दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति योल की गिरफ्तारी में जांचकर्ताओं ने पुलिस से मांगी मदद, समर्थकों के विरोध के बाद फैसला

सियोल. दक्षिण कोरिया में राजनीतिक संकट लगातार गहरा रहा है और अब महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति यून सुक योल को गिरफ्तार करना जांचकर्ताओं के लिए टेढ़ी खीर बन गया है। यून सुक योल की गिरफ्तारी का विरोध होने के बाद जांचकर्ताओं ने पुलिस से मदद मांगी है। शुक्रवार को जब जांचकर्ता यून सुक योल को गिरफ्तार करने पहुंचे तो यून सुक योल के सुरक्षाकर्मी उनसे भिड़ गए थे। इससे पहले गुरुवार को यून सुक योल के समर्थकों ने जांचकर्ताओं को आवास में घुसने नहीं दिया था। एक मीडिया…

Read More

त्रिपुरा में पिकनिक मनाने गए स्कूली बच्चों की बस में लगी आग, 13 छात्र झुलसे

अगरतला/नई दिल्ली। पश्चिम त्रिपुरा के मोहनपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां रविवार को पिकनिक मनाने आए छात्रों से भरी एक बस में आग लग गई, जिससे 13 स्कूली छात्र झुलस गए। मामले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) किरण कुमार ने बताया कि इनमें से नौ छात्रों को जीबीपी अस्पताल भेजा गया, जबकि बाकी चार को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद घर भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि यह आग बस में रखे जनरेटर के विस्फोट के कारण लगी थी। मामले की जांच चल रही है।…

Read More

HMPV वायरस भारत पहुंचा? बंगलूरू में आठ महीने की बच्ची में दिखे संक्रमण के लक्षण ने किया अलर्ट

बंगलूरू। चीन में फैल रहे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) संक्रमण की भारत में दस्तक हो गई। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि बंगलूरू में एक आठ महीने की बच्ची एचएमपीवी संक्रमित पाई गई है। हालांकि अभी तक भारत में एचएमपीवी का केस मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं कर्नाटक सरकार का कहना है कि वायरस के स्ट्रेन के बारे में जानकारी नहीं है। चीन में इन दिनों ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) का प्रकोप देखने को मिल रहा है। वायरस से बड़ी संख्या में लोगों की जान जाने…

Read More

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जल्द दे सकते हैं इस्तीफा, पार्टी के भीतर ही बढ़ रहा विरोध

ओटावा। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जल्द ही लिबरल पार्टी के नेता पद से इस्तीफा दे सकते हैं। कनाडा के समाचारपत्र द ग्लोब एंड मेल ने रविवार को अपनी रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिन ट्रूडो अगले एक या दो दिनों के भीतर पद छोड़ सकते हैं। दरअसल ट्रूडो की लोकप्रियता में हाल के समय में भारी गिरावट आई है और उन्हें पार्टी के भीतर भी विरोध झेलना पड़ रहा है। विभिन्न सर्वे में दावा किया गया है कि आगामी चुनाव में पिएरे पोलिएवरे के नेतृत्व…

Read More

तमिलनाडु के राज्यपाल हुए राष्ट्रगान के अपमान पर नाराज, सदन को संबोधित करने से किया इनकार

चेन्नई। तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि विधानसभा सत्र के दौरान राष्ट्रगान के कथित अपमान से नाराज हो गए और विधानसभा सत्र को बिना संबोधित किए ही सदन से चले गए। तमिलनाडु विधानसभा के साल 2025 के पहले विधानसभा सत्र की आज से शुरुआत हो रही है। नियमों के तहत विधानसभा सत्र की शुरुआत राज्यपाल आरएन रवि के संबोधन से होनी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विधानसभा सत्र की शुरुआत में तमिलनाडु सरकार के राज्य गीत 'तमिल थाई वजथु' का गायन हुआ। किस बात से नाराज हुए राज्यपाल आरएन रवि मीडिया…

Read More

Sky Force Trailer: देशभक्ति के रंग में रंगे वीर पहाड़िया अक्षय कुमार

मुंबई साल 2025 की शुरुआत देशभक्ति और आर्मी से जुड़े जज्बों से होने वाली है. अक्षय कुमार की स्काई फोर्स का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो फैंस के रोंगटे खड़े कर देने वाला है. फिल्म में अक्षय के साथ सारा अली खान और वीर पहाड़िया भी हैं. वीर इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार हैं. बताते हैं कैसा है ट्रेलर… एरियल शॉट्स और इमोशन्स का संगम स्काई फोर्स नाम से ही जाहिर है कि ये एक देशभक्ति फिल्म है. अक्षय कुमार आर्मी के जाबांज ऑफिसर टाइगर…

Read More

ताइवान की सीमा में लगातार तीसरे दिन घुसे चीनी विमान और पोत, युद्धाभ्यास के जरिए मानी जा रही चीन की चेतावनी?

ताइपे। ताइवान के रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) ने सोमवार को बताया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सात विमानों और पीएलए नौसेना (पीएलएएन) के सात जहाजों ने उनकी सीमा में प्रवेश किया। गौरतलब है कि लगातार तीसरे दिन चीन के विमानों और पोत ने ताइवान की संप्रभुता का उल्लंघन किया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चीन के छह विमान ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार कर ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी और पूर्वी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में प्रवेश कर गए। सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 66 मेडिकल मोबाइल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर आज करेंगे रवाना

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मूलमंत्र के अनुक्रम में प्रदेश के दूरस्थ और पिछड़े क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए ‘पीएम जनमन’ के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) सेवा की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार 6 जनवरी को पीएम जनमन योजना के तहत 21 जिलों के 87 विकासखंडों के लिए 66 मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री निवास श्यामला हिल्स में कार्यक्रम होगा। इन मोबाइल मेडिकल यूनिट से प्रदेश…

Read More

इंदौर डॉक्टर की हत्या में बड़ा खुलासा, पत्नी आशिक से मिल करवाई हत्या, बता रही थी पति की लोकेशन

इंदौर होम्योपैथिक डॉक्टर सुनील साहू की हत्या में पुलिस ने उसकी पत्नी सोनाली सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। एक शूटर हुल्ला उर्फ हुल्लन और मुख्य षड्यंत्रकारी वकील संतोष शर्मा फरार है। पुलिस ने वेटनरी डॉक्टर प्रकाश यादव और वकील मनोज सुमन को भी साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपितों साजिश और हत्यारों का प्रबंध करने शामिल थे। डीसीपी जोन-1 विनोद कुमार मीणा 27 दिसंबर को 29 वर्षीय डॉ. साहू की कुंदन नगर स्थित क्लिनिक (जीवनधारा) में मरीज बनकर आए अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या…

Read More

Emergency Trailer: ‘कौरवों के खिलाफ युद्ध की घोषणा की है’, दमदार लगीं कंगना रनौत

मुंबई बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत की मच-अवेटेड फिल्म 'इमरजेंसी' का सेकंड ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. 1975 में लगी इमरजेंसी के 50 साल पूरे होने के मौके पर कंगना ने अपनी पॉलिटिकल ड्रामा में इतिहास के उस विवादित पहलू को दिखाया है, जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लगाई थी. 'इमरजेंसी' का दूसरा ट्रेलर रिलीज फिल्म के सेकंड ट्रेलर में इमरजेंसी लगाने के बाद देश में मची उथल-पुथल को दिखाया गया है. इंदिरा गांधी के रोल में दिखीं…

Read More

भोपाल यूनियन कार्बाइड का कचरा पीथमपुर में जलाने पर MP हाईकोर्ट में सुनवाई आज

जबलपुर भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड परिसर का रासायनिक कचरा हटाए जाने संबंधी प्रकरण की सुनवाई छह जनवरी को होगी। हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत व न्यायमूर्ति विवेक जैन की युगलपीठ ने दिसंबर माह में हुई सुनवाई के दौरान यूनियन कार्बाइड परिसर का जहरीला कचरा एक माह में हटाने के निर्देश दिए थे। इस सिलसिले में एक सप्ताह में संयुक्त बैठक कर सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने को कहा गया था। यह चेतावनी भी दी गई थी कि यदि कोई विभाग आदेश का पालन करने में विफल रहता है…

Read More

पीथमपुर में दो कंटेनर गायब होने का गलत स्टेटस डालने वाले दो गिरफ्तार, हर जगह पुलिस है तैनात

धार पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने को लेकर अफवाहों का दौर जारी है। दो दिन से चल रहे बवाल के बाद रविवार को शांति बनी रही, पर शनिवार रात एक कंटेनर को खोलने की अफवाह से फिर शांति बिगड़ने जैसी स्थिति बनी। पुलिस ने कंटेनर को लेकर गलत स्टेटस डालने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया है। रविवार को अफवाहों का दौर खत्म करने के लिए पुलिस प्रशासन ने जनप्रतिनिधि व विरोध करने वाले संगठन प्रमुखों को रि-सस्टेनेबिलिटी (रामकी) कंपनी का दौरा कराया, जहां उन्हें बताया गया…

Read More

सौरभ शर्मा की हेल्थ डिपार्टमेंट में होनी थी अनुकंपा नियुक्ति, सामने आया सच

ग्वालियर ग्वालियर। पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा के लिए पूरे मध्य प्रदेश मे तृतीय श्रेणी पद खाली नहीं था। यह बात हैरान करने वाली है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने 2016 में यही जानकारी दी थी। इससे साफ है कि सौरभ शर्मा को परिवहन आरक्षक बनाने के लिए जोड़-तोड़ की गई थी। ग्वालियर के तत्कालीन सीएमएचओ की ओर से 2016 में स्वास्थ्य आयुक्त को पत्र लिखा गया था कि सौरभ शर्मा की नियुक्ति को लेकर ग्वालियर जिले में कोई तृतीय श्रेणी पद खाली नहीं है। मार्गदर्शन मांगा गया इस पत्र के…

Read More

मुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन कला संकुल का अवलोकन

इंदौर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलेगी। यहाँ कला एवं संस्कृति के क्षेत्र का गौरव कला संकुल मई माह में बनकर पूरी तरह से तैयार हो जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को इंदौर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत निर्माणाधीन कला संकुल का अवलोकन किया। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 35 करोड़ रूपये की लागत वाला कला संकुल एमजी रोड पर मराठी स्कूल की जमीन पर इंदौर स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा बनाया जा रहा है। कला…

Read More

नवीन तकनीक अपनाने में भारत अग्रणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदृष्टि से ड्रोन टेक्नोलॉजी को देश में बढ़ावा मिला है। नमो ड्रोन दीदी जैसी योजना से महिलाओं को सशक्त बनाने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि नवीन तकनीकों को अपनाने में भारत अग्रणी बन रहा है। आज के समय में खेतों में दवा छिड़काव से लेकर अन्य अनेक ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ ड्रोन टेक्नोलॉजी का बेहतर उपयोग हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में ड्रोन प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित…

Read More