राजस्थान- जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हुए एसएमएस स्टेडियम में राज्य युवा महोत्सव में शामिल, ‘युवाओं के उत्थान के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध’

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए सबसे बड़े प्रेरणा स्रोत है। उनके “उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए“ के संदेश को युवा आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी भीतर की शक्ति और क्षमता को पहचाने और अपने सपनों को पूरा करते हुए सफलता की नई उंचाईयों को छूएं। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को हर क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के…

Read More

राजस्थान-कोटपूतली में जिला प्रभारी मंत्री विजय सिंह चौधरी ने दिए नियुक्ति पत्र, नवनियुक्त कार्मिकों ने राज्य सरकार का जताया आभार

जयपुर। जिला प्रभारी मंत्री श्री विजय सिंह चौधरी, जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल तथा कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल ने नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र सोंपे, जिले के 230 नवनियुक्त कार्मिकों ने राज्य सरकार का  आभार जताया । मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के तहत कोटपूतली में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नए कार्मिकों से संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस मौके पर कोटपूतली-बहरोड़ जिले के 230 नवचयनित सरकारी कार्मिकों को नियुक्ति पत्र दिए गए। नवकार्मिकों को कार्यक्रम में वेलकम किट देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव…

Read More

राजस्थान-मुख्यमंत्री ने रोजगार उत्सव में 13 हजार युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, 31 हजार करोड़ के विकास कार्यो का दिया लोकार्पण

सीकर/जयपुर। मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से 13 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र का वितरण कर तथा लगभग 31 हजार करोड रुपए के 76 हजार से अधिक  विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर प्रदेशवासियों को विकास की सौगातें दी। राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रदेश भर को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केरियर डे पर स्वामी विवेकानंद को नमन करते हुए कहा कि युवाओं को अपनी अन्तर्निहित शक्तियों को पहचानकर आगे बढ़ना…

Read More

टी.बी. उन्मूलन 2025 के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता मिले – राज्यपाल पटेल

टी.बी. उन्मूलन 2025 के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता मिले – राज्यपाल पटेल राज्यपाल ने विवेकाधीन निधि से एसोसिएशन को दिए एक लाख रुपये  सरकार ने 2025 तक टी.बी. रोग के सम्पूर्ण उन्मूलन का लक्ष्य रखा – राज्यपाल पटेल राजभवन में एम.पी. स्टेट टी.बी. एसोसिएशन की हुई बैठक भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सरकार ने 2025 तक टी.बी. रोग के सम्पूर्ण उन्मूलन का लक्ष्य रखा है। टी.बी. एसोसिएशन, रोग अभियान के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता से करें। टी.बी. के उपचार और जागरूकता से जुड़ी सभी गतिविधियां सतत् रूप…

Read More

लखीमपुर खीरी में धौरहरा-सिसैया मार्ग पर गन्ने से भरा ट्रक पलट, कई बच्चे दबे

लखीमपुर खीरी लखीमपुर खीरी के धौरहरा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। धौरहरा-सिसैया मार्ग पर ग्राम टेंगनहा के निकट गन्ने से भरा ट्रक सड़क के किनारे खोखे पर पलट गया। हादसा सोमवार को शाम करीब पांच बजे हुआ। बताया जा रहा है कि खोखे के पास ही छह-सात बच्चे खड़े थे, जो सभी ट्रक के नीचे दब गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बच्चों को निकालने के प्रयास शुरू कर दिए गए। जानकारी के मुताबिक गोविंद शुगर मिल ऐरा…

Read More

जामनगर में सरकार ने बड़ा बुलडोजर ऐक्शन चलाया, 9 मजहबी ढांचे ध्वस्त

जामनगर गुजरात के जामनगर में सरकार ने समुद्र किनारे एक बड़ा बुलडोजर ऐक्शन चलाया है। यहां पिरोटन टापू पर बनाए गए 9 मजहबी ढांचों समेत अन्य अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा बताते हुए यह ऐक्शन लिया गया है। गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सांघवी ने भी ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। गुजरात सरकार के सूचना विभाग की ओर से बताया गया कि पिरोटन टापू पर 4000 स्क्वॉयर फीट में यह अतिक्रमण फैला था। राष्ट्रीय सुरक्षा और समुद्री इकोसिस्टम की सुरक्षा को ध्यान…

Read More

दिवंगत स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल महाकुंभ में डुबकी लगाएंगी, जानिए कितनी है उनकी नेटवर्थ

प्रयागराज  प्रयागराज में महाकुंभ शुरू हो चुका है। 26 फरवरी तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में देश-विदेश की कई हस्तियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इनमें आईफोन बनाने वाली दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी ऐपल के को-फाउंडर रहे दिवंगत स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स भी शामिल हैं। वह महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंच चुकी हैं। वह निरंजिनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि के आश्रम में रहेंगी। इस दौरान वह कल्पवास में रहेंगी और साधुओं की संगत में सादगीपूर्ण जीवन बिताएंगी। लॉरेन पॉवेल…

Read More

साउथ अफ्रीका ने चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम ऐलान, बावुमा कप्तान, इन 2 धुरंधरों की वापसी

 नई दिल्ली ICC Champions Trophy 2025 के लिए साउथ अफ्रीका की टीम का ऐलान भी हो गया है। दिग्गज तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी और एनरिक नोर्खिया को भी टीम में शामिल किया गया है। वहीं, टीम की कप्तानी अभी भी टेम्बा बावुमा के हाथों में है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने सोमवार 13 जनवरी को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। इंजरी के कारण लंबे समय तक टीम से बाहर रहे एनगिडी और नोर्खिया इस मेगा टूर्नामेंट में खेलने वाले हैं। इन दो तेज गेंदबाजों के अलावा ऑलराउंडर वियान मुल्डर…

Read More

केंद्र सरकार रोड एक्सीडेंट में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को इनाम राशि बढ़ाकर 25,000 रुपये करेगी

नई दिल्ली आमतौर पर सड़क हादसे में अकसर एक्सीडेंट करने वाले लोग मौके से फरार हो जाते हैं. और मौके पर मौजूद लोग हादसे के शिकार हुए व्यक्ति की मदद करने से केवल इसलिए कतराते है कि वे खुद किसी परेशानी में न फंस जाएं. हादसे का शिकार हुए व्यक्ति के लिए एक-एक मिनट कीमती होता है. इसी को नजर में रखते हुए नितिन गडकारी की तरफ से एक बयान सामने आया है. लोग क्‍यों नहीं करते मदद? बहुत से केस में यह देखा गया है कि हिट एंड रन…

Read More

मुकेश चंद्राकर की अस्थियों से भरे कलश को दबंगों ने तोड़ा

बीजापुर बीजापुर के स्वतंत्र पत्रकार मुकेश चंद्राकर के शव का अंतिम संस्कार करने के बाद परिजन कलश अस्थि लेने के लिए गए तो देखा कि अस्थि कलश मौके पर नहीं था। कलश को तोड़कर उसी मैदान में फेंक दिया। घटना के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा फिर से उजागर हो चुका है। इस मामले की शिकायत बीजापुर एसपी से की गई है। परिजनों ने बताया कि बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने बीजापुर में करोड़ो की लागत से बन रहे घटिया सड़क निर्माण को लेकर खबर प्रकाशित की थी।…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कपिला गौ-शाला में गौ-माता मंदिर सेवा स्थल का किया भूमि-पूजन

उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को उज्जैन के रत्नाखेड़ी स्थित कपिला गौशाला पहुंचकर वेद ऋचाओं के उच्चारण के मध्य गौ-पूजन कर गौ-माता मंदिर सेवा स्थल का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा दी गई 3.5 करोड़ रूपये की निधि से नगर निगम द्वारा विकसित किए जा रहे गौ-माता शेड, सार्वजनिक शौचालय एवं अन्य प्रगतिरत विकास कार्यों का अवलोकन भी किया। इस दौरान केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल भी साथ थे।   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2024 को गौ-संवर्धन वर्ष घोषित किया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लक्ष्य…

Read More

महाकवि विद्यापति पर्व समारोह कार्यक्रम का आयोजन आगामी 26 जनवरी को

इंदौर इंदौर मालवा की मैथिल मिथिला निवासीयों की एकमात्र प्राचीन संस्थान विद्यापति परिषद इंदौर के वरिष्ठ मार्गदर्शन मंडल सदस्य लीलाकांत मिश्रा एवं लक्ष्मण झा जी द्वारा मिली जानकारी अनुसार विश्वविख्यात महाकवि विद्यापति पर्व समारोह कार्यक्रम का आयोजन आगामी 26 जनवरी 25 को, संस्था के सदस्यों द्वारा किया जाने की जानकारी सुनिश्चित हुई है, कार्यक्रम में कार्यकारिणी द्वारा सभी सदस्यों एवं मैथिल मिथिला के अनिवासीयों को अधिक से अधिक संख्या बल में उपस्थिति अपेक्षित करने हेतु विभिन्न स्थानों क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को विशेष दायित्व एवं आवश्यक संसाधनों को उपलब्ध करवाने या…

Read More

एसडीएम ने दोबारा अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी

कुंदरकी कुंदरकी नगर के गुलड़ तिराहे के पास शत्रु संपत्ति पर हो रहे अवैध निर्माण की शिकायत पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए। तहसीलदार सुदीप तिवारी मौके पर पहुंचे और जांच में शिकायत सही पाई गई। पहले निर्माणकर्ता को चेतावनी दी गई थी कि वह अतिक्रमण स्वयं हटा ले, लेकिन आदेश का पालन न होने पर तहसीलदार ने खुद फावड़ा चलाकर अवैध निर्माण गिरा दिया। अधीनस्थ कर्मचारियों ने भी सहयोग किया और कुछ ही देर में निर्माणाधीन दीवार को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। तहसीलदार ने निर्माणकर्ता को सख्त चेतावनी…

Read More

सिंहस्थ-2028 में क्षिप्रा नदी के जल से ही होगा स्नान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रसन्नता का विषय है कि सिंहस्थ-2028 में साधु-संत पवित्र क्षिप्रा जी के जल से ही स्नान करेंगे। हमारा सौभाग्य है कि केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल 614 करोड़ 53 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाली सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना का भूमि-पूजन उज्जैन में करने जा रहे हैं। राज्य सरकार पुण्य सलिला क्षिप्रा के जल से सिंहस्थ में स्नान की व्यवस्था की दिशा में ठोस कदम उठाया है। परियोजना के क्रियान्वयन से क्षिप्रा नदी निर्मल और निरंतर प्रवहमान होगी इससे सभी…

Read More

संभल में बन रही भगवान राम की 51 फुट ऊंची प्रतिमा

संभल यूपी के संभल जिले के चंदौसी शहर में भगवान राम की 51 फुट ऊंची प्रतिमा का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने वाला है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फरवरी में इस प्रतिमा का अनावरण कर सकते हैं। राम बाग धाम के रामलीला मैदान में बनाई जा रही इस प्रतिमा में भगवान राम एक हाथ में धनुष पकड़े हुए और दूसरे हाथ से आशीर्वाद देते हुए दिखाई देंगे। राम बाग धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक कुमार फैंसी ने कहा कि भगवान राम की 51 फुट ऊंची प्रतिमा का निर्माण 31 मई,…

Read More