवार को हरियाणा के डबवाली, सिरसा स्थित पैतृक गांव चौटाला पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो स्वर्गीय ओमप्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा में सम्मिलित होकर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने शोक संतप्त परिवारजनों एवं समर्थकों से मुलाकात कर उन्हें संबल प्रदान किया। चौटाला का जीवन सेवा और संघर्ष का प्रतीक स्वर्गीय ओमप्रकाश चौटाला के योगदान को याद करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय ओमप्रकाश चौटाला का जीवन किसानों, मजदूरों, गांव…

Read More

छत्तीसगढ़-राजनांदगांव में पुलिस आरक्षक भर्ती गड़बड़ी में तीन पुलिसकर्मी और एक महिला को पकड़ा, अब तक 11 गिरफ्तार

राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस भर्ती गड़बड़ी मामले में गिरफ्तारियां का सिलसिला लगातार जारी है, आज पुलिस के तीन पुरुष आरक्षक और एक महिला अभ्यर्थी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन चारों आरोपियों को रिमांड पर आज जेल भेज दिया गया है। पूर्व में सात लोगों के गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों की संख्या अब 11 हो चुकी है। राजनांदगांव पुलिस भर्ती गड़बड़ी मामले में पुलिस ने आज तीन पुलिस आरक्षक और एक महिला अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है…

Read More

प्राथमिक सहकारी समिति कर्मचारी संघ भोपाल जिला ईकाई उमरिया ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन

प्राथमिक सहकारी समिति कर्मचारी संघ भोपाल जिला ईकाई उमरिया ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन एन.सी.सी.एफ के मनमानी के विरोध में समय पर उठाव न करने को लेकर ज्ञापन उमरिया  धान का तैय सीमा पर एन.सी.सी.एफ द्वारा परिवहन न करने के कारण एवं बरसात मे खराब धान की क्षतिपूर्ति परिवहनकर्ता द्वारा वसूली कराने को लेकर आज प्राथमिक सहकारी समिति कर्मचारी संघ भोपाल जिला ईकाई उमरिया द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। विदित हो कि जिस तरीक़े से धान उठाव एवं परिवहन का काम एन.सी.सी.एफ. को दिया गया लेकिन एन.सी.सी.एफ द्वारा उठाव…

Read More

मध्य प्रदेश में नए साल की पार्टी को लेकर पुलिस अलर्ट मोड़ पर, भोपाल-इंदौर समेत बड़े शहरों में होगी चैकिंग

भोपाल मध्य प्रदेश में न्यू ईयर पार्टी को लेकर पुलिस ने चैकिंग और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं, खासतौर पर राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में प्रमुख मार्गों पर पुलिस के चैकिंग पाइंट लगाए जाएंगे, इसके अलावा शाम 6 बजे के बाद से ओवर स्पीड, ब्रीथ एनालाइजर और बॉडी कैमरों से भी नजर रखी जाएगी. अगर कोई ओवर स्पीड़िंग और शराब के नशे में वाहन चलाता मिलता है तो उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी. जबकि न्यू ईयर पार्टी को लेकर आयोजन स्थलों और पिकनिक स्पॉट पर भी…

Read More

प्रशासन ने की पूरी तैयारी, बाबा महाकाल के दर्शन होंगे सिर्फ 45 मिनट में

उज्जैन  नया साल आने में अब कुछ ही समय बचा है। ज्यादातर लोग नए साल की शुरुआत उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दर्शन से करते हैं। ऐसे में 31 दिसंबर और 01 जनवरी को बाबा महाकाल के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए भगवान महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 31 दिसंबर और एक जनवरी के दिन मंदिर समिति इस बार विशेष तैयारी कर रही है। भक्तों को आसानी से दर्शन कराने के लिए कई व्यवस्थाएं की गई हैं।…

Read More

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक ने ऑफिस और घर में नोटिस चस्पा किया , पैर छूने वालों को सख्त हिदायत दी

टीकमगढ़ मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से सांसद और केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक ने एक अनोखी पहल की है। उन्होंने लोगों को सख्त हिदायत देते हुए अपने ऑफिस और घर में दो नोटिस चस्पा किए हैं। इसमें लिखा है कि पैर पड़ना सख्त मना है। वहीं, दूसरे में लिखा है कि जिसने पैर छुए उसके काम की सुनवाई नहीं की जाएगी। भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक हमेशा नए अंदाज में और नई सोच और पहल के लिए जाने जाते हैं। वह…

Read More

देवास विकास नगर चौराहा पर मंदिर को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया, सुबह लगी हिंदूवादियों की भीड़

देवास  शहर के इंदौर रोड स्थित विकास नगर चौराहा पर एक मंदिर को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार देर रात की घटना बताई जा रही है, जिसकी जानकारी तड़के लोगों को लगी। इसके बाद मौके पर स्थानीय पार्षद अजय तोमर सहित कई लोगों की भीड़ जमा हो गई। चौराहा पर पुलिस चौकी के पीछे कालिका माता और भैरव जी का एक छोटा-सा मंदिर है, जिसमें तोड़फोड़ की गई है। सूचना मिलने पर औद्योगिक क्षेत्र थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी। सूचना मिलने…

Read More

टीम इंडिया के लिए हर बार की तरह साल 2025 भी बहुत बिजी रहने वाला है, हर महीने होगी सीरीज

नई दिल्ली टीम इंडिया के लिए हर बार की तरह साल 2025 भी बहुत बिजी रहने वाला है। लगभग हर महीने भारतीय टीम कहीं ना कहीं मुकाबले खेलते हुए नजर आएगी। इस साल एक आईसीसी इवेंट टीम इंडिया का निश्चित है, जबकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलने की आधी-अधूरी उम्मीदें जिंदा हैं। इसके अलावा साल का दूसरा बड़ा टूर्नामेंट एशिया कप होगा। भारतीय टीम द्विपक्षीय सीरीज जनवरी से ही खेलना शुरू कर देगी। इसके बाद दिसंबर तरह शेड्यूल मैचों से पैक्ड है। बुधवार एक जनवरी से शुरू हो…

Read More

टैक्स निपटारे के लिए सरकार ने विश्वास स्कीम की डेडलाइन एक महीने बढ़ाई

नई दिल्ली आज साल 2024 का आखिरी दिन है और कल से नए साल (New Year 2025) का आगाज होने जा रहा है, इस बीच टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर आई है. दरअसल, आयकर विभाग ऐन मौके पर विवाद से विश्वास स्कीम (Vivad Se Vishwas Scheme) की डेडलाइन में इजाफा कर दिया है. इस स्कीम की लास्ट डेट 31 दिसंबर तय की गई थी, जिसे बढ़ाकर अब 31 जनवरी तक कर दिया गया है. इसका मतलब है कि एक महीने और टैक्सपेयर्स अपने विवादित टैक्स को कम अमाउंट के साथ…

Read More

साल 2024 के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बेस्ट टेस्ट टीम चुनी है, जिसमें दुनिया भर के 11 खिलाड़ियों को जगह मिली

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में पहुंचने की दौड़ में एक समय सबसे आगे चल रही थी, लेकिन पिछले चार महीनों में कहानी एकदम बदल गई और अब टीम इंडिया के लिए लगातार तीसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का रास्ता काफी मुश्किल भरा हो गया है। साउथ अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच चुका है और अब भारत या ऑस्ट्रेलिया में से कोई एक टीम ही फाइनल में पहुंच पाएगी। खैर साल 2024 के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया…

Read More

सैकड़ों ट्रैक्टर के साथ हजारों अन्नदाता उतरे सड़कों में,अपनी मूलभूत मांगों को लेकर दी चेतावनी

डिंडोरी  खेती किसानी की समस्या को लेकर हजारों किसान सड़कों में उतरे और तहसील के सामने धरना प्रदर्शन किया किसानों ने मूलभूत समस्या पानी, नहर,समर्थन मूल्य सहित तमाम विषयों को लेकर सरकार को चेतावनी दिया और किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ़ कार्यवाही करने को कहा। नहरो में हो रहे भ्रष्टाचार के कारण आज सैकड़ों नहरें खराब पड़ी है, जिसके कारण कही पानी पानी के कारण फसल खराब है तो कही खेत सूखे पड़े है। क्षेत्र के कई ग्रामों में बिजली की समस्या के कारण घरों में अंधेरा…

Read More

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के बाद उत्तरी हवाओं के प्रभाव से ठिठुरन बढ़ी, एक जनवरी से कड़ाके की ठंड

भोपाल  प्रदेश में सोमवार को दिन का सबसे कम 18 डिग्री सेल्सियस तापमान टीकमगढ़ का दर्ज किया गया, जिससे टीकमगढ़ और नौगांव में सोमवार का दिन सबसे शीतल रहा। पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ चुका है इसके साथ ही हवाओं का रुख उत्तरी हो गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में हाल ही में जबरदस्त बर्फबारी हुई है। वहां से आ रही सर्द हवाओं ने एक बार फिर ठिठुरन बढ़ा दी है। आगामी तीन से चार दिन तक रात के तापमान में गिरावट बनी रह सकती…

Read More

टीम इंडिया को बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा, पूर्व पाक क्रिकेटर का भारतीय कोच पर हमला, सुनाई खरी-खरी

नई दिल्ली टीम इंडिया को बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा। पांचवें दिन के टी ब्रेक तक ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम इस मैच को ड्रॉ करा लेगी, लेकिन अगले दो घंटे से कम के समय पर पूरी टीम ढेर हो गई। ऋषभ पंत ने खराब शॉट खेला और फिर इसके बाद विकेट गिरते चले गए। इससे पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली नाखुश नजर आए और उन्होंने टीम के हेड कोच गौतम गंभीर, बैटिंग कोच और ऋषभ पंत पर निशाना साधा और कहा…

Read More

छत्तीसगढ़-कांकेर सांसद भोजराज नाग से ट्रैक्टर व जेसीबी मालिकों ने की शिकायत, पेमेंट न करने पर ठेकेदार को दी चेतावनी

कांकेर। कांकेर सांसद भोजराज नाग का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह ठेकेदार को चेतावनी दे रहे हैं। बताया जा है कि रावघाट इलाके के ट्रैक्टर व जेसीबी मालिकों ने ठेकेदार द्वारा भुगतान नहीं करने की शिकायत की थी। जिस पर सांसद जेसीबी मालिक के फोन से ठेकेदार से बात करने लगे। तभी अचानक सांसद बिफर गए और पब्लिक के सामने ही ठेकेदार को अपशब्द कहने लगे, इसका वीडियो अब शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरे मामले में ट्रेक्टर और जेसीबी मालिक ने ठेकेदार…

Read More

खजुराहो विधायक ने वरिष्ठ नागरिकों एवं समाज सेवियों के साथ किया बैठक का आयोजन

खजुराहो खजुराहो में मोदी जी के सफल कार्यक्रम के आयोजन के पश्चात् वुड्स कैफे रेस्टोरेंट में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मतंगेश्वर सेवा समिति के पंडित सुधीर शर्मा ने खजुराहो विधायक अरविंद पटेरिया से मतँगेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षण एवं सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा क़ी इटली से आयी योगिनी क्यारा ने खजुराहो में योग एवं मेडिटेशन सेंटर एवं परिवर्तन एनजीओ की आकांशा टिक्कू ने आगामी साल में खजुराहो में बृहद रूप से बृक्षा रोपण एवं स्वछता अभियान चलाने क़ी बात कही  माउंट आबू से ब्रह्मकुमारी दीदी…

Read More