सुप्रीम कोर्ट ने माननीयों को सिखाया विरोधियों से बात करने का तरीका, राजद नेता याचिका पर सुनवाई में की टिप्पणी

नई दिल्ली। विधानसभाओं और संसद में लगातार हो रही कटुतापूर्ण कार्यवाही पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। शीर्ष अदालत ने सोमवार को कहा कि ऐसा लगता है कि विधायक यह भूल गए हैं कि कड़ा विरोध जताते समय या विरोधियों की आलोचना करते समय कैसे सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। यह टिप्पणी जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन के सिंह की पीठ ने राजद नेता सुनील कुमार सिंह की रिट याचिका पर सुनवाई के दौरान की। याचिका में बिहार विधान परिषद के उस फैसले को चुनौती दी गई है जिसमें…

Read More

नगालैंड करेगा संरक्षित क्षेत्र परमिट हटाने की केंद्र से मांग, पूर्वोत्तर में विदेशियों का आना होगा आसान!

कोहिमा। नगालैंड सरकार ने पूर्वोत्तर राज्य को संरक्षित क्षेत्र परमिट (पीएपी) के दायरे से बाहर करने के लिए केंद्र से अपील करने का फैसला किया है। राज्य के पर्यावरण मंत्री सीएल जॉन ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री के आवासीय परिसर में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय से नगालैंड में पीएपी व्यवस्था को समाप्त करने का अनुरोध किया जाएगा। संरक्षित क्षेत्र परमिट के तहत विदेशी नागरिकों को भारत के कुछ विशेष क्षेत्रों में यात्रा करने के लिए पीएपी हासिल करना होता…

Read More

सऊदी अरब में ओले-तूफान और भारी बारिश, मक्का-मदीना में आई बाढ़

रियाद। सऊदी अरब का जब जिक्र होता है तो हमारे दिमाग में मक्का, मदीना और रेगिस्तान की तस्वीर बनती है। लेकिन अब यहां के हालात बदल गए हैं। भारी बारिश के बाद भीषण बाढ़ आ गई है। मक्का और मदीना के ज्यादातर हिस्सों में खास तौर से जेद्दा शहर और गवर्नरेट के अन्य क्षेत्रों में ओलावृष्टि और तूफान के साथ भारी बारिश हुई। बारिश के बाद आई बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो बारिश बुधवार को भी जारी रह सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल…

Read More

ट्रेविस हेड और तेज गेंदबाज बीबीएल से बाहर, स्मिथ, लाबुशेन, ख्वाजा को सीमित मैचों के लिए मंजूरी

मेलबर्न भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा रहे ट्रेविस हेड और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बिग बैश लीग (बीबीएल) के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। हेड, स्कॉट बोलैंड, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन और मिशेल स्टार्क अनुबंधित खिलाड़ी होने के बावजूद बीबीएल सत्र में भाग नहीं लेंगे। स्टीव स्मिथ श्रीलंका दौरे से पहले तीन बीबीएल मैच खेलेंगे, जबकि मार्नस लाबुशेन और उस्मान ख्वाजा केवल एक मैच में दिखाई देंगे। जबकि एलेक्स कैरी, सैम कोंस्टास, ब्यू वेबस्टर, मिशेल मार्श और जे रिचर्डसन को बीबीएल के…

Read More

किर्गियोस 2019 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया की डेविस कप टीम में लौटे

मेलबर्न निक किर्गियोस पांच साल से अधिक समय में पहली बार ऑस्ट्रेलिया की डेविस कप टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं, क्योंकि 29 वर्षीय निक को 31 जनवरी और 1 फरवरी को स्वीडन के स्टॉकहोम में होने वाले क्वालीफाइंग मुकाबले के लिए टीम में शामिल किया गया है। नवंबर 2019 के बाद से किर्गियोस की यह पहली विश्व टीम प्रतियोगिता होगी, जब उन्होंने नवंबर के फाइनल में बेल्जियम के स्टीव डार्सिस और चिली के एलेजांद्रो गोंजालेज को हराया था। वर्ल्ड नंबर 8 एलेक्स डी मिनौर ऑस्ट्रेलियाई टीम का…

Read More

उत्तर प्रदेश-बरेली में पत्नी को जबरन देह व्यापार के लिए किया मजबूर, न मानने पर बेल्ट से पीटकर आरोपी पति फरार

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में पत्नी को जबरन देह व्यापार कराने का मामला सामने आया है। पत्नी ने आरोप लगाया है कि पति अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूत करता है। मेरे मना करने पर बेल्ट से बुरी तरह पीटता है। पीड़िता की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी पति व उसके दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इज्जतनगर क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को अपनी आपबीती बताई। उसने कहा कि इज्जतनगर क्षेत्र के एक युवक से मेरा निकाल हुआ था। शुरुआत में सबकुछ…

Read More

राजस्थान-अजमेर में विधानसभा अध्यक्ष ने आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों का किया लोकार्पण, लौंगिया व छतरी योजना में भी होगा शुभारम्भ

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि हम अजमेर उत्तर के प्रत्येक निवासी को उसके घर के आस-पास चिकित्सा सुविधा देने की दिशा में काम कर रहे हैं। संभाग के सबसे बडे जवाहर लाल नेहरू अस्पताल से लेकर आयुष्मान आरोग्य मन्दिर तक क्षेत्र का प्रत्येक निवासी मेडिकल सुविधा की कवरेज में होगा। आरोग्य मन्दिर मौहल्लों में सामान्य बीमारियों के मरीजों के लिए वरदान सिद्ध होंगे। उन्हें घर के पास ही मेडिकल सुविधा उपलब्ध होगी। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को अजमेर उत्तर क्षेत्र के कुन्दन नगर एवं…

Read More

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने शमी के चोट प्रबंधन पर सवाल उठाए

दुबई भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के चोट प्रबंधन और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के लिए तेज गेंदबाज को न भेजने के बीसीसीआई के फैसले पर सवाल उठाए हैं, जिसमें भारत 3-1 से हार गया था। टखने की चोट के कारण 2023 विश्व कप फाइनल के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलने और 2024 की शुरुआत में सर्जरी कराने के बावजूद, तेज गेंदबाज ने घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट में भाग लिया, जिससे ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के दौरान वापसी की उम्मीद बढ़ गई। मेलबर्न…

Read More

हूतियों के कब्जे में है भारतीय नर्स निमिषा प्रिया, मुस्लिम देश ईरान ने बचाने में हर संभव मदद का दिया भरोसा

सना/नई दिल्ली. केरल की नर्स निमिषा प्रिया को यमन में मौत की सजा सुनाई गई गई है। हाल ही में ये खबर आई थी कि यमनी नागरिक की हत्या के मामले में निमिषा की फांसी को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी है। इस पर यमन दूतावास ने सफाई देते हुए कहा है कि राष्ट्रपति रशद मोहम्मद अल-अलीमी ने सजा की पुष्टि नहीं की है। इसकी वजह ये है कि निमिषा राजधानी सना की जेल में बंद है, यह हूती विद्रोहियों के कब्जे वाला इलाका है। ऐसे में यह यमनी राष्ट्रपति के…

Read More

हैदराबाद के गांव से कुत्तों के साथ हैवानियत का एक खौफनाक मामला सामने आया, 21 बेजुबानों की मौत

हैदराबाद हैदराबाद के गांव से कुत्तों के साथ हैवानियत का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां के संगारेड्डी के एड्डुमाइलरम नाम के गांव में अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर 20 से ज्यादा कुत्तों की जान ले ली है। पुलिस के मुताबिक इन कुत्तों को 40 फीट ऊंचे पुल से नीचे फेंका गया जिसके बाद 21 कुत्तों की मौत हो गई। वहीं 11 अन्य कुत्तों की हालत गंभीर है। आरोपियों ने इन कुत्तों के हाथ-पैर और मुंह तक बांध दिए थे। यह घटना बीते 4 जनवरी को सामने आई…

Read More

राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में गृह रक्षा मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण, सुनीं लोगों की समस्याएं

जयपुर। जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं गृह रक्षा विभाग कैबिनेट मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने चित्तौड़गढ़ जिला स्थित मातृकुंडिया में सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री खराड़ी ने कहा कि सामुदायिक भवन परिसर में डोम बनाया जाएगा। साथ ही, किसानों को कृषि कनेक्शन समय पर उपलब्ध हो सके, इस हेतु भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को फिंगरप्रिंट के अभाव में राशन प्राप्त करने में कोई तकलीफ नहीं आए, इसकी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय परिश्रमी और विश्वासी समाज है। मातृभूमि के लिए आदिवासियों…

Read More

हेजलवुड के पिंडली की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट दौरे से बाहर होने की संभावना: रिपोर्ट

सिडनी ऑस्ट्रेलिया को 29 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है, क्योंकि सीनियर तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के पिंडली की चोट और साइड स्ट्रेन के कारण दौरे से बाहर होने की संभावना है। हेजलवुड को भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के तीसरे टेस्ट के दौरान पिंडली में चोट लग गई थी और इसके बाद वह सीरीज के अगले दो टेस्ट से बाहर हो गए। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, हेजलवुड के श्रीलंका में लाल गेंद…

Read More

राजस्थान-बांसवाड़ा में सहकारिता मंत्री ने दिए गोपाल क्रेडिट कार्ड, शिक्षा ऋण योजनाओं के वितरित किए चेक

बांसवाड़ा/जयपुर। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन विभाग श्री गौतम कुमार दक ने बांसवाड़ा जिला स्थित गढ़ी और तलवाडा में आयोजित कार्यक्रम में बाँसवाड़ा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि. बाँसवाड़ा के गोपाल क्रेडिट कार्ड और शिक्षा ऋण योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। गौतम कुमार दक ने कहा कि यह योजनाएं किसानों और विद्यार्थियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बनाई गई हैं। गोपाल क्रेडिट कार्ड के तहत किसानों को गोपालन के लिए ब्याज मुक्त ऋण मिलेंगे, जो उनके आर्थिक बोझ को कम करेगा। वहीं, शिक्षा ऋण…

Read More

अरविंद केजरीवाल के वोटर लिस्ट से नाम काटने के आरोपों पर चुनाव आयोग का जवाब, एक-एक चीज गिना दी

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग ही निशाने पर लिया था। उनका कहना था कि नई दिल्ली विधानसभा सीट समेत कई स्थानों पर वोटर लिस्ट से नाम काटे गए हैं। खासतौर पर उन लोगों और इलाकों से वोट काटे गए हैं, जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे आम आदमी पार्टी के समर्थक हो सकते हैं। इसकी शिकायत भी उन्होंने आयोग से की थी, जिसका आज इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने जवाब दिया। दिल्ली के चुनाव का…

Read More

राजस्थान-विधानसभा अध्यक्ष देवनानी पहुंचे गुरुद्वारा, ‘गुरू गोविन्द सिंह के जीवन से सीख लें युवा’

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि युवा पीढ़ी को गुरू गोविन्द सिंह जी के जीवन से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने जिस तरह से सादगी, बलिदान एवं देश प्रेम का संदेश दिया। वह वर्तमान में युग में प्रासंगिक है और वर्तमान समय की सभी समस्याओं का हल है। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को श्री गुरू गोविन्द सिंह जयन्ती पर सिख समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने पवित्र गुरुवाणी सुनी, मत्था टेका और लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर श्री…

Read More