प्रदेश में 12 और भाजपा जिलाध्यक्ष घोषित, सागर में पहली बार दो जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, अब तक 32 में से 11 रिपीट

भोपाल  मध्य प्रदेश में बीजेपी ने 12 और जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही कुल 32 जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति हो गई है। खास बात यह है कि सागर जिले को दो हिस्सों में बांटकर दो अध्यक्ष बनाए गए हैं। कटनी और बालाघाट में पुराने अध्यक्षों को ही दोबारा मौका दिया गया है। मुख्यमंत्री, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीडी शर्मा की पसंद का भी ध्यान रखा गया है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मध्य प्रदेश में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति…

Read More

दक्षिण कोरिया : राष्ट्रपति यून सुक योल हुए गिरफ्तार, अरेस्ट होने वाले बने देश के पहले प्रेसिडेंट

सीओल दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सूक येओल को महाभियोग के बाद बुधवार (15 जनवरी) को कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया. यह देश के इतिहास में पहली बार है जब किसी मौजूदा राष्ट्रपति को हिरासत में लिया गया है. उनकी गिरफ्तारी दक्षिण कोरिया के इतिहास में एक अभूतपूर्व घटना है. इसका देश की राजनीति पर गहरा प्रभाव पड़ने की संभावना है. Indian Express की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति यूं सूक येओल पर विभिन्न आरोप लगाए गए थे, जिनमें भ्रष्टाचार, सत्ता का गलत इस्तेमाल समेत अन्य अनियमितताएं शामिल थीं.…

Read More

मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष उमंग सिंघार ने घोषित की कार्यकारिणी

मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद की नई प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी घोषित, मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष उमंग सिंघार ने घोषित की कार्यकारिणी भोपाल  मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री उमंग सिंघार ने अपनी नई प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इस कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष, 12 महामंत्री सहित सचिव, कोषाध्यक्ष और 12 संगठन सचिवों की भी नियुक्ति की गई है। इसके अलावा 10 विशेष आमंत्रित सदस्य भी कार्यकारिणी में लिए गए हैं। वहीं परिषद के युवा प्रभाग और छात्र प्रभाग के अध्यक्ष भी नियुक्त किये गए हैं।…

Read More

ट्रेनों की रफ्तार पर कोहरे ने लगाया ब्रेक, ‘0’ विजिबिलिटी में ये 26 रेलगाड़ियां कई घंटे लेट

नई दिल्ली बुधवार को Delhi-NCR समेत पूरा उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में दिखाई दिया. सुबह विजिबिलिटी जीरो रही और इसका सीधा असर रेल यातायात पर नजर आया. इंडियन रेलवे के मुताबिक, इसके चलते 26 ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही है. इनमें बिहार संपर्क क्रांति से लेकर वैशाली एक्सप्रेस तक शामिल है. कोहरे ने इन ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. वहीं दूसरी ओर रेलगाड़ियों से सफर करने वाले यात्रियों पर दोहरी मार पड़ रही है और उन्हें कड़ाके की ठंड में ट्रेन लेट…

Read More

संभल में प्रशासन का बड़ा इंसाफ, दंगे के 47 साल बाद हिंदू परिवार को वापस कराई जमीन

संभल 1978 में हुई सांप्रदायिक हिंसा के दौरान घर छोड़कर गए हिंदू परिवार को 47 वर्ष बाद न्याय मिला। मंगलवार को प्रशासन ने उनकी भूमि वापस कराई। माली समाज के इस परिवार की कुछ भूमि पर दूसरे समुदाय के लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था। पीड़ित परिवार वर्तमान में चन्दौसी और नरौली में रह रहा है। परिवार ने कुछ दिन पहले डीएम और एसपी को शिकायती पत्र देकर भूमि को कब्जामुक्त कराने की गुहार लगाई थी। मंगलवार को एसडीएम राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और…

Read More

प्रधानमंत्री जी संविधान को जी रहे हैं, कांग्रेस व विपक्षी दलों ने संविधान का तिरस्कार किया

प्रधानमंत्री जी संविधान को जी रहे हैं, कांग्रेस व विपक्षी दलों ने संविधान का तिरस्कार किया  प्रधानमंत्री जी बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने का कार्य कर रहे हैं मोदी जी और भाजपा संविधान को आत्मसात कर देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जा रहे  प्रधानमंत्री जी स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया से बेरोजगारी दूर कर रहे- डॉ. महेन्द्र सिंह भोपाल  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने संविधान गौरव अभियान के तहत मंगलवार को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ज्ञानोदय…

Read More

छिंदवाड़ा में 19 घंटे से कुएं में फंसी 3 मजदूरों की जान, अब आवाज आना भी बंद…

छिंदवाड़ा  मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा ज़िले के खुनाझिर खुर्द गांव में एक निर्माणाधीन कुएं के ढहने से तीन मज़दूर फंस गए हैं। हादसा मंगलवार को हुआ। एनडीआरएफ की टीम 19 घंटे से ज़्यादा समय से बचाव कार्य में जुटी है। डॉक्टर और एम्बुलेंस भी मौके पर मौजूद हैं। मज़दूर लगभग 30 फीट की गहराई में फंसे हैं। एक महिला और दो पुरुष मज़दूरों को बचाने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। ये मज़दूर पुराने कुएं की मरम्मत का काम कर रहे थे। कैसे हुआ ये हादसा शहर के…

Read More

छत्तीसगढ़-ठंड घटने से 4 दिनों में तीन डिग्री चढ़ेगा रात का पारा, सुबह कोहरे के कारण छूट रही कंपकंपी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। सरगुजा संभाग के जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके प्रदेश के ग्रामीण और आउटर इलाकों में भी सुबह के समय कोहरा छाए रहने के साथ ठंड जारी है। आज बुधवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 12 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है, इसके बाद अगले चार दिनों…

Read More

राजस्थान-अजमेर में भामाशाह राठी परिवार ने बनवाया 2.64 करोड़ का संस्कृत स्कूल, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया लोकार्पण

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी एवं शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री श्री मदन दिलावर ने अजमेर के पास खेड़ा श्रीनगर में मंगलवार को भामाशाह श्री गोपाल राठी परिवार द्वारा 2.64 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित चंदनमल रामनारायणी राठी राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय के भवन का लोकार्पण किया। राठी परिवार, स्कूली विद्यार्थी एवं ग्रामीणों की मांग पर शिक्षा मंत्री ने कार्यक्रम में ही स्कूल को 12 वीं तक करने, खेल मैदान के लिए भूमि आवंटित करने एवं स्कूल में 3 वर्ष की आयु तक के बच्चों को प्रवेश देने की…

Read More

छत्तीसगढ़-बिलासपुर आज आएंगे उपराष्ट्रपति धनखड़, गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के गुरू घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल होंगे। वे दोपहर दो बजे तक अपनी धर्मपत्नी के साथ रायपुर आएंगे। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में 15 जनवरी को बिलासपुर स्थित गुरू घासीदास विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह आयोजित होगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार उपराष्ट्रपति धनखड़ दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए अपनी धर्मपत्नी डॉ. श्रीमती सुदेश धनखड़ के साथ बिलासपुर आएंगे। उपराष्ट्रपति भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से दोपहर…

Read More

महाकुंभ मेला 2025: रानी कमलापति से बनारस तक स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू

भोपाल रेल प्रशासन द्वारा महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की मांग और आस्था को ध्यान में रखते हुए, श्रद्धालुओं और यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रानी कमलापति-बनारस-रानी कमलापति कुंभ मेला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के रानी कमलापति, मंडीदीप, औबेदुल्लागंज, बुदनी, नर्मदापुरम और इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरेगी। गाड़ी संख्या 01661 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 16.01.2025 से 20.02.2025 तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को सुबह 11:10 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10:15 बजे बनारस…

Read More

मासिक शिवरात्रि का व्रत 27 या 28 जनवरी… कब रखा जाएगा

हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है. इस दिन लोग भगवान शिव की पूजा तथा व्रत का पालन करते हैं. मासिक शिवरात्रि पर रात्रि में पूजा का खास महत्व होता है. भगवान शिव को समर्पित यह व्रत हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को किया जाता है. भगवान शिव को प्रसन्न कर उनकी कृपा पाने के लिए मासिक शिवरात्रि को सबसे उत्तम माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. इसके अलावा जीवन…

Read More

आने वाले दो वर्षों में दौड़ेंगी 50 अमृत भारत ट्रेन-सेट, मंत्री अश्विनी वैष्णव

आने वाले दो वर्षों में दौड़ेंगी 50 अमृत भारत ट्रेन-सेट, मंत्री अश्विनी वैष्णव यात्रा होगी आरामदायक: जानिए नई अमृत भारत ट्रेन की सुविधाएं भोपाल रेल मंत्रालय द्वारा आने वाले दो वर्षों में 50 नई अमृत भारत ट्रेन-सेट तैयार करने की योजना बनाई गई है। ये ट्रेनें यात्रियों के लिए सस्ती, सुरक्षित और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी। इस पहल का उद्देश्य लंबी दूरी की यात्रा को अधिक आरामदायक बनाना है, विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए जो किफायती दरों पर उत्कृष्ट सेवाएं चाहते हैं। अमृत भारत 2.0 के तहत…

Read More

शहडोल जिले में कड़ाके की ठंड के चलते नर्सरी से कक्षा 8 तक के बच्चों की छुट्टी

शहडोल  मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. शहडोल जिले में भी हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. शीत लहर भी चल रही है, जिसकी वजह से लोगों का हाल बेहाल है. छोटे-छोटे बच्चे तो स्कूल जाने में परेशानियों का सामना कर ही रहे थे, जिसे देखते हुए अब शहडोल जिले में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों की 2 दिन के लिए छुट्टी कर दी गई है. स्कूलों में 2 दिन की छुट्टी शहडोल जिले में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के…

Read More

छत्तीसगढ़-मरवाही में 992 बोरी अवैध धान जब्त, तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी से मचा हड़कंप

गौरेला पेंड्रामरवाही/रायपुर। समर्थन मूल्य पर छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को अब 15 दिन शेष बचे हैं। ऐसे में बिचौलिये और धान तस्कर फिर सक्रिय हो गए है। मध्यप्रदेश से लाए गए धान को किसानों के पट्टे में बेचने का लगातार प्रयास जारी है। एक बार स्थानीय प्रशासन के द्वारा छापेमारी की कार्यवाही करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में दबिश देकर चार जगहों से 992 बोरी अवैध धान जब्त की गई। ये पूरी कार्रवाई मरवाही एसडीएम के नेतृत्व में की गई। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए अभी…

Read More