टीवी एक्ट्रेस डॉल्फिन दुबे ने भी इस पर्व से जुड़ी अपनी यादें की ताजा

मुंबई पूरा देश 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाने जा रहा है। टीवी एक्ट्रेस डॉल्फिन दुबे ने भी इस पर्व से जुड़ी अपनी यादें ताजा की हैं। उन्हें आखिरी बार शो 'सुहागन' में देखा गया था। वह 'क्राइम पेट्रोल' में भी नजर आती रहती हैं। उन्होंने बताया कि उनका जन्म मुस्लिम परिवार में हुआ लेकिन वह मकर संक्रांति का त्योहार मनाती हैं। डॉल्फिन दुबे ने 'ईटाइम्स' को बताया, 'मेरा जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ थआ। लेकिन मेरी मां एक हिंदू परिवार से हैं। इसलिए हमने बचनप से…

Read More

महाकुंभ के दौरान कुल 6 राजयोगी स्नान, कल अमृत स्नान

उत्तर प्रदेश प्रयागराज महाकुम्भ के दौरान कुल छह राजयोगी स्नान होंगे। अखाड़े अमृत (शाही) स्नान करते हैं। पहला अमृत स्नान मकर संक्रांति पर 14 जनवरी, दूसरा मौनी अमावस्या पर 29 जनवरी और तीसरा वसंत पंचमी पर 3 फरवरी को होगा। प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने अखाड़ों के अमृत स्नान का क्रम जारी कर दिया है। सबसे पहले महानिर्वाणी और अटल अखाड़े के संत-महंत, महामंडलेश्वर अमृत स्नान करेंगे। परंपरागत तरीके से सबसे पहले संत, संन्यासी, उसके बाद तीनों वैरागी और सबसे अंत में तीनों उदासीन अखाड़ों को स्नान का अवसर मिलेगा। मेला…

Read More

चांद-सितारे अब दूर नहीं

स्टार चार्ट:– आइओएस और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बना यह मजेदार एप्प पृथ्वी के चारों ओर मौजूद तारों और ग्रहों की स्थिति को स्पष्ट करता है। अगर आपको किसी तारे के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल करनी हो, तो आपको उस तारे पर प्वाइंट करना होगा। इसके टाइमशिफ्ट फीचर की मदद से आप 10 हजार वर्ष पीछे या आगे के आकाश को भी देख सकते हैं। इएक्सओ प्लेनेट:- आइपैड के लिए बना यह एप्प ग्रहों की 3डी पोजीशन दर्शा सकता है। यह सभी ग्रहों का अपडेट डाटा पेश करने का…

Read More

मकर संक्रांति पर्व भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

मकर संक्रांति पर्व भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक : उप मुख्यमंत्री शुक्ल प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक है। यह दिन सूर्य के उत्तरायण होने और नई ऊर्जा, नई सकारात्मकता तथा उन्नति के शुभ संदेश के साथ आता है। यह त्यौहार हमारे जीवन में समृद्धि, स्वास्थ्य और सद्भावना का संचार करता है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख,…

Read More

नागा साधु शाही स्नान के लिए 17 तरह की चीजों से सजते हैं

महाकुंभ 2025 का आयोजन इस साल प्रयागराज में हो रहा है, जोकि 13 जनवरी यानी सोमवार से शुरू हो गया है. 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन महाकुंभ का समापन होगा. इस दौरान दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु संगम पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंचेंगे, लेकिन सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र होते हैं नागा साधु. इन साधुओं की जीवनशैली और उनके शृंगार की परंपराएं सालों से लोगों के लिए एक रहस्य बनी हुई हैं. नागा साधु, जो संसार की सभी मोह-माया से मुक्त होकर भगवान शिव की आराधना…

Read More

बरेली में पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने खुद को लगाई आग

बरेली बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में एक युवक ने रविवार की रात आत्मदाह कर लिया। उसने पत्नी से झगड़े के बाद खुद को आग लगा ली। इसके बाद घर से बाहर गली में दौड़ा। मोहल्ले के लोगों ने जब तक आग बुझाई, तब तक वह बुरी तरह जल चुका था। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक बारादरी थाना क्षेत्र के सकलैन नगर का सलीम (उम्र करीब 40 वर्ष) पुत्र शहाबुद्दीन…

Read More

धार्मिक नगरों में लागू होगी शराबबंदी – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

धार्मिक नगरों में लागू होगी शराबबंदी – मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य सरकार कर रही है विचार भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार नीति में सुधार कर, धार्मिक नगरों में शराबबंदी लागू करने पर विचार कर रही है। इस संबंध में साधु-संतों द्वारा दिए गए सुझावों पर राज्य सरकार गंभीर है। धार्मिक नगरों का वातावरण प्रभावित होने संबंधी शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं। हमारा प्रयास है कि इन नगरों की पवित्रता अक्षुण्ण रहे। अत: राज्य सरकार जल्द ही निर्णय लेकर इस दिशा में ठोस कदम उठाएगी।…

Read More

प्रयागराज महाकुम्भ का शुभारंभ और प्रथम अमृत स्नान सबके लिए मंगलमय हो : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर तीर्थराज प्रयागराज की पुण्य भूमि पर विश्व के सबसे विशाल समागम 'महाकुम्भ' के शुभारंभ और कुम्भ में पधारे समस्त श्रद्धालुओं को प्रथम अमृत स्नान की मंगलमय शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आस्था, भक्ति और अध्यात्म के महाकुम्भ के माध्यम से देश-विदेश से श्रद्धालुओं को भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना के दर्शन होंगे। उन्होंने कामना की है कि मां गंगा की कृपा से सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण हों।  

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोहड़ी पर्व की दीं बधाई और शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि समृद्धि, धन-धान्य और उल्लास के पावन पर्व लोहड़ी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि हमारी परंपराओं और संस्कृति की अमूल्य विरासत का प्रतीक लोहड़ी पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, संपन्नता आए।  

Read More

पीएम मोदी ने देश को दी Z-Morh सुरंग की बड़ी सौगात, कश्मीर में बढ़ेगी रफ्तार

 श्रीनगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में जेड मोड़ टनल का उद्घाटन किया। यह 6.4 किलोमीटर लंबी डबल लेन टनल श्रीनगर-लेह हाईवे (NH-1) पर स्थित है और श्रीनगर को सोनमर्ग से जोड़ती है। पहले यह हाईवे बर्फबारी के कारण 6 महीने तक बंद रहता था, लेकिन अब यह हर मौसम में चालू रहेगा। टनल की वजह से श्रीनगर से सोनमर्ग का सफर, जो पहले 1 घंटे से ज्यादा लेता था, अब केवल 15 मिनट में पूरा हो जाएगा। गाड़ियों की स्पीड भी 30 किमी/घंटा से बढ़कर…

Read More

पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के कचरे के निष्पादन को लेकर 50 मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा

 पीथमपुर धार के कलेक्टर प्रियांक मिश्रा ने ने बताया कि हम विज्ञान शिक्षकों, प्रोफेसरों और अधिकारियों सहित 50 मास्टर ट्रेनर्स को तैयार कर रहे हैं। उन्हें कचरे की सटीक स्थिति के बारे में सूचित किया जाएगा, ताकि वे लोगों तक सही जानकारी पहुंचा सकें और गलत धारणाओं को दूर कर सकें। बता दें कि विगत दिनों पीथमपुर में कचरे के निष्पादन के खिलाफ जनाक्रोश और दो आत्मदाह की कोशिशों के बाद राज्य सरकार को बैकफुट पर जाना पड़ा है। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में…

Read More

Ujjain में मकर संक्रांति पर चाइना डोर को लेकर पुलिस सख्त, बाजारों में सर्चिंग…छतों पर चलाया गया अभियान

उज्जैन उज्जैन प्रशासन ने दिसंबर माह की शुरूआत होते ही 2 माह के लिये चाइना डोर पर प्रतिबंध का आदेश जारी कर दिया था। पिछले कुछ सालों में चाइना डोर से पतंग उड़ाने के दौरान गंभीर हादसे होना सामने आ चुके है। 2 साल पहले जीरो पाइंट ब्रिज पर प्रतिबंधित डोर से गला कटने पर छात्रा नेहा आंजना की मौत हो गई थी। कई लोगों की जान खतरे में पड़ चुकी है। मकर संक्रांति पर चाइना डोर का उपयोग ना हो, इसको लेकर पुलिस सख्त दिखाई दे रही है। प्रतिबंधित…

Read More

मैहर की पलक ने जीता Miss MP का खिताब, खूबसूरती-आत्मविश्वास से जीता लोगों का दिल

 मैहर मैहर की बेटी पलक गुप्ता ने Miss MP बनकर अपने शहर का नाम रोशन कर दिया है. वहीं अब पलक मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में पार्टिसिपेट करेंगी. पलक की इस सफलता से न केवल रामनगर बल्कि पूरे मैहर जिले में जश्न का माहौल है. पलक गुप्ता ने मिस एमपी का खिताब अपने नाम किया मिनी मुंबई इंदौर में आयोजित मिस एमपी 2025 फैशन शो में मैहर की बेटी ने अपना जलवा दिखाया. जिले के रामनगर में रहने वाली पलक गुप्ता ने मिस एमपी का ताज अपने नाम किया. पसल नगर…

Read More

नर्मदापुरम कलेक्टर और एसपी का रेन बसेरा औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नर्मदापुरम नर्मदापुरम की कलेक्टर सोनिया मीना अपने बेबाक और तेज अंदाज के लिए जानी जाती हैं। आईपीएस सोनिया मीना और एसपी डॉक्टर गुरकरन सिंह ने  रात 10 बजे अचानक शहर का निरीक्षण किया। दो घंटे तक बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सेठानी घाट का जायजा लिया। स्थानीय प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। कलेक्टर-एसपी ने रैन बसेरों में साफ-सफाई, भिक्षावृत्ति और स्नान पर्व की तैयारियों का जायजा लिया। कई कमियों पर नगर पालिका और अन्य अधिकारियों को फटकार लगाई। गंदगी दिखने पर लगा दी फटकार कलेक्टर और एसपी ने…

Read More

राजस्थान-जयपुर में विज्ञान मंथन शिविर में बोले राज्यपाल, ‘विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चिंतन की दृष्टि विकसित करें’

जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि विद्यार्थियों के अंदर छिपे हुए वैज्ञानिक चिंतन के विकास में शिक्षण संस्थान अग्रणी रहकर कार्य करे। उन्होंने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चिंतन की दृष्टि विकसित किए जाने का आह्वान किया। उन्होंने भारत में विज्ञान की समृद्ध परंपरा की चर्चा करते हुए वैदिक ज्ञान के आलोक में विकसित भारत के निर्माण के लिए भी सभी को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। राज्यपाल बागडे रविवार को विद्यार्थी विज्ञान मंथन शिविर के समापन समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राज्य स्तरीय विज्ञान शिविर में…

Read More