जशपुर/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के एसपी शशिमोहन सिंह को एसएसपी के पद पर पदोन्नत होने के अवसर पर बैच और स्टार पहनाकर बधाई दी। दरअसल, यह आयोजन बगिया स्थित मुख्यमंत्री के निजी निवास पर बीती रात 11 बजे पीपींग सेरेमनी के तहत संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कमिश्नर नरेन्द्र सिंह दुग्गा, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार और पत्नी रेखा सिंह व बेटे रिभु समर्थ सिंह भी उपस्थित थे।शशिमोहन सिंह 1997 बैच के डीएसपी रहे हैं। 2012 में उन्हें आईपीएस अवॉर्ड से सम्मानित किया…
Read MoreDay: January 15, 2025
उज्जैन विक्रमोत्सव व्यापार मेले में गैर परिवहन और हल्के परिवहन वाहनों की बिक्री पर मिलेगी मोटरयान कर पर 50 प्रतिशत की छूट
ग्वालियर व्यापार मेले में भी मिलेगी छूट भोपाल राज्य शासन द्वारा ऐसे गैर परिवहन एवं हल्के परिवहन वाहनों, जिनका जीवनकाल मोटरयान कर लगता है और जिनको वर्ष 2024-25 की कालावधि के दौरान उज्जैन विक्रमोत्सव व्यापार मेला और ग्वालियर व्यापार मेला में विक्रय किया जाता है, उन पर देय जीवनकाल मोटरयान कर की दर पर 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। यह छूट निर्धारित शर्तों के साथ दी गई है। ऐसे गैर परिवहन वाहनों (मोटर साइकिल, मोटर कार, निजी उपयोग हेतु ओमनी बस) तथा हल्के परिवहन वाहनों को छूट केवल…
Read Moreरायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तातापानी महोत्सव में विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तातापानी महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर स्थानीय कला, संस्कृति और सरकारी योजनाओं के प्रभाव को करीब से देखा। मुख्यमंत्री साय ने राजपुर के आरा ग्राम के निवासी शिवमंगल से मुलाकात की, जो 25 वर्षों से कुम्हार का काम कर रहे हैं। शिवमंगल ने बताया कि विद्युत चाक मिलने से उनकी जीविका चलाना आसान हुआ है। उनका परिवार पारंपरिक मिट्टी के बर्तन बनाकर सालाना 2-3 लाख रुपये की आय अर्जित कर रहा है। शिवमंगल की…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता में आदिवासी समाज का उत्थान सर्वाेपरि : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले में 87.31 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन पमशाला में अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री हुए शामिल रायपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सर्वाेच्च प्राथमिकता में आदिवासी समाज का उत्थान शामिल है। उन्होंने देश के सर्वाेच्च पद राष्ट्रपति के लिए आदिवासी महिला को अवसर दिया। आज देश की राष्ट्रपति एक आदिवासी है, छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री एक आदिवासी है, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच का ही परिणाम है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास हमारी…
Read Moreरायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सशस्त्र सेना वयोवृद्ध दिवस पर शहीद परिवारों का किया सम्मान
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पगुराबहार गांव में आयोजित 9 वें सशस्त्र सेना वयोवृद्ध दिवस पर सेना के वीर जवानों के साहस और बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अपनी वीरता का प्रदर्शन कर राष्ट्रपति द्वारा सेना मेडल से सम्मानित भागलपुर निवासी 81 वर्षीय अरुण कुमार का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें शाल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंटकर उनके अदम्य साहस की सराहना की। अरुण कुमार ने अपने युद्ध के अनुभव साझा कर देशसेवा के गौरवशाली क्षणों को याद किया।…
Read Moreजेपी चिकित्सालय में मिलेगी एमआरआई सुविधा
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भोपाल के जेपी चिकित्सालय में बुधवार 15 जनवरी को एमआरआई मशीन का शुभारंभ करेंगे।जयप्रकाश चिकित्सालय में 1.5 टेस्ला एमआरआई जाँच की यह सुविधा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत कृस्ना डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड के माध्यम से उपलब्ध कराई जायेगी। यहाँ मरीजों को सेन्ट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (सीजीएचएस) दरों से 30 प्रतिशत से भी कम दरों पर जांच की सुविधा प्रदान की जाएगी।
Read Moreऊर्जा के बिना विकास संभव नहीं : मंत्री शुक्ला
भोपाल नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि सोलराइजेशन का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य केन्द्र में नियमित बिजली पर निर्भरता को कम करना और बिजली बिल को घटाना है। फ़्यूजन फाइनेंस द्वारा 20 किलोवाट के सोलर पैनल स्थापित किया गया है, इससे केवल ऊर्जा खर्च कम होने के साथ स्वास्थ्य केंद्र को एक स्थिर और पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा स्रोत प्रदान करना भी है। मंत्री शुक्ला मंगलवार को भिंड में फ्यूजन फाइनेंस लिमिटेड द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहगांव में सफलतापूर्वक लगाए गए 20 किलोवॉट सोलराइजेशन प्रोजेक्ट के शुभारंभ समारोह…
Read Moreचित्रकूट के समग्र विकास का प्लान समेकित रूप से हो क्रियान्वित :मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि चित्रकूट के समग्र विकास का प्लान समेकित रूप से बने और सबके सहयोग से क्रियान्वित किया जाये। उन्होंने कहा कि चित्रकूट में अनेक सामाजिक संस्थाओं द्वारा समाज सेवा तथा अन्य विकास कार्य किये जा रहे हैं। धार्मिक स्थल में होने वाले मेले और अवसरों पर तीर्थ यात्रियों तथा पर्यटकों की सुविधाओं के लिए इन संस्थाओं के कार्यों से भी जोंडे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को चित्रकूट में चित्रकूट के समग्र विकास के लिये प्रगतिरत एवं प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा बैठक को…
Read Moreत्योहार हमें आपस में खुशियां बांटने के देते है अवसर: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि हमारा देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। यहां के त्योहार, संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। त्योहार हमें आपस में मिलजुल कर खुशियां बांटने का अवसर देते हैं। त्योहार हमेशा आपस में मिल -जुल कर एवं बच्चों के साथ मनाना चाहिए जिससे आगामी पीढ़ी भी हमारी संस्कृति को अपने जीवन में ग्रहण कर सके। उप मुख्यमंत्री शुक्ल शहडोल जिले के नगर परिषद खांड (बाणसागर) में मकर संक्रांति पर सोंण महोत्सव में संबोधित कर रहे थे। रीजनल…
Read Moreउपराष्ट्रपति धनखड़ 15 जनवरी को गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
रायपुर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में 15 जनवरी को बिलासपुर स्थित गुरू घासीदास विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह आयोजित होगा।जारी कार्यक्रम के अनुसार उपराष्ट्रपति धनखड़ दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए अपनी धर्मपत्नी डॉ. श्रीमती सुदेश धनखड़ के साथ बिलासपुर आएंगे। उपराष्ट्रपति भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से दोपहर 12.15 बजे दिल्ली से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे रायपुर स्थित माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां हेलीकॉप्टर से बिलासपुर जाएंगे। उपराष्ट्रपति अपरान्ह 3 बजे से 4 बजे तक गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल…
Read Moreसप्रे संग्रहालय के अलंकरण समारोह में दर्जन भर से ज्यादा विभूतियां सम्मानित
सप्रे संग्रहालय के अलंकरण समारोह में दर्जन भर से ज्यादा विभूतियां सम्मानित भारतीय ज्ञान परंपरा को सहेजने वाला अग्रणी संस्थान है सप्रे संग्रहालय – मंत्री परमार मंत्री परमार ने कहा माधवराव सप्रे जी जैसे ज्ञानी महापुरुष सदियों में होते हैं, उन्होंने अपने जीवन काल में अनेक विद्वान गढ़े भोपाल उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने कहा है कि माधवराव सप्रे जी जैसे ज्ञानी महापुरुष सदियों में होते हैं। उन्होंने अपने जीवन काल में अनेक विद्वान गढ़े हैं। यह सभी विद्वान भारतीय ज्ञान परंपरा का ही हिस्सा हैं। इस तरह कह…
Read Moreऔद्योगिक विकास के साथ युवाओं को रोजगार देना हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश की समृद्धि और प्रदेशवासियों की उन्नति के लिये हम कोई कोर-कसर नहीं छोडेंगे। प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिये किये जा रहे प्रयासों से आशातीत सफलताएँ मिली है। निवेश छोटा हो या बड़ा हमारे लिये दोनों समान है। हमारा लक्ष्य औद्योगिक विकास के साथ युवाओं को रोजगार देना साथ ही स्व-रोजगार से जोड़ना भी है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की महती भूमिका रही है। आगामी 16 जनवरी को शहडोल में अगली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव…
Read Moreएनसीएल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियो सहित कलेक्टर ने खेला गुल्ली डंडा का खेला उड़ाया पतंग
सिंगरौली आनंद एवं उमंग का त्योहार मकर संक्राति पूरे जिलें में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही जिले के नागरिक जिले में बहने वाली नदियों सोन, गोपद क साथ साथ अन्य नदियो के घाटो मे पहुचकर अस्था की डुबकी लगाई एवं मान्यताओं के अनुसार गुड़ तिल का दान दिया। वही अस्था के महापर्व पर नादियों के घाटो में जिला प्रशासन एवं पुलिस के द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। इसी कड़ी में एनसीएल मैदान बिलौजी में महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित मकर संक्राति महापर्व मिलन त्योहर में…
Read Moreकलेक्टर की जन सनुवाई में 26 लोगो ने अपनी समस्याओं का दिया आवेदन
कलेक्टर की जन सनुवाई में 26 लोगो ने अपनी समस्याओं का दिया आवेदन विधायक एवं कलेक्टर ने ठंड से सिकुड़ते लोगो को कम्बल का किया वितरण सिंगरौली जिले के विभिन्न अंचलो से आए हुए 26 लोगो ने कलेक्टर को अपना आवेदन देते हुयें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। विदित हो कि कलेक्ट्रेट में आयोजित जन सुनवाई के दौरान सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह एवं कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा ठण्ड से सिकुड़ते लोगो को जहा कम्बल का वितरण किया। वही कलेक्टर श्री शुक्ला के द्वारा…
Read Moreरायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 300 बेटियां परिणय सूत्र में बंधीर : मुख्यमंत्री साय ने दिया आशीर्वाद
रायपुर मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के तातापानी महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में 300 बेटियों का सामूहिक विवाह छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत धार्मिक रीति रिवाजों के साथ विधि विधान से संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री साय ने नवदम्पतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह के आयोजन से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहारा मिल रहा है। कुसमी विकासखंड की दिव्यांग कन्या सुकुंती नगेशिया ने अपने विवाह पर खुशी जाहिर…
Read More
