गौतम अदाणी ने की इस्कॉन ग्रुप के चेयरमैन से मुलाकात, महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं को परोसेंगे भोजन

नई दिल्ली। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने इस्कॉन के गवर्निंग बॉडी कमीशन के चेयरमैन गुरु प्रसाद स्वामी महाराज से मुलाकात की। इस मौके पर उद्योगपति गौतम अदाणी ने कहा कि मैं एक साधारण परिवार से आता हूं। हम समाज की मदद के लिए आप पर निर्भर रहेंगे। आपके पास एक शानदार संगठन और वितरण प्रणाली है जो अंततः लाखों लोगों तक पहुंचती है। इस साल प्रयागराज में महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं को भोजन परोसने के लिए अदाणी समूह और इस्कॉन ने हाथ मिलाया है। महाप्रसाद सेवा 13 जनवरी…

Read More

केरल में हनी ट्रैप में फंसाकर पुजारी से ऐंठे 40 लाख, महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु। हनी ट्रैप लगाकर यहां पुजारी से 40 लाख रुपये से अधिक की उगाही करने के आरोप में कर्नाटक के दो लोगों नेहा फातिमा (25) और सारथी (29) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को कहा कि दोनों बंगलूरू के रहने वाले हैं। उन्हें वैकोम पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों ने पुजारी के निजी वीडियो जारी करने की धमकी देकर अप्रैल 2023 से लेकर अब तक उससे 41.52 लाख रुपये की वसूली की। युवती ने एक निजी संस्थान में नौकरी भर्ती के बारे में पूछताछ करने के बाद…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनेगी धान के कटोरे की पहचान: मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़ में किसानों को मिल रहा धान का सर्वाधिक मूल्य: राज्य में खेती का रकबा बढ़ने के साथ ही किसानों की में भी हुई है वृद्धि – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इंडिया इंटरनेशनल राईस समिट कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री   रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल राईस समिट 2025 में शामिल हुए। इस कार्यक्रम से केन्द्रीय खाद्य एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि…

Read More

केरल डीजीपी ने सबरीमाला मंदिर में देखीं तैयारियां, ‘मकरविलक्कु’ उत्सव में 5,000 पुलिस जवान किए तैनात

तिरुअनंतपुरम। केरल पुलिस प्रमुख शेख दरवेश साहब ने शनिवार को सबरीमाला मंदिर में तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि सबरीमाला मंदिर में 'मकरविलक्कु' उत्सव के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कुल 5,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। साहब ने कहा कि 'सन्निधानम' में लगभग 1,800, पंपा में 800, निलक्कल में 700, इडुक्की में 1,050 और कोट्टायम में 650 कर्मी तैनात हैं। इसके अतिरिक्त, सुरक्षा व्यवस्था में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के कर्मी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को…

Read More

शौण्डिक समाज का रहा है समृद्धिशाली इतिहास : मुख्यमंत्री साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित अखिल भारतीय शौण्डिक राष्ट्रीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा कि शौण्डिक समाज का समृद्धिशाली इतिहास रहा है। शौण्डिक समाज के लोग व्यापार और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देकर देश की सेवा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री  साय ने छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज के सामाजिक भवन के लिए राजधानी रायपुर में भूमि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने शौण्डिक समाज की पत्रिका छत्तीसगढ़…

Read More

तेलंगाना के कोंडा पोचम्मा जलाशय में पांच युवक डूबे, तीन शव किए बरामद

हैदराबाद। तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में कोंडा पोचम्मा सागर जलाशय में शनिवार को दो भाइयों समेत पांच युवक डूब गए। पुलिस ने बताया कि तीन शव बरामद कर लिए गए हैं और दो अन्य को निकालने के प्रयास जारी हैं। पुलिस के अनुसार, हैदराबाद के तीन नाबालिगों समेत सात युवक शनिवार सुबह पोचम्मा मंदिर में दर्शन करने गए थे। वहां से वह कुछ समय बिताने के लिए जलाशय पहुंचे थे। सभी ने जलाशय में उतरने का साहस किया, लेकिन दो लोग वापस किनारे पर आ गए। उन्होंने बताया कि पांच…

Read More

फाइलेरिया रोगियों को मोरबिडिटी मैनेजमेंट किट प्रदान किया

उमरिया फाइलेरिया रोगियों को मोरबिडिटी मैनेजमेंट किट प्रदान किया गया। विदित हो कि 10फरवरी 2025 से  फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सामूहिक दवा सेवन कराया जाना है जिसमें लगभग 780000 की जनसंख्या को घर-घर जाकर दवा सेवकों के द्वारा डीईसी एलवेंडाजोल एवं आईवरमेक्टिन गोली का सेवन कराया जाना है दवा सेवक के रूप में आशा आंगनबाड़ी और स्वयंसेवी अपनी सेवाएं देंगे ।     मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एस बी चौधरी ने ग्राम अमिलिया विकासखंड पाली में नरवदिया, अच्छेलाल खैररवार, फूलबाई खैरवार, रोगियों को फाइलेरिया  मोरबिडिटी मैनेजमेंट किट प्रदान किया। इस…

Read More

भारत सरकार की पार्लियामेंट की संचार और सूचना प्रौद्योगिकी स्थाई समिति ने किया बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का दौरा

उमरिया भारत सरकार की पार्लियामेंट की संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधन स्थाई समिति ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का महत्वपूर्ण दौरा किया। समिति के सभापति निरंजन बिशी, सदस्य गुलाम अली, तथा राज्यसभा के संयुक्त सचिव डॉ. कुशल पाठक ने 11 जनवरी को यह यात्रा संपन्न की। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य बांधवगढ़ पारिस्थितिकी तंत्र के संभावित खतरों का पूर्वानुमान लगाने के लिए एआई-संचालित प्रेडिक्टिव मॉडल के अनुप्रयोग की जांच करना था। साथ ही, बाघों के व्यवहार और जनसंख्या गतिशीलता के अध्ययन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की संभावनाओं का आकलन करना भी…

Read More

असम में कोयला खदान से चार शव किए बरामद, श्रमिकों को बचाने जारी है रेस्क्यू अभियान

दिसपुर। असम में दीमा हसाओ जिले के तीन किलो उमरंगसो इलाके में कोयला खदान में फंसे श्रमिकों को बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है। भारतीय सेना और एनडीआरएफ की संयुक्त बचाव टीम ने अब तक चार शव बरामद किए हैं। एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर रोशन कुमार नाथ ने कहा कि बचाव अभियान शुरू होने के बाद से अब तक चार शव बरामद किए गए हैं। पानी निकालने की प्रक्रिया जारी है और पानी का स्तर घट रहा है। कोल इंडिया के पंप यहां लगाए गए हैं। पानी निकालने की प्रक्रिया…

Read More

दो दिवसीय राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

सिंगरौली मुख्यालय बैढ़न के राम लीला ग्राउंड में आज राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता सालाना सीजन 6 का शुभारंभ प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री नगरीय प्रशाशन कैलाश विजयवर्गीय , प्रदेश की ग्रामीण पंचायत मंत्री राधा सिंह , सीधी सिंगरौली के सांसद डॉ राजेश मिश्रा , विधायक सिंगरौली राम निवास शाह , विधायक देवसर डॉ राजेन्द्र मेश्राम , पूर्व विधायक राम लल्लू बैश ,  की मौजूदगी में शुरू हुआ    इस प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय , वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश द्विवेदी सहित कमेटी के सदस्यों ने कैलाश विजयवर्गीय का…

Read More

तेलंगाना में बीआरएस कार्यालय में तोड़फोड़, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पर टिप्पणी का जताया विरोध

हैदराबाद। तेलंगाना के भोंगीर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विपक्षी भारतीय राष्ट्रीय समिति (बीआरएस) के कार्यालय में तोड़फोड़ की। यह घटना तब हुई जब बीआरएस नेता रामकृष्ण रेड्डी ने हैदराबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। पुलिस ने कहा कि जवाबी कार्रवाई में, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर बीआरएस कार्यालय में फर्नीचर और अन्य सामान में तोड़फोड़ की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों ने तुरंत प्रतिक्रिया करते हुए तोड़फोड़ करने वालों को तितर-बितर कर दिया और एक पुलिस पिकेट स्थापित की। पुलिस ने…

Read More

भोपाल के सुभाष स्कूल में सीएम यादव ने किया योग, एमपी के स्कूलों में सामूहिक सूर्य नमस्कार

भोपाल। स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस पर 12 जनवरी को प्रदेश के सभी स्कूलों में सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार का आयोजन हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट स्कूल में योग किया। वहीं, स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने भी युवाओं को पढ़ाई के साथ योग और शारीरिक व्यायामों को अपनाने पर जोर दिया। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कहा 'भारत हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है और सरकार हर वर्ष सूर्य नमस्कार…

Read More

अमेरिका का हिस्सा बनेगा ग्रीनलैंड?, पीएम के ‘बात करने के लिए तैयार’ बयान ने बढ़ाई हलचल

वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। ट्रंप के इस बयान पर काफी हंगामा जारी है। अब ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री के ताजा बयान ने हलचल बढ़ा दी है। दरअसल उन्होंने कहा है कि वे डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि ग्रीनलैंड के लोग अमेरिकी नहीं बनना चाहते हैं। ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री के बयान ने बढ़ाई हलचल ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री म्यूट एज ने शुक्रवार को डेनमार्क के कोपेनहेगन में एक प्रेसवार्ता…

Read More

एस. जयशंकर जाएंगे अमेरिका, 20 जनवरी को ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर 20 जनवरी को अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। दरअसल, ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में 20 जनवरी को शपथ ग्रहण करेंगे। पिछले साल नवंबर में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को 312 इलेक्टोरल वोट्स और हैरिस को 226 इलेक्टोरल वोट्स मिले थे। चुनाव में बहुमत के लिए किसी प्रत्याशी को 270 इलेक्टोरल वोट्स की जरूरत होती है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, वाशिंगटन यात्रा के दौरान जयशंकर अमेरिका के आगामी ट्रंप प्रशासन के प्रतिनिधियों…

Read More

छत्तीसगढ़-बीजापुर में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर

बीजापुर। बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बल की टीम ने नक्सली विरोधी अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान रविवार की सुबह नेशनल पार्क क्षेत्र में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। यह मुठभेड़ अब भी रुक-रुक कर जारी है। जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में अब तक तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद हुए हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है। भोपालपटनम के मद्देड़ इलाके में बन्देपारा-कोरणजेड के जंगलों में सुरक्षाबल और नक्सलियों…

Read More