भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर, पद्मविभूषण, जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी के जन्म-दिवस पर उन्हें प्रणाम करते हुए बाबा महाकाल से उनके दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी रामभद्राचार्य जी के आशीर्वाद की कामना करते हुए कहा कि स्वामी जी की शिक्षा और मार्गदर्शन ने समाज में एकता और मानवता के प्रयासों को बल दिया है, उनके प्रखर विचारों से समाज में सांस्कृतिक नवचेतना का संचार हुआ है।
Read MoreDay: January 14, 2025
छत्तीसगढ़-कोरबा के ADM को पड़ा दिल का दौरा, होश आते ही बोले- करूंगा महाकुम्भ में स्नान
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला के एडीएम विक्रम कुमार जायसवाल को रविवार की देर रात मेले में अचानक दिल का दौरा पड़ गया। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन की स्थिति में मेला के सेक्टर दो स्थित केंद्रीय अस्पताल लाया गया। जहां इनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। वहीं चिकित्सकों ने ईसीजी की जांच में हार्ट अटैक की पुष्टि होने पर बिना देर किए इलाज शुरू कर दिया। ऐसे में तीन से चार घंटे के बाद विक्रम कुमार जायसवाल को आराम मिल गया। हालांकि हालत में सुधार होने के बाद उन्होंने…
Read Moreछत्तीसगढ़-रायपुर शहर भाजपाध्यक्ष रमेश ठाकुर आज करेंगे पदभार ग्रहण, सांसद बृजमोहन और चारों विधायक करेंगे शिरकत
रायपुर। बीजेपी रायपुर शहर के नए जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पदभार ग्रहण करेंगे। कार्यकर्ताओं के साथ नए जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर को पदभार ग्रहण कराएंगे। भाजपा संगठन चुनाव प्रणाली के अनुसार बूथ अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन के बाद जिला अध्यक्ष का चयन हुआ है। पदभार ग्रहण कार्यक्रम में समस्त कार्यकर्ताओं को न्यौता देते हुए नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कार्यकर्ता भाजपा संगठन की ताकत है और इन्ही कार्यकर्ताओं के प्यार से मैं जिला अध्यक्ष बना हूं।…
Read Moreमहाकुम्भ एंवम सक्रांति पर संतो ने स्वस्ति वाचन कर बांटी महाकुम्भ लिखित पतंग व तिल के लड्डू
भोपाल भारतीय संस्कृति के महापर्व, विश्व का सबसे बड़ा मेला कुंभ उत्तरायण के साथ आरम्भ हो चुका है, गुरुनानक मण्डल द्वारा संक्रांति के पर्व पर ब्राह्मणों द्वारा स्वस्तिवाचन कर विधि विधान के साथ आम जन को "महाकुंभ" की पतंग एवं तिल्ली के लड्डू वितरित किए। गुरुनानक मण्डल अध्यक्ष राकेश कुकरेजा ने बताया कि 144 वर्ष बाद आये सदी के सबसे बड़े आद्यात्मिक और धार्मिक महापर्व “महाकुंभ” का आयोजन प्रयागराज में हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है, इस उपलक्ष्य में भोपालवासियों को कुंभ एवं संक्रांति के पावन पर्व की शुभकामनाएं…
Read Moreछत्तीसगढ़-त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की बीजेपी ने बनाई प्रांतीय टीम, सौरभ सिंह संयोजक सहित सदस्य झोकेंगे ताकत
रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को लेकर अपने प्रांतीय टीम की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से प्रांतीय टीम का एलान किया गया है। इस 19 सदस्यीय टीम में सौरभ सिंह को संयोजक बनाया गया है। बाकि के 18 नेताओं को सदस्य बनाया गया है। बीजेपी नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर विभिन्न स्तरों पर समितियों का गठन कर रही है। नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रदेश, संभाग, जिला समितियों व निकायों के लिए…
Read Moreमकर संक्रांति पर मध्यप्रदेश में कोहरे का असर, भोपाल, ग्वालियर समेत 20 से ज्यादा जिलों में कोहरा छाया
भोपाल मध्य प्रदेश में मकर संक्रांति के मौके पर कोहरे और ठंड का असर जारी है। भोपाल, ग्वालियर समेत 20 से अधिक जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। 15 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन संभाग में हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 17 जनवरी से ठंड का प्रकोप फिर बढ़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 14 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर 15 और 16 जनवरी को रहेगा। 17 जनवरी से मौसम साफ हो जाएगा, लेकिन ठंडी…
Read Moreदिल्ली CM आतिशी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, दर्ज हुई FIR
नईदिल्ली दिल्ली की सीएम आतिशी पर दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। उन पर आचार संहिता उल्लंघन करने का आरोप है। खबरों की मानें, तो रिटर्निंग अफसर ने आतिशी के खिलाफ यह मुकदमा दर्ज कराया है। ऐसे में नामांकन दाखिल करने से पहले आतिशी की मुश्किलें बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक, रिटर्निंग अफसर का आरोप है कि 7 जनवरी को करीब 02:30 बजे पीडब्ल्यूडी के सरकारी वाहन का निजी चुनाव कार्यालय इस्तेमाल किया गया और उससे इलेक्शन से जुड़े काम किए गए है। जिसके चलते कालकाजी निवासी…
Read Moreनारायणन ने इसरो के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला; जानिए उनके बारे में
बेंगलुरु वी नारायणन ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने एस. सोमनाथ की जगह ली है। इसरो के मुताबिक, प्रतिष्ठित वैज्ञानिक (शीर्ष ग्रेड) डॉ. वी नारायणन ने 13 जनवरी 2025 को अंतरिक्ष विभाग के सचिव, अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष और इसरो के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इससे पहले नारायणन ने इसरो के लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम्स सेंटर (एलपीएससी) के निदेशक के रूप में कार्य किया। यह प्रक्षेपण यानों और अंतरिक्ष यानों की प्रणोदन प्रणालियों के विकास के लिए जिम्मेदार एक प्रमुख…
Read Moreग्वालियर जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरू समेत 19 अन्य के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा में केस दर्ज किया
ग्वालियर भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की नीति पर काम कर रही मध्य प्रदेश सरकार के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की ग्वालियर इकाई ने एक बड़ा एक्शन लिया है। ईओडब्ल्यू ने जीवाजी विश्वविद्यालय में VC यानि कुलगुरु प्रोफ़ेसर अविनाश तिवारी पर अपराध पंजीबद्ध किया है, प्रोफ़ेसर तिवारी के अलावा 17 अन्य प्रोफेसर्स भी हैं जिनके खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है। दरअसल ये मामला एक फर्जी कॉलेज से जुड़ा हुआ है, आपको बता दें जीवाजी विश्वविद्यालय कॉलेजों को सम्बद्धता देने में काफी चर्चित रहा है, कई बार शिकायत हुई है कि विश्वविद्यालय…
Read Moreमध्य प्रदेश में बीजेपी ने 18 और जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान किया, भोपाल से रविंद्र यति , भोपाल ग्रामीण की जिम्मेदारी तीरथ सिंह मीणा को
भोपाल मध्य प्रदेश में बीजेपी ने सोमवार को अपने नए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। सोमवार को बीजेपी ने 18 जिलों के अध्यक्षों की लिस्ट जारी की। इससे पहले रविवार को सीएम मोहन यादव के जिले उज्जैन नगर और शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र में जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई थी। बीजेपी के जिला अध्यक्षों की लिस्ट का लंबे समय से इंतजार हो रहा था। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा था कि एक दो दिन में सभी जिलों की लिस्ट घोषित कर दी जाएगी। किस…
Read Moreचैम्पियंस ट्रॉफी के लिए साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड समेत 6 देशों ने अपनी टीम का ऐलान किया
मुंबई पाकिस्तान की मेजबानी में 19 फरवरी से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत होगी। चैंपियंस ट्रॉफी आखिरी बार 2013 में हुई थी, अब आठ साल बाद ये टूर्नामेंट हो रहा है। डिफेंडिंग चैंपिंयस पाकिस्तान को घरेलू धरती पर खेलने का फायदा होगा। हाइब्रिड मॉडल के तहत होने वाले टूर्नामेंट में भारत अपने मैच यूएई में खेलेगा। ओपनिंग मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगा। भारत और पाकिस्तान की टक्कर 23 फरवरी को होगी। भारत और पाकिस्तान को छोड़कर टूर्नामेंट में खेलने वाली सभी टीमों ने अपने स्क्वॉड की घोषणा कर…
Read Moreमहाकुंभ : पहले अमृत स्नान में अबतक 1.38 करोड़ ने लगाई डुबकी, 17 श्रृंगार कर संगम पहुंचे नागा साधु
प्रयागराज प्रयागराज में पौष पूर्णिमा पर भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ शुरू हुए महाकुंभ 2025 में आज पहला अमृत स्नान है. मकर संक्रांति के मौके पर विभिन्न अखाड़ों के नागा साधुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई, जिसे 'अमृत स्नान' (शाही स्नान) कहा जाता है. यह महाकुंभ 12 वर्षों के बाद आयोजित किया जा रहा है, हालांकि संतों का दावा है कि इस आयोजन के लिए 144 वर्षों के बाद एक बहुत ही दुर्लभ मुहूर्त बना है, जो समुद्र मंथन के दौरान बना था. 12 वर्षों के बाद आयोजित होने…
Read Moreछत्तीसगढ़-बलरामपुर रामनुजगंज में भाजपा जिला कार्यालय भवन तैयार, नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री
बलरामपुर/रामनुजगंज। बलरामपुर रामनुजगंज जिला मुख्यालय में नया बस स्टैंड के समीप भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, कृषि मंत्री राम विचार नेताम सहित अन्य संगठन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। वहीं भाजपा कार्यालय के नवनिर्मित भवन को भव्य रूप से सजाया गया है। गौरतलब है कि बलरामपुर रामानुजगंज जिले के गठन हुए एक दशक से अधिक समय बीत…
Read Moreछत्तीसगढ़-रायपुर में बर्खास्त बीएड शिक्षकों का दंडवत प्रदर्शन, प्रियंका गांधी बोलीं- युवाओं को अंधकार में धकेल रही BJP
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षक राज्य सरकार को जगाने के लिये अर्धनग्न और दंडवत होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को लगभग पांच किलोमीटर तक दंडवत होकर यात्रा निकाली। इन शिक्षकों ने माना चौक से शदाणी दरबार तक सड़कों पर लेटकर विरोध जताया। अब इस मामले में सियासत हो रही है। सांसद प्रियंका गांधी और प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर राज्य की विष्णुदेव सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि 'छत्तीसगढ़ का यह वीडियो देश के युवाओं की दुर्दशा…
Read Moreछत्तीसगढ़-भिलाई में प्रोफेसर पर हमले का मुख्य आरोपी समेत तीन को भेजा जेल, 10-10 हजार का था इनाम
भिलाई। भिलाई-3 थाना क्षेत्र के खूबचंद बघेल कॉलेज के प्रोफेसर विनोद शर्मा पर हमले की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें प्रोबीर शर्मा और उसके सहयोगी धीरज वस्त्रकार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। फिलहाल, कोर्ट से आरोपियों को रिमांड नहीं मिली। तीनों आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। पुलिस आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा से दोनों आरोपियों के अलावा उन्हें पनाह देने वाले व्यक्ति टी. पवन कुमार को गिरफ्तार कर भिलाई लेकर पहुंची। सीएसपी हरीश पाटिल ने…
Read More
