टीवी एक्ट्रेस डॉल्फिन दुबे ने भी इस पर्व से जुड़ी अपनी यादें की ताजा

मुंबई

पूरा देश 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाने जा रहा है। टीवी एक्ट्रेस डॉल्फिन दुबे ने भी इस पर्व से जुड़ी अपनी यादें ताजा की हैं। उन्हें आखिरी बार शो 'सुहागन' में देखा गया था। वह 'क्राइम पेट्रोल' में भी नजर आती रहती हैं। उन्होंने बताया कि उनका जन्म मुस्लिम परिवार में हुआ लेकिन वह मकर संक्रांति का त्योहार मनाती हैं।

डॉल्फिन दुबे ने 'ईटाइम्स' को बताया, 'मेरा जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ थआ। लेकिन मेरी मां एक हिंदू परिवार से हैं। इसलिए हमने बचनप से ही सभी त्योहार मनाए हैं। मकर संक्रांति फसल के मौसम से जुड़ी हुआ पर्व है। जो मनुष्यों ओर प्राकृतिक दुनिया के बीच गहरे संबंधों को दिखाती है।'

ये भी पढ़ें :  ऐपल के ऑफ‍िशियल स्‍टोर्स से बंद किए आईफोन SE, macbook air m3 समेत लगभग 25 गैजेट्स

डॉल्फिन दुबे की मकर संक्रांति से जुड़ी यादें
एक्ट्रेस ने आगे बताया, 'मुझे हमेशा से मेरी मां ने सिखाया है कि मकर संक्रांति का महत्व ज्यादा है। यह बुराई पर अच्चाई और निराशा पर आशा का प्रतीक है।' उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति से जुड़ी उनकी गहरी यादें हैं। दावत और मिल जुलकर खाते थे। तिल, नारियल और गुड़ की मिठाइयां खाते थे। पतंद उड़ाते थे और मौत मस्ती करते थे।

ये भी पढ़ें :  रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं, पूरे दिन बांध सकेंगे राखी – श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग का संगम

एक्ट्रेस की बेटी है, पति से हो चुकीं हैं अलग
एक्ट्रेस ने बताया, 'मैं अब काफी बदल गई हूं। लेकिन एक ब्राह्मण परिवार में शादी हुई है और इसलिए मैंने हमेशा अपने ससुरालवालों के साथ भी यह त्योहार मनाया है। इस दिन सूर्य देव की पूजा करते थे। और आज भी मेरा एक्स मेरी बेटी कमाक्षी के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करता है। ' बता दें कि एक्ट्रेस 2016 में ही अपने पति से अलग हो गई थीं। उनकी 15 साल की बेटी है। जो उनके साथ ही रहती है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment