नई दिल्ली भारत में चीन में फैल रहे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) संक्रमण की दस्तक हो गई. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी देते हुए बताया है कि कर्नाटक में दो एचएमपीवी संक्रमित पाए गए हैं. इसके अलावा गुजरात में भी एक मामला सामने आया है.गुजरात में 2 साल के बच्चे में ये वायरस पाया गया है. बच्चे को अहमदाबाद के चांदखेड़ा इलाके के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कर्नाटक सरकार ने कहा है कि इस वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है. बता दें कि इन…
Read MoreDay: January 6, 2025
श्योपुर जिले के विजयपुर नगर में टू लाइन सड़क निर्माण के बीच आ रहे अतिक्रमण पर प्रशासन ने जेसीबी चलवा दी
श्योपुर मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर नगर में टू लाइन सड़क निर्माण के बीच आ रहे अतिक्रमण पर प्रशासन ने जेसीबी चलवा दी. अतिक्रमण के खिलाफ की गई इस कार्रवाई के दौरान करीब 60 घरों के आगे के चबूतरे और बाउंड्री बॉल सहित बड़े पैमाने पर किए गए बेजा कब्जे को तोड़ा गया. प्रशासन आगे सड़क निर्माण के बीच आने वाले मकानों को भी जमींदोज करेगा. इस कार्रवाई के दौरान पांच थानों का पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा. जिले के विजयपुर में बंधपुरा से बस स्टैंड तक टू…
Read Moreजसप्रीत बुमराह की चोट ने बढ़ाई टेंशन, इंग्लैंड के भारत दौरे पर अधिकतर मैचों में आराम दिए जाने की संभावना है
सिडनी पीठ की ऐंठन से जूझ रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 19 फरवरी से शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर ध्यान रखते हुए इंग्लैंड के भारत दौरे पर अधिकतर मैचों में आराम दिए जाने की संभावना है। बुमराह रविवार को खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-3 से करारी हार में 32 विकेट लेकर भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। 30 साल का यह खिलाड़ी पीठ की ऐंठन के कारण ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर सका था। उन्होंने पांच मैचों की इस सीरीज में…
Read Moreराजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रतापगढ़ की सुशीला ‘बुमराह’ को लिया गोद, खेल मंत्री को अभ्यास सत्र में किया क्लीन बोल्ड
जयपुर। राजस्थान की प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ी सुशीला मीणा ने अपनी तेज गेंदबाजी से खेल मंत्री और ओलंपियन राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को नेट प्रैक्टिस के दौरान क्लीन बोल्ड कर सबको चौंका दिया। आरसीए एकेडमी में आयोजित इस अभ्यास सत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सुशीला की सटीक गेंदबाजी और राठौड़ के मिडिल स्टंप उखड़ने का दृश्य चर्चा का विषय बन गया है। खेल मंत्री राठौड़ ने सुशीला मीणा को सम्मानित करते हुए कहा, राजस्थान में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। हमें…
Read Moreराजस्थान-अमित शाह से गुफ्तगू करके लौटे किरोड़ी मीणा, ‘बताने के लिए नहीं होती विशेष चर्चा’
जयपुर। राजस्थान की राजनीति पर सियासतदानों की पैनी नजर बनी हुई है। भजनलाल सरकार से नाराज चल रहे कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। दोनों के बीच क्या बातचीत हुई इस पर अभी सस्पेंस बरकरार है। किरोड़ी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि विशेष चर्चा बताने की नहीं होती। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि दोनों के बीच साधारण चर्चा नहीं हुई विशेष चर्चा हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक किरोड़ीलाल मीणा…
Read Moreनाथन लियोन को एशेज के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 से बाहर रखा जा सकता है : पूर्व तेज गेंदबाज
नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज रयान हैरिस का मानना है कि अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन को अगले साल घरेलू मैदान पर होने वाली एशेज के लिए टीम की प्लेइंग 11 से बाहर रखा जा सकता है क्योंकि मेजबान टीम इंग्लैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण सीरीज के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी लाइन-अप पर विचार कर रही है। हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में तेज गेंदबाजों के दम पर तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में लियोन के नाम 500 से अधिक टेस्ट विकेट हैं, ने भारत के…
Read Moreराजस्थान-जोधपुर में गौवंश का काटा सिर, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
जोधपुर। सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जोधपुर के तिंवरी तहसील में गत 4 जनवरी को मथानिया चौराहे पर दो युवकों ने ऐसी घटना को अंजाम दिया, जिसके बाद सामाजिक सौहार्द बिगड़ना तय था। लेकिन प्रशासनिक सजगता और सामाजिक समरसता के चलते दोनों आरोपियों पर शीघ्र ही कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, गत 4 जनवरी को तिंवरी के मथानिया चौराहे पर एक गौवंश के बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से तिंवरी में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल…
Read Moreछत्तीसगढ़-बीजेपी के 15 जिलाध्यक्ष नियुक्त, रायपुर शहर में रमेश ठाकुर और ग्रामीण की श्याम नारंग को मिली जिम्मेदारी
रायपुर। बीजेपी संगठन महापर्व के तहत चल रहे संगठनात्मक चुनाव के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख ने 15 जिलों के लिए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। भाजपा रायपुर शहर जिला की कमान रमेश ठाकुर को दी गई है। वहीं श्याम नारंग को रायपुर ग्रामीण जिला की जिम्मेदारी सौंपी गई है। छह जनवरी को बाकी जिला अध्यक्षों का चुनाव होगा। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव दस जनवरी से पहले होने का है। बता दें कि 15 जिलों में 37 विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जहां से 37 प्रदेश प्रतिनिधियों का निर्वाचन…
Read Moreछत्तीसगढ़-गरियाबंद में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गायत्री महायज्ञ में शामिल, ‘सरकार ने देवी स्वरूपओं को महतारी वंदन योजना का सम्मान दिया’
गरियाबंद/रायपुर। भारत की सनातन परंपरा एक उदार परम्परा है, जो सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सनातन परम्पराओं और संस्कारों से हम सभी को जोड़ने के लिए अनेक अभिनव प्रयास किया जा रहा है। पिछले वर्ष ही अयोध्या धाम में बने भव्य राम मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी जी ने श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा की। आज देश-दुनिया से बड़ी संख्या में लोग श्रीरामलला के दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं। हमारी सरकार श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना के जरिए भगवान श्रीराम के ननिहाल…
Read Moreछत्तीसगढ़-बलरामपुर में 447.19 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात, आदिम जाति कल्याण मंत्री नेताम ने किया भूमिपूजन
बलरामपुर। आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने बलरामपुर नगरीय निकाय के अंतर्गत चांदो चौक के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में 447.19 लाख रुपये के 27 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री कृष्णा गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर श्री विनय पैकरा, उपाध्यक्ष श्री भानुप्रकाश दीक्षित, गणमान्य नागरीक श्री ओमप्रकाश जायसवाल अन्य जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अमित श्रीवास्तव, जनपद सीईओ बलरामपुर श्री रणवीर साय, नगर पालिका अधिकारी प्रणव राय व तहसीलदार…
Read Moreराजस्थान-विशेषज्ञ करेंगे खनिज लीज धारकों से संवाद, माइनिंग में वोल्यूमेट्रिक आंकलन और खनिज प्रबंधन में ड्रोन तकनीकों पर होगी चर्चा
जयपुर। जनवरी के दूसरे पखवाड़े में माइनिंग सेक्टर में वोल्यूमेट्रिक आकलन और खनिज प्रबंधन में ड्रोन तकनीकों के उपयोग पर विशेषज्ञ प्रदेश के खनिज लीज धारकों से सीधा संवाद कायम करेंगे। प्रमुख शासन सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम श्री टी. रविकान्त ने बताया कि राज्य में आधुनिकतम तकनीक के उपयोग और पारदर्शी व्यवस्था के तहत 1 अप्रेल, 2025 से सभी अप्रधान खनिज लीज धारकों को लीज क्षेत्र और उसके पास के 100 मीटर क्षेत्र का ड्रोन/एरियल सर्वें कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने…
Read Moreअमेरिका न्यू ऑर्लियंस में जब्बार ने हमले से पहले दो बार फ्रेंच क्वार्टर का दौरा कर बनाया वीडियो, FBI की जांच में खुलासा
न्यू ऑर्लियंस। अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में हुए आतंकी हमले में संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) ने नया खुलासा किया है। एफबीआई ने बताया कि ट्रक हमले के लिए जिम्मेदार आतंकी शम्सुद्दीन जब्बार ने पहले भी दो बार न्यू ऑर्लियंस का दौरा किया था। उसने हैंड्स-फ्री चश्मे से फ्रेंच क्वार्टर का वीडियो रिकॉर्ड किया था। इसके अलावा, एफबीआई की जांच में यह भी पता चला है कि जब्बार ने हमले से पहले मिस्र के काहिरा और कनाडा के ओंटारियो की यात्रा भी की थी। हालांकि, एफबीआई ने इस बात की पुष्टि…
Read Moreराजस्थान-सरकार का बैंक ऑफ बड़ौदा तथा महाराष्ट्र से एमओयू, राज्य की विकास यात्रा में बनेंगे भागीदार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने अमृत कालखंड- ‘विकसित राजस्थान 2047’ के तहत पांच वर्षों की कार्य योजना बनाकर ‘सर्वजन हिताय‘ आधारित समावेशी विकास का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि इस कार्य योजना के तहत भविष्य के लिए दस संकल्प निर्धारित किए गए हैं। इन संकल्पों में बुनियादी ढांचे का विकास करना और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 350 बिलियन डॉलर पर पहुंचाना भी शामिल हैं। शर्मा सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर बैंक ऑफ बड़ौदा तथा बैंक ऑफ महाराष्ट्र के साथ राज्य सरकार के दो…
Read Moreकेजरीवाल देश के दूसरे लालू प्रसाद यादव की तरह हैं, लंबी-लंबी बातें करते हैं; बोले ललन सिंह
नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने दिल्ली के केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल देश के दूसरे लालू प्रसाद यादव की तरह हैं। सोमवार को उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि जनता दल यूनाइटेड एनडीए के ही साथ रहेगी। दरअसल, राजद प्रमुख यादव के न्योते के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई थीं। ललन सिंह ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल इस देश के दूसरे लालू यादव के प्रतीक के रूप में जाने जाते हैं। भ्रष्टाचार में लिप्त रहना, भ्रष्टाचार…
Read Moreडब्ल्यूटीसी सीरीज में 200 विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं कमिंस
सिडनी ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर पैट कमिंस विश्व टेस्ट चैम्पियनशित (डब्लयूटीसी) सीरीज में 200 विकेट लेने वाले विश्व के एकमात्र गेंदबाज हैं। कमिंस ने भारतीय टीम के खिलाफ सिडनी में ये अहम उपलब्धि हासिल की है। कमिंस की कप्तानी में ही ऑस्ट्रेलिया ने गत वर्ष डब्ल्यूटीसी खिताब जीता था। तब उसने द ओवल में हुए फाइनल में भारतीय टीम को हराया था। कमिंस ने भारतीय टीम के खिलाफ सीरीज के पांचवें टेस्ट मैच के तीसरे दिन वॉशिंगटन सुंदर को दूसरी पारी में आउट कर अपने विकेटों का…
Read More
