प्रयागराज महाकुंभ इस बार न सिर्फ अध्यात्म और आस्था का केंद्र बनेगा बल्कि न्याय, पारदर्शिता और अधिकारों के प्रति जागरूकता का भी संदेश देगा। महाकुंभ नगर में न्यायाधीश कॉलोनी के साथ लोकायुक्त, सूचना आयुक्त के कॉटेज सहित बार काउंसिल के लिए भी सेटअप तैयार किए जा रहे हैं। यहां 45 दिनों तक जज, लोकायुक्त, सूचना आयुक्त और वकील सीधे जनता के बीच रहेंगे। साथ ही उन्हें न्याय, सूचना के अधिकार से जुड़े हर पहलू की जानकारी देंगे। यहां महाकुंभ नगर के सेक्टर-23 स्थित न्यायाधीश कॉलोनी का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद…
Read MoreDay: January 12, 2025
आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि को नहीं, बल्कि 10वीं की अंकसूची और जन्म प्रमाण पत्र को ही आयु का आधार माना जाएगा
भोपाल आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि को नहीं, बल्कि 10वीं की अंकसूची और जन्म प्रमाण पत्र को ही आयु का आधार माना जाएगा। आधार कार्ड केवल पहचान के लिए ही मान्य होगा। इसको लेकर विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को आदेश जारी किया है। क्या है आदेश में आदेश में उच्च न्यायालय जबलपुर के आठ नवंबर 2024 के निर्णय का हवाला दिया है, जिसमें आधार को केवल पहचान के लिए मान्य करने की बात कही गई है, न कि आयु…
Read Moreठग ने बातों में उलझा कर वृद्ध का एटीएम कार्ड बदल लिया, 82 हजार रुपये निकाले
इंदौर ठग ने बातों में उलझा कर वृद्ध का एटीएम कार्ड बदल लिया।उसने पासवर्ड देख कर मिनटों में 82 हजार 500 रुपये भी निकाल लिए। ठगी की छत्रीपुुरा थाना में शिकायत की गई है। फरियादी रविंद्र शुक्ला(एमओजी लाइन) साउथ राजमोहल्ला स्थित एसबीआइ के एटीएम से रुपये निकाल रहे थे। अचानक एक व्यक्ति आया और उन्हें बातों में लगाया। आरोपित ने शुक्ला का एटीएम कार्ड बदल लिया। कुछ ही देर में उसने शुक्ला के खाते से 82 हजार 500 रुपये निकाल लिए। शुक्ला स्वतंत्र लेखक है। उन्होंने पुलिस को बताया कि…
Read Moreप्राचीन काल से हमें सिखाया गया जल संरक्षण का महत्व : राज्य मंत्री पटेल
भोपाल लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा है कि प्राचीन काल से हमें जल संरक्षण का कार्य सिखाया गया है। ऋषि-मुनियों ने शोध कर हमें बताया कि जल शरीर के लिए कितना आवश्यक है। हमारा शरीर पंचतत्व से बना है, इन पांच तत्वों में जल भी शामिल हैं, ऐसे में जल संरक्षण करना हमारा दायित्व है। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि पूरी दुनिया हमारा परिवार है और हम जल को लेकर वैज्ञानिक तरीके से रिसर्च कर उसके संरक्षण का काम कर रहे हैं।…
Read Moreविकसित भारत युवा सम्मेलन में पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, भारत मंडपम में युवाओं से कर रहे संवाद
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत मंडपम पहुंचे। यहां उन्होंने ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ में प्रतिभागियों के साथ मुलाकात की। कार्यक्रम बिना किसी राजनीतिक संबंध वाले एक लाख युवाओं को राजनीति में लाने के उनके प्रयासों के तहत आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर होने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी युवाओं से 2047 के विकसित भारत के रोड मैप पर उनके विचारों को जानने की कोशिश कर रहे हैं।…
Read Moreचैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत की टीम की घोषणा में देरी, BCCI मांगेगा ICC से और समय
नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी 2025: पाकिस्तान और UAE में 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है। कई अटकलों के बीच, BCCI चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा में देरी कर सकता है। भारत इंग्लैंड के खिलाफ तीन ODI और पांच T20I मैच खेलेगा। ODI सीरीज चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए अहम होगी। पहले उम्मीद थी कि अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ICC के दिशानिर्देशों के…
Read Moreभोपाल प्रशासन HMPV वायरस से निपटने के लिए अलर्ट, आइसोलेशन वार्ड-वेंटिलेटर समेत तैयारी पूरी
भोपाल कोविड के बाद अब HMPV का खतरा देश में बढ़ गया है. देश के कई राज्यों में संक्रमण धीरे धीरे फैल रहा है. मध्य प्रदेश भी इसको लेकर पूरी तरह अलर्ट है. प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने वायरस के खिलाफ तैयारियों को लेकर बैठक भी ली. इसी के तहत एम्स ने आइसोलेशन वॉर्ड, वेंटिलेटर और बेड तैयार किए हैं. RT-PCR टेस्टिंग के लिए भी अस्पताल प्रबंधन तैयार है. कोरोना वायरस की तरह है HMPV के लक्षण एचएमपीवी (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस ) वायरस की अभी फिलहाल कोई वैक्सीन नहीं है.…
Read Moreआरोपी पार्षद जीतू यादव पर बीजेपी ने की अनुशासनात्मक करवाई, 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया
इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर मामले में आरोपी पार्षद जीतू यादव पर भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनात्मक करवाई की. जीतू यादव को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है. हालांकि, पार्षद ने पार्टी की कार्रवाई से पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. दरअसल, इंदौर नगर निगम के वार्ड 24 के पार्षद जितेन्द्र कुमार (जीतू यादव) द्वारा पार्टी के ही पार्षद से विवाद के बाद अपमानजनक वारदात को अंजाम देने से पार्टी की छवि धूमिल हुई थी. इस बात को गंभीरता से लेते हुए पार्टी…
Read More26 जनवरी से शुरू हो रही संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा साल भर गांव-गांव में निकाले जाने की योजना है: कांग्रेस
भोपाल मध्य प्रदेश में कांग्रेस 27 जनवरी को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्म स्थान महू में भीम, जय बापू, जय संविधान रैली करने जा रही है, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल होंगे. यात्रा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में एक बैठक की. इस बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी शामिल हुए. 26 जनवरी से शुरू हो रही संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा…
Read Moreमहाकुंभ में शैव संप्रदाय के अखाड़ों में नागा संतो के साथ ही जंगम साधु भी आए हुए हैं, बने आकर्षण का केंद्र
प्रयागराज प्रयागराज महाकुंभ में शैव संप्रदाय के अखाड़ों में नागा संतो के साथ ही जंगम साधु भी आए हुए हैं. अपनी अलग वेशभूषा और गीतों के जरिए खास अंदाज में भगवान शिव व माता पार्वती का स्तुति गान करने वाले यह जंगम साधु महाकुंभ में लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. यह जंगम साधु खुद को सन्यासी परंपरा के अखाड़ों का पुरोहित बताते हैं और खास वाद्य यंत्रों का प्रयोग करते हुए भोलेनाथ की भक्ति का गीत गाकर नागा संन्यासियों से भिक्षा लेते हैं. महाकुंभ में हरियाणा…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 11 फरवरी तक फ्रांस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्शन समिट में भाग लेंगे
पेरिस/नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 11 फरवरी तक फ्रांस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक्शन समिट में भाग लेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यह जानकारी दी। राजदूतों के 30वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि फ्रांस 10-11 फरवरी को एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। यह शिखर सम्मेलन एआई पर बातचीत का अवसर प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री मोदी हमारे देश में एक प्रमुख यात्रा पर आएंगे, क्योंकि हम एआई पर सभी शक्तियों के साथ बातचीत करना चाहते हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति ने वैश्विक बातचीत…
Read Moreयूपी में परिवहन निगम ने किराये में की कमी
लखनऊ परिवहन निगम की हाईएंड व स्लीपर बसों का किराया तत्काल प्रभाव से 28 फरवरी तक प्रयोग के तौर पर कम करने का फैसला लिया गया है। ऐसा एसी बसों को यात्री नहीं मिलने के कारण किया गया है। हाईएंड बसों का किराया 56 पैसा व एसी बसों का किराया 49 पैसा प्रतिकिमी की दर से कम किया गया है। किराया कम होने से अगर यात्री बढ़े तो इसे पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा। परिवहन निगम की ओर से फरवरी 2023 में बसों का किराया 25 फीसदी तक बढ़ाया…
Read MoreApple के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर टिक कुक की सैलरी में हुआ 18% का इजाफा
नई दिल्ली Apple के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर टिक कुक की सैलरी में इजाफा किया है। रिपोर्ट की मानें, तो साल 2024 में टिम कुक की कंपनसेशन राशि में 18 फीसद की बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। यह बढ़ोतरी ऐसे वक्त में की गई है, जब कंपनी एक तरफ कर्मचारियों को निकाल रही है। साथ ही इसकी टाइमिंग खास है, क्योंकि इसका ऐलान कंपनी की सालाना बैठक से एक माह पहले किया गया है। ऐपल की सालाना बैठक 25 फरवरी को आयोजित होगी। ऐपल सीईओ को कितना मिलता है पैसा?…
Read Moreभारत में एचएमपीवी के अब तक कितने संक्रमित मिले
नई दिल्ली भारत में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के मामलों का मिलना जारी है। मौसमी वायरस कहे जाने वाले एचएमपीवी को लेकर पूरी दुनिया में कहा जा रहा है कि यह सिर्फ एक मौसमी वायरस है। हालांकि, चीन में इस वायरस के कई केस आने के चलते भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय को गाइडलाइंस तक जारी करनी पड़ी हैं। इस बीच यह जानना अहम है कि भारत में आखिर ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस की रफ्तार क्या है? यह वायरस अब तक किन-किन राज्यों में फैल चुका है? एचएमपीवी से अब तक किस उम्र…
Read Moreपत्नी के साथ पति का अप्राकृतिक यौन संबंध बनना अपराध नहीं: कोर्ट
ग्वालियर ग्वालियर की विशेष कोर्ट ने पति द्वारा पत्नी के साथ धारा-377 यानी अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के मामले में एक बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि पति का पत्नी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाना अपराध नहीं है। कोर्ट ने अपने आदेश में मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मामले में हाईकोर्ट द्वारा पारित आदेश का हवाला भी दिया। आदेश में कोर्ट ने अप्राकृतिक कृत्य करने के आरोप से विशेष न्यायाधीश विवेक कुमार ने पति पवन मौर्य को क्लीन चिट दी। इस प्रकरण की जानकारी देते…
Read More
