कैलिफोर्निया अमेरिका के सबसे अधिक आबादी वाले काउंटी लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग अब और भयानक रूप ले लिया है। इस भयानक आग में अब तक मरने वालों की संख्या 7 हो गई है। इस आग से 1,100 इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग अब विकराल रूप ले चुकी है। इसमें लॉस एंजेलिस और हॉलीवुड हिल्स में तबाही मचा दी है ,जिससे हजारों लोग पलायन को मजबूर हैं। एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक आग की वजह से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी…
Read MoreDay: January 10, 2025
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच राजनीतिक दलों के बीच पोस्टर वॉर जारी, भाजपा नेताओं को बताया ‘गालीबाज दानव’
नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच राजनीतिक दलों के बीच पोस्टर वॉर जारी है। आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को एक नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में उन्होंने बीजेपी नेताओं को गालीबाज बताया है। आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने पोस्टर को कैप्शन दिया, "भाजपा के गालीबाज दानवों से दिल्ली रहे सतर्क।" इस पोस्टर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वीरेंद्र सचदेवा, विजेंद्र गुप्ता, प्रवेश वर्मा, मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी की तस्वीर लगाई गई है। इस पोस्टर…
Read Moreहिंदी हमारी राष्ट्र भाषा नहीं… रविचंद्रन अश्विन के बयान से बखेड़ा
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-3 से हार का सामना करना था. इस हार के चलते भारतीय टीम ने 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) गंवा दी थी. ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान ही स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. अश्विन के इस फैसले से फैन्स चौंक गए थे. अश्विन गाबा टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश वापस लौट आए थे. अश्विन के बयान से खड़ा हुआ बखेड़ा अब रविचंद्रन अश्विन ने एक ऐसा बयान…
Read More‘छत्तीसगढ़ छोड़ दें..’ रायपुर में गौवंशों के मांस मिलने के बाद गौ हत्यारों को CM विष्णुदेव की तल्ख़ चेतावनी
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। राजधानी रायपुर में गौमांस बिक्री के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को लेकर वरिष्ठ नेता विष्णु देव साय ने इसे गंभीर अपराध बताते हुए कहा कि यह न केवल सनातन आस्था, बल्कि सामाजिक सद्भाव को गहरा आघात पहुंचाने वाला कृत्य है। विष्णु देव साय ने सख्त संदेश देते हुए कहा, “गौमाता की तस्करी और बिक्री करने वाले सुधर जाएं या छत्तीसगढ़ छोड़ दें। प्रदेश में ऐसे अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।”…
Read Moreकेजरीवाल ने बिगड़ती कानून व्यवस्था पर किया बड़ा वादा किया, गली-मोहल्लो में सिक्योरिटी गार्ड रखने के लिए पैसे देगी AAP सरका
नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए बड़ा वादा कर दिया है। उन्होंने दिल्ली की कॉलोनियों और गली-मोहल्ले की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आरडब्लूए को सिक्योरिटी गार्ड नियुक्त करने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर पैसे दिए जाने का वादा किया है। उन्होंने कहा है कि अगर उनकी पार्टी फिर सत्ता में आती है तो जितनी भी RWA हैं, उन्हें अपने-अपने इलाकों में स्कियोरिटी गार्ड नियु्क्त करने के लिए सरकार पैसा…
Read Moreकेजरी वाल की घर वापसी का समय आ गया है, वे जल्द आरएसएस दफ्तर में दिखाई देंगे: कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त
नई दिल्ली दिल्ली की सियासी जंग में इन दिनों जमकर पूर्वांचली कार्ड खेला जा रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त कार्यालय में अधिकारियों से मुलाकात कर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में हेराफेरी का आरोप लगाया। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें पूर्वांचली विरोधी बताया। अब कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने उन्हें लेकर बड़ा दावा किया है। दत्त का कहना है कि केजरी वाल की घर वापसी का समय आ गया है। वे जल्द आरएसएस दफ्तर में दिखाई…
Read MoreMP में उद्योगों को नगरीय निकायों से नहीं लेना होगा फायर सेफ्टी प्रमाण पत्र
भोपाल मध्य प्रदेश में कारखाना अधिनियम 1948 के अंतर्गत स्थापित उद्योगों को नगरीय निकायों से अलग से फायर सेफ्टी संबंधी प्रमाण पत्र नहीं लेना होगा। औद्योगिक संगठनों की मांग पर राज्य सरकार इस प्रविधान में संशोधन करने जा रही है। दरअसल, नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने आग लगने की घटनाओं को देखते हुए फायर सेफ्टी के प्रविधानों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए थे। इसके अनुसार उद्योगों को नोटिस दिए जा रहे थे। प्रदेश सरकार वर्ष 2025 को उद्योग वर्ष के रूप में मना रही है। उद्योगों…
Read Moreएम्स भोपाल में कोरियोनिक विलस सैंपलिंग का सफल टेस्ट, गर्भ में ही पता चल जाएगी अनुवांशिक बीमारी
भोपाल एम्स भोपाल के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग ने कोरियोनिक विलस सैंपलिंग (सीवीएस) प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की है। यह प्रक्रिया भ्रूण में किसी भी आनुवांशिक विकार की पहचान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कोरियोनिक विलस सैंपलिंग (सीवीएस) एक प्रीनेटल टेस्ट है, जिसमें गर्भवती महिला के प्लेसेंटा से एक छोटा नमूना लिया जाता है। इस नमूने की जांच करके भ्रूण में किसी भी तरह की आनुवांशिक समस्या का पता लगाया जा सकता है। आनुवांशिक बीमारियों की हिस्ट्री चिकित्सकों का कहना है कि प्रसवपूर्व यह परीक्षण उन गर्भवती महिलाओं के लिए…
Read Moreमुकेश चंद्राकर हत्याकांड: चार दिन पहले रची थी साजिश, पुलिस को भटकाने 60 किमी दूर फेंके मोबाइल
जगदलपुर पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या भले ही एक जनवरी की रात की गई, पर मुख्य साजिशकर्ता सुरेश चंद्रकार और उसके भाई रितेश व दिनेश ने चार दिन पहले ही इसका षड्यंत्र रच लिया था। इस पूरे प्रकरण में सुरेश चंद्रकार की योजना खुद को इससे अलग दिखाने की थी, ताकि मुकेश के साथ सड़क के भ्रष्टाचार को लेकर हुए विवाद के कारण उस पर संदेह ना हो। एक जनवरी की रात जब मुकेश की हत्या की गई तो वह तय योजना के अनुसार जगदलपुर में था। इसके बाद भी…
Read Moreमुंगेली हादसा, गर्म राख से भरा साइलो गिरा, एक की मौत और कई दबे
बिलासपुर मुंगेली जिले के सरगांव क्षेत्र अंतर्गत रामबोड़ में स्पंज आयरन फैक्ट्री में दोपहर गर्म राख से भरा कंटेनर (साइलो) श्रमिकों के ऊपर गिर गया। इसमें वहां पर काम कर रहे श्रमिक दब गए। प्रशासन की ओर से देर रात तक एक मौत की पुष्टि की है। आनन-फानन में बचाव कार्य शुरू करते हुए दो श्रमिकों को निकालकर अस्पताल भेजा गया है। कई श्रमिक लापता हैं। प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। राख में दबे श्रमिकों की तलाश की जा रही है। संभागायुक्त महादेव कावरे ने…
Read Moreजीआईएस से पहले एमएसएमई की नई पॉलिसी से प्रदेश के उद्योग परिदृश्य को मिलेगी नई उड़ान : मंत्री काश्यप
भोपाल सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य कुमार काश्यप ने उद्योग संघों के प्रतिनिनिधों से कहा है कि प्रदेश सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में नई एमएसएमई (MSME) पॉलिसी के साथ ही भूमि आवंटन नियम और प्रोत्साहन की ऐसी पॉलिसी लाएगी जिससे मध्यप्रदेश में स्थानीय उद्यमिता का विकास विदेशी निवेशकों को प्रदेश में उद्योग लगाने के लिये आकर्षित करने के साथ सर्वाधिक रोजगार सृजन वाले प्रदेश के रूप में उभरे। मंत्री श्री काश्यप गुरुवार को मंत्रालय में उद्योग संघों के पदाधिकारियों…
Read Moreयूपी घने कोहरे की मार, कल इन जिलों में होगी जमकर बारिश
लखनऊ प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से ठंड का प्रभाव जारी है, लेकिन गुरुवार को दिन में धूप से तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि, रात का मौसम ठंडा और कोहरे से ढका रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे ठंड में और वृद्धि हो सकती है। गुरुवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ठंड से लोग कांप गए। यहां का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चेतावनी…
Read Moreजबलपुर में हुईं संसद की संचार और सूचना प्रौद्योगिकी स्थायी समिति की बैठकें
मध्यप्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर है राज्यसभा की सूचना और संचार प्रौद्योगिकी की स्थायी समिति भोपाल राज्यसभा के सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) प्रबंधन पर संसदीय स्थायी समिति की बैठकें गुरुवार को जबलपुर में हुईं। बैठकों की अध्यक्षता समिति के चेयरमेन राज्यसभा सांसद श्री निरंजन बिशी ने की। बैठकों में राज्यसभा सांसद श्री गुलाम अली समेत समिति के सदस्य सम्मिलित हुए। इन बैठकों में तकनीकी प्रगति के माध्यम से सार्वजनिक सेवाओं को सशक्त बनाने तथा नागरिकों के डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर विशेष बल दिया गया।…
Read More‘मैं भी बाघ’ और ‘हम हैं बदलाव’ थीम पर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-जू में अनुभूति कार्यक्रम
भोपाल वन विभाग द्वारा अनुभूति कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली विद्यार्थियों को वन, वन्य-प्राणी एवं पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी गयी। मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड के समन्वय से “मैं भी बाघ’’ और “हम हैं बदलाव’’ थीम पर प्रशिक्षण-सह-जागरूकता शिविर 9 जनवरी को आयोजित किया गया। शिविर में शासकीय राजीव गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माचना कॉलोनी भोपाल के 108 छात्र-छात्राओं एवं 7 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। अनुभूति कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर के रूप में श्री ए.के. खरे, सेवानिवृत उप वन संरक्षक के साथ-साथ वन विहार के बायोलॉजिस्ट श्री विजय…
Read Moreपंजाब सिंध बैंक और रेस्टोरेंट में देर रात लगी आग, कई सामान जला
कटनी कटनी के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के बरगवां स्थित मुख्य मार्ग पर पंजाब सिंध बैंक और उसके बगल में संचालित रेस्टोरेंट में देर रात आग भड़क उठी। नगर निगम की फायर ब्रिगेड और पुलिस ने मशक्कत के बाद 4 घंटे में आग पर काबू पाया। आग में कितना नुकसान हुआ है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं लग सकती है लेकिन बिल्डिंग का एक हिस्सा आग में जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग में पंजाब सिंध बैंक और उसका एटीएम संचालित है। अचानक…
Read More