रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द हो सकता है। इसी के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के भी बदलने के संकेत हैं। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव को संगठन से सरकार में भेजने की रणनीति बनी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह विस्तार क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को मजबूत करने और स्थानीय निकाय चुनावों में बढ़त हासिल करने के लिए भाजपा की योजना का हिस्सा है। छत्तीसगढ़ भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव को मंत्री बनाने पर सहमति भी बनी है। छत्तीसगढ़…
Read MoreDay: January 6, 2025
सिडनी टेस्ट 3 दिन में खत्म होने से ऑस्ट्रेलिया में फंसी टीम इंडिया, नहीं मिल रही घर वापसी की टिकट
नई दिल्ली सिडनी टेस्ट तीन दिन में खत्म होने की वजह से भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में ही फंस गई है। दरअसल, भारत के दो महीने लंबे ऑस्ट्रेलिया दौरे का अंत 7 जनवरी को होना था और पूरी टीम को 8 तारीख को घर वापसी की उड़ान भरनी थी। अब मैच दो दिन पहले खत्म होने की वजह से टीम ऑस्ट्रेलिया में ही रुकी हुई है। बीसीसीआई खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की वापसी के टिकट का इंतजाम कर रहा है, जैसे ही टिकट मिलेगी तो खिलाड़ी घर लौट सकेंगे। बता दें,…
Read Moreस्क्वायर बिजनेस सर्विसेज और टेली परफॉर्मेंस आईटी कंपनियां देंगी 10,000 से ज्यादा रोजगार
रायपुर राज्य सरकार नवा रायपुर को आईटी हब के रूप में विकसित कर रही है। आने वाले दिनों में यहां आईटी के क्षेत्र में 10,000 नए रोजगार उपलब्ध होने की संभावना है। वर्तमान में स्क्वायर बिजनेस सर्विसेज और टेली परफॉर्मेंस जैसी प्रमुख आईटी कंपनियों ने सेवाएं शुरू की हैं, जिनसे अब तक 260 से अधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है। स्क्वायर बिजनेस सर्विसेज ने 180 और टेली परफॉर्मेंस ने 80 पदों पर भर्ती की है। टेली परफॉर्मेंस ने 100 और कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना बनाई है। सीएसएम…
Read Moreलावारिस नवजात शिशु मिलने से ग्राम एवं क्षेत्र में मचा हड़कंप
बम्होरी कला थाना बम्होरी कला के क्षेत्र कनेरा चौकी के अंतर्गत ग्राम कनेरा में बस्ती के बीचो-बीच राजेश यादव के मकान के बगल में खाली पड़े प्लाट में एक लावारिस मृत अवस्था में नवजात शिशु मिला जिससे ग्राम कनेरा एवं क्षेत्र में हड़कंप मच गया बताते चले की शनिवार की सुबह जब ग्राम की महिलाएं खाली पड़े प्लाट में कचरा फेंकने के लिए गई तो वहां पर महिलाओं ने एक नवजात शिशु को देखा और कचरा फेंक कर अपने घर पर आई और अपने परिवार वालों को बताया जिससे परिवार…
Read Moreछत्तीसगढ़ में पकड़ाया सीरियल किलर तांत्रिक, पैसे उधार ले कर गंगाजल में साइनाइड मिलाकर मार डालता था
रायपुर पैसे नहीं लौटाने की मंशा से कथित तांत्रिक दुर्ग धनोरा के सुखवंत साहू उर्फ सुखु ने सात दिनों के भीतर दो युवकों की गंगाजल में साइनाइड मिलाकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्याओं के राजफाश न करने की एवज में पैसों की मांग करने वाले धमतरी के एक और युवक की भी पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। धमतरी में हुई हत्या के मामले में आरोपी जेल में बंद है। उसके और मृतकों के मोबाइल काल डिटेल और बैंक खातों में हुए लेनदेन के बाद हत्याओं का राजफाश…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट ने अमेजन-फ्लिपकार्ट की याचिकाएं कर्नाटक हाईकोर्ट ने कीं ट्रांसफर, निष्पक्ष व्यापार नियामक आयोग करेगा जांच
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने ई-कॉमर्स कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट की सीसीआई (कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया) जांच के खिलाफ दायर याचिकाओं को कर्नाटक उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति उज्जल भुइंया की पीठ ने कहा कि यदि स्थानांतरित याचिकाओं में से कुछ में दलीलें पूरी नहीं हुई हैं, तो मामले को देखते हुए न्यायाधीश दलीलें पूरी करने के लिए उचित समय दिया जाए। सुनवाई के दौरान अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि निष्पक्ष व्यापार नियामक 'भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग…
Read MoreCG Naxal Encounter: अबूझमाड़ में चार नक्सली ढेर, एक शहीद, अत्याधुनिक हथियार बरामद
नारायणपुर दक्षिणी अबूझमाड़ क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जवानों को घटनास्थल से एके 47, सेल्फ लोडिंग रायफल (एसएलआर) समेत अत्याधुनिक हथियार भी मिले हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मुठभेड़ में बड़े कैडर के नक्सली मारे गए हैं। नक्सलियों से लड़ते हुए दंतेवाड़ा जिला डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गए हैं। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि दक्षिणी अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों की…
Read Moreत्रिपुरा में अगले माह से दौड़ेंगी बिजली से चलने वाली ट्रेनें, 46 करोड़ की परियोजना लाएगी रंग
अगरतला त्रिपुरा में जल्द ही पटरियों पर बिजली से चलने वाली ट्रेनें दौड़ती दिखेंगी। दरअसल, सोमवार को एक अधिकारी ने जानकारी दी कि राज्य में रेलवे के एक महत्वपूर्ण विद्युतीकरण परियोजना के पूरा होने के बाद इस साल फरवरी तक बिजली से चलने वाली ट्रेनें शुरू हो सकती हैं। 46 करोड़ रुपये की इस विद्युतीकरण परियोजना की शुरुआत 2022 में की गई थी, जो त्रिपुरा को राष्ट्रीय रेलवे ग्रिड से जोड़ेगी। वर्तमान में राज्य में डीजल से चलने वाली ट्रेनें चल रही हैं। टीएसईसीएल कर रहा तैयार अधिकारियों ने बताया…
Read More‘हमास ने अभी तक नामों की सूची नहीं दी’, इस्राइल ने 34 बंधकों की रिहाई को किया खारिज
तेल अवीव। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि हमास ने रविवार को संभावित युद्धविराम समझौते के तहत रिहा किए जाने वाले बंधकों की सूची भेजी है। प्रधानमंत्री कार्यालय का यह बयान यूके स्थित एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के बाद आया है, जिसमें कहा गया है कि हमास ने 34 बंधकों की सूची को मंजूरी दे दी है, जिन्हें वह युद्धविराम समझौते के बदले में रिहा करेगा। रिपोर्ट के अनुसार, हमास ने कहा है कि यह सौदा…
Read Moreछत्तीसगढ़-बीजापुर में पत्रकार की हत्या का आरोपी सुरेश चंद्राकर और पत्नी गिरफ्तार, माओवादियों ने निंदा कर रखी जांच की मांग
बीजापुर। बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद से फरार चल रहे आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को बीती रात एसआईटी की टीम ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। जिसे अपने साथ बीजापुर लाया जा रहा है। जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने सुरेश की पत्नी को कांकेर जिले से गिफ्तार किया गया है। पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या में शामिल तीन आरोपी रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं। वहीं घटना के बाद से…
Read Moreमैक्सिको के बार में फिर गोलीबारी, सात लोगों की मौत और पांच घायल
विलेहरमोसा. दक्षिणी पूर्वी मैक्सिको के विलेहरमोसा शहर के एक बार में फिर से गोलीबारी हुई। इसमें सात लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बार में गोलीबारी करने वाले अपराधियों की तलाश की जा रही है। विलेहरमोसा के बार में नवंबर 2024 में भी गोलीबारी हुई थी। इसमें छह लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारियो ने ला कैसीटा अजुल बार में घुसकर ग्राहकों पर गोलियां चला दीं। इसके बाद सात लोगों की मौत हो गई। इस बार…
Read Moreबिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 11 दिन रद्द, दिल्ली रूट की ट्रेनों में जनवरी तक नो बर्थ
रायपुर नए वर्ष का जश्न मनाने के लिए लोग पहाड़ों और धार्मिक स्थलों पर जा रहे हैं, लेकिन जनवरी तक बिलासपुर से गुजरने वाली एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। वेटिंग लिस्ट 100 से 250 तक पहुंच गई है। हालांकि, जिन लोगों ने एक माह पहले टिकट बुक करा लिया था, उन्हें कंफर्म सीट जरूर मिल गई है। रेलवे आरक्षण केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली, मुंबई, हावड़ा सहित अन्य रूट की ट्रेनों में लगातार वेटिंग बढ़ रही है। हावड़ा रूट पर चलने…
Read MoreGolden Globe Awards 2025: फ्रेंच फिल्म ‘एमीलिया पेरेज’ की बड़ी जीत
लंदन दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सिनेमा अवॉर्ड्स में से एक, 82वें गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड्स की सेरेमनी रविवार शाम को (भारत में सोमवार सुबह) पूरी हुई. इस अवॉर्ड शो में भारत की उम्मीद डायरेक्टर पायल कपाड़िया से जुड़ी थी, जिनकी फिल्म 'All We Imagine As Light' को दो कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था. जहां फिल्म को 'बेस्ट नॉन इंग्लिश लैंग्वेज मोशन पिक्चर' कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था, वहीं इसके लिए पायल कपाड़िया को 'बेस्ट डायरेक्टर' कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था. लेकिन दोनों ही कैटेगरी में कोई अवॉर्ड नहीं मिला. जैक्स ऑडियार्ड…
Read MoreMP में मिडिल क्लास को बिजली का बिल देगा झटका, बढ़ेगा प्रति यूनिट 50 पैसे रेट
जबलपुर बिजली कंपनी दरें बढ़ाकर घरेलू उपभोक्ताओं पर बोझ डालना चाह रही है। मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी ने 151-300 के बीच का स्लैब खत्म कर 151 यूनिट के बाद फ्लैट रेट वसूलने का प्रस्ताव मप्र विद्युत नियामक आयोग को दिया है। प्रस्ताव स्वीकृत हुआ तो सबसे ज्यादा नुकसान मध्यवर्ग के उन उपभोक्ताओं को होगा जो सब्सिडी के दायरे से बाहर आते हैं। प्रदेश में ऐसे करीब 25 लाख घरेलू उपभोक्ता हैं, जिन पर 50 पैसे प्रति यूनिट का बोझ डालने की तैयारी हो रही है। 24 जनवरी तक बुलाई…
Read MoreDeva Teaser: धुआंधार एक्शन, शाहिद कपूर के रिबेलियस अंदाज पर फिदा फैंस
मुंबई शाहिद कपूर के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है. उनकी मच-अवेटेड फिल्म 'देवा' का टीजर रिलीज किया गया, जहां उनका जबरदस्त खूंखार और खतरनाक अंदाज देखने को मिला. अब तक आपको लगा होगा कि कमीने, हैदर और कबीर सिंह में जिस शाहिद कपूर को आपने देखा उससे किलर अंदाज उनका और क्या ही होगा? तो आप गलत हो सकते हैं. देवा के टीजर में शाहिद अपने सबसे खूंखार लुक में नजर आ रहे हैं, जिसे खून खराबे और मार पिटाई से जरा भी खौफ नहीं है. फिल्म में…
Read More
